वृद्धाश्रम में श्रद्धांजलि के बाद बुजुर्गों को कराया भोजन, रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों के बीच बांटे भोजन के पैकेट
![]()
माता की पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में सेवा, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद
जहानाबाद। अपनी माता की पुण्यतिथि पर युवा कवि निशांत कुमार ने सेवा और श्रद्धांजलि का अनूठा उदाहरण पेश किया। उन्होंने सबसे पहले स्थानीय वृद्धाश्रम पहुंचकर अपनी माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आश्रम में मौजूद बुजुर्गों और अन्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा के बाद निशांत कुमार ने अपने हाथों से वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को भोजन कराया। उन्होंने सभी बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद लिया। सेवा भाव से अभिभूत बुजुर्गों ने उन्हें सुखी और सफल जीवन का आशीर्वाद दिया।
इसके बाद निशांत कुमार सेवा कार्य के लिए रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचे। यहां ट्रेन का इंतजार कर रहे जरूरतमंद यात्रियों, गरीबों और फुटपाथ पर रहने वाले असहाय लोगों के बीच भोजन के पैकेट वितरित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों को भोजन कराया गया।
निशांत कुमार ने कहा कि उनकी माता की शिक्षा और संस्कार ही उनके जीवन की प्रेरणा हैं। माता की पुण्यतिथि पर किसी भूखे को भोजन कराने और बुजुर्गों की सेवा करने से उन्हें आत्मिक शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि वह हर वर्ष अपनी माता की स्मृति में इसी तरह के सेवा कार्य जारी रखने का प्रयास करेंगे।
इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि माता-पिता की स्मृति को सेवा कार्यों से जोड़ना समाज में सकारात्मक संदेश देता है।
श्रद्धांजलि सभा में डॉ. सुरेंद्र कुमार सुनील, प्रशांत कुमार, प्रियांशु कुमारी, अमर कुमार, सनी कुमार, नेहा सिंह, सुजीत कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


जहानाबाद गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर उन्हें उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाने के लिए जहानाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत शनिवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने विभिन्न मामलों में गुम हुए 52 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपे। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 10.40 लाख रुपये है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोटा किरण के नेतृत्व में की गई। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। कई लोगों ने बताया कि मोबाइल उनके लिए महज संचार का साधन नहीं, बल्कि रोजमर्रा के काम और आजीविका से जुड़ा महत्वपूर्ण उपकरण था। गुम होने के बाद मोबाइल वापस मिलने से उन्हें काफी राहत मिली। पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के फोन शामिल हैं। इनमें गृहिणी, मजदूर, किसान समेत अन्य लोग शामिल हैं। कुछ लोगों ने मेहनत की कमाई से मोबाइल खरीदा था, तो कुछ के लिए मोबाइल उनके कामकाज का जरूरी साधन था। 2026 में अब तक 463 मोबाइल बरामद ऑपरेशन मुस्कान के तहत वर्ष 2026 में अब तक सात चरणों में कुल 463 मोबाइल फोन बरामद कर उनके धारकों को लौटाए जा चुके हैं। वहीं, वर्ष 2025 में पुलिस ने 88 मोबाइल फोन बरामद कर वापस किए थे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक कराने के साथ उसकी बरामदगी के लिए शिकायत दर्ज कराएं। तकनीकी माध्यमों की मदद से पुलिस गुम मोबाइल को ट्रेस कर उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाने का प्रयास करती है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाइल वापस मिलने से लोगों के चेहरों पर आई खुशी ने पुलिस की इस पहल को खास बना दिया।
जहानाबाद। नगर निकायों में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में विधान पार्षद कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव की पहल रंग लाई है। उनके द्वारा बिहार विधान परिषद में उठाए गए मुद्दे के बाद राज्य सरकार ने नगर निगम और नगर परिषद क्षेत्रों में ₹15 लाख तक की विकास योजनाओं को विभागीय स्तर से क्रियान्वित करने की व्यवस्था बहाल करने का निर्देश जारी किया है। विधान पार्षद रिंकू यादव ने सदन में कहा था कि छोटी-छोटी विकास योजनाओं को भी टेंडर प्रक्रिया से कराने के कारण कार्यों में अनावश्यक विलंब होता है। इससे सड़क, नाली, जलनिकासी, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पातीं, जिसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ता है।
इस निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधान पार्षद कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव ने कहा कि यह फैसला जनहित और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रही है और आगे भी वे जनहित के हर मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाते रहेंगे। इस नई व्यवस्था से जहानाबाद नगर परिषद सहित राज्य के अन्य नगर निकायों में छोटे विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही, योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन से आम नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।
जहानाबाद। बिहार बंद के आह्वान को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों से बातचीत कर उनकी तैयारियों की समीक्षा की।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही लोगों से आग्रह किया गया है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। जहानाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।
पटना एवं दिल्ली में रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकारों पर हुए हमलों की घटना अत्यंत चिंताजनक और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा आघात है। पत्रकार समाज और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जिसका दायित्व निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़ी सूचनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना है। पत्रकार बिना किसी पक्षपात के सत्ता पक्ष, विपक्ष और आम जनता—सभी की बात को सामने लाने का कार्य करता है।

12वीं राइजिंग स्टार चेस अकादमी रैपिड ओपन चेस टूर्नामेंट-2026 में जहानाबाद के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद, कोच विक्रम कुमार भी बढ़ा रहे हैं हौसला


Oct 16 2026, 08:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3