थाना धानेपुर पुलिस द्वारा नकली सोने के जेवरात बेचकर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, ₹20,600/- नगद बरामद व 01 अदद चार पहिया वाहन
*कार्यवाही*
गोण्डा। थाना धानेपुर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित अभियुक्त राजेश सोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धोखाधड़ी से प्राप्त ₹20,600/- नगद बरामद किये गये। अभियुक्त के कब्जे में मिली कार के आवश्यक कागजात प्रस्तुत न कर पाने पर वाहन को अन्तर्गत धारा 207 एम0वी0 एक्ट सीज किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी विजय कुमार निवासी ग्राम सीतापुरवा, मौजा पूरे नेवल पहड़वा, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा द्वारा दिनांक 21.08.2026 को थाना धानेपुर पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त राजेश सोनी द्वारा उसे सोने के जेवरात बताकर जेवर बेचे गये थे। वादी द्वारा उक्त जेवरात सोनार को दिखाये जाने पर उनके नकली/डुप्लीकेट होने की जानकारी हुई। वादी द्वारा गांव के अन्य लोगों को जानकारी देने पर फूलचन्द्र, राजेश, हरिशंकर व अन्य ग्रामीणों द्वारा भी अभियुक्त से खरीदे गये जेवरात की जांच करायी गयी, जो नकली पाये गये। आरोप है कि अभियुक्त द्वारा नकली जेवरात देकर लोगों से नगद धनराशि एवं पुराने असली जेवरात लिये गये तथा जेवर वापस मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 23.08.2026 को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त राजेश सोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20,600 नगद व 01 अदद कार बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ में अभियुक्त राजेश सोनी द्वारा बताया गया कि वह गांव-गांव फेरी लगाकर लोगों को असली सोने-चांदी के जेवरात बताकर नकली जेवरात देता था तथा बदले में नगद रुपये एवं पुराने असली सोने-चांदी के जेवरात ले लेता था। अभियुक्त के अनुसार पुराने असली जेवरातों को गलाकर बेचने से प्राप्त धनराशि में से ₹20,600/- उसके पास शेष बचे थे, जबकि शेष धनराशि मकान बनवाने एवं अन्य सुख-सुविधाओं में खर्च करना बताया। अभियुक्त द्वारा प्राप्त जेवरातों को गोण्डा शहर में एक व्यक्ति को बेचने की बात बतायी गयी, जिसका नाम-पता वह नहीं जानता है।
Aug 24 2026, 13:56
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1