राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का सुलतानपुर में भव्य स्वागत*
![]()
सुलतानपुर। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष माननीय ऐश्वर्य राज सिंह, सदस्य संसदीय बोर्ड माननीय चंद्रबली यादव एवं राष्ट्रीय लोकदल के कोषाध्यक्ष माननीय बी.एल. प्रेमी का अमहट चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष बेलाल अहमद एडवोकेट एवं क्षेत्रीय महासचिव अवध क्षेत्र शाह आलम ने किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अतिथियों का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह के दौरान नेताओं ने संगठन की मजबूती, किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है और प्रदेश में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। इस मौके पर ज़फर हसनैन बब्बन अध्यक्ष विधान सभा 188,रमेश मोदनवाल जिला महासचिव ,मोहम्मद शाद ,जमील,अख्तर, नोमान, अनिल,बृजेश मास्टर विवेक शुक्ला राजकुमार त्रिपाठी राम लौट सरोज आदि उपस्थित रहे।







यात्री हुए मजबूर सडांध मारता हुआ संक्रमित पानी में घुसकर निकलने के लिए*
सुल्तानपुर में आबकारी विभाग ने जिले के कई स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान 32 लीटर कच्ची शराब और 510 किलो लहन बरामद किया गया है,जबकि 3 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जिले में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग की टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश दी। टीम ने मौके से भट्टियों को नष्ट किया और तैयार कच्ची शराब को जब्त कर लिया। आबकारी अधिकारियों के मुताबिक बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ थानों में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
*लेकिन बड़ा सवाल यही है*
प्रदेश में आबकारी महकमा तभी क्यों जागता है जब दूसरे राज्यों में जहरीली या अवैध शराब से मौतें होती हैं? चाहे वो गुजरात हो, बिहार हो या हाल ही में मध्य प्रदेश के सागर में हुई 11 मौतों का मामला। हर बड़ी घटना के बाद ही प्रदेश से लेकर जिले तक अभियान के नाम पर खानापूर्ति शुरू हो जाती है और कुछ दिन बाद फिर वही पुराना खेल शुरू।
सूत्रों की मानें तो सुल्तानपुर में कच्ची शराब का कारोबार आज से नहीं,सालों से फल-फूल रहा है। गोमती किनारे बसे कई गांवों में खुलेआम भट्टियां चलती हैं,लेकिन विभाग को भनक तक नहीं लगती। जब मीडिया में खबरें और दूसरे राज्यों की मौतों पर हंगामा होता है, तब जाकर 30 लीटर, 50 लीटर की बरामदगी दिखाकर वाहवाही लूटी जाती है।
फिलहाल आबकारी विभाग ने कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि बताया है, लेकिन जमीनी हकीकत यही है कि जब तक नियमित अभियान और बड़े माफियाओं पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ये छापेमारी सिर्फ कागजों में ही बड़ी नजर आएगी।
सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह द्वारा दरियापुर फ्लाईओवर के नीचे सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से निर्मित लेबर जोन का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने लेबर जोन में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी महोदय ने अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद सुलतानपुर को निर्देशित किया कि लेबर अड्डे की नियमित साफ-सफाई सहित आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएं, ताकि श्रमिकों को बेहतर एवं व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि शाहगंज चौराहे पर एकत्रित होने वाले श्रमिकों को दरियापुर फ्लाईओवर के नीचे निर्मित लेबर जोन में शिफ्ट कराया जाए, जिससे श्रमिकों को सुविधाजनक एवं व्यवस्थित स्थान मिल सके तथा चौराहे पर भीड़ की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
जिलाधिकारी महोदय ने सहायक श्रमायुक्त को निर्देशित किया कि श्रमिकों के हितार्थ शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा पात्र श्रमिकों को योजनाओं से लाभान्वित कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने श्रमिकों को उनके अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए लेबर अड्डे पर मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए, ताकि वहां उपस्थित होने वाले श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा सके तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
जिलाधिकारी महोदय ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लेबर अड्डे को श्रमिकों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक स्थल के रूप में विकसित किया जाए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाएं।
सुल्तानपुर,दिनांक 12 सितंबर 2026, दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। आज माननीय जनपद न्यायाधीश सुल्तानपुर द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से आई हुई प्रचार-प्रसार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। ये प्रचार वाहन पूरे जनपद में भ्रमण करके आम जनमानस को लोक अदालत के बारे में जागरूक करेगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, सिविल मामले, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना, वैवाहिक मामले, एनआई एक्ट और राजस्व के मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। मैं सभी जनपद वासियों से अपील करती हूँ कि अगर आपका कोई भी वाद न्यायालय में लंबित है, तो आप अपने अधिवक्ता के माध्यम से या स्वयं न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपना वाद लोक अदालत में लगवाएं और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय, सुल्तानपुर के दिशा-निर्देशन में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। पिछली बार जो राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था, उसमें सुल्तानपुर जिले के कुल *56,837* वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के माध्यम से किया गया था। इसमें न्यायालय में लंबित विभिन्न वाद, विभिन्न ट्रिब्यूनल में लंबित वाद, फैमिली कोर्ट में लंबित वाद और बैंकों के प्री-लिटिगेशन वाद शामिल थे। इन सभी को मिलाकर 56,837 वादों का निस्तारण किया गया था।
मैं आम जनमानस से ये अपील करूंगी कि 12 सितंबर को जो राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, यह आप सभी के फायदे के लिए है। इसमें आप अपने वादों का निस्तारण समझौते के माध्यम से कर सकते हैं। बिजली के बिल, पानी के बिल, बैंकों में लंबित मामले, वैवाहिक मामले जो फैमिली कोर्ट में लंबित हैं, MACT में लंबित मामले,सबका निस्तारण कराया जा सकता है।
और इसकी एक अच्छी बात ये है कि बाकी लिटिगेशन से इसमें केस फाइनल हो जाता है और सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण होता है तो न किसी पक्ष की हार होती है न जीत होती है, दोनों ही पक्षों की जीत होती है। *बाइट-मुक्ता त्यागी,सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुल्तानपुर*

सुल्तानपुर,
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस द्वारा वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा अन्य यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान
कुल 274 चालान किए गए तथा 01 वाहन सीज किया गया। इसके साथ ही
₹5,06,000/- शमन शुल्क की कार्यवाही की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी निगरानी एवं कार्रवाई हेतु तैनात
इंटरसेप्टर वाहन द्वारा 113 चालान किए गए।
सुलतानपुर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।

Sep 08 2026, 18:57
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.1k