/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz मदेश को आगे ले जाने के लिए सशक्त बेटियों की आवश्यकता, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में तकनीकी व वैज्ञानिक क्रांति से संवर रहा भविष्य Gonda
मदेश को आगे ले जाने के लिए सशक्त बेटियों की आवश्यकता, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में तकनीकी व वैज्ञानिक क्रांति से संवर रहा भविष्य

* **देवीपाटन मंडल**। देश की समग्र प्रगति, आत्मनिर्भरता और नवनिर्माण के लिए बेटियों का शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है। इसी ध्येय को साकार करते हुए मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि "देश को आगे ले जाने के लिए सशक्त बेटियों की आवश्यकता है और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) ऐसी ही समर्थ, कुशल एवं सशक्त बेटियों को तैयार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं।" उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत देवीपाटन मंडल के कस्तूरबा विद्यालयों में संचालित नवाचार ग्रामीण अंचल की बेटियों को 21वीं सदी के आधुनिक कौशलों से परिपूर्ण कर रहे हैं। तकनीकी सशक्तिकरण के क्षेत्र में जनपद गोण्डा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झंझरी में मंडल की पहली अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और उन्नत कंप्यूटर प्रयोगशाला 'के0जी0बी0वी0-इनोवेशन हब' स्थापित की गई है। यह उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एक ऐतिहासिक पहल है, जहाँ छात्राएं ChatGPT, Gemini AI, DeepSeek और Scratch AI जैसे आधुनिक टूल्स के साथ-साथ मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर रही हैं। डिजिटल शिक्षा के इसी क्रम में जनपद श्रावस्ती के कस्तूरबा विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के जरिए डिजिटल सामग्री, वीडियो और एनिमेशन के माध्यम से कठिन विषयों को सरल व रोचक बनाया गया है, जिससे छात्राओं में तार्किक सोच और रचनात्मकता का निरंतर विकास हो रहा है। वहीं जनपद बलरामपुर के कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में 'फिजिक्स वाला' की डिजिटल कक्षाओं के माध्यम से विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे छात्राएं विज्ञान व गणित की मूलभूत अवधारणाओं को मजबूत करते हुए आवासीय परिसर में रहते हुए ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आत्मविश्वास से तैयार हो रही हैं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण और प्रयोगात्मक अधिगम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद बहराइच के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं को नियमित रूप से वैज्ञानिक प्रयोगों और व्यावहारिक गतिविधियों के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे बालिकाओं में खोजी दृष्टिकोण और शोधपरक क्षमता विकसित हो रही है। आधुनिक तकनीकी और वैज्ञानिक शिक्षा के साथ-साथ मंडल के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में योग, आत्मरक्षा प्रशिक्षण और खेलकूद जैसी गतिविधियों का भी समन्वय किया गया है, जो बालिकाओं का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करता है। देवीपाटन मंडल का यह समग्र मॉडल ग्रामीण परिवेश की बेटियों को शहरी क्षेत्र के समकक्ष अवसर और मंच प्रदान कर रहा है, जिससे कस्तूरबा की ये बेटियां नए भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तैयार हो रही हैं।
गीता गोष्ठी छात्रों के मध्य चलाएगी गीता ज्ञान का अभियान : सुरेश दूबे
गोण्डा।
जनपद  में सनातन धर्म में ज्ञान मार्ग का प्रतिनिधित्व कर रही गीता गोष्ठी अब नई युवा पीढ़ी को गीता के शाश्वत दर्शन से जोड़ने के लिए अभियान चलाएगी। अभियान को गति प्रदान करने का दायित्व गोष्ठी के वरिष्ठ सदस्य उत्तम कुमार शुक्ल को सौंपा गया है।
गीता गोष्ठी के संस्थापक सदस्य व गीता महोत्सव के संरक्षक इंजी. सुरेश दूबे ने रामलीला मैदान के रामेश्वरम मंदिर में गोष्ठी की बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए
बताया कि सनातन धर्म एवं विश्व के सशक्त दर्शन को नई पीढ़ी में लोकप्रिय बनाने के लिए लिए उक्त निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि गीता गोष्ठी के बौद्धिक सदस्य जनपद के  संस्कृत
विद्यालयों  व प्रमुख शैक्षिक संस्थानों में जाकर आध्यात्म  भक्ति व साहित्य से प्रेम रखने वाले छात्र - छात्राओं को गीता अध्ययन के प्रति अभिरुचि जगाकर उन्हें गीता के शाश्वत दर्शन से जन जन को जागृत करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में धीरेन्द्र पाण्डेय प्रचार टीम के प्रभारी होंगे।
एसपी अभिषेक ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, पुलिस लाइन में कार्य कर रहे 30 उपनिरीक्षक के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव

*जुगाड और सेटिंग से चल रहे थाना प्रभारियों का काया कल्प होना अभी बाकी है


गोंडा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने सोमवार रात को पहला तबादला एक्सप्रेस चलाया है, बता दें कि हाल ही में जनपद में तैनात रहे एसपी विनीत जायसवाल का तबादला सुल्तानपुर जनपद के लिए हुआ है, उसके बाद नवागत पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने गोंडा जिले की कमान संभाल लिया है, तेज तर्रार माने जाने वाले पुलिस कप्तान अभिषेक ने सभी थाना प्रभारियों को अपना निर्देश दे दिया है और अब एसपी अभिषेक उस काम पर जुटे हैं जो काफी दिनों से जुगाड़ लगाकर कोतवाली, थाने का प्रभार चला रहे हैं, देखा जाय तो एसपी अभिषेक का औचक निरीक्षण चालू है, और लापरवाह चापलूस पुलिसकर्मियों के नाम विभागीय डायरी में नोट हो रहे हैं, और जल्द ही पूलिस अधीक्षक अभिषेक के निरीक्षण का रिजल्ट सामने आएगा, विभागीय सूत्रों की मानें तो जिले में चार, पांच कुर्सी को छोड़कर सभी की कमान खिसक जाएगी, पुलिस अधीक्षक ने अपने वार्ता में साफ लफ्जों में कह दिया है कि पीड़ितों की जन सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर होगी, कोई भी भूमाफिया, अपराधी बच नहीं पाएगा सभी पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने पुलिस लाइन में कार्य कर रहे तीस उप निरीक्षक का तबादला कई थानों और कोतवाली में कर दिया है, लेकिन जुगाड और सेटिंग से चल रहे थाना प्रभारियों का काया कल्प होना अभी बाकी है।
भाजपा नेता गोलीकांड का 4  माह बाद भी खुलासा नहीं,तीन पुलिस टीमें कर रही जांच

*सीन रिक्रिएशन रिपोर्ट भेजी

गोंडा।जिले में भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह को गोली मारे जाने के चार महीने से अधिक समय व्यतीत हो जाने के बाद भी पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।यह घटना बीते 20 अप्रैल को परसपुर थाना क्षेत्र के गजराज पुरवा में हुई थी,जब देर रात लगभग 10 बजे चुनावी रंजिश के चलते भूपेंद्र सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया गया था।घटना के बाद उनकी पत्नी अनामिका सिंह ने परसपुर थाने में दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया था।तहरीर के अनुसार भूपेंद्र सिंह एक निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे कि तभी घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई जिसमे गोली गाड़ी के शीशे से टकराकर उनके पेट में लगी थी।घटना के लगभग 134 दिन व्यतीत हो जाने के बाद भी परसपुर थाने की पुलिस सहित तीन पुलिस टीमें अभी तक कोई सफलता हासिल नहीं कर पाई हैं।भूपेंद्र सिंह लखनऊ में इलाज के बाद दो महीने पहले अपने घर लौट चुके हैं।पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और भूपेंद्र सिंह की काल डिटेल भी खंगाला है,परन्तु अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।परसपुर पंचम से जिला पंचायत सदस्य अनामिका सिंह ने अब पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द घटना के खुलासे की मांग किया है।उन्होंने कहा है कि घटना के चार महीने व्यतीत हो चुके हैं परन्तु उनके पति को अभी तक न्याय नहीं मिला है।वहीं इस मामले में परसपुर के थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि सीन रिक्रिएशन की रिपोर्ट भेजी गई है।उन्होंने कहा कि सीन रिक्रिएशन होने के बाद ही घटना के तरीके का पता चल पाएगा।उन्होंने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।थानाध्यक्ष ने जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।घटना का सीन रिक्रिएशन न होने से घटना का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है,उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद घटना का खुलासा करने में हमलोगों को मदद मिलेगी।
पैथकाइंड लैब की फ्रेंचाइजी पर स्वास्थ्य विभाग ने लगाई रोक
गोंडा। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पैथकाइंड लैब के फ्रेंचाइजी संचालन पर रोक लगा दी है।विभाग द्वारा जांच के दौरान लैब में मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं मिलीं। कई गंभीर अनियमितताएं भी सामने आई हैं। फ्रेंचाइजी के जरिए पैथोलॉजी जांच का काम चलाया जा रहा था।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों के रिकॉर्ड, जांच प्रक्रिया और लैब की व्यवस्थाओं की जांच की, जिसमें कई खामियां मिलीं। विभाग ने संचालक को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों का पालन नहीं होने पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की जांच जारी है।
उद्योग, व्यापार एवं श्रम बन्धुओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के डीएम ने दिए निर्देश


*जलनिकासी, विद्युत व्यवस्था एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिल जमा कराने पर जोर:-जिलाधिकारी*


*शहर में जाम एवं अतिक्रमण की समस्या पर सख्त कार्रवाई के निर्देश:-जिलाधिकारी*


*गोण्डा 01 सितम्बर,2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु, व्यापार बन्धु एवं श्रम बन्धु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के उद्यमियों, व्यापारियों एवं श्रमिकों से जुड़ी समस्याओं की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों एवं गतकार्यवाही की प्रगति की भी समीक्षा की गई।


बैठक में उपस्थित उद्योग, व्यापार एवं श्रम बन्धुओं के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बैठक में शहर के विभिन्न मार्गों पर लगने वाले जाम तथा सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण की समस्या पर विशेष रूप से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने एआरटीओ, एआरएम रोडवेज, नगर मजिस्ट्रेट, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिटी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।


जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी सिटी को संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान संबंधित दुकानदारों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया जाए कि वे अपना सामान सड़क अथवा सड़क की पटरी पर न रखें, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो। निर्देशों का पालन न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रभावी एवं निरंतर रूप से की जाए।

बैठक में नगर क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिशासी अधिकारी नगरपालिका गोण्डा को बड़े नाले के निर्माण हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी एवं व्यावहारिक योजना तैयार की जाए।

वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति एवं विद्युत बिल व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जनपद में विद्युत सखियों को और अधिक सक्रिय करने पर जोर देते हुए कहा कि उनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को समय से विद्युत बिल जमा कराने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि राजस्व वसूली के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी सुविधा मिल सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, अपर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिटी, डीसी उद्योग बाबूराम, एलडीएम विनोद तिवारी, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र, एक्सईएन विद्युत राम मोहन पाण्डेय सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा उद्योग, व्यापार एवं श्रम बन्धुओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी, शटर का ताला तोड़कर घुसे चोर
गोंडा।जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा शिवदयालगंज में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।कटरा तिराहे पर स्थित अजय ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।दुकान मालिक अजय सोनी के मुताबिक वारदात रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुई है। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया है। पीड़ित व्यापारी ने नवाबगंज थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नागरीय स्थानीय निकाय, महाविद्यालय एवं बेसिक शिक्षा समितियों से सम्बन्धित अनुश्रवण समिति की मण्डलीय बैठक सम्पन्न

*मण्डलायुक्त ने समितियों से सम्बन्धित कार्यों एवं प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

*15 सितम्बर तक हर हाल में अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश*

गोण्डा। मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में नागरीय स्थानीय निकाय, महाविद्यालय एवं बेसिक शिक्षा समितियों से सम्बन्धित अनुश्रवण समिति की मण्डलीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में देवीपाटन मण्डल के जनपद गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती एवं बलरामपुर में संबंधित समितियों के माध्यम से संचालित कार्यों, योजनाओं, प्रकरणों एवं उनकी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मण्डलायुक्त ने विभागवार एवं बिंदुवार जानकारी लेते हुए अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मण्डलायुक्त ने नागरीय स्थानीय निकायों से सम्बन्धित विभिन्न कार्यों एवं जनसुविधाओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारी नियमित रूप से कार्यों की निगरानी करें। नगर निकायों में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी, सड़क एवं अन्य आवश्यक जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा प्राप्त शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों से संबंधित योजनाओं एवं विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। अधिकारियों द्वारा योजनाओं की नियमित समीक्षा के साथ-साथ स्थलीय निरीक्षण भी किया जाए, ताकि शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का वास्तविक लाभ आमजन तक पहुंच सके।

मण्डलायुक्त ने महाविद्यालयों से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए शैक्षिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही महाविद्यालयों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को संस्थानों में व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने तथा विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने के निर्देश दिए।

बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त ने विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मूलभूत सुविधाओं, शैक्षणिक संसाधनों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक समय से पहुंचाया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति एवं शिक्षण कार्य की नियमित निगरानी की जाए। विद्यालयों में स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा एवं सुविधाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समितियों से संबंधित लंबित प्रकरणों को केवल पत्राचार तक सीमित न रखा जाए, बल्कि प्रत्येक प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिन मामलों में अन्य विभागों से समन्वय की आवश्यकता हो, वहां संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समयबद्ध निस्तारण कराया जाए।

उन्होंने कहा कि शासन स्तर से निर्धारित प्राथमिकताओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों में नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करें और प्रगति की वास्तविक स्थिति की समीक्षा करते हुए कमियों को तत्काल दूर कराएं।

मण्डलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बैठक में दिए गए निर्देशों एवं विभिन्न प्रकरणों में की गई कार्रवाई की अनुपालन आख्या 15 सितम्बर तक हर हाल में उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुपालन आख्या में प्रत्येक बिंदु पर की गई कार्रवाई का स्पष्ट एवं तथ्यात्मक विवरण उपलब्ध कराया जाए, जिससे प्रकरणों की वास्तविक स्थिति का परीक्षण किया जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा नियमित अनुश्रवण के माध्यम से कार्यों की प्रगति को बेहतर बनाया जाए।

बैठक के अंत में मण्डलायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए नागरीय स्थानीय निकायों, महाविद्यालयों एवं बेसिक शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
जनपद के लिए ऐतिहासिक पल, विद्युतीकृत बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड ब्रॉड गेज रेल लाइन की मिली सौगात

गोंडा,31 अगस्त। भारतीय रेलवे द्वारा आधुनिक, सुरक्षित और सुगम रेल सेवाओं के विस्तार हेतु किये जा रहे निरन्तर कार्याें के अन्तर्गत बहराइच से नवनिर्मित, विद्युतीकृत बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड ब्रॉड गेज रेल लाइन के लोकार्पण तथा गाड़ी संख्या 14213/14 वाराणसी-बहराइच एक्सप्रेस ट्रेन, गाड़ी संख्या 15131/32 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन और गोंडा-बहराइच के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 75109/10 एवं 75111/75112 डेमू ट्रेनों का नेपालगंज रोड तक के विस्तार के शुभारंभ अवसर पर नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम मित्र राष्ट्र नेपाल में बाढ़ से हुई त्रासदी में मृतकों के लिए 02 मिनट का मौन रखकर दिवंगत लोगों की आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हम सब के लिए दशकों के सपने को साकार होने जैसा है। वहीं नेपाल की वर्तमान त्रासदी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने का भी एक अवसर है। उन्होंने कहा कि मित्र राष्ट्र नेपाल में बाढ़ से हुई त्रासदी केे पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में हम नेपाल के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही में नेपाल के अन्दर भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण केवल मित्र राष्ट्र नेपाल ही नहीं बल्कि भारत सहित विभिन्न देशों के सैकड़ों नागरिकों को प्राकृतिक आपदा का शिकार होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि नेपाल राष्ट्र सहित भारत व अन्य देशों के सभी बन्धु बांधवों को जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है सभी पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए  श्रद्धांजलि अर्पिंत करता हूॅ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल के अन्दर वर्तमान त्रासदी में मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्ग दर्शन एवं नेतृत्व में भारत सरकार ने त्वरित निर्णय लेते हुए मित्र राष्ट्र के सहयोग के लिए जो कदम बढ़ाया है हम इसके लिए प्रधानमंत्री जी के आभारी हैं। उन्होंने नेपाल के नागरिकों को आश्वस्त किया कि दुख की इस घड़ी में हम सब उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल हमारे लिए एक राजनैतिक रूप से मित्र राष्ट्र ही नहीं बल्कि हमारी एक सांझी सांस्कृतिक विरासत भी है। और उस सास्कृतिक विरासत को भगवान पशुपतिनाथ से लेकर काशी विश्वनाथ तक, गोरखा से लेकर गोरखपुर तक, जनकपुर से लेकर अयोध्या तक यह सभी कुछ आज भी देश के अन्दर बड़ी श्रद्धा के साथ हम सब स्मरण करते हैं और एक दूसरे धामों में जाकर सांझी विरासत का आदर भी करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए, इस क्षेत्र के लिए जो दशकों से उस सपनों को देखने के लिए लालायित था, जिसके लिए पीढ़िया चली गई। उस सपने को साकार और मूर्त रूप में देखने का संकल्प साकार हुआ जब मा. मंत्री रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार श्री अश्विनी वैष्णव जी द्वारा वर्चुअल रूप से बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड के रेल खण्ड को ब्राडगेज नेटवर्क से जोड़ने के कार्यक्रम के उदघाटन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र आजादी के बाद विकास से वंचित रहा। कभी सत्ता का संचालन बहराइच करता था। महाराजा सुहेलदेव ने 1000 वर्ष पूर्व विदेशी आक्रांताओं से भारत को मुक्त करने का कार्य किया है। अभी तक यहां विदेशी आक्रांताओं का मेले व उर्स के नाम पर गुणगान होता रहा। लेकिन आज बहराइच में निर्मित महाराजा सुहेलदेव का विहंगम स्मारक स्थल पर अब महाराजा सुहेल देव जी विजयगाथा का गुणगान हो रहा है। अब यहां पर आने वाले श्रद्धालु 1000 वर्ष पूर्व की विजयगाथा को अपनी आंखों से देख सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल की कनेक्टिविटी न के बराबर थी और जो थी वह भी मीटर गेज की थी। जिसके कारण मित्र राष्ट्र नेपाल की भी कनेक्टिविटी नहीं हो पायी। आजादी के बाद देश के अन्दर अनेक स्थानों पर मीटर गेज लाईने ब्राडगेज हुईं, नई रेल गाड़िया चली कहीं शताब्दी चली, कही पर कोई ट्रेन चली लेकिन इस क्षेत्र को बार्डर एरिया समझ कर विकास नहीं किया गया। लेकिन डबल ईंजन की सरकार के लिए रूपईडीहा देश का प्रवेश द्वार है। मा. प्रधानमंत्री की प्रेरणा से मा. रेल मंत्री ने विद्युतीकृत बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड ब्रॉड गेज रेल लाइन को रू. 730 करोड़ की लागत से 56.00 कि.मी. के कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण कराया है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे के ब्राडगेज की कनेक्टिविटी से नेपालगंज को जोड़ने का कार्य हो गया है। इसके अलावा  04 ट्रेने भी संचालित की जा रही है। जिससे इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी होने से क्षेत्र का विकास होगा, उद्याोग लगेंगे, कृषि और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अयोध्या, गोरखपुर जैसे क्षेत्रों को जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि जब कनेक्टिविटी होती है तो गति मिलती है, और जब गति सकारात्मक दिशा में बढ़ती है तो वहीं प्रगति का आधार बनती है और यही प्रगति अब लखनऊ से बहराइच, अयोध्या से बहराइच, गोरखपुर से बहराइच और नेपालगंज तक आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करेगा। इससे भारत और नेपाल के सांस्कृतिक संबन्धों को और मज़बूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां से प्रारम्भ होने वाली ट्रेन लोगों को वाराणसी बाबा विश्वनाथ के धाम से जोड़ने का कार्य करेगी। रेल मंत्री द्वारा 04 ट्रेनों की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कनेक्टिविटी मात्र सुरक्षा व सुविधा के लिए नहीं बल्कि क्षेत्र की समृद्धि के लिए भी महत्वपूर्ण है। इससे इस क्षेत्र में विकास की बयार बहेगी, उद्योगों की स्थापना होगी, व्यापार बढ़ेगा, पयर्टन व कृषि के क्षेत्र को पंख लग जायेंगे। उन्होंने कहा कि कतर्नियाघाट के कारण बहराइच में पर्यटन में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक केन्द्रों को जोडने में मददगार होगा। जिससे पूरे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में बदलाव आयेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बहराइच से खलीलाबाद के लिए नई रेल लाईन का कार्य प्रगति पर है, इसी प्रकार गोरखपुर से वाया बलरामपुर से बहराइच नेपालगंज तक नई रेल प्रारम्भ होगी। इन सुविधाओं से आवागमन तो बेहतर होगा ही साथ ही विकास में भी भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि डबल ईंजन की सरकार में माफिया नहीं हर जिले में मेडिकल कालेज बन रहे हैं। जहां बहराइच में महाराजा सुहेलदेव जी के नाम पर मेडिकल कालेज व बालार्क श्रषि के नाम पर अस्पताल है। वहीं बलरामपुर, गोण्डा, अयोध्या, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, बस्ती व सिद्धार्थनगर में भी मेडिकल कालेज स्थापित हो गया है। श्रावस्ती में एयर कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध है।
आज इंसेंफिलाईटिस जैसी बीमारी से कोई भी परिवार भयभीत नहीं है। पिछली सरकारों ने अज्ञात बीमारी कह कर समस्याओं से मुंह मोड़ने का कार्य किया। लेकिन डबल ईंजन की सरकार ने समस्या की तह में जाकर उसका समाधान उपलब्ध कराने का कार्य किया है। आज मॉ बहने पूरी तरह से सुरक्षित है। केन्द्र सरकार द्वारा बहराइच से लखनऊ रोड को फोर लेन करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। भारत में कहीं रैपिड रेल, कहीं अमृत भारत, कहीं नमो भारत, कहीं वंदे भारत के रूप में नई रेल सेवाएं नये आत्म निर्भर, विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करती हुई दिखायी दे रही है। आज भारत की शत-प्रतिशत ब्राडगेज रेल लाईन का विद्युतीकरण हो चुका है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश एवं देश में रेलवे के क्षेत्र में हुए कायाकल्प के लिए मा. प्रधानमंत्री व रेल मंत्री जी का आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि जब पटरी बड़ी होती है तो रास्ते भी बड़े होते हैं, रास्ते बड़े होते हैं तो बाज़ार बड़े होते हैं, बाज़ार बड़े होने से जब अवसर बड़े होते हैं तो संकल्पों की पूर्ति होने में देर नहीं होती है। मुख्यमंत्री ने रेलवे सेवा विस्तार आसन्न श्री कृष्ण जन्माष्टमी  के लिए क्षेत्र वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इससे पूर्व कार्यक्रम को मा. रेल मंत्री ने भी वर्चुअली सम्बोधित किया तथा मा. मुख्यमंत्री जी के साथ रिमोट बटन दबाकर बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड ब्रॉड गेज रेल लाइन का लोकार्पण किया तथा रेल गाड़ी को रवाना किया। कार्यक्रम को सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड, एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, पयागपुर के सुभाष त्रिपाठी, महसी के सुरेश्वर सिंह, सदर की श्रीमती अनुपमा जायसवाल, बलहा की श्रीमती सरोज सोनकर व पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर आयुक्त देवीपाटन मण्डल दुर्गा शक्ति नागपाल, डीआईजी अशोक कुमार, महाप्रबन्धक पूर्वात्तर रेलवे उदय बोरवणकर, डीआरएम गौरव अग्रवाल, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अवैध पिस्टल एवं 02 जिंदा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारः

*कार्यवाही-*
गोण्डा । पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा चेकिंग एवं गश्त के दौरान 01 अभियुक्त को अवैध पिस्टल एवं 02 जिंदा कारतूस .32 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 31.08.2026 को रात्रि करीब 01ः40 बजे उ0नि0 शुभांशु पाठक मय हमराह के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं अपराध की रोकथाम हेतु भ्रमणशील थे। इसी दौरान सोनी गुमटी रेलवे ब्रिज के नीचे थाना कोतवाली नगर, गोण्डा के पास संदिग्ध अवस्था में मिले एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अदद अवैध पिस्टल एवं 02 अदद जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद हुए। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर बरामद अवैध शस्त्र एवं कारतूस को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की गई।