/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz गोण्डा से नेपाल के लिए गैर-बासमती चावल की पहली खेप को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना Gonda
गोण्डा से नेपाल के लिए गैर-बासमती चावल की पहली खेप को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


*कृषि निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में जनपद में शुरू हुआ महत्वपूर्ण कदम*


*किसानों और व्यापारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर-जिलाधिकारी*


*गोण्डा 25 अगस्त,2026*।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किसानों एवं कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने तथा कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रख्यापित उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 के अंतर्गत जनपद गोण्डा में कृषि उत्पादों के निर्यात की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। नवीन गल्ला मण्डी, बहराइच रोड, गोण्डा से नेपाल के लिए गैर-बासमती चावल की खेप को जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि उत्पादों को स्थानीय बाजार तक सीमित न रखकर अंतर्राष्ट्रीय बाजार से जोड़ना किसानों और व्यापारियों दोनों के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। कृषि निर्यात को बढ़ावा मिलने से स्थानीय कृषि उत्पादों की मांग बढ़ेगी तथा किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होने की संभावनाएं मजबूत होंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं व्यापारियों से कृषि उत्पादों की गुणवत्ता, मानकों और निर्यात संबंधी आवश्यक प्रक्रियाओं का विशेष ध्यान रखने की अपेक्षा की।

मण्डी समिति के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नवीन गल्ला मण्डी, गोण्डा से नेपाल के लिए गैर-बासमती चावल भेजा जा रहा है। यह पहल जनपद में कृषि उत्पादों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को गति देने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार की कृषि निर्यात नीति को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रख्यापित नीति का उद्देश्य प्रदेश के कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराना, किसानों की आय में वृद्धि करना तथा कृषि क्षेत्र में निर्यात की संभावनाओं को मजबूत करना है। गोण्डा से नेपाल को चावल का निर्यात शुरू होने से स्थानीय स्तर पर कृषि व्यापार को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

नेपाल को कृषि उत्पादों की आपूर्ति शुरू होने से जनपद के किसानों, आढ़तियों, व्यापारियों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों के लिए नए व्यावसायिक अवसर सृजित होंगे। इससे कृषि उपज के विपणन का दायरा बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों एवं व्यापारियों ने कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए शासन की इस पहल का स्वागत किया तथा भविष्य में अन्य कृषि उत्पादों को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की दिशा में सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश भी स्पष्ट हुआ कि गोण्डा जनपद कृषि उत्पादों के विपणन और निर्यात के क्षेत्र में नई संभावनाओं की ओर अग्रसर है तथा नेपाल सहित अन्य पड़ोसी देशों के बाजारों तक स्थानीय कृषि उत्पादों की पहुंच बढ़ाने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

इस अवसर पर मण्डी समिति के सभी संबंधित अधिकारीगण, व्यापारी मनीष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विकास अग्रवाल सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।
डाक्टर सुवर्णा व स्टाफ पर मारपीट का मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
* आपरेशन को लेकर सवाल पूछने पर मारपीट का आरोप

गोंडा।जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुंवर टाकीज के सामने स्थित आर एम सी हॉस्पिटल की संचालिका व अज्ञात स्टाफ के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।रह मुकदमा अधिवक्ता पंकज गोस्वामी की तहरीर पर सोमवार देर शाम दर्ज किया गया है।आरोप है कि अस्पताल में आपरेशन को लेकर सवाल पूछने पर मेडिकल छात्र प्रांशू गोस्वामी और उनके परिजनों  के साथ मारपीट किया गया।घटना रविवार 23 अगस्त की शाम लगभग छ: बजे की बताई गई है।पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।अधिवक्ता पंकज गोस्वामी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनके भाई प्रांशू गोस्वामी की पत्नी अनुराधा को प्रसव के लिए आर एम सी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।आरोप है कि 16 अगस्त 2026 को चिकित्सक की तरफ से परिजनों को सामान्य प्रसव का आश्वासन दिया गया था,परन्तु बाद में उनकी जानकारी और सहमति के बिना आपरेशन कर दिया गया।शिकायतकर्ता के मुताबिक 23 अगस्त की शाम प्रांशू अपनी पत्नी व आठ दिन के नवजात बच्चे के साथ अस्पताल पहुंचे और उन्होंने डाक्टर सुवर्णा से आपरेशन किये जाने का कारण पूछा,जिसके बाद अस्पताल विवाद हो गया और चिकित्सक कथित तौर पर गाली गलौज करने लगीं।तहरीर के अनुसार,इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने प्रांशू के साथ लात घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट किया।बीच बचाव करने पहुंची नवप्रसूता अनुराधा के साथ भी धक्का मुक्की और बदसुलूकी का आरोप लगाया गया है।अधिवक्ता का कहना है कि घटना के बाद अनुराधा की तबियत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी।परिजन उसे अस्पताल के सामने स्थित अनंत हॉस्पिटल ले गये, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि डाक्टर सुवर्णा और उनके स्टाफ ने पुलिस में शिकायत करने पर प्रांशू को जान से मारने की धमकी भी दिया है।मामले में नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच प्रारम्भ कर दी गई है।जांचोपरांत जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल खबर लिखे जाने तक अस्पताल प्रबंधन की तरफ से लगाए गए आरोपों पर अपना पक्ष रखने के लिए कोई सामने नहीं आया है।आपरेशन व मारपीट के आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक भोजन एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता:- जिलाधिकारी*

*भोजन की गुणवत्ता में लापरवाही मिली तो ठेकेदार पर होगी कड़ी कार्रवाई*


*10 दिवस में व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई*


*छात्रों से सीधे संवाद कर पढ़ाई, शिक्षण व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता तथा नाश्ते में मिल रही खाद्य सामग्री की डीएम ने ली जानकारी*


*गोण्डा 25 अगस्त,2026*।
जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आश्रम पद्धति विद्यालय, जेल रोड गोण्डा का निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, अध्ययन कक्ष, किचेन, शौचालय सहित विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, शिक्षण व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता तथा नाश्ते में उपलब्ध कराई जा रही खाद्य सामग्री के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

विद्यालय में भोजन तैयार करा रहे ठेकेदार को जिलाधिकारी ने कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों के खान-पान में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि भोजन की गुणवत्ता में गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित संस्था के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य को कड़े निर्देश दिए कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन तथा विद्यालय परिसर में बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। साथ ही छात्रों की आवश्यकताओं और समस्याओं पर नियमित रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आश्रम पद्धति विद्यालय परिसर में पूर्व से निर्मित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास के रेनोवेशन कार्य का भी जिलाधिकारी ने जायजा लिया। छात्रावास का रेनोवेशन कार्यदायी संस्था यूपी सिडको द्वारा कराया गया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन एवं कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि छात्रावास एवं विद्यालय की सभी व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार तत्काल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि 10 दिवस के भीतर व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए तथा छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी/जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी अतुल मिश्रा, विद्यालय प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वामपंथी दलों, किसानों और ट्रेड यूनियन नेताओं पर अनुचित दबाव निंदनीय : माकपा*
*गोण्डा।* भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला कमेटी गोण्डा-बलरामपुर के जिला सचिव कॉमरेड कौशलेंद्र पांडेय ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार द्वारा वामपंथी दलों, किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारियां कथित रूप से एकत्र कराई जा रही हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों और नागरिकों की निजता के प्रति गंभीर चिंता का विषय बताया है।
कॉमरेड कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि यदि किसी नागरिक अथवा संगठन से संबंधित व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करने की कोई वैधानिक आवश्यकता है, तो उसका स्पष्ट कानूनी आधार, उद्देश्य और प्रक्रिया सार्वजनिक की जानी चाहिए। बिना किसी लिखित आदेश, नोटिस अथवा सूचना के पुलिस अथवा लोकल इंटेलिजेंस के माध्यम से पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते, मतदाता पहचान पत्र, जमीन-जायदाद एवं अन्य संवेदनशील दस्तावेजों की जानकारी मांगना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि ऐसी सूचनाओं के संग्रह और संभावित दुरुपयोग को लेकर गंभीर आशंकाएं पैदा होती हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक दलों, किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर इस प्रकार की निगरानी का वातावरण बनाना लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने वाला कदम है।
माकपा जिला सचिव ने प्रदेश सरकार से सवाल किया कि वह स्पष्ट करे कि इन संवेदनशील व्यक्तिगत सूचनाओं को किस उद्देश्य से, किस कानूनी अधिकार के तहत और किस प्रक्रिया के माध्यम से एकत्र किया जा रहा है। यदि सरकार के पास ऐसा करने का कोई वैधानिक एवं आवश्यक कारण है तो उसे सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया जाना चाहिए तथा संबंधित राजनीतिक एवं लोकतांत्रिक संगठनों को विश्वास में लिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि माकपा इस पूरी कार्रवाई का कड़े शब्दों में विरोध एवं निंदा करती है और प्रदेश सरकार से मांग करती है कि बिना स्पष्ट वैधानिक आधार एवं पारदर्शी प्रक्रिया के व्यक्तिगत एवं गोपनीय सूचनाएं एकत्र करने की कार्रवाई तत्काल बंद की जाए।
माकपा ने चेतावनी दी कि लोकतांत्रिक अधिकारों, संगठन बनाने की स्वतंत्रता और नागरिकों की निजता के अधिकार के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा पार्टी इस मुद्दे पर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

*सीएचसी अधीक्षकों को जिलाधिकारी का सख्त निर्देश, शासन की मंशानुसार जनसामान्य को स्वास्थ्य सेवाएं कराएं मुहैया*


*आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश:-जिलाधिकारी*


*कार्यों में लापरवाही मिलने पर विभागीय कार्यवाही के साथ सीएचसी अधीक्षकों का होगा स्थानान्तरण:-जिलाधिकारी*


*जेएसवाई का भुगतान समय से होने पर सीएमएस महिला तथा एकाउंटेंट महिला अस्पताल को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश*


*टीकाकरण के कार्यों में लापरवाही मिलने पर 39 एएनएम को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश:-जिलाधिकारी*


*गोण्डा 25 अगस्त, 2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी।
बैठक में प्रस्तावित एजेंडा के आधार पर यू0पी0एच0एम0आई0एस0 हेल्थ डैशबोर्ड, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, कम्युनिटी प्रोसेस, राष्ट्रीय कार्यक्रम नान कम्युनिकेबल डिजीज, एन0सी0डी0, एन0बी0सी0पी0, आर0एन0टी0सी0पी0, पी0एम0एम0वी0वाई0, नियमित टीकाकरण, वैक्सीनेशन, जननी सुरक्षा व मातृ वंदना योजना के तहत भुगतान की स्थिति, आशा इन्सेन्टिव, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, ओपीडी व आईपीडी की स्थिति, प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा सीएचसी पर बेडों की ऑक्यूपेंसी की स्थिति सहित अन्य योजनाओं की जिलाधिकारी द्वारा गहन समीक्षा की गई। वहीं जिला स्वास्थ समिति की समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जुलाई, 2026 का भ्रमण की समीक्षा की गई। एनआरसी में भर्ती बच्चों, आरसीएच पोर्टल फीडिंग के स्टेटस, एनपीसीडीसीएस, राष्ट्रीय कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टिक्षीणता नियंत्रण कार्यक्रम आदि सभी की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समय से कार्य कराना सुनिश्चित करें।

जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के सभी सीएचसी अधीक्षकों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की योजनावार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी सीएचसी अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि सभी योजनाओं के कार्य समय से पूर्ण कराया जाय तथा समय-समय पर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से योजनावार समीक्षा की जाय। ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन समय से किया जा सके।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशानुसार जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए सभी अधीक्षक अपने अपने सीएचसी एवं पीएचसी पर ही निवास करें तथा संस्थागत प्रसव एवं विभिन्न प्रकार के टीकों को समय से लगवाना सुनिश्चित करें।

आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मरीजों को भर्ती करायें, साथ ही इस पर विशेष ध्यान दिया जाय। ई-कवच को पोर्टल को अपडेट करें। प्रसव केंद्र पर प्रसव की संख्या बढ़ाएं। जनपद के सभी सब सेंटरों पर एएनएम की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये। ताकि सेंटर पर आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया जा सके।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी सीएचसी अधीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में स्वयं जाकर टीकाकरण का स्थान चिन्हित करें और अधिक से अधिक बच्चों एवं महिलाओं का टीकाकरण करायें।

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि सभी सीएचसी अधीक्षकों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की जाए ताकि जिस सीएचसी अधीक्षक के द्वारा कार्यों में लापरवाही की जा रही है उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करते हुए उन्हें सीएचसी अधीक्षक पद से हटाकर अन्य डॉक्टरों की तैनाती की जाए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिला महिला अस्पताल एवं जनपद के समस्त सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाला भोजन अब संस्था को हटाकर एनआरएलएम विभाग की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा यह कार्य किया जाएगा, जिसके लिए उन्होंने सभी कार्यवाही पूर्ण करते हुए जल्द से जल्द स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सभी स्थानों पर भोजन बनाने तथा उपलब्ध कराने के लिए कार्यवाही पूर्ण कर ली जाय।

टीकाकरण की समीक्षा में डब्ल्यूएचओ द्वारा उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट के आधार पर कार्यों में लापरवाही मिलने पर 39 एएनएम को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह कहा कि यदि कार्यों में सुधार नहीं आया तो सभी संबंधित क्षेत्रों के एएनएम के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जायेगी।

बैठक के दौरान जननी सुरक्षा योजना के भुगतान की प्रगति खराब मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमएस जिला महिला अस्पताल डाक्टर सम्भू दयाल तथा एकाउंटेंट जिला महिला अस्पताल प्रभात कुमार को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि यदि भुगतान में सुधार नहीं आया तो अगले माह में वेतन रोकने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक के दौरान सीएचसी परसपुर में सभी योजनाओं में खराब प्रगति मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएचसी अधीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि अगले माह में आपके कार्यों में सुधार नहीं आया तो आपको हटाकर आपके स्थान पर किसी अन्य डॉक्टर की तैनाती की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दयानन्द प्रसाद, सीएमओ डॉक्टर संत लाल पटेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार, सीएमएस जिला महिला अस्पताल, एसीएमओ डॉक्टर आदित्य वर्मा, डॉक्टर सीके वर्मा, डॉक्टर आरपी सिंह, डीपीएम जिला अस्पताल अमरनाथ, सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारीगण व डब्ल्यूएचओ के पदाधिकारी, समस्त सीएचसी अधीक्षक तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
तथ्य छिपाकर बनवाया चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त, जिलाधिकारी ने की कार्रवाई

*आपराधिक मुकदमे की जानकारी छिपाकर बनवाया चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त*

*मुकदमा छिपाना पड़ा भारी, पवन कुमार का चरित्र प्रमाण पत्र कैंसिल*

*मिथ्यापूर्ण शपथ पत्र देकर हासिल किया था चरित्र प्रमाण पत्र, डीएम ने किया निरस्त* 

*अपराधिक मुकदमे की जानकारी छिपाकर प्राप्त चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त*

*गोण्डा, 25 अगस्त 2026*  - जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने तथ्यों को छिपाकर चरित्र प्रमाण पत्र प्राप्त करने के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए पवन कुमार पुत्र  शिव प्रसाद, निवासी ग्राम गढ़ी, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा के पक्ष में पूर्व में जारी चरित्र प्रमाण पत्र को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।

प्रकरण के अनुसार पवन कुमार द्वारा ठेकेदारी कार्य के लिए चरित्र प्रमाण पत्र निर्गत कराने हेतु कार्यालय में आवेदन पत्र एवं शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया था। शपथ पत्र में उनके द्वारा यह घोषणा की गई थी कि उनके विरुद्ध कहीं भी कोई आपराधिक मुकदमा पंजीकृत नहीं है। आवेदन एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा की संस्तुति के आधार पर कार्यालय द्वारा चरित्र प्रमाण पत्र संख्या 209/2025 दिनांक 03 जुलाई 2025 को निर्गत किया गया था।

बाद में अमित कुमार पुत्र बृजेश कुमार, निवासी गोण्डा द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया गया कि पवन कुमार द्वारा अपने विरुद्ध पंजीकृत एवं लंबित आपराधिक मुकदमे की जानकारी छिपाकर चरित्र प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया है। प्रकरण की जांच अपर जिलाधिकारी गोण्डा से कराई गई।

अपर जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तुत जांच आख्या में पाया गया कि पवन कुमार उर्फ पलालू के विरुद्ध मु0अ0सं0 102/2021 में धारा 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 तथा धारा 506, 504, 188 एवं 147 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। उक्त अभियोग में न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय से सम्मन भी जारी किया गया है।

जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने की तिथि 04 जून 2025 को उक्त प्रथम सूचना रिपोर्ट पहले से पंजीकृत थी। इसके बावजूद आवेदक द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र में उक्त मुकदमे का उल्लेख नहीं किया गया।

जिलाधिकारी ने शासनादेश में निर्धारित प्राविधानों तथा प्रकरण से संबंधित समस्त अभिलेखों एवं जांच आख्या का अवलोकन करने के उपरांत पाया कि आवेदक द्वारा अपने विरुद्ध पंजीकृत मुकदमे की जानकारी छिपाकर असत्य/मिथ्यापूर्ण शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया।

अतः जिलाधिकारी द्वारा पवन कुमार के पक्ष में निर्गत चरित्र प्रमाण पत्र संख्या 209/2025 दिनांक 03 जुलाई 2025 को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
विद्युत चालित चाक के लिए चयन साक्षात्कार 31 अगस्त को*



*गोण्डा 25 अगस्त 2026*  -  उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित *माटीकला टूल्स किट्स वितरण योजना* के अंतर्गत विद्युत चालित चाक मशीन के लिए ऑनलाइन नामांकन करने वाले ऐसे अभ्यर्थी, जो 20 अगस्त 2026 को आयोजित चयन साक्षात्कार में किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके थे, उनके लिए पुनः साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन *31 अगस्त  को पूर्वाह्न 11 बजे विकास भवन सभागार, गोण्डा* में गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा।

अनुपस्थित अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे साक्षात्कार में *राशन कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, निवास प्रमाण-पत्र तथा जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)* के साथ समय से उपस्थित हों।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में अनुपस्थित रहने अथवा निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की गई है।
आगामी त्योहारों बारावफात एवं रक्षाबंधन के दृष्टिगत राजपत्रित अधिकारियों द्वारा पीस कमेटी की बैठक आयोजित

गोण्डा। जनपद गोण्डा में आगामी त्योहार बारावफात एवं रक्षाबंधन को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत गोण्डा पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में राजपत्रित अधिकारियों द्वारा संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठकें आयोजित की गईं।बैठकों में आगामी त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अधिकारियों द्वारा धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट, अफवाह अथवा भड़काऊ संदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित न करने तथा ऐसी किसी सूचना के संज्ञान में आने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराने के लिए कहा गया।बैठक में जुलूस/धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन करने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक भीड़ न लगाने तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का नियमानुसार प्रयोग करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए। राजपत्रित अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, धार्मिक स्थलों एवं प्रमुख बाजारों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा किसी भी छोटी-बड़ी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।गोण्डा पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि आगामी त्योहारों को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और बिना सत्यापन के किसी सूचना को सोशल मीडिया पर साझा न करे।
जनपद गोण्डा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर भिखारियों एवं लावारिस/बेसहारा बच्चों से किया गया संपर्क

आवश्यक सहायता हेतु संबंधित विभागों से समन्वय


गोण्डा। जनपद गोण्डा में भिखारियों एवं लावारिस/बेसहारा बच्चों की सुरक्षा एवं उनके पुनर्वास के दृष्टिगत गोण्डा पुलिस द्वारा दिनांक 24.08.2026 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख बाजारों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर भिखारियों तथा लावारिस/बेसहारा बच्चों से संपर्क एवं संवाद स्थापित किया गया। अभियान के दौरान जनपद के 18 थाना क्षेत्रों में कुल 50 सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण किया गया तथा 21 भिखारियों/लावारिस एवं बेसहारा बच्चों से संपर्क एवं संवाद स्थापित किया गया। पुलिस टीमों द्वारा उनकी स्थिति एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उन्हें आवश्यक सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराने हेतु कार्यवाही की गयी। गोण्डा पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्तियों एवं बच्चों के प्रति संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उनके परिवारजनों से संपर्क स्थापित करने तथा पात्र व्यक्तियों को संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक सहायता एवं पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

*गोण्डा पुलिस की अपील:*
आमजन से अपील है कि सार्वजनिक स्थानों पर भिखारियों, लावारिस अथवा बेसहारा बच्चों के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आवश्यक सहायता एवं पुनर्वास की कार्यवाही की जा सके।
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक सम्पन्न

*उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें—मण्डलायुक्त*

*औद्योगिक विकास को गति देने एवं निवेश को प्रोत्साहित करने पर जोर*

*गोण्डा, 24 अगस्त।* देवीपाटन मण्डल की मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती एवं बलरामपुर में औद्योगिक विकास, निवेश प्रस्तावों एवं उद्यमियों की समस्याओं की समीक्षा की गई।

मण्डलायुक्त ने उद्यमियों एवं उद्योग बंधु के प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।

उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, विद्युत, पेयजल, जल निकासी एवं स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही निवेशकों से निरंतर संवाद स्थापित कर निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन में आवश्यक अनुमतियां एवं सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने को कहा।

मण्डलायुक्त ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मण्डल में निवेश एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए उद्यमियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जाए, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हों। लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, उद्योग बंधु के सदस्य, औद्योगिक इकाइयों एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।