हिना के खुशबू से सजी मेहंदी प्रतियोगिता, राखी बनाओ प्रतियोगिता में दिखा भाई-बहन का प्यार
अम्बिकापुर- सावन की हरियाली में विद्यार्थियों के हाथों में हिना की खुशबू इतराई तो छात्र-छात्राओं ने राखी बना कर भाई-बहन के प्यार का इजहार किया। यह दृश्य श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित मेहंदी सजाओ तथा राखी बनाओ प्रतियोगिता के दौरान का था.
क्रिएटिव क्लब के तत्वावधान में सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र तथा छात्राओं ने मेहंदी के कोन से बारीक कलाकृति हाथों पर उभार कर जीवन का रंग दिखाये। जीवन के विभिन्न अवसरों पर आने वाले पल हाथों पर इबारतें करते नजर आये।
इसी तरह राखी बनाओ प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मोती, सितारों के साथ अनाज को रेशमी धागों से पिरोया। मौसम के विविन्न फूल कलाइयों पर इतराते नजर आये।
क्रिएटिव क्लब प्रभारी डॉ. वंदना पांडेय ने प्रतियोगिता के निर्णायकों में श्री साई शिरडी शिक्षण समिति की ओर से अलका इंगोले, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य रंजना श्रीवास्तव, डॉ. अलका पांडेय, विनीता प्रजापति रहीं।
राखी प्रतियोगता बालक वर्ग में प्रथम पीयुष तायल, द्वितीय अमृत पार्थ तथा तीसरे स्थान पर उमेश कुमार एक्का, विशाल कुमार मौर्या रहे। बालिका वर्ग में प्रथम प्रवलीन कौर, मीनल सिंह, द्वितीय तृप्ति साहू, इशा निबादकर, अन्वेशा तथा तीसरे स्था परी गुप्ता, यशोदा राजवाड़े, रिया किसपोट्टा , शगुन कश्यप, ज्योत्ना कुुजूर तथा रागिनी तिवारी रही।
प्रतियोगिता में २०० से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया. मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता बालक वर्ग में प्रथम अंकित तिर्की, द्वितीय धनन्जय कुमार, सेम्स एक्का, असजाद रजा अंसारी तथा तीसरे स्थान पर जय किशन सिंह, अमृत पार्थ, विशाल मौर्य रहे। बालिका वर्ग में प्रथम स्वाति दास मानिकपुरी, प्रणीता साहू, द्वितीय स्थान पर आइशा परवीन, अंशिका अग्रवाले, संजना, स्नेहा साहनी तथा तृतीय स्थान पर तृप्ति साहू, प्रियांशी अग्रवाल, रिया किसपोट्टा, रितु चक्रधारी, मीनल सिंह, चांद रोजन कास्ते रही। प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान विभा तिवारी, निशा सिंह, निधि शुक्ला, स्वाति शर्मा, साक्षी गोयल ने सहयोग किया।

अम्बिकापुर- सावन की हरियाली में विद्यार्थियों के हाथों में हिना की खुशबू इतराई तो छात्र-छात्राओं ने राखी बना कर भाई-बहन के प्यार का इजहार किया। यह दृश्य श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित मेहंदी सजाओ तथा राखी बनाओ प्रतियोगिता के दौरान का था.

क्रिएटिव क्लब के तत्वावधान में सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र तथा छात्राओं ने मेहंदी के कोन से बारीक कलाकृति हाथों पर उभार कर जीवन का रंग दिखाये। जीवन के विभिन्न अवसरों पर आने वाले पल हाथों पर इबारतें करते नजर आये।
क्रिएटिव क्लब प्रभारी डॉ. वंदना पांडेय ने प्रतियोगिता के निर्णायकों में श्री साई शिरडी शिक्षण समिति की ओर से अलका इंगोले, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य रंजना श्रीवास्तव, डॉ. अलका पांडेय, विनीता प्रजापति रहीं।
अम्बिकापुर- सामाजिक कार्यकर्ता के लिए सुनने के साथ स्वभाव से सम्पन्न व्यक्तित्व सम्पन्न बनना पड़ेगा। कला के विद्यार्थी समाज के ज्यादा करीब होते हैं। यह बातें श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को विषय विशेषज्ञ चिराग वेलफेयर सोसायटी के मंगल पांडेय ने कॅरिअर काउंसिलिंग, कार्यशाला के दौरान कही।
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक देवेंद्र दास सोनवानी ने किया तथा रीता सरकार ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
अंबिकापुर- श्री साई बाबा स्कूल में गुरूवार को ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 'नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों को नशा से मुक्ति की शपथ प्राचार्य प्राची गोयल ने दिलायी। इस अभियान का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
बीके पार्वती ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालता है तथा इससे दूर रहना प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है।
अंबिकापुर- श्री साईबाबा स्कूल में सरगुजा पुलिस द्वारा 'साइबर जागृति अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षक एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति सतर्क किया गया।

अम्बिकापुर- श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को फेमेक्स कार्यक्रम 2026 के तहत एनडीआरएफ टीम ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। एनडीआरएफ की ओर अरूण कुमार लाम्बा की टीम ने विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में अग्निशामक यंत्र का उपयोग और रख रखाव के बारे में बताया।
सड़क दुर्घटना के दौरान होने वाले रक्त स्राव को रोकना और उससे जीवन के बचाने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि भारत में 300 से अधिक सांपों प्रजातियां है जिसमें मात्र 21 ही जहरीले हैं। सांप डंसने के बाद लगभग ६ घंटे का समय होता है जिससे पीड़ित को चिकित्सालय पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने अपने सहयोगियो के साथ स्थितियों को दिखाते हुए बताया कि भूकम्प की स्थिति में मकान में फंसे हैं तो भी सुरक्षित जगह पहुंचा जा सकता है। मकान के बीच में नहीं खड़ा होना है और सिर को हमेशा बचाये रखना है। बाढ़ की स्थिति और डूब रहे साथी को बचाने के लिए लाइफ जैकेट का इस्तेमाल सावधानी से करना है। हवा का टायर भी एक साथ कई लोगों का जीवन बचा सकता है। आकाशीय बिजली के दौरान सावधानी आवश्यक है। उस समय पानी से दूर और बिजली के यंत्रों को बंद रखना आवश्यक है। उन्होंने गले में फंसी वस्तु के निकालने क दौरान सावधानी से अवगत कराया। 

प्रशिक्षण के दौरान एनडीआरएफ टीम के विकास मौर्य, अनुज कुमार सिंह, शेखर कुमार ने सहयोग किया।
अम्बिकापुर- श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासी निकाय के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले तथा प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री इंगोले ने कहा कि ये देश युवाओं का है और अब उन्हीं के हाथों में देश की बागडोर है। इस लोकतंत्र में देश को मजबूत करना उन्हीं की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं का दायित्व है कि अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहें। उन्हें राष्ट्र प्रथम की भावना से आगे बढ़ना होगा।
इस अवसर पर छात्रसंघ, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्वीप के तत्वावधान में स्वयं सेवक तथा विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकाली जो डिगमा, भगवानपुर से होते हुए महाविद्यालय परिसर पहुंच कर सभा के रूप में परिणत हो गयी। रैली का नेतृत्व डॉ. श्रीराम बघेल ने किया। इस अवसर पर डॉ.जगमीत कौर और साक्षी गोयल के मार्गदशन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। नुक्कड़ नाटक और देशभक्ति गीतों गुंजता रहा।
लखनपुर- देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से लखनपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। दिन में निकली तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और दिल में देशभक्ति का जज्बा था। सभी विद्यार्थी भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारे लगाते रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से 'हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है।

रायपुर- राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 65वीं वाहिनी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कमांडेंट राधे श्याम सिंह ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक के हृदय में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय गौरव एवं एकता की भावना को और मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
अम्बिकापुर- सैनिकों का सम्मान, बहनों का प्यार श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं द्वारा बनायी गयी राखियों में दिखी। महाविद्यालय की छात्राओं ने पारम्परिक रक्षाबंधन त्यौहार मनाने के लिए तैयारी पूरी कर ली हैं। मोर्चे पर तैनात सेना के जवानों, भाइयों के लिए राखियां तैयार कर प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव को मंगलवार को सौंप दिया। राखी तैयार करने वाली शिप्रा दत्ता, मीनल सिंह, रागिनी तिवारी, तृप्ति साहू, तुलसी पटेल ने बताया कि जो सैनिक इस त्यौहार पर बार्डर की सुरक्षा कर रहे हैं, घर से दूर हैं, उन तक राखी पहुंचाना हमारी एकजुटता की पहचना है।
क्रिएटिविटी क्लब प्रभारी डॉ. वंदना पांडेय ने बताया कि रेशम के धागे, मोतियों और सजावटी सामग्रियों का उपयोग करके 500 से अधिक राखियां बनायी गयी हैं। छात्राओं के इस सार्थक प्रयास ने देशभक्ति, सहानुभूति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रेरित किया है।

Aug 31 2026, 15:23
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k