/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png StreetBuzz VBYLD Quiz 2027 के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस हेतु आमंत्रण। sultanpur
VBYLD Quiz 2027 के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस हेतु आमंत्रण।
सुल्तानपुर महोदय/महोदया,युवा कार्यक्रमों एवं युवाओं की ज्ञानवर्धक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से VBYLD Quiz 2027 के आयोजन एवं पंजीकरण अभियान के संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी प्रदान करने हेतु प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में VBYLD Quiz 2027 की रूपरेखा, उद्देश्य, पंजीकरण प्रक्रिया, युवाओं की सहभागिता तथा कार्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी साझा की जाएगी। अतः जनपद के समस्त सम्मानित समाचार-पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकार/प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में सादर उपस्थित होकर कार्यक्रम को व्यापक जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग प्रदान करें। दिनांक: 10 सितंबर 2026 स्थान: जिला युवा अधिकारी कार्यालय,अमर उजाला कार्यालय के ऊपर,डीएम आवास के पीछे, सुल्तानपुर।

सादर,सुधीर पांडेय जिला युवा अधिकारी MY Bharat, सुल्तानपुर
परियोजना निदेशक DRDA अशोक कुमार सिंह का वीडियो ने मचाया तहलका,वायरल हुआ वीडियो*
सुल्तानपुर के ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह पटेल इन दिनों सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि कार्यों में फाइलों के निपटाने के बजाय साहब कार्यालय के समय डांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो जाड़े के समय का है। इतना ही नहीं साहब शराब के नशे में टुन नजर रहे हैं। इतना ही नहीं जिस गाने पर वे डांस कर रहे हैं वो गाना समझ नहीं आने पर अपने मातहतों को डांटते भी नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं शराब पीने के बाद वे अपने कर्मचारियों को धमकाते भी नजर आते हैं, जिसका ऑडियो भी वायरल हुआ है,......... वहीं पीड़ित कर्मचारियों की शिकायत पर डीएम ने जांच गठित कर रिपोर्ट तलब की है। दरअसल ये मामला है नगर के विकास भवन का। यहीं पर विकास भवन में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय में अशोक कुमार सिंह पटेल परियोजना निदेशक के पद पर तैनात हैं। इनका कार्य जिले में केंद्र और राज्य सरकार की ग्रामीण विकास और गरीबी उन्मूलन योजनाओं का सुचारू रूप से संचालन, समन्वय और निगरानी करना होता है। लेकिन जब साहब खुद नशे नजर आ रहे हैं तो निगरानी कैसे होती होगी यह बताने की जरूरत नहीं है। कार्यालय के समय ही साहब गाना लगाकर डांस कर रहे हैं। वहीं डांस करने के बाद जब उन्हें गाना नहीं पसंद या समझ आया,तो वे अपने मातहतों को डांटते और डपटते भी नजर आ रहे हैं। बहरहाल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इनकी किरकिरी शुरू हो गई है। इतना ही परियोजना निदेशक पर शराब के नशे में अपने कर्मचारियों को फोन पर धमकाने का भी आरोप लगा है,पीड़ित कर्मचारियों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है,जिस पर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं,
साथ ही अपर जिलाधिकारी प्रशासन राकेश कुमार सिंह को जांच टीम का अध्यक्ष, एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया और उपायुक्त एनआरएलएम के डी गोस्वामी को सदस्य नामित करते हुए सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट भी तलब की है। सूत्रों द्वारा पता चला है कि जांच रिपोर्ट भी आ गई है और वह शासन को भी भेज दिया गया है। देखना दिलचस्प होगा कि ऐसे मनबढ़ अधिकारी पर क्या कार्यवाही होती है। इतना सब कुछ होने के बाद क्या उन्हें पाक-साफ बता दिया जाएगा,या फिर कर्मचारियों का शोषण और कार्यालय समय में शराब के नशे में डांस करने पर कुछ कार्यवाही भी होगी। वायरल खबर के बाद, मैं मज़बूर
सुल्तानपुर,वित्तपोषित योजनाओं की हुई समीक्षा,MLC शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*
सुल्तानपुर में MLC शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने की DRISHTI बैठक की अध्यक्षता।  सुल्तानपुर के नवीन सभागार कलेक्ट्रेट में आज दृष्टि यानि दृष्टि-डिस्ट्रिक्ट रिव्यु & इंस्पेक्शन फॉर सुस्तानेबल ट्रैकिंग & इम्प्लीमेंटशन के तहत राज्य सरकार द्वारा वित्तपोषित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता MLC शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने की। श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह मा० सदस्य विधान परिषद की अध्यक्षता में राज्य सरकार द्वारा वित्तपोषित योजनाओं की समीक्षा बैठक नवीन सभागार कलेक्ट्रेट, सुल्तानपुर" हो रही है। बैठक में जिलाधिकारी समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। MLC ने एक-एक विभाग से बजट खर्च और योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक बैठक में कई विभागों के काम में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। विधान परिषद सदस्य की अध्यक्षता में चल रही दृष्टि योजना की समीक्षा बैठक में विभागवार प्रेजेंटेशन का दौर जारी है। अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की प्रगति रिपोर्ट मांगी।
जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने अपने विभाग का लेखा-जोखा दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी शुक्ला ने बताया कि"139, एक सौ उनतालीस बच्चे पढ़ रहे हैं,कंप्यूटर सिस्टम..."और साथ ही पंचायत भवन का था सर,दो हजार पच्चीस-छब्बीस में सर, बैठक में विभाग ने बताया कि कितने स्कूलों में कंप्यूटर सिस्टम लगे हैं और कितने बच्चे पढ़ रहे हैं,तो वहीं पंचायती राज विभाग ने 2025-26 में बनने वाले पंचायत भवनों की स्थिति पर रिपोर्ट दी। बैठक में मौजूद MLC ने सभी अधिकारियों से कहा कि जो भी आंकड़े दिए जा रहे हैं, वो जमीनी हकीकत से मेल खाने चाहिए। कलेक्ट्रेट सभागार में चल रही इस मैराथन बैठक में हर विभाग को टारगेट दिया जा रहा है कि शासन की योजनाओं को तय समय में पूरा किया जाए।
37वीं खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के उद्घाटन समारोह में सामिल होने प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव सुल्तानपुर पहुंचे*
विद्या भारती काशी प्रान्त खेलकूद का आयोजन*

आज सुल्तानपुर में विद्या भारती के काशी क्षेत्र की 37वीं खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के उद्घाटन समारोह में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है। निश्चित रूप से विद्या भारती खेल प्रतियोगिताओं में विगत 35 वर्षों से लगातार रुचि लेकर खिलाड़ियों को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराकर उनको खेल की दिशा में आगे बढ़ाने का लगातार प्रयास कर रही है। मुझे बताते हुए प्रसन्नता है, खुशी है इस बात की कि विद्या भारती के जो खेलकूद प्रतियोगिता के छात्र हैं, खिलाड़ी हैं, नौजवान हैं, वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं, पदक जीत चुके हैं। खेल के जगत में भी बहुत अच्छा विद्या भारती का योगदान है। मैं इसके लिए विद्या भारती के सभी लोगों को बहुत बधाई देता हूँ, शुभकामना देता हूँ। इस प्रतियोगिता में काशी क्षेत्र के सभी जनपदों से आए हुए खिलाड़ियों का मैं स्वागत और अभिनंदन करता हूँ।

*दिल्ली में स्कूल/अस्पताल गिरने के सवाल पर मंत्री बोले:-*

हमारी सरकार ऐसे जो भी जर्जर विद्यालय हैं उनको चिन्हांकित करके काम कर रही है। अगर प्राथमिक विद्यालय हैं तो ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से उसका जीर्णोद्धार कर रहे हैं। और इंटरमीडिएट कॉलेज है तो अलंकार योजना के अंतर्गत उसको हम कर रहे हैं। हमने पिछली बार समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि जहाँ भी जर्जर विद्यालय या भवन हैं उसको चिन्हांकित करके प्राथमिकता के आधार पर उसका कार्य कराया जाए।

*पलहीपुर जन्माष्टमी विवाद और अखिलेश यादव के बयान पर मंत्री बोले:-*

मैं आपको बताना चाहता हूँ, बहुजन समाज पार्टी की जब सरकार थी तो कृष्ण जन्माष्टमी मनाने पर रोक लगाया था। समाजवादी पार्टी की सरकार हुई तब भी जन्माष्टमी थानों में, पुलिस लाइन में मनाने पर रोक थी। मैं धन्यवाद दूंगा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को, जिन्होंने पहली बार 2017 में सरकार बनने के बाद सभी थानों में, सभी चौकियों पर और सभी पुलिस लाइन में जन्माष्टमी मनाने की पूरी तरह से छूट दी, अवसर दिया और लगातार 9-10 वर्षों से जन्माष्टमी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव नकारात्मक बात करते हैं, उनसे कहिए पहले भगवान कृष्ण का जाके मथुरा में दर्शन कर आवें, तब कोई बात करें। पहले अयोध्या में भगवान राम का दर्शन कर आवें, बाबा भोलेनाथ का दर्शन कर आवें, तब कोई बात करें।
मुख्यमंत्री के आंगनवाड़ी सम्मान एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सुल्तानपुर में हुआ सजीव प्रसारण

सुलतानपुर, 08 सितम्बर 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (जी.आई.सी.) प्रांगण में आयोजित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों के सम्मान तथा नव नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का जनपद मुख्यालय के साथ-साथ तहसीलवार भी सजीव प्रसारण किया गया। तथा जनपद की 1200 आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका तथा 50 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जनपद अयोध्या के मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग की।

जनपद मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह मुख्य विकास अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया ईओ नगरपालिका एवं संबंधित अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना।

मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण अभियान तथा प्रारंभिक बाल शिक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को समाज की मजबूत आधारशिला बताते हुए कहा कि स्वस्थ, शिक्षित एवं सशक्त उत्तर प्रदेश के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय ₹12,000 तथा सहायिकाओं का ₹6,000 किया गया है। साथ ही ₹5 लाख तक निःशुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा, देय धनराशि का डी.बी.टी. के माध्यम से हस्तांतरण तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन से सुदृढ़ किया गया है

भाजपा बिधायक राजेश गौतम कादीपुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से आंगनवाड़ी केन्द्रों को आधुनिक एवं प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं से पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। इसके साथ ही जयसिंहपुर में बिधायक राज प्रसाद उपाध्याय एवं ब्लॉक प्रमुख राहुल चन्द्र शेखर शुक्ला लंभुआ में बिधायक प्रतिनिधि पंकज पटेल भाजपा नेता लक्ष्मी कांत दुबे प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश दूबेपुर तथा बल्दीराय में ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाए।

जनपद सुल्तानपुर में 14 बाल विकास परियोजनाओं के माध्यम से 2511 आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित हैं, जिनके माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, बच्चों तथा किशोरियों को पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक बाल देखभाल की समेकित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कार्यक्रम के अन्तर्गत बाल विकास परियोजना शहर,बल्दीराय,लंभुआ,काकादीपुर तथा जयसिंहपुर से क्रमशः 8-8 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को सम्मानित किया गया।

तहसीलवार आयोजित कार्यक्रमों में भी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना तथा शासन की मंशा के अनुरूप पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का सुलतानपुर में भव्य स्वागत*

सुलतानपुर। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष माननीय ऐश्वर्य राज सिंह, सदस्य संसदीय बोर्ड माननीय चंद्रबली यादव एवं राष्ट्रीय लोकदल के कोषाध्यक्ष माननीय बी.एल. प्रेमी का अमहट चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष बेलाल अहमद एडवोकेट एवं क्षेत्रीय महासचिव अवध क्षेत्र शाह आलम ने किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अतिथियों का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह के दौरान नेताओं ने संगठन की मजबूती, किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है और प्रदेश में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। इस मौके पर ज़फर हसनैन बब्बन अध्यक्ष विधान सभा 188,रमेश मोदनवाल जिला महासचिव ,मोहम्मद शाद ,जमील,अख्तर, नोमान, अनिल,बृजेश मास्टर विवेक शुक्ला राजकुमार त्रिपाठी राम लौट सरोज आदि उपस्थित रहे।

बरौसा में सवर्ण परिषद का शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण सुधार और यूजीसी नियमों पर गरमाई बहस

एकजुटता के सहारे अधिकारों की लड़ाई तेज करने का संकल्प, 16 सितंबर के ज्ञापन कार्यक्रम की बनी रणनीति

जयसिंहपुर/सुलतानपुर। आरक्षण व्यवस्था में सुधार, यूजीसी के नियमों और यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर मंगलवार को बरौसा में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद की बैठक हुई। मां गायत्री रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंथन के साथ आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि अधिकारों से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाने के लिए संगठनात्मक एकजुटता जरूरी है।

अयोध्या मंडल प्रभारी गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि समाज की समस्याओं और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए सभी लोगों का एक मंच पर आना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति तभी प्रभावी होगी, जब अधिक से अधिक लोग आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

बैठक में जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में 16 सितंबर को प्रस्तावित ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने पर विशेष चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों और अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर विचार किया। साथ ही, आने वाले समय में विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित कर समाज को महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज की समस्याओं को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से उठाना है। बैठक में आरक्षण व्यवस्था में सुधार तथा यूजीसी से जुड़े नियमों को लेकर परिषद के रुख पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर आगे की गतिविधियां संगठन की सहमति और निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार संचालित की जाएंगी।

इस मौके पर राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के जिला अध्यक्ष अमित उपाध्याय ‘फौजी’, जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्य दुबे, एमएसएमई चेयरमैन एवं भाजपा नेता प्रदीप मिश्रा ‘सरकार’, समाजसेवी सौरभ मिश्रा, अतुल तिवारी, धर्मात्मा पांडेय, नीरज तिवारी, कृष्ण उपाध्याय, धीरेंद्र पांडेय, रामप्रीत पांडेय, शुभम पांडेय, विपिन तिवारी, हरक नारायण मिश्रा, राम नायक तिवारी, राजेश ओझा, सुरेंद्र मिश्रा, सत्यम शुक्ला और आलोक दुबे समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

*करोड़ो की लागत से तैयार नए रोडवेज की बिल्डिंग और लबालब परिसर में भरा पानी*
यात्री हुए मजबूर सडांध मारता हुआ संक्रमित पानी में घुसकर निकलने के लिए*

सुल्तानपुर,अब इसे धन की बंदरबांट कहे या भ्रष्टाचार की नायाब जादूगरी,जो 2018 में 6.5 करोड़ो की लागत से तैयार नई रोडवेज की बिल्डिंग दरकने लगी,परिसर में इतने बडे-बडे गड्ढे की हर वख्त खतरा बना रहता है की कब कौन गिरकर हाथ-पैर और मुंह तोड़वा न ले,जिस निर्माण/कार्यदायी संस्था ने करोड़ों रुपए की लागत से परिवहन निगम की बिल्डिंग बनवाई है,वह बेहद गैर जिम्मेदारी की मिसाल पेश कर रही है,रोडवेज की बिल्डिंग जगह-जगह दरक रही है,निर्माण के बाद से कोई पुरसाहाल न होने की वजह से बिल्डिंग और संपूर्ण परिसर अपनी बर्बादी पर आंसू बहा रहा है,देखरेख के अभाव में रोडवेज पोर्टिको अब इलेक्ट्रॉनिक बाइक के लिए चार्जिंग प्वाइंट बन गया है,साथ ही स्मैकियों,गजेडियों व शराबियों की रोडवेज परिसर व बिल्डिंग शरण स्थली बन गई है,प्रेमी जोड़ों के लिए सुरक्षित स्थान साबित हो रहा है,बियरबाजों के लिए रोडवेज परिसर किसी वरदान से कम नहीं,यात्रियों के लिए रोडवेज परिसर बेहद असुरक्षित हो गया है। जेबकतरों व धुमंतु गैंग आए दिन यात्रियों को अपना शिकार बना रहे है,दर्जनों महिलाएं व उनके साथ दर्जनों बच्चे यात्रियों के पर्स व कीमती सामान पलक झपकते ही उडा देने की हुनर रखते है,रोडवेज परिसर में होने वाली शंकालु गतिविधियों पर बस स्टाप चौकी इंचार्ज प्रदीप यादव ने कहाकि प्रतिदिन रात्रि पहर में पूरे परिसर में मैं हमराहियों के साथ कई बार जांच-पड़ताल करता हूं संदिग्धों से पूछताछ व उन्हें परिसर से हटाने का काम किया जाता है,चौकी इंचार्ज ने कहाकि महिला पुलिस की व्यवस्था भी अतिशीघ्र हो जाएगी तो महिला यात्रियों के साथ होने वाली घटना पर संदिग्ध घुमंतु/महिलाओं की भी नियमित जांच-पड़ताल होगी।
*सुल्तानपुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,32 लीटर कच्ची बरामद,510 किलो लहन बरामद,3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज,या फिर खानापूर्ति*
सुल्तानपुर में आबकारी विभाग ने जिले के कई स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान 32 लीटर कच्ची शराब और 510 किलो लहन बरामद किया गया है,जबकि 3 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिले में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग की टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश दी। टीम ने मौके से भट्टियों को नष्ट किया और तैयार कच्ची शराब को जब्त कर लिया। आबकारी अधिकारियों के मुताबिक बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ थानों में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। *लेकिन बड़ा सवाल यही है* प्रदेश में आबकारी महकमा तभी क्यों जागता है जब दूसरे राज्यों में जहरीली या अवैध शराब से मौतें होती हैं? चाहे वो गुजरात हो, बिहार हो या हाल ही में मध्य प्रदेश के सागर में हुई 11 मौतों का मामला। हर बड़ी घटना के बाद ही प्रदेश से लेकर जिले तक अभियान के नाम पर खानापूर्ति शुरू हो जाती है और कुछ दिन बाद फिर वही पुराना खेल शुरू। सूत्रों की मानें तो सुल्तानपुर में कच्ची शराब का कारोबार आज से नहीं,सालों से फल-फूल रहा है। गोमती किनारे बसे कई गांवों में खुलेआम भट्टियां चलती हैं,लेकिन विभाग को भनक तक नहीं लगती। जब मीडिया में खबरें और दूसरे राज्यों की मौतों पर हंगामा होता है, तब जाकर 30 लीटर, 50 लीटर की बरामदगी दिखाकर वाहवाही लूटी जाती है। फिलहाल आबकारी विभाग ने कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि बताया है, लेकिन जमीनी हकीकत यही है कि जब तक नियमित अभियान और बड़े माफियाओं पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ये छापेमारी सिर्फ कागजों में ही बड़ी नजर आएगी।
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह द्वारा दरियापुर फ्लाईओवर के नीचे सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से निर्मित लेबर जोन का निरीक्षण किया गया*
सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह द्वारा दरियापुर फ्लाईओवर के नीचे सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से निर्मित लेबर जोन का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने लेबर जोन में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
        जिलाधिकारी महोदय ने अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद सुलतानपुर को निर्देशित किया कि लेबर अड्डे की नियमित साफ-सफाई सहित आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएं, ताकि श्रमिकों को बेहतर एवं व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि शाहगंज चौराहे पर एकत्रित होने वाले श्रमिकों को दरियापुर फ्लाईओवर के नीचे निर्मित लेबर जोन में शिफ्ट कराया जाए, जिससे श्रमिकों को सुविधाजनक एवं व्यवस्थित स्थान मिल सके तथा चौराहे पर भीड़ की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
          जिलाधिकारी महोदय ने सहायक श्रमायुक्त को निर्देशित किया कि श्रमिकों के हितार्थ शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा पात्र श्रमिकों को योजनाओं से लाभान्वित कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने श्रमिकों को उनके अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया।
        उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए लेबर अड्डे पर मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए, ताकि वहां उपस्थित होने वाले श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा सके तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
          जिलाधिकारी महोदय ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लेबर अड्डे को श्रमिकों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक स्थल के रूप में विकसित किया जाए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाएं।