/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीआरएफ एवं आपदा टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण Gonda
जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीआरएफ एवं आपदा टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

*ग्रामीणों से संवाद कर जानी बाढ़ की स्थिति, हर संभव सहायता का दिया भरोसा*

*गोण्डा 02 सितम्बर,2026*।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बुधवार को तहसील तरबगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ, राजस्व आपदा टीम तथा जिला आपदा विशेषज्ञ की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। टीम ने बाढ़ प्रभावित ग्राम ऐलीपरसौली, बाबूपुरवा, गोड़ियन पुरवा आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर मौके पर उत्पन्न परिस्थितियों का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर बाढ़ की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति, ग्रामीणों के आवागमन, सुरक्षित आवास, पेयजल, भोजन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित परिस्थितियों के बारे में मौके से आवश्यक जानकारी संकलित की।

एसडीआरएफ टीम द्वारा ग्रामीणों को बाढ़ के दौरान सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई। साथ ही ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि जिला प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित लोगों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

राजस्व आपदा टीम एवं जिला आपदा विशेषज्ञ द्वारा भी ग्रामीणों को आपदा की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। टीम ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आवश्यकता होने पर प्रशासन को तत्काल अवगत कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन इस कठिन परिस्थिति में उनके साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है और आवश्यकता के अनुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों एवं आपदा टीमों को सतर्क रखा गया है।

निरीक्षण के दौरान टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, अनावश्यक रूप से बाढ़ के पानी में प्रवेश न करें तथा बच्चों एवं बुजुर्गों की विशेष सुरक्षा सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है।
जिला पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया प्रतिभाग


*उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो, वेबसाइट एवं पोर्टल का हुआ शुभारंभ*


*आउटसोर्स कर्मचारियों को मानदेय वृद्धि का डेमो चेक किया गया वितरित*


*अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी रहे उपस्थित*


*गोण्डा 02 सितम्बर,2026*।
जिला पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश में गठित उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के Logo का अनावरण, Website एवं Portal के शुभारंभ से संबंधित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों में कार्यरत बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों एवं संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग कर मुख्यमंत्री जी के संबोधन एवं कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।
कार्यक्रम का उद्देश्य आउटसोर्स कर्मचारियों को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनके हितों को प्राथमिकता प्रदान करना है। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों से संबंधित प्रक्रियाओं को एकीकृत एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को मानदेय वृद्धि का डेमो चेक मा० जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा वितरित किया गया। मानदेय में वृद्धि की पहल से आउटसोर्स कर्मचारियों में उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल रहा। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा उनके हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा कहा गया कि आउटसोर्स कर्मचारियों की भूमिका विभिन्न विभागों के कार्यों के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण है। सरकार द्वारा उनके हितों को ध्यान में रखते हुए की जा रही पहल से उन्हें अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न विभागों में कार्यरत बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो, वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा तथा सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में की गई मानदेय वृद्धि की पहल का स्वागत किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार की इस पहल को आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम बताते हुए इसे पारदर्शिता, सुशासन एवं कर्मचारी कल्याण की दिशा में प्रभावी पहल बताया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह, सहायक श्रमायुक्त देवीपाटन मंडल गोण्डा सिद्धार्थ मोदियानी, मण्डलीय सेवायोजन अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी सुश्री प्रिया गौतम, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री अकबाल बहादुर तिवारी सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा बिना जानकारी के खाते में लोन कराकर धनराशि निकालने वाले अभियुक्त को हरियाणा से किया गया गिरफ्तार

गोण्डा। थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 255/2024 से संबंधित प्रकाश में आए आरोपी अभियुक्त रमीजुल हुसैन पुत्र मुबारक मियां की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त रमीजुल हुसैन को विस्ट्रो फूड सेन्टर, सेक्टर-40, जनपद हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी परमानन्द तिवारी पुत्र स्व0 राममणि तिवारी निवासी ग्राम कमडावां, थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना खरगूपुर पर तहरीर दी गयी कि बिना जानकारी के उसके खाते में  लोन करके 6 लाख रूपये भेज दिए गये है। तथा बाद में कई बार में लोन की धनराशी निकाल ली गयी है। तथा उनके सैलरी के 21 हजार रूपये भी निकाल लिया गया है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।  प्रकरण की विवेचना के दौरान अभियुक्त रमीजुल हुसैन पुत्र मुबारक मियां का नाम प्रकाश में आया। पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में तकनीकी/मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त रमीजुल हुसैन को विस्ट्रो फूड सेन्टर, सेक्टर 40 जिला हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
थाना कौडिया पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारः
गोण्डा। थाना कौडिया पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मु0अ0सं0 183/2026 धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त रिजवान पुत्र जीतू खाँ उर्फ सलीम खाँ को ग्राम पैडीबरा अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 27.08.2026 को थाना छपिया क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना कौडिया पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री उनके रिस्तेदार के घर साइकिल खड़ा करके कौडिया बाजार गयी थी , लेकिन वापस घर नहीं आई। वादी द्वारा पुत्री की काफी खोजबीन की गई तथा नाते-रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां पता किया गया, कुछ लोगो द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री को रिजवान पुत्र जीतू खाँ द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना कौडिया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 02.09.2026 को थाना कौडिया पुलिस टीम द्वारा वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त रिजवान पुत्र जीतू खाँ उर्फ सलीम खाँ को ग्राम पैडीबरा अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी 3 सितंबर को करेंगी गोण्डा का भ्रमण

*छात्राओं से संवाद, महिला चिकित्सालय एवं वन स्टॉप सेंटर का करेंगी निरीक्षण*


*महिला जनसुनवाई में सुनेंगी समस्याएं, नवजात शिशुओं को वितरित करेंगी बेबी किट्स*


*गोण्डा, 02 सितम्बर 2026*  -  उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 उपाध्यक्ष( उप मंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती चारु चौधरी जी 03 सितंबर 2026, बृहस्पतिवार को जनपद गोण्डा के भ्रमण पर रहेंगी। भ्रमण के दौरान वह महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती चारु चौधरी प्रातः 09:45 बजे नारी ज्ञानस्थली डिग्री कॉलेज पहुंचकर छात्राओं से संवाद करेंगी और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनेंगी। इसके बाद 11:30 बजे जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान चिकित्सालय…
[5:06 pm, 02/09/2026] +91 94154 15779: *थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा बिना जानकारी के खाते में लोन कराकर धनराशि निकालने वाले अभियुक्त को हरियाणा से किया गया गिरफ्तार-*

*कार्यवाही-*
गोण्डा। थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 255/2024 से संबंधित प्रकाश में आए आरोपी अभियुक्त रमीजुल हुसैन पुत्र मुबारक मियां की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त रमीजुल हुसैन को विस्ट्रो फूड सेन्टर, सेक्टर-40, जनपद हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी परमानन्द तिवारी पुत्र स्व0 राममणि तिवारी निवासी ग्राम कमडावां, थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना खरगूपुर पर तहरीर दी गयी कि बिना जानकारी के उसके खाते में  लोन करके 6 लाख रूपये भेज दिए गये है। तथा बाद में कई बार में लोन की धनराशी निकाल ली गयी है। तथा उनके सैलरी के 21 हजार रूपये भी निकाल लिया गया है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।  प्रकरण की विवेचना के दौरान अभियुक्त रमीजुल हुसैन पुत्र मुबारक मियां का नाम प्रकाश में आया। पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में तकनीकी/मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त रमीजुल हुसैन को विस्ट्रो फूड सेन्टर, सेक्टर 40 जिला हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
मदेश को आगे ले जाने के लिए सशक्त बेटियों की आवश्यकता, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में तकनीकी व वैज्ञानिक क्रांति से संवर रहा भविष्य

* **देवीपाटन मंडल**। देश की समग्र प्रगति, आत्मनिर्भरता और नवनिर्माण के लिए बेटियों का शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है। इसी ध्येय को साकार करते हुए मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि "देश को आगे ले जाने के लिए सशक्त बेटियों की आवश्यकता है और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) ऐसी ही समर्थ, कुशल एवं सशक्त बेटियों को तैयार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं।" उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत देवीपाटन मंडल के कस्तूरबा विद्यालयों में संचालित नवाचार ग्रामीण अंचल की बेटियों को 21वीं सदी के आधुनिक कौशलों से परिपूर्ण कर रहे हैं। तकनीकी सशक्तिकरण के क्षेत्र में जनपद गोण्डा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झंझरी में मंडल की पहली अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और उन्नत कंप्यूटर प्रयोगशाला 'के0जी0बी0वी0-इनोवेशन हब' स्थापित की गई है। यह उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एक ऐतिहासिक पहल है, जहाँ छात्राएं ChatGPT, Gemini AI, DeepSeek और Scratch AI जैसे आधुनिक टूल्स के साथ-साथ मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर रही हैं। डिजिटल शिक्षा के इसी क्रम में जनपद श्रावस्ती के कस्तूरबा विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के जरिए डिजिटल सामग्री, वीडियो और एनिमेशन के माध्यम से कठिन विषयों को सरल व रोचक बनाया गया है, जिससे छात्राओं में तार्किक सोच और रचनात्मकता का निरंतर विकास हो रहा है। वहीं जनपद बलरामपुर के कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में 'फिजिक्स वाला' की डिजिटल कक्षाओं के माध्यम से विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे छात्राएं विज्ञान व गणित की मूलभूत अवधारणाओं को मजबूत करते हुए आवासीय परिसर में रहते हुए ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आत्मविश्वास से तैयार हो रही हैं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण और प्रयोगात्मक अधिगम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद बहराइच के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं को नियमित रूप से वैज्ञानिक प्रयोगों और व्यावहारिक गतिविधियों के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे बालिकाओं में खोजी दृष्टिकोण और शोधपरक क्षमता विकसित हो रही है। आधुनिक तकनीकी और वैज्ञानिक शिक्षा के साथ-साथ मंडल के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में योग, आत्मरक्षा प्रशिक्षण और खेलकूद जैसी गतिविधियों का भी समन्वय किया गया है, जो बालिकाओं का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करता है। देवीपाटन मंडल का यह समग्र मॉडल ग्रामीण परिवेश की बेटियों को शहरी क्षेत्र के समकक्ष अवसर और मंच प्रदान कर रहा है, जिससे कस्तूरबा की ये बेटियां नए भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तैयार हो रही हैं।
गीता गोष्ठी छात्रों के मध्य चलाएगी गीता ज्ञान का अभियान : सुरेश दूबे
गोण्डा।
जनपद  में सनातन धर्म में ज्ञान मार्ग का प्रतिनिधित्व कर रही गीता गोष्ठी अब नई युवा पीढ़ी को गीता के शाश्वत दर्शन से जोड़ने के लिए अभियान चलाएगी। अभियान को गति प्रदान करने का दायित्व गोष्ठी के वरिष्ठ सदस्य उत्तम कुमार शुक्ल को सौंपा गया है।
गीता गोष्ठी के संस्थापक सदस्य व गीता महोत्सव के संरक्षक इंजी. सुरेश दूबे ने रामलीला मैदान के रामेश्वरम मंदिर में गोष्ठी की बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए
बताया कि सनातन धर्म एवं विश्व के सशक्त दर्शन को नई पीढ़ी में लोकप्रिय बनाने के लिए लिए उक्त निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि गीता गोष्ठी के बौद्धिक सदस्य जनपद के  संस्कृत
विद्यालयों  व प्रमुख शैक्षिक संस्थानों में जाकर आध्यात्म  भक्ति व साहित्य से प्रेम रखने वाले छात्र - छात्राओं को गीता अध्ययन के प्रति अभिरुचि जगाकर उन्हें गीता के शाश्वत दर्शन से जन जन को जागृत करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में धीरेन्द्र पाण्डेय प्रचार टीम के प्रभारी होंगे।
एसपी अभिषेक ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, पुलिस लाइन में कार्य कर रहे 30 उपनिरीक्षक के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव

*जुगाड और सेटिंग से चल रहे थाना प्रभारियों का काया कल्प होना अभी बाकी है


गोंडा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने सोमवार रात को पहला तबादला एक्सप्रेस चलाया है, बता दें कि हाल ही में जनपद में तैनात रहे एसपी विनीत जायसवाल का तबादला सुल्तानपुर जनपद के लिए हुआ है, उसके बाद नवागत पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने गोंडा जिले की कमान संभाल लिया है, तेज तर्रार माने जाने वाले पुलिस कप्तान अभिषेक ने सभी थाना प्रभारियों को अपना निर्देश दे दिया है और अब एसपी अभिषेक उस काम पर जुटे हैं जो काफी दिनों से जुगाड़ लगाकर कोतवाली, थाने का प्रभार चला रहे हैं, देखा जाय तो एसपी अभिषेक का औचक निरीक्षण चालू है, और लापरवाह चापलूस पुलिसकर्मियों के नाम विभागीय डायरी में नोट हो रहे हैं, और जल्द ही पूलिस अधीक्षक अभिषेक के निरीक्षण का रिजल्ट सामने आएगा, विभागीय सूत्रों की मानें तो जिले में चार, पांच कुर्सी को छोड़कर सभी की कमान खिसक जाएगी, पुलिस अधीक्षक ने अपने वार्ता में साफ लफ्जों में कह दिया है कि पीड़ितों की जन सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर होगी, कोई भी भूमाफिया, अपराधी बच नहीं पाएगा सभी पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने पुलिस लाइन में कार्य कर रहे तीस उप निरीक्षक का तबादला कई थानों और कोतवाली में कर दिया है, लेकिन जुगाड और सेटिंग से चल रहे थाना प्रभारियों का काया कल्प होना अभी बाकी है।
भाजपा नेता गोलीकांड का 4  माह बाद भी खुलासा नहीं,तीन पुलिस टीमें कर रही जांच

*सीन रिक्रिएशन रिपोर्ट भेजी

गोंडा।जिले में भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह को गोली मारे जाने के चार महीने से अधिक समय व्यतीत हो जाने के बाद भी पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।यह घटना बीते 20 अप्रैल को परसपुर थाना क्षेत्र के गजराज पुरवा में हुई थी,जब देर रात लगभग 10 बजे चुनावी रंजिश के चलते भूपेंद्र सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया गया था।घटना के बाद उनकी पत्नी अनामिका सिंह ने परसपुर थाने में दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया था।तहरीर के अनुसार भूपेंद्र सिंह एक निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे कि तभी घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई जिसमे गोली गाड़ी के शीशे से टकराकर उनके पेट में लगी थी।घटना के लगभग 134 दिन व्यतीत हो जाने के बाद भी परसपुर थाने की पुलिस सहित तीन पुलिस टीमें अभी तक कोई सफलता हासिल नहीं कर पाई हैं।भूपेंद्र सिंह लखनऊ में इलाज के बाद दो महीने पहले अपने घर लौट चुके हैं।पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और भूपेंद्र सिंह की काल डिटेल भी खंगाला है,परन्तु अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।परसपुर पंचम से जिला पंचायत सदस्य अनामिका सिंह ने अब पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द घटना के खुलासे की मांग किया है।उन्होंने कहा है कि घटना के चार महीने व्यतीत हो चुके हैं परन्तु उनके पति को अभी तक न्याय नहीं मिला है।वहीं इस मामले में परसपुर के थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि सीन रिक्रिएशन की रिपोर्ट भेजी गई है।उन्होंने कहा कि सीन रिक्रिएशन होने के बाद ही घटना के तरीके का पता चल पाएगा।उन्होंने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।थानाध्यक्ष ने जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।घटना का सीन रिक्रिएशन न होने से घटना का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है,उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद घटना का खुलासा करने में हमलोगों को मदद मिलेगी।
पैथकाइंड लैब की फ्रेंचाइजी पर स्वास्थ्य विभाग ने लगाई रोक
गोंडा। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पैथकाइंड लैब के फ्रेंचाइजी संचालन पर रोक लगा दी है।विभाग द्वारा जांच के दौरान लैब में मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं मिलीं। कई गंभीर अनियमितताएं भी सामने आई हैं। फ्रेंचाइजी के जरिए पैथोलॉजी जांच का काम चलाया जा रहा था।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों के रिकॉर्ड, जांच प्रक्रिया और लैब की व्यवस्थाओं की जांच की, जिसमें कई खामियां मिलीं। विभाग ने संचालक को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों का पालन नहीं होने पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की जांच जारी है।