/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png StreetBuzz ब्रिक्स सम्मेलन भारत के लिए कूटनीतिक परीक्षा, पश्चिम के साथ बिगाड़ के बिना रूस-चीन का संतुलन साध पाएगा? India
ब्रिक्स सम्मेलन भारत के लिए कूटनीतिक परीक्षा, पश्चिम के साथ बिगाड़ के बिना रूस-चीन का संतुलन साध पाएगा?

#indiahedgingagainstglobaluncertaintywithhelpofbrics

भारत की मेजबानी में 12-13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। 11 बड़ी और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के नेता मिलने वाले हैं। ये नेता 18वें ब्रिक्स (ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ़्रीका) शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में इकट्ठा होंगे। व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग को बुलाए जाने से इस सम्मेलन का महत्व और बढ़ गया है, खासकर ऐसे समय में जब भू-राजनीति में उथल-पुथल मची है और दो बड़े युद्धों के खत्म होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। पश्चिम में ऐसी आशंकाएं जताई जा रही हैं कि यह संगठन किसी नए शीत युद्ध के अखाड़े में तब्दील न हो जाए। ऐसे में भारत की असल चुनौती ब्रिक्स को पश्चिम-विरोधी धड़े वाली छवि से बचाने की होगी।

अमेरिका-रूस और चीन के साथ संतुलन बनाए रख सकेगा भारत?

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत में हो रहा है और यह चौथी बार है जब भारत इसकी मेजबानी कर रहा है। मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों ने इस सम्मेलन के महत्व को और बढ़ा दिया है। अमेरिकी प्रतिबंधों और व्यापारिक नीतियों से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा है और मंदी की आशंका भी मजबूत हुई है। इस परिस्थिति में रूस और चीन ब्रिक्स को डॉलर के वर्चस्व को तोड़ने और पश्चिमी संस्थानों के विकल्प के तौर पर पेश करते हैं। इससे पश्चिमी नीति-निर्माताओं में इसे एक पश्चिम विरोध ब्लॉक के रूप में देखने की प्रवृत्ति बढ़ी है। भारत के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वह पश्चिमी देशों का भरोसा खोए बिना रूस और चीन के साथ अपने रिश्तों का संतुलन बनाए रख सकता है?

'बहु-गठबंधन'की नीति पर भारत

इस बैठक में सबसे अहम मुद्दा अमेरिका होगा, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति ने दोस्तों और दुश्मनों, दोनों को ही हैरान कर दिया है। वॉशिंगटन ने रूस से भारतीय तेल आयात पर कई बार आपत्ति जताई है, लेकिन भारत का रुख स्पष्ट रहा है कि उसकी ऊर्जा आवश्यकताएं किसी भू-राजनीतिक गुट द्वारा तय नहीं होंगी। भारत 'गुटनिरपेक्षता' के पुराने ढर्रे के बजाय 'बहु-गठबंधन' की नीति पर चल रहा है—यानी अपने राष्ट्रीय हितों के आधार पर विभिन्न शक्तियों के साथ अलग-अलग मुद्दों पर सहयोग करना।

भारत को विशिष्ट कूटनीतिक भूमिका निभाने का अवसर

इन परिस्थितियों में ब्रिक्स की मेजबानी भारत को एक विशिष्ट कूटनीतिक भूमिका निभाने का अवसर देती है। भारत न तो ब्रिक्स के भीतर पश्चिम-विरोधी रुख का समर्थन करने वाला देश है और न ही पश्चिमी देशों के समूह का हिस्सा है। यही स्थिति भारत को सम्मेलन में अलग भूमिका निभाने की क्षमता देती है। भारत ब्रिक्स के भीतर आने वाले प्रस्तावों और संयुक्त घोषणाओं को संतुलित एवं व्यावहारिक दिशा देने का प्रयास कर सकता है, ताकि उनका रुख किसी एक ध्रुव के पक्ष या विरोध में जाने के बजाय समाधान की ओर हो।

वंदे मातरम' के सम्मान में उड़े हुए उमर अबुल्ला, तिलमिलाई कांग्रेस तो बीजेपी भड़की

#jammukashmirvandemataramrowcongressnc_bjp

वंदे मातरम को लेकर देश का सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है। इस बार मामला जम्मू-कश्मीर से उठा है। जम्मू-कश्मीर में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में संपूर्ण ‘वंदे मातरम’ के गायन को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम में राष्ट्र गीत के सभी छह छंदों का गायन हुआ, जिस दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला समेत कई प्रमुख नेता करीब तीन मिनट 10 सेकंड तक सम्मान में सावधान की मुद्रा में खड़े रहे। जिससे कांग्रेस को मिर्ची लग गई है।

कांग्रेस को रास नहीं आया पूरा वंदे मातरम का गायन

जम्मू-कश्मीर में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के दौरान वंदे मातरम् के गायन का वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि वंदे मातरम् का पूरा संस्करण उस बहुलतावादी और समावेशी सोच के अनुरूप नहीं है, जिसे स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत के लिए अपनाया था।

केसी वेणुगोपाल ने दी ये नसीहत

कांग्रेस सांसद और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि वंदे मातरम का पूरा वर्जन उस सामंजस्यपूर्ण और बहुलवादी सोच के अनुरूप नहीं है, जिसकी कल्पना भारत के स्वतंत्रता सेनानियों ने की थी और जिसे उन्होंने आगे बढ़ाया था। वेणुगोपाल ने देश के कुछ महान स्वतंत्रता सेनानियों का हवाला देते हुए सहयोगी दलों से उनके फैसलों और विचारों का सम्मान करने की अपील की। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि सहयोगी दलों को भी वंदे मातरम के वही दो छंद गाने चाहिए, जिन्हें स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अपनाया गया था।

बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस की आपत्ति पर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कट्टरपंथियों के हाथ की कठपुतली बन गई है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस के सहयोगी ही उसके रुख से सहमत नहीं दिख रहे हैं। पार्टी ने सवाल उठाया कि अगर कांग्रेस के सहयोगियों को वंदे मातरम् के पूरे गीत से परेशानी नहीं है, तो कांग्रेस इस मुद्दे पर इतना कड़ा रुख क्यों अपना रही है।

कांग्रेस 21वीं सदी की मुस्लिम लीग- सुधांशु त्रिवेदी*

भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर बेहद तीखा राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि अब इस बात में कोई संदेह नहीं है कि कांग्रेस 21वीं सदी की मुस्लिम लीग बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का ‘सेकुलरिज्म का नकाब’ उतर चुका है और पार्टी कट्टरपंथी ताकतों के आगे पूरी तरह आत्मसमर्पण कर खुद को नई मुस्लिम लीग में बदल रही है।

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को पीएम मोदी के साथ बैठक

#russianpresidentputinvisitindiatoattendbricssummit

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर आएंगे। 11 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी तय हो गई है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने इस मुलाकात की पुष्टि की है। दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को भारतीय पत्रकारों के साथ वर्चुअल बातचीत में कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाला है।

पीएम मोदी और पुतिन के बीच करीबी व्यक्तिगत संबंध

मॉस्को से वर्चुअल ब्रीफिंग के जरिए पत्रकारों से बात करते हुए पेस्कोव ने कहा, "दोनों नेता भारतीय और रूसी नेता बहुत करीबी व्यक्तिगत संपर्क में हैं। उनके रिश्ते बहुत व्यावहारिक हैं, और वे इतने ईमानदार हैं कि हमारे एजेंडे और द्विपक्षीय संबंधों के सबसे संवेदनशील मुद्दों पर बहुत खुले और रचनात्मक तरीके से चर्चा कर सकते हैं। ज़ाहिर है, इससे हमारे सहयोग के लिए नए रास्ते खुलते हैं।"

इन मुद्दों पर होगी बात

मोदी-पुतिन की बैठक में व्यापार, आर्थिक सहयोग और परिवहन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। दोनों देश आपसी कारोबार बढ़ाने और अपनी कंपनियों के लिए नए मौके तलाशने पर भी बात कर सकते हैं। भारतीय कंपनियां रूस के बाजार में विस्तार करना चाहती हैं, जबकि रूस भारत में अपने कारोबार और उत्पादों की पहुंच बढ़ाने में रुचि रखता है।

रूस यूक्रेन युद्ध पर चर्चा संभव

यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है जब दुनिया बहुध्रुवीय व्यवस्था की ओर बढ़ने, पश्चिमी प्रतिबंधों और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे कई बड़े सवालों से जूझ रही है। ऐसे में बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध और फारस की खाड़ी में जारी तनाव भी चर्चा का हिस्सा हो सकता है। दोनों नेता युद्ध की मौजूदा स्थिति और उसके असर पर बात कर सकते हैं। रूस के मुताबिक, खाड़ी में जारी घटनाओं का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

भारत 12-13 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। यह तेजी से आगे बढ़ रहे प्रमुख उभरते बाजार वाले देशों और विकासशील देशों के अंतर-सरकारी मंच के लिए एक अहम पल होगा। भारत ने इस साल 1 जनवरी को ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली, जो इस समूह की कमान संभालने का उसका चौथा मौका है। साल 2026 ब्रिक्स की स्थापना के 20 साल पूरे होने का भी प्रतीक है।

ब्रिक्स समिट: 11-13 सितंबर तक दिल्ली जुटेंगे दिग्गज, पुतिन-जिनपिंग समेत आएंगे 10 देशों के मेहमान

#bricssummit2026delhi1113september

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए तैयार है. ब्रिक्स की अध्यक्षता इस साल भारत कर रहा है और अध्यक्ष के नाते इस बार के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की जिम्मेदारी भी भारत की है। 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को होना है।

पुतिन और जिनपिंग आ सकते हैं दिल्ली

11 से 13 सितंबर तक होने जा रहे इस आयोजन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, प्रधानमंत्री और डेलीगेट्स आएंगे। इस शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए ब्रिक्स के सदस्य देशों के साथ ही कई अन्य कद्दावर भी नई दिल्ली में होंगे। इस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नई दिल्ली आ सकते हैं। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भी भारत आ सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी इसमें शामिल होने भारत आ सकते हैं।

ब्रिक्स देशों में कितने नाम?

ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के अलावा ब्रिक्स देशों में साल 2024 में पांच और देश- मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जुड़े। 2025 में इंडोनेशिया को भी इस समूह से जोड़ा गया। ऐसे में 11 देशों के इस समूह के प्रतिनिधि भारत की राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे।

यातायात व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के संबंध में एक नई और विस्तृत एडवाइजरी जारी की है।राष्ट्रीय राजधानी के लिए जारी इस एडवाइजरी में, दिल्ली पुलिस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों की आवाजाही के दौरान राजधानी और उसके आसपास की कुछ सड़कों पर ट्रैफिक को अस्थायी रूप से नियंत्रित या डायवर्ट कियाएगा। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर नागरिकों से अपील की है कि वे शिखर सम्मेलन के दौरान होने वाले रूट डायवर्जन को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की प्लानिंग करें।

दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर हत्या, शोर-शराबे का विरोध करने पर हमला, जानें पूरा मामला

#manipur_musician_chongtham_vikram_singh_beaten_to_death_in_delhi

मणिपुर के प्रसिद्ध संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की दिल्ली में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वे किलोकारी गांव में अपने घर के बाहर शोर-शराबे और उपद्रव का विरोध कर रहे थे। इससे नाराज होकर डिलीवरी बॉय और ढाबे के कर्मचारियों ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर घायल अवस्था में विक्रम को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

शोर और शराब पीने का विरोध करने पर मारपीट

आरोप है कि विक्रम ने अपने फ्लैट के बाहर शोर मचाने, गाली-गलौज और शराब पीने का विरोध किया था। पहले उन्होंने बालकनी से ही लड़कों को समझाने की कोशिश की और जब बात नहीं बनी तो नीचे पहुंचे। इसके बाद वहां मौजूद डिलीवरी कर्मियों और ढाबा कर्मचारियों से उनका विवाद हो गया। आरोपियों ने विक्रम को मुक्कों और घूंसों से बुरी तरह पीटा। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं। उनका बेटा याइफाबा उन्हें तुरंत होली फैमिली अस्पताल ले गया। इलाज के दौरान विक्रम की मौत हो गई।

आठ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में हत्या की धाराओं में FIR दर्ज कर सात बालिग और एक नाबालिग समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, विक्रम सिंह किलोकरी गांव में अपने घर पर थे। उनके घर के सामने सैनी ढाबे से जुड़े कुछ लड़के मौजूद थे। आरोप है कि वहां शोर-शराबा और गाली-गलौज हो रही थी। विक्रम सिंह ने पहले अपने घर की बालकनी से ही इन लड़कों को समझाने और शोर बंद करने के लिए कहा। लेकिन जब बात नहीं बनी तो विक्रम सिंह खुद नीचे उन्हें समझाने पहुंचे।

घर तक पहुंच गए थे हमलावर

शुरुआती जांच और परिवार की तरफ से सामने आए आरोपों के मुताबिक, नीचे पहुंचने के बाद विक्रम सिंह की लड़कों से कहासुनी हुई और फिर हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि कई लड़कों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद विक्रम सिंह अपने घर की तरफ बढ़े, लेकिन आरोप है कि लड़के उनके पीछे-पीछे घर तक पहुंच गए। परिवार और पड़ोसी के मुताबिक, विक्रम सिंह जब अपने घर के दरवाजे तक पहुंचे तो उनके बेटे ने दरवाजा खोला। इसके बाद लड़के वहां से चले गए। मारपीट में विक्रम सिंह को चोटें आईं। उनके बेटे याइफाबा उन्हें इलाज के लिए होली फैमिली अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन इलाज के दौरान विक्रम सिंह ने दम तोड़ दिया।

कौन थे विक्रम सिंह ?

सी. विक्रम सिंह मणिपुर के वेस्टर्न म्यूजिक क्षेत्र में जाना-पहचाना नाम थे। वह गिटार बजाते थे और कई बैंड के साथ काम कर चुके थे। विक्रम ने अल्ट्रा वाइर्स, फीनिक्स और ईस्टर्न डार्क जैसे बैंड के साथ गिटार बजाया था। वह मशहूर मणिपुरी गायिका चोंगथम कमला के सबसे बड़े बेटे थे। विक्रम लंबे समय से किलोकरी में रह रहे थे। वह मैतेई समुदाय से ताल्लुक रखते थे। उनकी मौत के बाद पूर्वोत्तर के संगठनों ने घटना पर दुख और विरोध जताया है।

राम मंदिर ट्रस्ट CEO जितेंद्र मिश्रा का फर्जी वीडियो शेयर कर फंसे अभिजीत दीपके, अब दी सफाई

#abhijeetdipkejeetendramishrafakevideocontroversy

राम मंदिर के CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का एक फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया गया कि वीडियो में मिश्रा फिल्मी गाने ‘जमाल कुडू’ पर डांस कर रहे हैं। वीडियो को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी अपने एक्स अकाउंट पर शेयर कर दिया। रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर एक फर्जी वीडियो शेयर कर अभिजीत दीपके विवादों में घिर गए हैं।

दीपके ने 6 सितंबर को एक्स पर एक पोस्ट को शेयर किया था। इसमें एक व्यक्ति फिल्मी गाने ‘जमाल कुडू’ पर डांस करता नजर आ रहा था। दीपके ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि किसी व्यक्ति की निजी जिंदगी में वह क्या करता है, इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने आगे यह भी लिखा कि यदि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति राम मंदिर ट्रस्ट का CEO नहीं होता, तो धर्म के ‘ठेकेदार’ उस पर कैसी प्रतिक्रिया देते।

पाकिस्तान स्थित फेसबुक पेज से किया गया अपलोड

मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला कि यह वीडियो सबसे पहले 3 सितंबर को पाकिस्तान स्थित फेसबुक पेज ‘Defence Watch’ पर अपलोड किया गया था, जहां से यह भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक पहुंचा। पाकिस्तानी फेसबुक पेज से शुरू हुए एक वीडियो को बाद में कांग्रेस और सीजेपी से जुड़े हैंडल्स ने आगे बढ़ाया।

गलत दावे वाले वीडियो शेयर कर फंसे दीपके

हालांकि, बाद में सामने आया कि वीडियो में मौजूद व्यक्ति जितेंद्र मिश्रा नहीं हैं। गलत दावे वाले वीडियो को शेयर करने के बाद दीपके को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने उनसे सवाल किए। इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट के जरिए मामले पर सफाई दी। दीपके ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति जितेंद्र मिश्रा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका मकसद किसी व्यक्ति की निजी पसंद पर सवाल उठाना नहीं था। उनके मुताबिक, उनका मुद्दा इस बात को लेकर था कि किसी व्यक्ति के बारे में किसी चीज को उसकी पहचान और पद के आधार पर अलग नजरिए से क्यों देखा जाता है।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पहले सीईओ

बता दें 2 सितंबर को रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का पहला सीईओ बनाया गया है। 62 साल के जितेंद्र मिश्रा ने इंडियन एयर फ़ोर्स (IAF) में अपनी सेवा दी है और उन्हें युद्ध सेवा मेडल समेत कई मिलिट्री अवॉर्ड मिले हैं।

ईरान के नक्शे पर डोनाल्ड ट्रंप ने लगाई अपनी तस्वीर, अमेरिकी राष्ट्रपति के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

#donaldtrumpsocialmediaattacktoiran

अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। होर्मुज स्ट्रेट पर कंट्रोल और पिकैक्स माउंटेन पर हमलों की धमकी के बाद डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के बारे में किए नए पोस्ट ने हलचल मची दी है। ट्रंप ने पश्चिम एशिया का नक्शा शेयर करते हुए ईरान के मैप को अपने सिर के आकार में दिखाया है। यानी एक तरह से उन्होंने ईरान पर कब्जे की धमकी दी है।

ईरान के नक्शे पर ट्रंप की फोटो

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक घंटे के अंदर 7 पोस्ट किए हैं, जो ईरान से जुड़े हुए हैं। ट्रंप के पहले पोस्ट में ईरान के नक्शे पर उनकी खुद की फोटो लगी है। इससे कुछ ही दिन पहले उन्होंने सामरिक रूप से बेहद अहम 'हॉर्मुज जलडमरूमध्य' का नाम बदलकर "ट्रंप स्ट्रेट" रखने की बात भी कही थी।

होर्मुज स्ट्रेट से तेल की सप्लाई को लेकर दावा

ट्रंप ने होर्मुज ऑयल वॉल्यूम्स आर बैक शीर्षक वाला एक ग्राफिक पोस्ट किया है। इसमें ईरान और ओमान के बीच के संकरे जलमार्ग का नक्शा दिखाया गया। साथ ही ऐसे आंकड़े थे, जिनमें दावा किया गया था कि तेल की मात्रा बढ़कर 18 मिलियन बैरल प्रति दिन हो गई है, जबकि टकराव से पहले यह 20 मिलियन बैरल प्रति दिन थी।

ईरानी अर्थव्यवस्था और मुद्रा में टूट का दावा

ट्रंप ने ईरान की अर्थव्यवस्था और मुद्रा की बदहाली पर दो ग्राफिक्स शेयर किए हैं। एक में दिखाया है अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ईरानी रियाल 9 लाख (2025 की शुरुआत) से गिरकर 22.7 लाख से भी नीचे चला गया है। दूसरे ग्राफिक में संदेश दिया गया कि ईरान की करेंसी पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है।

खार्ग द्वीप को लेकर भी पोस्ट

ट्रंप ने इसके बाद खार्ग द्वीप को लेकर एक बेहद आक्रामक तस्वीर शेयर की। इसे बाय-बाय खर्ग शब्दों के साथ शेयर किया गया। AI-जनरेटेड ग्राफिक में एक लड़ाकू विमान को विस्फोटों और आग की लपटों से घिरे तेल संयंत्र की ओर तेजी से बढ़ते हुए दिखाया गया है। यह तस्वीर खार्ग द्वीप पर हमले की संभावना को दर्शाती है, जो ईरान का मुख्य कच्चा तेल निर्यात केंद्र है।

ईरान एक नाकाम देश बताया

अपनी आखिरी पोस्ट में ट्रंप ने ईरान के नक्शे के साथ लिखा कि ईरान एक नाकाम देश बनता जा रहा है। अमेरिका-इजरायल ने इस साल 28 फरवरी को ईरान पर हमले किए थे। इसके बाद से ही दोनों पक्षों में लड़ाई चल रही है।

पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर का उद्घाटन, पीएम मोदी ने कहा-भारत-फ्रांस संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे

#francefirsthindutempleinaugurationpmmodirelationsnew_heights

फ्रांस की राजधानी पेरिस में रविवार को देश का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। पीएम मोदी भी रविवार को पेरिस में बने स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जुड़े। संबोधित किया। मंदिर के उद्घाटन समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई कि पेरिस में बना यह भव्य मंदिर सदियों तक दोनों देशों के बीच सहयोग और अवसरों के प्रतीक के रूप में खड़ा रहेगा।

13 दिनों तक चला महोत्सव

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रविवार को बीएपीएस अक्षरधाम संस्थान के गुरु महंतस्वामी महाराज ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूरा किया। इसमें यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और एशिया से आए संतों, भक्तों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। 13 दिनों तक चले इस महोत्सव में 40 से अधिक देशों से लोग शामिल हुए।

14 रथों में निकली यात्रा

प्रतिष्ठा से पहले पेरिस में एक भव्य नगर यात्रा निकाली गई। यात्रा में 14 सुसज्जित रथों पर हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां सजाई गईं। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं। यात्रा एफिल टावर और एकोल मिलिटेर से होते हुए प्लास द ला कॉनकॉर्ड तक पहुंची। यात्रा ने फ्रांस में भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म का नया अध्याय खोल दिया।

भारतीय वास्तुकला के साथ फ्रांसीसी आधुनिक तकनीक का मेल

यह मंदिर 5000 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला है। ऊपरी तल पर पारंपरिक मंदिर और नीचे सांस्कृतिक केंद्र के रूप में हवेली बनाई गई है। मंदिर का निर्माण प्राचीन भारतीय वास्तुकला और वैदिक शिल्पशास्त्र के आधार पर किया गया है। इसमें फ्रांसीसी आधुनिक तकनीक का भी सुंदर मेल देखने को मिलता है।

भारत-फ्रांस के संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे-पीएम मोदी

पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह को प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'हाल के वर्षों में भारत और फ्रांस के संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं। मेरे मित्र राष्ट्रपति (इमैनुएल) मैक्रों के साथ मिलकर दोनों देश विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं। टेक्नोलॉजी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), रक्षा, अंतरिक्ष और जलवायु कार्रवाई जैसे क्षेत्रों में भारत और फ्रांस नई गति और नई ऊर्जा के साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।'

देशों के बीच आध्यात्मिक संबंधों का एक नया अध्याय-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'हम 2026 को भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के रूप में भी मना रहे हैं। यह रणनीतिक साझेदारी इसलिए खास है क्योंकि यह हमारे लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंधों की मजबूत नींव पर आधारित है।मोदी ने कहा कि पेरिस से पुडुचेरी स्थित श्री अरविंद आश्रम तक 'द मदर' की आध्यात्मिक यात्रा ने भारत और फ्रांस के असंख्य साधकों को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि कई दशक पहले श्रील प्रभुपाद स्वामी भी फ्रांस आए थे जिससे इस्कॉन के माध्यम से दोनों देशों के बीच आध्यात्मिक संबंधों का एक नया अध्याय शुरू हुआ।'

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से छह की मौत, बिल्डिंग के मालिक पर एफआईआर

#delhisatyaniketanbuildingcollapse

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बहुमंजिला इमारत के ढहने से मलबे के नीचे दबकर 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद 15 घंटे से ज्यादा समय से राहत और बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस समेत कई एजेंसियों की टीमें भारी मलबे को हटाकर किसी और के दबे होने की आशंका में लगातार तलाश कर रही हैं।

मलबे से 11 लोगों को निकाला गया

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक बहुमंजिला इमारत ढहने की घटना में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर छह हो गई है और मलबे से कुल 11 लोगों को निकाला गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर के पास स्थित इस इमारत का इस्तेमाल लड़कों के पीजी (पेइंग गेस्ट) आवास के रूप में किया जा रहा था। इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था, तभी रविवार अपराह्न करीब डेढ़ बजे यह ढह गई।

रातभर चला राहत और बचाव अभियान

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस के साथ ही दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) समेत कई एजेंसियां रातभर राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने कहा कि रात में एक और व्यक्ति को मलबे से निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई।

इमारत मालिक पर एफआईआर दर्ज

पुलिस ने इमारत के मालिक और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि सत्य निकेतन की शॉप नंबर-14 को कथित तौर पर अवैध तरीके से बहुमंजिला इमारत में तब्दील कर दिया गया था। इसी इमारत में पीजी चल रहा था, जहां बड़ी संख्या में छात्र रह रहे थे।

जर्जर हालत वाली इमारतों को नोटिस

हादसे के बाद आसपास की इमारतों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शॉप नंबर-13 और 14 को मिलाकर बनाई गई ठीक बगल की पांच मंजिला इमारत की हालत भी खराब बताई गई है। एहतियात के तौर पर इस इमारत को खाली करा दिया गया है। एमसीडी ने वहां नोटिस चस्पा किया है। एमसीडी ने उसी गली में जर्जर हालत वाली इमारतों को नोटिस जारी किया, जहां इमारत ढह गई थी।

चार मंजिल से ऊपर की अवैध इमारतें होंगी सील

दिल्ली नगर निगम ने चार मंजिल से अधिक के सभी अवैध निर्माण तत्काल प्रभाव से सील करने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मेयर प्रवेश वाही ने रविवार रात यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

डॉ. ज्ञान प्रकाश एवं अलका पांडेय की दो पुस्तकों का भव्य विमोचन

नई दिल्ली।।नई दिल्ली के NDMC Convention Centre में रविवार को लेखिका एवं शिक्षाविद् अलका पांडेय तथा उत्तर प्रदेश सिविल सेवा के अधिकारी एव नोडल अधिकारी धर्मार्थ कार्य विभाग व प्रभारी अधिकारी पर्यटन डॉ. ज्ञान प्रकाश द्वारा लिखित दो महत्वपूर्ण पुस्तकों ‘सिद्धार्थनगर : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक’ एवं ‘बुद्धपथ : विरासत से वर्तमान तक’ का भव्य विमोचन समारोह स्वामी चक्रपाणि महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिन्दू महासभा, माननीय उषा प्रियदर्शिनी जी, अध्यक्ष, हरियाणा राज्य महिला आयोग, माननीय कविता सुरेंद्र कुमार जैन , पूर्व विधायक, सोनीपत एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार, सुश्री सुधा रानी रेलंगी , केंद्रीय सूचना आयुक्त, श्री योगेश्वर दत्त, पूर्व भारतीय पहलवान एवं ओलंपियन, श्री श्री श्री 1008 जगतगुरु लामा घ्याछो रिनपोछे ,बौद्ध धार्मिक गुरु द्वारा किया गया। विमोचन के इस अवसर पर श्री देवेंद्र पाठक अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार ब्यूरो संगठन, आर्या वोरा प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं ब्लॉगर, सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक पुस्तक के विषय में बताते हुए डॉ ज्ञान प्रकाश अपर जिलाधिकारी एव नोडल अधिकारी धर्मार्थ कार्य विभाग ने बताया इस पुस्तक में सिद्धार्थनगर जनपद की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं भौगोलिक यात्रा को व्यापक दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक में क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर, बौद्ध विरासत, सांस्कृतिक विविधता, कृषि, समाज, शिक्षा, उद्योग, पर्यटन तथा विकास जैसे विभिन्न पहलुओं को समाहित किया गया है। इसमें काला नमक चावल, पिपरा हवा स्तूप, म्युजियम आदि के वारे में बताया गया है ।पुस्तक के माध्यम से सिद्धार्थनगर की उस पहचान को सामने लाने का प्रयास किया गया है, जहां इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं और भगवान बुद्ध की ज्ञान एवं करुणा की परंपरा के साथ-साथ वर्तमान समय में विकास की नई संभावनाएं भी दिखाई देती हैं। यह पुस्तक केवल गौरवशाली अतीत का दस्तावेज नहीं है, बल्कि सिद्धार्थनगर के वर्तमान स्वरूप और भविष्य की संभावनाओं को समझने का एक प्रयास भी है। जानी मानी शिक्षिका एव यू ट्यूब चैनल ज्ञानस्थली क्लासेस के माध्यम से यूजीसी नेट छात्रों को मार्गदर्शन देने वाली अलका पांडे ने डॉ ज्ञान प्रकाश के साथ लिखित पुस्तक ‘बुद्धपथ : विरासत से वर्तमान तक’ के विषय में बताया कि यह पुस्तक भगवान बुद्ध के करुणा, शांति और धम्म के संदेश को केंद्र में रखते हुए सिद्धार्थनगर की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को प्रस्तुत करती है। पुस्तक में सिद्धार्थनगर से जुड़े ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों, बौद्ध विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं को एक व्यापक परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक का उद्देश्य बुद्ध की विचारधारा तथा उससे जुड़ी विरासत को वर्तमान पीढ़ी के लिए सरल और प्रभावी रूप में सामने लाना है। “हमारा प्रयास है कि सिद्धार्थनगर की कहानी केवल दस्तावेजों और इतिहास के पन्नों तक सीमित न रहे, बल्कि लोगों तक पहुंचे, पढ़ी जाए, समझी जाए और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रहे। यदि इन पुस्तकों के माध्यम से सिद्धार्थनगर की विरासत के प्रति किसी एक पाठक में भी जिज्ञासा और जुड़ाव पैदा होता है, तो हम अपने प्रयास को सार्थक मानेंगे

अलका पांडेय।जानी-मानी लेखिका एवं शिक्षिका हैं। शिक्षा, संस्कृति, इतिहास और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनका लेखन निरंतर सक्रिय रहा है। वहीं डॉ. ज्ञान प्रकाश उत्तर प्रदेश सिविल सेवा के अधिकारी हैं और प्रशासनिक अनुभव के साथ सामाजिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विषयों में भी उनकी विशेष रुचि रही है। उन्हें विभिन्न मंचों से सम्मानित किया गया है जिसमें ग्लोबल इन्डिया बिजनेस फोरम द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया गया है। दोनों लेखकों ने इन पुस्तकों के माध्यम से सिद्धार्थनगर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को व्यापक पाठक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया है। सुश्री सुधा रानी रेलंगी जी, केंद्रीय सूचना आयुक्त ने दोनों पुस्तकों की विषयवस्तु, शोधपरक दृष्टिकोण और सिद्धार्थनगर की विरासत को सामने लाने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर की धरती इतिहास, संस्कृति और भगवान बुद्ध की विरासत की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस क्षेत्र की अनेक ऐतिहासिक धरोहरें, पुरातात्विक स्थल, बौद्ध परंपराएं और सांस्कृतिक विशेषताएं आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचना आवश्यक है। इसी भावना से दोनों पुस्तकों के माध्यम से सिद्धार्थनगर के अतीत को वर्तमान से जोड़ने और उसकी विरासत को पुस्तक के रूप में संकलित कर पाठकों के सामने रखने का प्रयास किया गया है जो एक अत्यंत सराहनीय प्रयास है इस कार्य हेतु लेखकगण बधाई के पात्र हैं। श्रीश्रीश्री 1008 जगतगुरु लामा घ्याछो रिनपोछे जी, बौद्ध धार्मिक गुरु ने कहा नेपाल एव भारत सिद्धार्थ की साँझा विरासत है उसको इन पुस्तकों के माध्यम से प्रस्तुत करने का लेखक का प्रयास सराहनीय है।