/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png StreetBuzz गुजरात के सोमनाथ मंदिर और अहमदाबाद बीजेपी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली Jharkhand
गुजरात के सोमनाथ मंदिर और अहमदाबाद बीजेपी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली

#plottoterrorizegujaratbombthreatssomnath_temple

गुजरात में अहम जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। ईमेल के जरिए दी गई इस धमकी में सोमनाथ मंदिर, बीजेपी के कार्यालयों समेत कई अहम लोगों और संस्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची और परिसर की जांच शुरू कर दी।

अज्ञात ईमेल के जरिए ये धमकी

एक अज्ञात ईमेल के जरिए ये धमकी दी गई है। एक अनजान व्यक्ति ने ईमेल भेजकर दावा किया कि गुजरात के सोमनाथ मंदिर और कई अन्य जगहों पर बम रखे गए हैं। ईमेल में देश-विरोधी और विवादित बातें थीं और आरोपी ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लिखकर डर फैलाने की कोशिश की।

अहमदाबाद नगर पुलिस को मिला ईमेल

धमकी भरा ईमेल अहमदाबाद नगर पुलिस को मिला। इसमें खानपुर स्थित भाजपा कार्यालय के अलावा सोमनाथ मंदिर और कोबा स्थित भाजपा कार्यालय समेत कई अन्य स्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई है।

संबंधित स्थानों पर जांच शुरू

बम की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद अहमदाबाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। पुलिसकर्मी, फायर ब्रिगेड और डॉग स्क्वॉड की एक टीम शहर के खानपुर इलाके में स्थित बीजेपी ऑफिस पहुंची। परिसर की अच्छी तरह से तलाशी ली गई और डॉग स्क्वॉड की मदद से हर कोने की जांच की गई।

जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध चीज

अहमदाबाद पुलिस ने परिसर की सघन तलाशी ली। ऑपरेशन के दौरान कोई संदिग्ध चीज न मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल राज्य की सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और साइबर क्राइम ब्रांच ने ईमेल भेजने वाले अनजान व्यक्ति का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

लोजपा महिला प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में बीनू राय व राखी देवी को मिली नई जिम्मेदारी


रामगढ़। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) महिला प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी एवं आगामी सांगठनिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री चंद्रप्रभा भाटिया एवं झारखंड प्रभारी सुश्री इंदु कश्यप सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) महिला प्रकोष्ठ की रामगढ़ जिला अध्यक्ष शिवानी सिन्हा ने संगठन का विस्तार करते हुए परसोतीया, वार्ड नंबर-4 निवासी बीनू राय को रामगढ़ महिला प्रकोष्ठ का जिला प्रधान महासचिव तथा राखी देवी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया।

नवमनोनित जिला उपाध्यक्ष राखी देवी को महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री चंद्रप्रभा भाटिया ने नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं, झारखंड प्रभारी सुश्री इंदु कश्यप ने जिला प्रधान महासचिव बीनू राय को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

नवमनोनित जिला प्रधान महासचिव बीनू राय एवं जिला उपाध्यक्ष राखी देवी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रभा भाटिया, झारखंड प्रभारी इंदु कश्यप, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आशा राय एवं रामगढ़ जिला अध्यक्ष शिवानी सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया। दोनों ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास और जिम्मेदारी के साथ उन्हें दायित्व सौंपा है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। साथ ही रामगढ़ जिले में अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़कर महिला प्रकोष्ठ को मजबूत एवं सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करेंगी।

इस अवसर पर लोजपा (रामविलास) के झारखंड प्रदेश सचिव केवल पासवान, रामगढ़ जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मीता देवी, लेबर सेल रामगढ़ जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जिला महासचिव श्याम चंद्रवंशी, रामदास पासवान, रितेश गुप्ता, अजीत प्रसाद, निर्मल महतो, पप्पू साव, कृष्ण महतो, लाला करमाली, राजकिशोर पासवान, पप्पू राम, रणजीत मिश्रा, ऋषिकेश पांडा, राजेंद्र नायक, अमर राम, कर्णवीर सिंह, मिथलेश रजक, बिट्टू सोनी, मनोज पासवान, शिवकुमार सोनी, अंकित कुमार, सौरभ सोनकर, रिशु कुमार, बंटी कुमार, पवन सिंह, सूरज सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवमनोनित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राहुल गांधी ने लगाया विपक्षी दलों को खत्म करने का आरोप, बीजेपी ने किया पलटवार

#bjpsudhanshutrivedionrahulgandhicongresstmcpost

चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का सिंबल फ्रीज कर दिया है। जिसपर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर बीजेपी के साथ-साथ चुनाव आयोग पर निशाना साधा। अब केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी ने कांग्रेस नेता पर पलटवार किया है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को भस्मासुर कहा

सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने आज एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- पहले शिवसेना, फिर एनसीपी और अब तृणमूल कांग्रेस। बीजेपी नेता ने कहा कि इन तीन दलों का नाम लेकर राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाने का प्रयास किया। बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी पढ़ाई-लिखाई नहीं करते हैं, उन्हें इतिहास पता करना चाहिए।

राहुल गांधी को अपनी पार्टी के बारे में भी नहीं पता- सुधांशु त्रिवेदी

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'भारत की राजनीति के सदा सर्वदा व्याकुल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जिनको देश और यहां की संस्कृति और धर्म के बारे में कुछ पता है। लेकिन आज ये पता लगा उनको अपनी पार्टी के बारे में भी नहीं पता है। आज उन्होंने टीएमसी, एनसीपी का नाम लिया और कहा बीजेपी इनको खत्म कर रही है। मैं उनको बताना चाहता हूं कि ये पार्टियां स्वयं कांग्रेस से टूटकर बनी थीं। कांग्रेस ने न जाने की कितनी पार्टियों को तोड़ा।

ममता बनर्जी ने कांग्रेस से परेशान होकर अलग पार्टी बनाई- सुधांशु त्रिवेदी

बीजेपी नेता ने कहा, 'ममता बनर्जी ने कांग्रेस से परेशान होकर तृणमूल कांग्रेस बनाई थी। राहुल गांधी परिवार का ही इतिहास पता कर लीजिए। इंदिरा गांधी ने 1969 में राष्ट्रपति चुनाव में अपनी ही पार्टी के खिलाफ वोट करवा दिया था। अभी अशोक गहलोत कुछ समय पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे थे उन्होंने ही कहा है उनको निपटा दिया गया।'

पूर्व पीएम चंद्रशेखर और चरण सिंह का लिया नाम

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, 'जनता पार्टी की सरकार ने चौधरी चरण सिंह जी के साथ धोखा किसने दिया। अभी राजस्थान में आधा दर्जन हाथी निगल गए थे। बसपा ने समर्थन दिया फिर भी उनके विधायकों को अपने में शामिल कर लिया। एनटी रामाराव की पार्टी के साथ भी यही किया। चंद्रशेखर जी के साथ भी यही किया। तीन महीने में ही उनकी सरकार को गिरा दिया था। देवगौड़ा और गुजराल जी की सरकार भी कांग्रेस ने गिराई। 1980 में जब सत्ता में आए तो 9 राज्यों की सरकारों को इसलिए डिसमिस कर दिया कि उनकी केंद्र से सरकार चली गई थी। अपने दौर का ही देख लो कितने मुख्यमंत्रियों को खा गए। गुलाम नबी आजाद, अमरिंदर सिंह, विजय बहुगुणा इनको खा गए।'

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

दरअसल टीएमसी के नाम और निशान छिन लिए जाने के बाद कांग्रेस नेता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, पहले शिवसेना, फिर एनसीपी और अब तृणमूल कांग्रेस। हर बार एक ही पैटर्न - भाजपा और निर्वाचन आयोग मिलकर एक पार्टी को तोड़ते हैं। फिर उसका चुनाव चिह्न छीन लिया जाता है। जब पूरी की पूरी पार्टी चोरी हो सकती है, तो करोड़ों भारतीयों के वोट चोरी होना भी हैरानी की बात नहीं। उन्होंने कहा, वोट चोरी। सरकार चोरी। अब पार्टी चोरी - ये हमारे लोकतांत्रिक पतन के प्रतीक बन गए हैं। निर्वाचन आयोग की सांविधानिक जिम्मेदारी जनादेश की रक्षा करना है, मगर उल्टा वो उन ताकतों की मदद कर रहा है, जो जनता के फैसले को ही पलट देते हैं। राहुल गांधी ने कहा, यह लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी जी की नहीं है। यह हर राजनीतिक दल, हर मतदाता की लड़ाई है जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहता है।

झारखंड और ओडिशा के 7 ठिकानों पर ईडी का छापा, कोऑपरेटिव बैंक घोटाले मामले में कार्रवाई

#edraidssevenlocationsacrossjharkhandandodishaactionincooperativebankscam

झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में कथित घोटाले की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तक पहुंच गई है। ईडी ने शुक्रवार को झारखंड और ओडिशा में एक साथ 7 ठिकानों पर छापेमारी की है। रांची की ईडी टीम ने पीएमएलए की धारा 17 के तहत तलाशी और जब्ती की कार्रवाई शुरू की है।

4.14 करोड़ के फर्जीवाड़े से जुड़ा मामला

ये कार्रवाई झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (जेएससीबी) की सरायकेला शाखा के साथ बड़े पैमाने पर हुई धोखाधड़ी की चल रही जांच से जुड़ी है। मामले में कारोबारी संजय कुमार डालमिया का नाम सामने आया है। यह धोखाधड़ी व्यवसायी संजय कुमार डालमिया ने जेएससीबी के तत्कालीन अधिकारियों की मिलीभगत से की थी। मामला कथित 4.14 करोड़ के फर्जीवाड़े से जुड़ा हैं।

दस्तावेजों और संपत्तियों की पड़ताल

आरोप है कि बैंक के तत्कालीन अधिकारियों के साथ कथित मिलीभगत कर झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। अब ईडी इस पूरे मामले में पैसों के लेन-देन और कथित घोटाले से जुड़े दस्तावेजों और संपत्तियों की पड़ताल कर रही है। ईडी ने पैसों के लेन-देन, बैंक रिकॉर्ड, दस्तावेज और संपत्तियां को खंगालना शुरू कर दिया है। जांच एजेंसी की रडार पर तत्कालीन बैंक अधिकारियों की भूमिका है।

वोट चोरी, सरकार चोरी और अब पार्टी चोरी’, टीएमसी विवाद पर राहुल गांधी का केन्द्र और चुनाव आयोग पर हमला

#rahulgandhisupportedmamatabanerjeeintmcsymbolfrozen

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को बारतीय निर्वाचन आयोग ने फ्रीज कर दिया है। चुनाव आयोग के अंतरिम फैसले पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के साथ ही चुनाव आयोग पर निशाना साधा है।

टीएमसी विवाद को शिवसेना और एनसीपी से जोड़ा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टीएमसी विवाद को शिवसेना और एनसीपी से जुड़े मामलों से जोड़ते हुए चुनाव आयोग और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, ‘पहले शिवसेना, फिर एनसीपी और अब तृणमूल कांग्रेस। हर बार एक ही पैटर्न।’ राहुल गांधी ने दावा किया कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर राजनीतिक दलों को तोड़ रहे हैं और उनके चुनाव चिन्ह छीने जा रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक पतन का प्रतीक बताते हुए कहा कि चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी जनादेश की रक्षा करना है।

‘वोट चोरी, सरकार चोरी और अब पार्टी चोरी’

राहुल गांधी ने कहा कि अगर पूरी की पूरी पार्टी चोरी हो सकती है तो करोड़ों भारतीयों के वोट चोरी होना भी हैरानी की बात नहीं है। उन्होंने अपने बयान में ‘वोट चोरी, सरकार चोरी और अब पार्टी चोरी’ को लोकतांत्रिक पतन का प्रतीक बताया। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाया। उनका कहना है कि आयोग का काम जनता के जनादेश की रक्षा करना है, लेकिन उनके आरोप के मुताबिक आयोग ऐसी ताकतों की मदद कर रहा है, जो जनता के फैसले को पलट देती हैं।

राहुल बोले- यह लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी की नहीं

राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नहीं है, बल्कि हर राजनीतिक दल और हर मतदाता की है, जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहता है। उनका यह बयान चुनाव आयोग की ओर से टीएमसी के नाम और आरक्षित चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल पर अंतरिम रोक लगाए जाने के बाद आया है।

टीएमसी का नाम और निशान छिना

बता दें कि पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीएमसी के विधायकों में टूट हो गई। अधिकतर विधायकों ने अपना अलग गुट बना लिया। बागी गुट की अगुवाई अरूप रॉय कर रहे हैं। इसके बाद टीएमसी के नाम और पार्टी सिंबल को लेकर जंग शुरू हो गई। दोनों पक्ष चुनाव आयोग के सामने पहुंचा। चुनाव आयोग ने उपचुनाव से पहले अंतरिम व्यवस्था लागू कर दी है। आयोग ने ममता बनर्जी और अरूप रॉय के नेतृत्व वाले दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों को फिलहाल ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस नाम और फूल और घास के आरक्षित चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल से रोक दिया है।

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, टीएमसी का सिंबल और नाम दोनों चुनाव आयोग ने किए फ्रीज

#electioncommissionfrozethetmcnameand_symbol

इस साल बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है। पहले सत्ता हाथ से निकली, उसके बाद पार्टी में टूट और विधायक-सांसदों के बंटवारे के बाद अब ‘नाम और निशान’ भी फिलहाल छिन गई है। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीएमसी) पर दावे को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा अंतरिम फैसला सुनाते हुए पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह दोनों को फ्रीज कर दिया है।

पार्टी के नाम और निशान का छिन गया

भारत निर्वाचन आयोग एआईटीएमसी के नाम और उसके आधिकारिक चुनाव चिह्न ‘फूल और घास’ के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी। आयोग ने अपने अंतरिम आदेश में साफ किया कि ममता बनर्जी और अरूप रॉय के नेतृत्व वाले दोनों ही गुट आगामी उपचुनावों में मूल पार्टी के नाम और निशान का उपयोग नहीं कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों को 18 सितंबर 2026 की सुबह 11 बजे तक अपनी प्राथमिकता के आधार पर तीन नए नामों और तीन फ्री सिंबल्स के विकल्प पेश करने का निर्देश जारी किया है।

अलग-अलग चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे

बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के दो प्रतिद्वंद्वी गुट आमने-सामने हैं। इसमें एक गुट की कमान पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाथ में है। वहीं दूसरे गुट का नेतृत्व अरूप रॉय कर रहे हैं। दोनों ही खेमे खुद को असली और वैध तृणमूल कांग्रेस बता रहे हैं। अब चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि दोनों गुट अपने-अपने लिए अलग नाम चुन सकते हैं। यदि वे चाहें तो अपने नाम के साथ मूल पार्टी 'एआईटीएमसी' से संबंध का जिक्र भी कर सकते हैं। साथ ही दोनों गुटों को चुनाव आयोग की ओर से अधिसूचित मुक्त चुनाव चिन्हों (फ्री सिंबल्स) की सूची में से अलग-अलग चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

आगामी उपचुनावों में दोनों गुट दिखेंगे दो नए नाम और निशान

तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह पर अधिकार को लेकर दोनों गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष खुद को पार्टी का वास्तविक प्रतिनिधि बता रहे हैं और पार्टी के संगठन तथा चुनाव चिन्ह पर दावा कर रहे हैं। चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद अब आगामी उपचुनावों में दोनों गुट अलग-अलग नाम और अलग-अलग चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरेंगे। फिलहाल आयोग के फैसले के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि दोनों गुट नए नाम और चुनाव चिन्ह के रूप में क्या विकल्प चुनते हैं?

1998 से शुरू हुआ तृणमूल कांग्रेस का सफर

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस का सफर 1998 से शुरू हुआ था। कांग्रेस से अलग होकर ममता बनर्जी ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाई। पार्टी को उसका नाम और चुनाव चिन्ह मिला और उसी साल लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस पहली बार मैदान में उतरी। करीब तीन दशक तक बंगाल के मतदाताओं ने तृणमूल को इसी नाम और इसी निशान के साथ देखा। चुनावी पोस्टर से लेकर ईवीएम तक यही पहचान पार्टी और उसके उम्मीदवारों को बाकी दलों से अलग करती रही। लेकिन आज 2026 में उसी मूल नाम और निशान के साथ चुनाव लड़ने की स्थिति फिलहाल नहीं है।

आशीर्वाद के दीयों" से जगमगाया झारखंड़, जनता ने दिया मोदी को अपना आशीर्वाद : आदित्य साहू

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को यादगार और ऐतिहासिक रूप से मनाने हेतु झारखंड़ भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में अनेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरे राज्य में नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को एक उत्सव के रूप में मनाया गया। झारखंड़ के लाखों घरों में आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित हुआ और सबने नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की। पूरे प्रदेश में मठ, मंदिर, घरों, कार्यालयों एवम प्रतिष्ठानों में भाजपा के कार्यकर्ता आम जनता के साथ मिलकर 'आर्शीवाद का दीया' जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना और आशीर्वाद देने का काम किया गया। आशीर्वाद के दीयों से पूरा झारखंड़ जगमगा उठा।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अपने आवास के अलावा रांची पश्चिमी जिला अंतर्गत कुच्चू मंडल के दुर्गा मंदिर में, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने आवास के अलावा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के साथ रांची महानगर स्थित अल्बर्ट एक्का चौक पर तथा राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा सरला बिरला में आयोजित दीपोत्सव में शामिल हुए।

राज्य के प्रत्येक बूथ और गांवों-शहरों में लाभार्थियों व कार्यकर्ताओं द्वारा घरों के आंगन और सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए गए। झारखंड़ के कई स्थानों में आशीर्वाद के हज़ारों दीपों का दीपोत्सव आयोजित किया गया। रांची महानगर स्थित अल्बर्ट एक्का चौक पर 21 हज़ार दीये जलाये गए। साथ ही पूरी के सैंड आर्ट के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों के द्वारा रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अपनी अद्भुत कला से बालू से प्रधानमंत्री की तस्वीर बना कर उन्हें आशीर्वाद दिया गया। यह तस्वीर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह के सौजन्य से बनाई गई।

रांची महानगर के अल्बर्ट एक्का चौक, जेल मोड़, रातू फ्लाई ओवरब्रिज, लाइट हाउस जगनाथपुर, रांची पश्चिमी जिला के कुजू स्थित दुर्गा मंदिर, कोडरमा के आर पी आई ग्लोबल स्कूल, धनबाद के राम मंदिर चिटाही धाम, दास बस्ती पांडर पाला, पलामू के कोयल नदी के तट पर, साहेबगंज के नमामि गंगे घाट, साहेबगंज के जयन्ती ग्राम दलित बस्ती में, देवघर स्थित एम्स परिसर में, चतरा के जतराही बाग दुर्गा मंदिर, रामगढ़ जिला के रजरप्पा स्थित शक्ति पीठ के प्रांगण आदि सहित पूरे राज्य में दीपोत्सव का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय को भी भव्य तरीके से सजाया गया।

झारखंड़ प्रदेश कार्यालय सहित पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रदेश कार्यालय में ऑर्किड ब्लड सेंटर के माध्यम से आयोजित रक्तदान शिविर में प्रदेश उपाध्यक्ष भानुप्रताप शाही और महामंत्री अमर कुमार बाउरी सहित पार्टी के सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने 50 यूनिट रक्तदान किया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय तथा महिलौंग स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि आज हम सब के लिए गर्व का क्षण है कि हमारे यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। भाजपा झारखंड़ प्रदेश के कार्यकर्ता इस पावन दिवस को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।

श्री साहू ने ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की सफलता पर झारखंड की जनता और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आशीर्वाद का दीया’ जनभागीदारी का उत्सव बन गया। मोदी के प्रति लोगों में अपार स्नेह दिखा। जनता ने नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद देने का काम किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड की जनता ने पूरे उत्साह के साथ इसमें सहभागिता कर इसे यादगार बना दिया।

श्री साहू ने कहा कि सुबह 11 बजे से रक्तदान शिविर लगाया गया। तो वहीं पूरे प्रदेश में संध्या 7 बजे एक साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं, केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थी एवं आम जनता के द्वारा"आशीर्वाद का दीया" जलाया गया तथा प्रधानमंत्री की उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन हेतु मंगलमय कामना की गई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, दलित, शोषित, वंचित, महिला, युवा, मजदूर हर वर्ग की चिंता की है। इसलिए हम सबका फर्ज बनता है कि उनकी लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य के लिए कामना करें। वे स्वस्थ रहें और यही ऊर्जा और सेवा भाव से देश की सेवा करते रहें।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नरेंद्र मोदी की दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की यशस्वी एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनके नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ का संकल्प निरंतर साकार हो रहा है।उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए राष्ट्रसेवा के उनके संकल्प को नमन किया।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि आज हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए यह गर्व का क्षण है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है। हम सबने आज के दिन को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया। झारखंड़ के लाखों लोगों ने आशीर्वाद का दीया अपने-अपने घरों में जलाकर नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद देने का काम किया है।

इन्होंने भी दी शुभकामनाएं और बधाई:-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चम्पाई सोरेन, मधु कोड़ा, राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप कुमार वर्मा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र कुमार राय, दिनेशानंद गोस्वामी एवं यदुनाथ पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू, गीता कोड़ा, महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेंद्र सिंह, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव, शालिनी बैसिखियार, दीपक बंका, मंत्री हेमन्त दास, सूरज चौरसिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रमुख प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, सीमा सिंह, मनोज महतो वाजपेयी, शशांक राज, सन्नी टोप्पो, अर्जुन सिंह, रंजय भारती, ताजदार आलम, शोभा यादव, संदीप वर्मा, अशोक बड़ाईक, अजय राय, सतीश सिन्हा, तारिक इमरान, नीरज सिंह, सूरज शाहदेव, रमेश सिंह, ललित ओझा, संजय जयसवाल सहित हजारों कार्यकताओं और आम जनता ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं और बधाई दी।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह पहुंचे, दिवंगत मंत्री स्व० सुदिव्य कुमार सोनू जी के श्राद्ध कर्म में शामिल होकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित स्मृति-शेष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व० सुदिव्य कुमार सोनू जी के आवास पहुंचे। झारखंड मंत्रीमंडल के सदस्य एवं जनसेवा के समर्पित सहयोगी स्मृति-शेष सुदिव्य कुमार सोनू जी के असामयिक निधन से शोकाकुल मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन द्वादशकर्म कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस भावुक क्षण में मुख्यमंत्री ने दिवंगत मंत्री के परिजनों ,शोक-संतप्त पत्नी, पुत्र, पुत्री से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मीडिया से बातचीतके क्रम में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि बड़े भाई सुदिव्य कुमार सोनू जी के असामयिक घटना से हम सभी अवगत हैं। आज विधिवत रीति-रिवाज के साथ द्वादशकर्म कार्यक्रम किए जा रहे हैं। हमलोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। यह घटना बहुत ही दु:खद है। राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है, इसकी भरपाई करना बहुत ही कठिन है।

मंत्री रहते हुए सुदिव्य कुमार सोनू जी की बड़ी सक्रियता थी, उनकी सक्रियता एवं व्यक्तित्व किसी से छिपा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता समाज और राज्य को हमेशा रहती है। उनके जैसा हौसला और जुनून चाहिए। सोनू जी में सारे भाव व लक्षण थे। एक लंबे समय के बाद उन्होंने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में दिशा देने का भी काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी भी मन मानने को तैयार नहीं है, कि वे हमारे बीच नहीं हैं।

विधि के विधान को न हम टाल सकते हैं और न ही कोई और। इस विधान के साथ हम सभी को चलना है। उन्होंने कहा कि दलगत भावना से ऊपर उठकर लोग उनके द्वादशकर्म में यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सुदिव्य सोनू जी व्यक्तित्व के धनी रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों, सभी वर्गों की समस्या और अपनी पहचान को लेकर आगे बढ़ते रहे हैं। हमारे बीच नहीं रहते हुए भी वे एक मिसाल के तौर पर कायम रहेंगे।

हमसभी लोग ईश्वर से प्रार्थना करें कि उनकी आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें। दु:ख की इस घड़ी में हमसभी उनके समस्त परिजनों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने स्मृति-शेष सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म में सम्मिलित होने पहुंचे सभी आमलोगों से मिलकर भी ढांढ़स बंधाया।

विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी स्मृति-शेष स्व० सुदिव्य कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

द्वादशकर्म में मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रीगण, राज्यसभा सांसदगण, विधायकगण, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, राज्य सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारी, गिरिडीह जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक तथा बड़ी संख्या में उनके समर्थक एवं चाहने वाले लोग शामिल होकर दिवंगत मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार को नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्रदेश कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर में भाजयुमो के अनेक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर आदित्य साहू ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे बड़ा कोई दान नहीं, क्योंकि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान के माध्यम से हम जरूरतमंदों की सहायता के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाते हैं।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, और युवा मोर्चा के कर्मठ कार्यकर्ताओं का यह उत्साह समाज में एक सकारात्मक संदेश दे रहा है। रक्तदान केवल सेवा नहीं, किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की उम्मीद होती है।

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं को सामाजिक सेवा के ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजयुमो द्वारा सेवा और समर्पण की भावना के साथ विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। रक्तदान शिविर इसी सेवा संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगी और रक्तदान जैसे जनसेवा के कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं रवींद्र कुमार राय, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, नीरज सिंह , भाजयुमो रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह, दिवाकांत दुबे, धीरज अग्रवाल, देवराज सिंह, अमिताभ धीरज, नीरज कुमार, अंशु सिन्हा, कालिंदी, प्रियांशु, सचिन साहू सहित भाजयुमो के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पीवीयूएनएल पतरातू में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

पतरातू, 17 सितंबर। पीवीयूएनएल पतरातू में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर परियोजना के विभिन्न स्थानों एवं विभागों में विधिवत पूजा का आयोजन किया गया।

पूजा में पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ए.के. सहगल, महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की।

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर विभिन्न कार्यस्थलों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें पीवीयूएनएल के कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न कार्यदायी एजेंसियों के श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और

प्रसाद ग्रहण किया। पीवीयूएनएल लेडीज क्लब की सदस्यों ने भी विभिन्न पूजा स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की। पूरे परियोजना परिसर में भक्तिमय एवं उत्सवपूर्ण वातावरण बना रहा।