/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz बाढ़ प्रभावित 1100 से अधिक परिवारों को वितरित की गई राहत सामग्री किट Gonda
बाढ़ प्रभावित 1100 से अधिक परिवारों को वितरित की गई राहत सामग्री किट


*बाढ़ क्षेत्र ग्राम जबरनगर तथा गढ़ी में बाढ़ पीड़ित परिवारों को मा० विधायक तरबगंज ने वितरण किया बाढ़ राहत सामग्री किट*


*गांव-गांव पहुंचकर अधिकारियों ने जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल, वितरित किए लंच पैकेट*


*बाढ़ क्षेत्र के अंतिम छोर तक पहुंच रहा प्रशासन, लगातार हो रही निगरानी*


*गोण्डा 23 अगस्त,2026*।
जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार जनपद में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील तरबगंज अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम जबरनगर एवं गढ़ी में लगभग 1100 से अधिक बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री किट का वितरण किया गया। माननीय विधायक तरबगंज श्री प्रेम नरायन पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीमती रिंकी जायसवाल, उप जिलाधिकारी तरबगंज श्री प्रदीप कुमार सिंह तथा जिला आपदा विशेषज्ञ श्री राजेश श्रीवास्तव द्वारा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री किट उपलब्ध कराई गई।
राहत सामग्री प्राप्त होने पर बाढ़ प्रभावित परिवारों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।

जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी, उप जिलाधिकारी तरबगंज, जिला आपदा विशेषज्ञ एवं तहसीलदार तरबगंज द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार भ्रमण किया जा रहा है। अधिकारियों ने गांव-गांव पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान प्रभावित परिवारों को लंच पैकेट का वितरण भी किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी आवश्यकताओं को जाना और भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता की जाएगी। राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा जरूरत के अनुसार प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी एवं राजस्व विभाग की टीमें लगातार गांवों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रही हैं और प्रभावित परिवारों तक आवश्यक राहत पहुंचा रही हैं। अधिकारियों द्वारा विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बाढ़ क्षेत्र के अंतिम छोर तक रहने वाले परिवार भी राहत एवं सहायता से वंचित न रहें।

प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में नियमित भ्रमण, निगरानी एवं आवश्यकतानुसार राहत सामग्री का वितरण लगातार जारी है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन पूरी तरह उनके साथ खड़ा है और बाढ़ की स्थिति में प्रत्येक प्रभावित परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
परिवार परामर्श केन्द्र (महिला सहायता प्रकोष्ठ) द्वारा 02 प्रकरणों में कराया गया सुलह-समझौता

गोण्डा।जनपद गोण्डा में पारिवारिक विवादों के निस्तारण एवं परिवारों में आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से परिवार परामर्श केन्द्र (महिला सहायता प्रकोष्ठ) द्वारा निरन्तर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 23.08.2026 (रविवार) को परिवार परामर्श केन्द्र जनपद गोण्डा में कुल 47 पत्रावलियों पर कार्यवाही की गई। परामर्श के दौरान 08 प्रकरणों में पक्षकार उपस्थित हुए, जिनमें से 02 प्रकरणों में दोनों पक्षों को समझाकर आपसी सहमति एवं सुलह-समझौता कराया गया। परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा दोनों पक्षों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर पारिवारिक विवाद को आपसी बातचीत एवं समझाइश के माध्यम से समाप्त कराया गया तथा भविष्य में आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु परामर्श दिया गया।

*परिवार परामर्श केन्द्र में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण-*

*सदस्यगण-* डॉ० उमा सिंह, शशि कुमार भारती, संतोष ओझा, राजमंगल मौर्या एवं यशोदा नंदन त्रिपाठी।

*अधिकारी/कर्मचारीगण-* श्रीमती अनीता यादव (प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र), हे0का0 अजय कुमार एवं म0आ0 नितांशी ।
थाना को0 देहात पुलिस द्वारा 33 केवी विद्युत लाइन का तार चोरी करने वाले 04 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार

कब्जे से 26.750 किग्रा विद्युत तार, 04 मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल बरामद-*

*कार्यवाही*
गोण्डा।
थाना को0 देहात पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 804/2026 से सम्बन्धित बिजली के तार चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का 26 किलो 750 ग्राम विद्युत तार, 04 मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी रामचरित्र, अवर अभियन्ता 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र धानेपुर द्वारा थाना कोतवाली देहात पर तहरीर दी गई कि विद्युत उपकेन्द्र जेल रोड से विद्युत उपकेन्द्र धानेपुर को आने वाली 33 केवी विद्युत लाइन के ग्राम विशुनपुर बैरिया नहर के पास 04 पोलों के लगभग 400 मीटर क्षेत्र में लगे तीनों तार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काटकर चोरी कर लिए गए थे। चोरी किए गए विद्युत तार की अनुमानित कीमत लगभग 03 लाख रुपये बताई गई थी। घटना के सम्बन्ध में थाना को0 देहात पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें आज दिनांक 23.08.2026 को थाना को0 देहात पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों-01. शिवचरन वर्मा, 02. उत्तम कुमार, 03. विष्णु कुमार, 04. आद्या प्रताप सिंह उर्फ भोलू सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 अदद मोबाइल फोन, 26 किलो 750 ग्राम विद्युत तार एवं 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद की गयी।
थाना धानेपुर पुलिस द्वारा नकली सोने के जेवरात बेचकर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, ₹20,600/- नगद बरामद व 01 अदद चार पहिया वाहन

*कार्यवाही*
गोण्डा। थाना धानेपुर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित अभियुक्त राजेश सोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धोखाधड़ी से प्राप्त ₹20,600/- नगद बरामद किये गये। अभियुक्त के कब्जे में मिली कार के आवश्यक कागजात प्रस्तुत न कर पाने पर वाहन को अन्तर्गत धारा 207 एम0वी0 एक्ट सीज किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी विजय कुमार निवासी ग्राम सीतापुरवा, मौजा पूरे नेवल पहड़वा, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा द्वारा दिनांक 21.08.2026 को थाना धानेपुर पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त राजेश सोनी द्वारा उसे सोने के जेवरात बताकर जेवर बेचे गये थे। वादी द्वारा उक्त जेवरात सोनार को दिखाये जाने पर उनके नकली/डुप्लीकेट होने की जानकारी हुई। वादी द्वारा गांव के अन्य लोगों को जानकारी देने पर फूलचन्द्र, राजेश, हरिशंकर व अन्य ग्रामीणों द्वारा भी अभियुक्त से खरीदे गये जेवरात की जांच करायी गयी, जो नकली पाये गये। आरोप है कि अभियुक्त द्वारा नकली जेवरात देकर लोगों से नगद धनराशि एवं पुराने असली जेवरात लिये गये तथा जेवर वापस मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 23.08.2026 को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त राजेश सोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20,600 नगद व 01 अदद कार बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ में अभियुक्त राजेश सोनी द्वारा बताया गया कि वह गांव-गांव फेरी लगाकर लोगों को असली सोने-चांदी के जेवरात बताकर नकली जेवरात देता था तथा बदले में नगद रुपये एवं पुराने असली सोने-चांदी के जेवरात ले लेता था। अभियुक्त के अनुसार पुराने असली जेवरातों को गलाकर बेचने से प्राप्त धनराशि में से ₹20,600/- उसके पास शेष बचे थे, जबकि शेष धनराशि मकान बनवाने एवं अन्य सुख-सुविधाओं में खर्च करना बताया। अभियुक्त द्वारा प्राप्त जेवरातों को गोण्डा शहर में एक व्यक्ति को बेचने की बात बतायी गयी, जिसका नाम-पता वह नहीं जानता है।
रसोइयों के सम्मान से बढ़ा मनोबल, कैशलेस चिकित्सा कार्ड से मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल


*रसोइयों को मिला कैशलेस चिकित्सा कार्ड, मानदेय वृद्धि का प्रतीकात्मक चेक भी वितरित*


*जनपद की सभी विधानसभाओं में आयोजित हुआ सम्मान एवं वितरण कार्यक्रम*


*बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की रही सक्रिय सहभागिता*


*गोण्डा 23 अगस्त,2026* - जिला पंचायत सभागार, गोण्डा में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा रसोइयों के हित में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के क्रम में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा  सांसद गोण्डा/केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र ने जनपद के रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड एवं मानदेय वृद्धि का प्रतीकात्मक चेक वितरित कर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम में रसोइयों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि प्रधानमंत्री पोषण योजना के सफल संचालन में रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयां निरंतर जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य कर रही हैं। शासन द्वारा उनके हितों को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा सुविधा एवं मानदेय वृद्धि जैसी महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिससे उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण को बल मिलेगा।

जिला मुख्यालय के साथ-साथ जनपद की सभी विधानसभाओं में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कटरा बाजार विधानसभा में विधायक बावन सिंह, तरबगंज में विधायक प्रेम नरायन पाण्डेय, गौरा में विधायक प्रभात वर्मा तथा मेहनौन में विधायक विनय कुमार द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड एवं मानदेय वृद्धि का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से बड़ी संख्या में रसोइयों को शासन की इस कल्याणकारी पहल का लाभ एवं सम्मान प्रदान किया गया।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एडी बेसिक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक राजेश सिंह सहित बेसिक शिक्षा विभाग के सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं वितरण प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान रसोइयों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहा।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने रसोइयों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालयों में बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की देखभाल में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शासन की ओर से प्रदान की जा रही सुविधाएं उनके कार्य के प्रति सम्मान एवं उनके कल्याण की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
चीनी के बढ़ते मूल्यों का लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा, तीन स्टॉकिस्टों के यहां छापा, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध स्टॉक डी एम
फर्रुखाबाद। बाजार में चीनी के बढ़ते दामों के दृष्टिगत रखकर जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर द्वारा समीक्षा बैठक की गई ,जिसमें
जिला पूर्ति अधिकारी जिला खाद्य विपणन अधिकारी
जिला गन्ना अधिकारी जी एम चीनी मिल कायमगंज के साथ-साथ जिला के 10 बड़े स्टॉकिस्ट उपस्थित रहे , बैठक में जनरल मैनेजर चीनी मिल द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में चीनी का पर्याप्त स्टॉक है चीनी की कोई कमी नहीं है जनपद में चीनी की एक ही मिल है जो सरकारी है मिल पर भी पर्याप्त मात्रा में स्टॉक है आज का चीनी का थोक मूल्य 5900 रुपए है ।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पूछा गया कि बड़े स्टॉकिस्ट के स्टॉक की क्या स्थिति है इस संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि बड़े स्टॉकिस्ट के पास भी पर्याप्त मात्रा में चीनी उपलब्ध है । भारत सरकार द्वारा निर्धारित 4000 कुंतल की स्टॉक सीमा के अंतर्गत ही है बड़े स्टॉकिस्ट में से तीन स्टॉकिस्ट की रेंडम तौर पर टीम गठित कर जांच कराई गई जिनका स्टॉक अनुमन्य सीमा के अंतर्गत ही पाया गया है भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सभी स्टॉकिस्ट को भारत सरकार के पोर्टल foodstock.dfpd.gov.in पर प्रत्येक शुक्रवार को अपनी स्टॉक को प्रदर्शित किया जाना है । जिलाधिकारी द्वारा समस्त  स्टॉकिस्ट को  निर्देश दिए गए की गाइडलाइन के अनुसार अपना स्टॉक प्रदर्शित करें । जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिला खाद्य विभाग अधिकारी को संयुक्त रूप से निर्देशित किया गया की टीम गठित कर रेंडम तौर पर स्टॉक की जांच कराना सुनिश्चित करें किसी भी दशा में कोई भी व्यापारी जमाखोरी व कालाबाजारी ना करने पाए,
जिलाधिकारी द्वारा सार्वजनिक रूप से अपील की गई कि जनपद में चीनी का पर्याप्त स्टॉक है चीनी की कोई कमी नहीं है ।
विद्यालयी वाहनों के स्वास्थ्यता प्रमाण पत्र हेतु 23 अगस्त को कार्यालय खुला रहेगा*


*रविवार को भी जारी किए जाएंगे स्कूली वाहनों के स्वास्थ्यता प्रमाण पत्र*


*विद्यालय प्रबन्धकों से समय पर फिटनेस कराने की अपील*


*गोण्डा 22 अगस्त 2026*। एआरटीओ प्रशासन आर.सी. भारतीय ने जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रबन्धकों एवं प्राचार्यों को सूचित किया है कि 23 अगस्त 2026, दिन रविवार को कार्यालय प्रतिदिन की भाँति खुला रहेगा। इस दौरान विद्यालयों में संचालित होने वाले वाहनों के स्वास्थ्यता प्रमाण पत्र (फिटनेस) से संबंधित कार्य सुचारू रूप से संपादित किए जाएंगे।

एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि विद्यालयी वाहनों की सुरक्षित एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को विशेष रूप से कार्यालय में संबंधित कार्यों के निष्पादन की व्यवस्था की गई है। ऐसे विद्यालय प्रबन्धक अथवा प्राचार्य, जिनके स्कूली वाहनों का स्वास्थ्यता प्रमाण पत्र कराया जाना शेष है अथवा जिनके प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त होने वाली है, वे 23 अगस्त को अपने वाहन सहित कार्यालय में उपस्थित होकर फिटनेस संबंधी प्रक्रिया पूर्ण करा सकते हैं।

उन्होंने सभी विद्यालय प्रबन्धकों एवं प्राचार्यों से अपील की है कि वे अपने विद्यालय में संचालित समस्त वाहनों के आवश्यक अभिलेखों एवं फिटनेस की स्थिति की समय रहते जाँच कर लें, ताकि विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत वाहनों की जाँच के उपरांत पात्र वाहनों के स्वास्थ्यता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।

एआरटीओ प्रशासन आर.सी. भारतीय ने कहा कि विद्यालयी वाहनों की फिटनेस एवं तकनीकी स्थिति विद्यार्थियों की सुरक्षा से सीधे जुड़ी हुई है। इसलिए सभी विद्यालय प्रबन्धक एवं प्राचार्य अपने वाहनों की फिटनेस समय से सुनिश्चित करें और बिना वैध स्वास्थ्यता प्रमाण पत्र के किसी वाहन का संचालन न करें। रविवार को कार्यालय खुलने की सुविधा का लाभ उठाते हुए संबंधित विद्यालय अपने वाहनों को लेकर उपस्थित होकर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करा सकते हैं।

उन्होंने विद्यालय प्रबन्धकों से अपील की कि वे इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित तिथि पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज एवं बभनजोत के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को मिली स्टडी टेबल, पढ़ाई के लिए बेहतर होगा शैक्षिक वातावरण


*स्टडी टेबल से बच्चों को मिलेगा सुविधाजनक अध्ययन का माहौल, शैक्षिक गुणवत्ता में होगा सुधार*


*गोण्डा 22 अगस्त,2026*।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न विकासखण्डों में छात्र-छात्राओं को अध्ययन के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्टडी टेबल का वितरण कराया गया।

इस पहल के तहत विकासखण्ड वजीरगंज एवं बभनजोत के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को स्टडी टेबल प्रदान की गईं। स्टडी टेबल प्राप्त होने पर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली तथा उन्होंने उत्साहपूर्वक नियमित अध्ययन करने का संकल्प व्यक्त किया।

विकासखण्ड वजीरगंज के कम्पोजिट विद्यालय पूरेडाढ़ू, कम्पोजिट विद्यालय वजीरगंज, कम्पोजिट विद्यालय धनेश्वरपुर तथा प्राथमिक विद्यालय ढोढियापारा में छात्र-छात्राओं को स्टडी टेबल वितरित की गई। इसी क्रम में विकासखण्ड बभनजोत के प्राथमिक विद्यालय पचरौली, प्राथमिक विद्यालय बकवा दरगाह तथा प्राथमिक विद्यालय कोल्हई गरीब सहित अन्य विद्यालयों में भी बच्चों को अध्ययन सामग्री के रूप में स्टडी टेबल उपलब्ध कराई गईं।

स्टडी टेबल वितरण का उद्देश्य विद्यार्थियों को घर अथवा विद्यालय में व्यवस्थित एवं आरामदायक ढंग से अध्ययन करने के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने बताया कि बच्चों के लिए उचित अध्ययन स्थान उपलब्ध होने से उनमें पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने, नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने तथा शैक्षिक गतिविधियों में बेहतर सहभागिता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।
विद्यालयों में स्टडी टेबल मिलने से विद्यार्थियों को पुस्तकों, कॉपियों एवं अन्य अध्ययन सामग्री को व्यवस्थित रखने में भी सुविधा होगी। यह पहल विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी, जिन्हें अध्ययन के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। विद्यालयों में वितरित स्टडी टेबल बच्चों के शैक्षिक विकास को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

जिलाधिकारी के निर्देश पर संचालित इस पहल से विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन के वातावरण को और अधिक प्रभावी एवं सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी। संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों ने इस पहल को विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बेहतर शैक्षिक संसाधन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनकी सीखने की क्षमता को भी प्रोत्साहित करते हैं। अधिकारियों ने विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।
गोण्डा की प्रसिद्ध कचौड़ी एवं इटियाथोक के दही बड़े को मिला ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना का प्रोत्साहन*


*विशेषज्ञ अधिकारियों ने गुणवत्ता, स्वच्छता, पैकेजिंग एवं श्रमिक कल्याण पर दिया विशेष जोर*

*गोण्डा 22 अगस्त,2026*।
जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, द्वारा जिला पंचायत सभागार में ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ओडीओसी) योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों को प्रोत्साहित करने, स्थानीय उद्यमियों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं विपणन को बेहतर बनाकर उन्हें व्यापक बाजार से जोड़ना रहा।

कार्यशाला में जानकारी दी गई कि जनपद गोण्डा की प्रसिद्ध कचौड़ी तथा इटियाथोक के दही बड़े का चयन ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना के अंतर्गत किया गया है। उपस्थित लाभार्थियों एवं उद्यमियों को योजना के उद्देश्यों, उपलब्ध सुविधाओं, स्वरोजगार की संभावनाओं तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से मिलने वाले सहयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा योजना के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न अवसरों एवं उद्यमिता विकास की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने खाद्य उत्पादों की बेहतर एवं आकर्षक पैकेजिंग, स्वच्छता एवं हाइजीन के मानकों, गुणवत्ता नियंत्रण तथा स्वीकृत फूड कलर्स के निर्धारित मानकों के अनुरूप सही उपयोग की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य उत्पाद तैयार करने के साथ-साथ उनकी उचित पैकेजिंग और ब्रांडिंग से स्थानीय व्यंजनों को बड़े बाजार तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।
श्रम विभाग द्वारा उपस्थित उद्यमियों एवं लाभार्थियों को श्रम कानूनों तथा श्रमिकों के हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में उद्यमी श्री भूपेन्द्र आर्या तथा इटियाथोक के श्री कृपाशंकर शुक्ला ने अपने अनुभव एवं विचार साझा करते हुए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अधिकारियों ने लाभार्थियों से योजना का अधिकाधिक लाभ उठाकर स्थानीय व्यंजनों को नई पहचान दिलाने तथा जनपद की आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा आयुक्त, बाट-माप विभाग के प्रतिनिधि सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य उद्यमी उपस्थित रहे।
थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा चोरी करने के 02 आरोपी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार,चोरी का माल बरामद

गोण्डा।  पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज  आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-512/25, धारा 305(ए),331(4) बीएनएस की घटना में संलिप्त 02 आरोपी अभियुक्तो- 01.पंकज कुमार सिंह पुत्र देवसहाय सिंह निवासी गोरछानपुरवा मौजा हीरापुर शाहपुर थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा, 02. बृज कुमार विश्वकर्मा पुत्र मोहनलाल विश्वकर्मा निवासी पाण्डेय चौरा थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा को हीरापुर शाहपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर स्थित एक कमरे से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने चांदी के आभूषण बरामद किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

वादी विजय बहादुर सिंह पुत्र माता सिंह निवासी ग्राम गोरछन पुरवा, मौजा हीरापुर शाहपुर, थाना को0 करनैलगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 कर्नलगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 16/17.07.2026 की रात्रि उसके घर से अज्ञात चोरों द्वारा जेवरात व आभूषण चोरी किये गये थे। उक्त घटना में वादी को अपने पड़ोस के पंकज सिंह पुत्र देव सहाय सिंह व बृज कुमार लोहार निवासी पाण्डेय चौरा पर संदेह था। दिनांक 17/18.08.2026 की रात्रि वादी दरवाजे पर सो रहा था, तभी घर के अन्दर खटपट की आवाज सुनकर जागा और घर की ओर गया तो दोनों व्यक्ति उसके घर से बाहर निकलकर भागते दिखाई दिये, जिन्हें वादी ने पहचान लिया। वादी के अनुसार दोनों पूर्व में भी चोरी करने तथा पुनः चोरी के उद्देश्य से घर में घुसे थे। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 22.08.2026 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटना में संलिप्त 02 आरोपी अभियुक्तो- 01. पंकज कुमार सिंह पुत्र देवसहाय सिंह निवासी गोरछानपुरवा मौजा हीरापुर शाहपुर थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा, 02. बृज कुमार विश्वकर्मा पुत्र मोहनलाल विश्वकर्मा निवासी पाण्डेय चौरा थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा को हीरापुर शाहपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर स्थित एक कमरे से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने चांदी के आभूषण बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।