/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण, डिजिटल वर्किंग को बढ़ावा देने पर दिया गया विशेष जोर-* Gonda
पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण, डिजिटल वर्किंग को बढ़ावा देने पर दिया गया विशेष जोर-*

*गोण्डा।* पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा पुलिस कार्यालय गोण्डा पहुंचकर कार्यालय परिसर एवं विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वाचक कार्यालय, अकाउंटेंट शाखा, सीसीटीएनएस, प्रधान लिपिक, जनसुनवाई एवं आई0जी0आर0एस0 शाखा सहित अन्य कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित शाखाओं में अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यों की प्रगति एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान डिजिटल वर्किंग को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक कार्यालयीन कार्यों को डिजिटल माध्यम से संपादित करने, ऑनलाइन पोर्टल/सॉफ्टवेयर पर सूचनाओं को समय से अपडेट करने तथा डिजिटल अभिलेखों को अद्यावधिक रखने’’ पर विशेष बल दिया गया। जनसुनवाई एवं आई0जी0आर0एस0 से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं दक्षता बनाए रखने तथा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण

03 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व घटना मे प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाईकिलें बरामद-


थाना कोतवाली कर्नलगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीमों द्वारा प्राथमिक विद्यालय दत्तनगर के पास घेराबंदी कर चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों-01. सुनील चौहान, 02़. अशोक चौहान, 03. हरिराम वर्मा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण तथा घटनाओं में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 11/12 अगस्त 2026 की रात्रि ग्राम हीरापुर कमियार, थाना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा दो अलग-अलग घरों में छत के रास्ते प्रवेश कर अलमारी एवं बक्सों के ताले तोड़कर सोने-चाँदी के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। प्रकरण में थाना कोतवाली कर्नलगंज पर दो अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए थे। पुलिस द्वारा घटनाओं के अनावरण हेतु लगातार पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। दिनांक 26.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर प्राथमिक विद्यालय दत्तनगर के पास से तीन अभियुक्तों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों राकेश उर्फ मुलायम एवं मयंकर यादव के साथ मिलकर दिनांक 11/12.08.2026 की रात्रि ग्राम हीरापुर कमियार में दो घरों में चोरी की घटना कारित की थी। अभियुक्तों ने बताया कि चोरी करने के बाद वे दोनों मोटरसाइकिलों से मौके से फरार हुए थे। बरामद जेवरात उन्हीं दोनों घटनाओं से सम्बन्धित हैं। अभियुक्तगण चोरी किए गए जेवरात को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे, तभी पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया गया कि चोरी में प्राप्त शेष जेवरात एवं रुपये उनके अन्य दोनों साथियों के पास हैं। प्रकाश में आए अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं शेष माल की बरामदगी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।
पारिवारिक विवाद में पिता ने सोते हुए बेटे पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
गोंडा।जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकटवा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक पिता ने अपने ही 22 वर्षीय बेटे पर सोते समय चाकू और पत्थर से हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बनकटवा निवासी 22 वर्षीय तनवीर अपने घर पर सो रहा था। इसी दौरान उसके पिता नसरुल्ला ने चाकू और पत्थर से उस पर हमला कर दिया।चीख-पुकार सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत ले गए।सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया, जहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक तनवीर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। इस संबंध में खोड़ारे पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में दर्जनों लोग कांग्रेस में शामिल
गोण्डा। कांग्रेस भवन, शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में दर्जनों लोग कांग्रेस में शामिल। कांग्रेस भवन गोंडा में संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में जनता समाजवादी पार्टी (वी) के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुकई भारती के साथ शिव शंकर कश्यप, अब्दुल अजीज, रामनेत गिरी, अब्दुल खालिक पप्पू, मोहम्मद नसीम, विद्याकांत तिवारी, मोहम्मद इकरार, जयप्रकाश तिवारी, अनवर जहां, इश्तियाक अली, खातिब अली समेत दर्जनों साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी साथियों को माला पहनाकर व कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया गया।
पार्टी में शामिल होने के बाद सभी नव-नियुक्त कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कहा - "कांग्रेस परिवार में शामिल हुए सभी साथियों का तहेदिल से स्वागत है। आप सबके आने से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी और संगठन सृजन अभियान को गति मिलेगी।"
श्री सुकई भारती ने कहा - "हम राहुल गांधी जी की मोहब्बत की दुकान और संविधान बचाने की मुहिम से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। अब हम सब मिलकर गोंडा में शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी जी के नेतृत्व में बूथ-बूथ तक कांग्रेस को मजबूत करेंगे।"
इस अवसर पर डॉ सैयद अब्दुल मुजीब, अजय रस्तोगी प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग, अनीश नाना, मोहम्मद सलीम कुरैशी, हरिराम वर्मा, मोहम्मद रिजवान, जाकिर अली, मोहम्मद वसीम रेनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में वृद्ध की तबीयत बिगड़ने पर प्रशासन ने तत्काल उपलब्ध कराई राहत एवं उपचार की सुविधा*


*ग्राम ऐलीपरसौली निवासी 80 वर्षीय श्यामलाल को राजस्व टीम एवं आपदा राहत दल की सहायता से पहुंचाया गया अस्पताल*


*गोण्डा 26 अगस्त 2026*।
ग्राम ऐली परसौली निवासी लगभग 80 वर्षीय श्यामलाल पुत्र रामदीन की प्रातः लगभग 9 बजे अचानक तबीयत अधिक खराब होने की सूचना प्राप्त हुई। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण उनके पुत्र बलजीत द्वारा घर से लगभग 500 मीटर दूर नाले में राजस्व विभाग द्वारा बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य के लिए लगाई गई सरकारी नाव की सहायता से उन्हें बांध तक पहुंचाया गया। तत्पश्चात मौके पर उपलब्ध आपदा राहत टीम की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बेलसर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के उपरान्त बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल गोंडा रेफर किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्यामलाल की तबीयत पूर्व से ही खराब चल रही थी। प्रशासन की ओर से उनके परिजनों को पूर्व में भी बाढ़ शरणालय में सुरक्षित स्थान पर आने के लिए कहा गया था, किंतु परिजनों द्वारा घर पर ही रहना उचित समझा गया।
स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस हेल्पलाइन पर संपर्क किया गया। एम्बुलेंस के समय से उपलब्ध न होने की स्थिति में मौके पर मौजूद राजस्व टीम एवं आपदा राहत दल द्वारा तत्काल सक्रिय होकर सरकारी नाव तथा अन्य उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से वृद्ध को सुरक्षित रूप से बांध तक पहुंचाया गया और तत्पश्चात अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई। वर्तमान समय में भी राजस्व टीम मौके पर उपस्थित रहकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों में लगी हुई है।

प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार राहत, बचाव एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही प्रभावित नागरिकों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित स्थानों एवं बाढ़ शरणालयों में पहुंचकर प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।
रक्षाबंधन पर देवीपाटन मण्डल की महिलाओं को उपहार: ‘माँ पाटेश्वरी शक्ति   संवाद’ अब मंडल के सभी चार जिलों में*

गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत प्रदेश में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महिलाओं के हित में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसी क्रम में देवीपाटन मंडल में महिलाओं की समस्याओं के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान के लिए  ‘माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ कार्यक्रम को मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने  रक्षाबंधन त्यौहार के अवसर पर विस्तारित कर दिया है । मण्डलायुक्त ने
महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम का  विस्तार मंडल के चारों जिलों में कर दिया गया  है। इसे मंडल की महिलाओं के लिए रक्षाबंधन के विशेष उपहार के रूप में देखा जा रहा है।

मंडलायुक्त ने चारों जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सोमवर को छोड़कर प्रत्येक माह दो दिन, दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक, विशेष रूप से महिलाओं की चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा भूमि विवाद एवं अन्य समस्याओं की सुनवाई एवं उनके समाधान के लिए निर्धारित करें और निर्धारित तिथि की सूचना से सर्वसाधारण को अवगत कराया जाए। इससे दूरस्थ जनपदों की महिलाओं को मंडल मुख्यालय आने की समस्या भी समाप्त हो सकेगी।
मण्डलायुक्त  दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंडल के सभी जिलाधिकारियो को जिले में वरिष्ठ महिला अधिकारी  को इसके लिए नोडल अधिकारी नामित करने के भी निर्देश दिए हैं। नोडल महिला अधिकारी शिकायतों के रिकॉर्ड के संधारण, आवश्यक पत्राचार, संबंधित विभागों से समन्वय तथा प्रकरणों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करेंगी।

मंडलायुक्त ने कहा कि महिलाओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार मण्डल कार्यालय कार्यालय ना आना  पड़ें और उनकी शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई हो, यही इस पहल का मूल उद्देश्य है। ‘माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ के माध्यम से मंडल की महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, संवेदनशील सुनवाई और समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
गोण्डा से नेपाल के लिए गैर-बासमती चावल की पहली खेप को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


*कृषि निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में जनपद में शुरू हुआ महत्वपूर्ण कदम*


*किसानों और व्यापारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर-जिलाधिकारी*


*गोण्डा 25 अगस्त,2026*।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किसानों एवं कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने तथा कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रख्यापित उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 के अंतर्गत जनपद गोण्डा में कृषि उत्पादों के निर्यात की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। नवीन गल्ला मण्डी, बहराइच रोड, गोण्डा से नेपाल के लिए गैर-बासमती चावल की खेप को जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि उत्पादों को स्थानीय बाजार तक सीमित न रखकर अंतर्राष्ट्रीय बाजार से जोड़ना किसानों और व्यापारियों दोनों के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। कृषि निर्यात को बढ़ावा मिलने से स्थानीय कृषि उत्पादों की मांग बढ़ेगी तथा किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होने की संभावनाएं मजबूत होंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं व्यापारियों से कृषि उत्पादों की गुणवत्ता, मानकों और निर्यात संबंधी आवश्यक प्रक्रियाओं का विशेष ध्यान रखने की अपेक्षा की।

मण्डी समिति के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नवीन गल्ला मण्डी, गोण्डा से नेपाल के लिए गैर-बासमती चावल भेजा जा रहा है। यह पहल जनपद में कृषि उत्पादों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को गति देने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार की कृषि निर्यात नीति को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रख्यापित नीति का उद्देश्य प्रदेश के कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराना, किसानों की आय में वृद्धि करना तथा कृषि क्षेत्र में निर्यात की संभावनाओं को मजबूत करना है। गोण्डा से नेपाल को चावल का निर्यात शुरू होने से स्थानीय स्तर पर कृषि व्यापार को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

नेपाल को कृषि उत्पादों की आपूर्ति शुरू होने से जनपद के किसानों, आढ़तियों, व्यापारियों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों के लिए नए व्यावसायिक अवसर सृजित होंगे। इससे कृषि उपज के विपणन का दायरा बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों एवं व्यापारियों ने कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए शासन की इस पहल का स्वागत किया तथा भविष्य में अन्य कृषि उत्पादों को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की दिशा में सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश भी स्पष्ट हुआ कि गोण्डा जनपद कृषि उत्पादों के विपणन और निर्यात के क्षेत्र में नई संभावनाओं की ओर अग्रसर है तथा नेपाल सहित अन्य पड़ोसी देशों के बाजारों तक स्थानीय कृषि उत्पादों की पहुंच बढ़ाने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

इस अवसर पर मण्डी समिति के सभी संबंधित अधिकारीगण, व्यापारी मनीष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विकास अग्रवाल सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।
डाक्टर सुवर्णा व स्टाफ पर मारपीट का मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
* आपरेशन को लेकर सवाल पूछने पर मारपीट का आरोप

गोंडा।जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुंवर टाकीज के सामने स्थित आर एम सी हॉस्पिटल की संचालिका व अज्ञात स्टाफ के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।रह मुकदमा अधिवक्ता पंकज गोस्वामी की तहरीर पर सोमवार देर शाम दर्ज किया गया है।आरोप है कि अस्पताल में आपरेशन को लेकर सवाल पूछने पर मेडिकल छात्र प्रांशू गोस्वामी और उनके परिजनों  के साथ मारपीट किया गया।घटना रविवार 23 अगस्त की शाम लगभग छ: बजे की बताई गई है।पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।अधिवक्ता पंकज गोस्वामी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनके भाई प्रांशू गोस्वामी की पत्नी अनुराधा को प्रसव के लिए आर एम सी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।आरोप है कि 16 अगस्त 2026 को चिकित्सक की तरफ से परिजनों को सामान्य प्रसव का आश्वासन दिया गया था,परन्तु बाद में उनकी जानकारी और सहमति के बिना आपरेशन कर दिया गया।शिकायतकर्ता के मुताबिक 23 अगस्त की शाम प्रांशू अपनी पत्नी व आठ दिन के नवजात बच्चे के साथ अस्पताल पहुंचे और उन्होंने डाक्टर सुवर्णा से आपरेशन किये जाने का कारण पूछा,जिसके बाद अस्पताल विवाद हो गया और चिकित्सक कथित तौर पर गाली गलौज करने लगीं।तहरीर के अनुसार,इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने प्रांशू के साथ लात घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट किया।बीच बचाव करने पहुंची नवप्रसूता अनुराधा के साथ भी धक्का मुक्की और बदसुलूकी का आरोप लगाया गया है।अधिवक्ता का कहना है कि घटना के बाद अनुराधा की तबियत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी।परिजन उसे अस्पताल के सामने स्थित अनंत हॉस्पिटल ले गये, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि डाक्टर सुवर्णा और उनके स्टाफ ने पुलिस में शिकायत करने पर प्रांशू को जान से मारने की धमकी भी दिया है।मामले में नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच प्रारम्भ कर दी गई है।जांचोपरांत जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल खबर लिखे जाने तक अस्पताल प्रबंधन की तरफ से लगाए गए आरोपों पर अपना पक्ष रखने के लिए कोई सामने नहीं आया है।आपरेशन व मारपीट के आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक भोजन एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता:- जिलाधिकारी*

*भोजन की गुणवत्ता में लापरवाही मिली तो ठेकेदार पर होगी कड़ी कार्रवाई*


*10 दिवस में व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई*


*छात्रों से सीधे संवाद कर पढ़ाई, शिक्षण व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता तथा नाश्ते में मिल रही खाद्य सामग्री की डीएम ने ली जानकारी*


*गोण्डा 25 अगस्त,2026*।
जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आश्रम पद्धति विद्यालय, जेल रोड गोण्डा का निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, अध्ययन कक्ष, किचेन, शौचालय सहित विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, शिक्षण व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता तथा नाश्ते में उपलब्ध कराई जा रही खाद्य सामग्री के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

विद्यालय में भोजन तैयार करा रहे ठेकेदार को जिलाधिकारी ने कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों के खान-पान में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि भोजन की गुणवत्ता में गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित संस्था के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य को कड़े निर्देश दिए कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन तथा विद्यालय परिसर में बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। साथ ही छात्रों की आवश्यकताओं और समस्याओं पर नियमित रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आश्रम पद्धति विद्यालय परिसर में पूर्व से निर्मित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास के रेनोवेशन कार्य का भी जिलाधिकारी ने जायजा लिया। छात्रावास का रेनोवेशन कार्यदायी संस्था यूपी सिडको द्वारा कराया गया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन एवं कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि छात्रावास एवं विद्यालय की सभी व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार तत्काल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि 10 दिवस के भीतर व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए तथा छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी/जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी अतुल मिश्रा, विद्यालय प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वामपंथी दलों, किसानों और ट्रेड यूनियन नेताओं पर अनुचित दबाव निंदनीय : माकपा*
*गोण्डा।* भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला कमेटी गोण्डा-बलरामपुर के जिला सचिव कॉमरेड कौशलेंद्र पांडेय ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार द्वारा वामपंथी दलों, किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारियां कथित रूप से एकत्र कराई जा रही हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों और नागरिकों की निजता के प्रति गंभीर चिंता का विषय बताया है।
कॉमरेड कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि यदि किसी नागरिक अथवा संगठन से संबंधित व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करने की कोई वैधानिक आवश्यकता है, तो उसका स्पष्ट कानूनी आधार, उद्देश्य और प्रक्रिया सार्वजनिक की जानी चाहिए। बिना किसी लिखित आदेश, नोटिस अथवा सूचना के पुलिस अथवा लोकल इंटेलिजेंस के माध्यम से पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते, मतदाता पहचान पत्र, जमीन-जायदाद एवं अन्य संवेदनशील दस्तावेजों की जानकारी मांगना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि ऐसी सूचनाओं के संग्रह और संभावित दुरुपयोग को लेकर गंभीर आशंकाएं पैदा होती हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक दलों, किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर इस प्रकार की निगरानी का वातावरण बनाना लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने वाला कदम है।
माकपा जिला सचिव ने प्रदेश सरकार से सवाल किया कि वह स्पष्ट करे कि इन संवेदनशील व्यक्तिगत सूचनाओं को किस उद्देश्य से, किस कानूनी अधिकार के तहत और किस प्रक्रिया के माध्यम से एकत्र किया जा रहा है। यदि सरकार के पास ऐसा करने का कोई वैधानिक एवं आवश्यक कारण है तो उसे सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया जाना चाहिए तथा संबंधित राजनीतिक एवं लोकतांत्रिक संगठनों को विश्वास में लिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि माकपा इस पूरी कार्रवाई का कड़े शब्दों में विरोध एवं निंदा करती है और प्रदेश सरकार से मांग करती है कि बिना स्पष्ट वैधानिक आधार एवं पारदर्शी प्रक्रिया के व्यक्तिगत एवं गोपनीय सूचनाएं एकत्र करने की कार्रवाई तत्काल बंद की जाए।
माकपा ने चेतावनी दी कि लोकतांत्रिक अधिकारों, संगठन बनाने की स्वतंत्रता और नागरिकों की निजता के अधिकार के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा पार्टी इस मुद्दे पर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी।