/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz गोण्डा की प्रसिद्ध कचौड़ी एवं इटियाथोक के दही बड़े को मिला ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना का प्रोत्साहन* Gonda
गोण्डा की प्रसिद्ध कचौड़ी एवं इटियाथोक के दही बड़े को मिला ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना का प्रोत्साहन*


*विशेषज्ञ अधिकारियों ने गुणवत्ता, स्वच्छता, पैकेजिंग एवं श्रमिक कल्याण पर दिया विशेष जोर*

*गोण्डा 22 अगस्त,2026*।
जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, द्वारा जिला पंचायत सभागार में ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ओडीओसी) योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों को प्रोत्साहित करने, स्थानीय उद्यमियों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं विपणन को बेहतर बनाकर उन्हें व्यापक बाजार से जोड़ना रहा।

कार्यशाला में जानकारी दी गई कि जनपद गोण्डा की प्रसिद्ध कचौड़ी तथा इटियाथोक के दही बड़े का चयन ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना के अंतर्गत किया गया है। उपस्थित लाभार्थियों एवं उद्यमियों को योजना के उद्देश्यों, उपलब्ध सुविधाओं, स्वरोजगार की संभावनाओं तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से मिलने वाले सहयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा योजना के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न अवसरों एवं उद्यमिता विकास की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने खाद्य उत्पादों की बेहतर एवं आकर्षक पैकेजिंग, स्वच्छता एवं हाइजीन के मानकों, गुणवत्ता नियंत्रण तथा स्वीकृत फूड कलर्स के निर्धारित मानकों के अनुरूप सही उपयोग की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य उत्पाद तैयार करने के साथ-साथ उनकी उचित पैकेजिंग और ब्रांडिंग से स्थानीय व्यंजनों को बड़े बाजार तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।
श्रम विभाग द्वारा उपस्थित उद्यमियों एवं लाभार्थियों को श्रम कानूनों तथा श्रमिकों के हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में उद्यमी श्री भूपेन्द्र आर्या तथा इटियाथोक के श्री कृपाशंकर शुक्ला ने अपने अनुभव एवं विचार साझा करते हुए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अधिकारियों ने लाभार्थियों से योजना का अधिकाधिक लाभ उठाकर स्थानीय व्यंजनों को नई पहचान दिलाने तथा जनपद की आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा आयुक्त, बाट-माप विभाग के प्रतिनिधि सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य उद्यमी उपस्थित रहे।
थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा चोरी करने के 02 आरोपी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार,चोरी का माल बरामद

गोण्डा।  पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज  आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-512/25, धारा 305(ए),331(4) बीएनएस की घटना में संलिप्त 02 आरोपी अभियुक्तो- 01.पंकज कुमार सिंह पुत्र देवसहाय सिंह निवासी गोरछानपुरवा मौजा हीरापुर शाहपुर थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा, 02. बृज कुमार विश्वकर्मा पुत्र मोहनलाल विश्वकर्मा निवासी पाण्डेय चौरा थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा को हीरापुर शाहपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर स्थित एक कमरे से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने चांदी के आभूषण बरामद किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

वादी विजय बहादुर सिंह पुत्र माता सिंह निवासी ग्राम गोरछन पुरवा, मौजा हीरापुर शाहपुर, थाना को0 करनैलगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 कर्नलगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 16/17.07.2026 की रात्रि उसके घर से अज्ञात चोरों द्वारा जेवरात व आभूषण चोरी किये गये थे। उक्त घटना में वादी को अपने पड़ोस के पंकज सिंह पुत्र देव सहाय सिंह व बृज कुमार लोहार निवासी पाण्डेय चौरा पर संदेह था। दिनांक 17/18.08.2026 की रात्रि वादी दरवाजे पर सो रहा था, तभी घर के अन्दर खटपट की आवाज सुनकर जागा और घर की ओर गया तो दोनों व्यक्ति उसके घर से बाहर निकलकर भागते दिखाई दिये, जिन्हें वादी ने पहचान लिया। वादी के अनुसार दोनों पूर्व में भी चोरी करने तथा पुनः चोरी के उद्देश्य से घर में घुसे थे। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 22.08.2026 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटना में संलिप्त 02 आरोपी अभियुक्तो- 01. पंकज कुमार सिंह पुत्र देवसहाय सिंह निवासी गोरछानपुरवा मौजा हीरापुर शाहपुर थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा, 02. बृज कुमार विश्वकर्मा पुत्र मोहनलाल विश्वकर्मा निवासी पाण्डेय चौरा थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा को हीरापुर शाहपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर स्थित एक कमरे से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने चांदी के आभूषण बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा के स्थानान्तरण के उपरान्त रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित हुआ भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन

कुशल नेतृत्व एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए याद किए जाएंगे श्री विनीत जायसवाल-

गोण्डा। आज पुलिस अधीक्षक गोण्डाविनीत जायसवाल के जनपद गोण्डा से पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के पद पर स्थानान्तरण के उपरान्त रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा स्थित सभागार कक्ष में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारीगण, पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण, मीडिया बन्धु एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय के कार्यकाल के दौरान उनके ’’कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन, अनुशासनप्रियता, संवेदनशील व्यवहार एवं उत्कृष्ट कार्यशैली’’ की सराहना की गयी। महोदय द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान जनपद में ’’अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता’’ देते हुए अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक एवं वैधानिक कार्यवाही, वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अवैध मादक पदार्थ एवं शस्त्र के विरुद्ध अभियान, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार तथा जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

महिला एवं बाल सुरक्षा के दृष्टिगत ’’मिशन शक्ति’’, एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, महिला हेल्प डेस्क एवं अन्य जन-जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित किया गया। साथ ही साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों की सहायता के लिए साइबर सेल/साइबर थाना द्वारा निरन्तर प्रभावी कार्यवाही की गयी। पुलिस की कार्यप्रणाली में ’’तकनीक एवं आधुनिक संसाधनों के बेहतर उपयोग’’ को भी बढ़ावा दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण त्योहारों, धार्मिक आयोजनों, परीक्षाओं, चुनावों एवं अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर ’’सुदृढ़ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था’’ सुनिश्चित कराने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते रहे। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनपद पुलिस द्वारा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया गया। विदाई समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा महोदय को ’’स्मृति-चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ’’ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नवीन दायित्व में सफलता की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद गोण्डा में कार्यकाल के दौरान उन्हें सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया बन्धुओं एवं आमजन का निरन्तर सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि ’’पुलिस सेवा में टीमवर्क, अनुशासन, संवेदनशीलता एवं जनता के प्रति जवाबदेही अत्यन्त महत्वपूर्ण है।’’ सभी पुलिसकर्मी भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। समारोह के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा महोदय को उनके ’’नवीन दायित्व पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर’’ के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गयी तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की गयी।
जनपद बहराइच में मण्डलायुक्त की पेंशनर्स जनसुनवाई से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत
मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि रू. 27.016 लाख से अधिक पेंशन देयकों का भुगतान होने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के खिले चेहरे
प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को सभी कार्यालयाध्यक्ष/आहरण वितरण अधिकारी करेंगे पेंशन सम्बन्धी प्रकरणों की सुनवाई

मण्डलायुक्त द्वारा संचालित पेंशनर्स जनसुनवाई के माध्यम से आमजन एवं कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बनकर उभर रहा है। इसी क्रम में जनपद बहराइच में 21 अगस्त 2026 को आयोजित संध्या संवाद कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने जीपीएफ एवं अन्य सेवा संबंधी देयों के लंबित भुगतान की शिकायत मण्डलायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की थी।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मंडलायुक्त के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराईं तथा लंबे समय से लंबित भुगतान की प्रक्रिया पूरी कराई।
इस कार्रवाई के फलस्वरूप सेवानिवृत्त कर्मचारी हरी प्रसाद वर्मा, भगौती प्रसाद, सुशील कुमार यादव, राज कुमार व जग प्रसाद सहित अन्य पात्र कर्मचारियों को उनके सेवा संबंधी देयों का भुगतान कराया गया। सभी लाभार्थियों को कुल रू. 27 लाख 1 हजार 616 की धनराशि का भुगतान किया गया। जबकि प्राप्त हुए अन्य प्रार्थना-पत्रों को अग्रिम कार्यवाही हेतु पेंशन निदेशालय संदर्भित करने की कार्यवाही की गई है।
.मण्डलायुक्त द्वारा पेंशनधारकों के पेंशन सम्बन्धी प्रकरणों एवं शिकायतों के त्वरित व प्रभावी निस्तारण हेतु मण्डल के समस्त जनपदों के कार्यालयाध्यक्ष/आहरण वितरण अधिकारियों को प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को प्रातः 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे पेंशन प्रकरणों की सुनवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।
.समस्त कार्यालयाध्यक्ष/आहरण वितरण अधिकारियों द्वारा पिछले 05 साल में सेवा निवृत हुए शासकीय कर्मियों के पावनों के सम्बन्ध में सूचना वरिष्ठ कोषाधिकारी को उपलब्ध करायेंगे।
.समस्त कार्यालयाध्यक्ष/आहरण वितरण अधिकारियों द्वारा आगामी 06 माह के अन्दर सेवा निवृत होने वाले कर्मचारियों की सूची वरिष्ठ कोषाधिकारी को उपलब्ध करायेंगे।
जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित देयों का भुगतान केवल प्रशासनिक दायित्व ही नहीं, बल्कि उनके सम्मान और अधिकारों से भी जुड़ा विषय है। भविष्य में भी इस प्रकार के सभी प्रकरणों का त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
लंबे समय से लंबित भुगतान प्राप्त होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंडलायुक्त का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स कार्यक्रम के माध्यम से उनकी 5 वर्षों  से पुरानी समस्या का समाधान हुआ है, जिससे उन्हें बड़ी आर्थिक राहत मिली है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी*


*बाढ़ पीड़ित परिवारों को भोजन, राहत किट एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध*


*स्वास्थ्य एवं पशुधन की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम*


*कंट्रोल रूम सक्रिय, अधिकारी लगातार कर रहे बाढ़ क्षेत्रों का निरीक्षण*

*गोण्डा 22 अगस्त,2026*।
जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर लगातार संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति पर सतत निगरानी रखते हुए प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निरंतर उपस्थिति सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जा सकें।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत लेखपालों को लाइफ जैकेट वितरित किए गए हैं। साथ ही नदी कटान से प्रभावित किसानों को नियमानुसार कटान राहत सहायता का वितरण किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं का आकलन कर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा लगातार लंच पैकेट एवं राहत किट का वितरण कराया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं के साथ-साथ छाता, टॉर्च, मच्छरदानी सहित अन्य जरूरी सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। बाढ़ प्रभावित गांवों में लगातार राहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जा रही हैं तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन का प्रयास है कि बाढ़ के कारण प्रभावित किसी भी परिवार को भोजन, राहत सामग्री अथवा अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। राहत वितरण कार्यों की लगातार निगरानी भी की जा रही है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए नियमित रूप से दवा वितरण कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर आवश्यक दवाएं उपलब्ध करा रही हैं तथा लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी भी दी जा रही है। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए भूसा वितरण कराया जा रहा है, जिससे पशुपालकों को चारे की समस्या का सामना न करना पड़े।
बाढ़ से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल भी कराई गई है। इसके माध्यम से राहत एवं बचाव कार्य में लगे विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की क्षमता को परखा गया।

बाढ़ की स्थिति की लगातार निगरानी एवं त्वरित सूचना के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इसके माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। संबंधित अधिकारी लगातार प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर जमीनी स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संबंधित उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, जिला आपदा विशेषज्ञ, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं बाढ़ खण्ड के अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा प्रभावित परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली जा रही है तथा जरूरत के अनुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर पूरी सतर्कता से नजर बनाए हुए है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
ई-लॉटरी के माध्यम से 764 आवेदकों में से 72 किसानों का हुआ चयन

*मुख्य विकास अधिकारी की अनुमति से सम्पन्न हुई पारदर्शी चयन प्रक्रिया*


*निर्धारित समय में यंत्र क्रय कर पोर्टल पर बिल अपलोड करना अनिवार्य*


*गोण्डा, 22 अगस्त 2026*।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन (SMAM) योजना एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट (PAM) योजना के अन्तर्गत अनुदान पर कृषि यंत्र क्रय करने हेतु ऑनलाइन बुकिंग करने वाले किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। विकास भवन सभागार, गोण्डा में मुख्य विकास अधिकारी श्री दयानन्द प्रसाद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ ई-लॉटरी की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के पदाधिकारी तथा आवेदन करने वाले कृषक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ उप कृषि निदेशक, गोण्डा श्री संतोष कुमार द्विवेदी द्वारा जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के पदाधिकारियों एवं उपस्थित कृषकों के स्वागत के साथ किया गया।

उन्होंने ई-लॉटरी की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा चयन की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी की अनुमति के उपरान्त कृषि विभाग के पोर्टल के माध्यम से ई-लॉटरी की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई। कृषि यंत्रीकरण से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत विकासखण्डवार एवं विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों के लिए पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया।
ई-लॉटरी में कुल 764 आवेदनकर्ता किसानों के सापेक्ष निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 72 किसानों के टोकन कन्फर्म कर उनका चयन किया गया। चयनित किसानों को उनके मोबाइल फोन पर पोर्टल के माध्यम से चयन एवं टोकन कन्फर्म होने की सूचना भेजी गई है।

उप कृषि निदेशक श्री संतोष कुमार द्विवेदी ने चयनित किसान भाइयों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर कृषि विभाग के पोर्टल पर सूचीबद्ध कम्पनियों एवं निर्माताओं से ही कृषि यंत्रों का क्रय करें। उन्होंने किसानों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि केवल लेजर कटिंग सीरियल नम्बर वाले कृषि यंत्र ही क्रय किए जाएं तथा यंत्र खरीदने के बाद उसका बिल निर्धारित समय में विभागीय पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
उन्होंने बताया कि विक्रेता से क्रय किए गए कृषि यंत्र का विवरण upyantratracking.in पोर्टल पर भी अनिवार्य रूप से अपलोड कराया जाना आवश्यक है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नियमानुसार अनुदान देय होगा। यदि चयनित किसान निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत कृषि यंत्र क्रय कर बिल पोर्टल पर अपलोड नहीं करता है, तो उसका चयन स्वतः निरस्त हो जाएगा। विभाग ने चयनित कृषकों से समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने की अपील की है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत छात्राओं को वितरित की गईं स्टडी टेबल
*बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 18 विद्यालयों में छात्राओं को बांटी गईं स्टडी टेबल*


*पण्डरी कृपाल में 14 ग्राम पंचायतों की छात्राओं को मिली पढ़ाई की नई सुविधा*

*स्टडी टेबल पाकर खिले छात्राओं के चेहरे, शिक्षा के प्रति बढ़ेगा उत्साह*

*बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल, परिषदीय विद्यालयों में वितरित हुईं स्टडी टेबल*

*गोण्डा 21 अगस्त 2026* -  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत छात्राओं को अध्ययन के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखंड पण्डरी कृपाल की विभिन्न ग्राम पंचायतों के परिषदीय विद्यालयों में स्टडी टेबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विकासखंड की 14 ग्राम पंचायतों के 18 परिषदीय विद्यालयों में छात्राओं को स्टडी टेबल वितरित की गईं।

स्टडी टेबल मिलने से छात्राओं को घर पर पढ़ाई करने के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। योजना का उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना, उनके शैक्षिक स्तर में सुधार लाना तथा अभिभावकों को बेटियों की शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। स्टडी टेबल वितरण के दौरान छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

विकासखंड पण्डरी कृपाल के अंतर्गत खिरौरा मोहन, नदौरा अर्जुन, मुंडेरवा कला, मुंडेरवा माफी, ठड़वरिया, सोनापार, गिलौली बकठोरवा, भौरूपुर, तेलियानी उपाध्याय, मिश्रौलिया कानूनगो, पिलखाई, कंधरा तेजी, भटवालिया, चौरसिहा एवं शेजापुर तथा विकासखण्ड मुजेहना उच्च प्राथमिक विद्यालय बेशहुपुर सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के परिषदीय विद्यालयों में स्टडी टेबल का वितरण कराया गया। कुल 19 विद्यालयों की छात्राओं को स्टडी टेबल का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा समाज के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला है। सरकार की ओर से बालिकाओं को शिक्षा के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्टडी टेबल जैसी सुविधाएं छात्राओं को नियमित अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करेंगी और उनके शैक्षिक विकास में सहायक होंगी।

अभिभावकों ने भी स्टडी टेबल वितरण की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्राओं को घर पर पढ़ाई करने में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सामग्री का वितरण करना नहीं, बल्कि बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

अधिकारियों ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षिक सुविधाओं का प्रभावी उपयोग करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
DTC लखनऊ के नेतृत्व में देवीपाटन क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान, 9 स्कूल वाहन जब्त और 7 का चालान


*स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच एवं अनफिट वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान*


*अनफिट वाहनों पर सख्ती—9 वाहन जब्त, 7 के विरुद्ध चालानी कार्रवाई*


*जब्त सभी वाहनों की आज ही फिटनेस जांच कराने के निर्देश*


*गोण्डा 21 अगस्त,2026*।
जनपद में विद्यार्थियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा स्कूल वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। DTC लखनऊ ने RTO-A एवं RTO-E (देवीपाटन क्षेत्र) तथा ARTO गोण्डा के साथ संयुक्त रूप से अभियान संचालित करते हुए स्कूल वाहनों की फिटनेस की गहन जांच की। इस दौरान वाहनों की तकनीकी स्थिति के साथ-साथ स्कूल वाहनों के चालकों के पुलिस-वेरिफाइड कैरेक्टर सर्टिफिकेट भी जांचे गए।
अभियान के दौरान अधिकारियों ने स्कूल वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों, फिटनेस एवं आवश्यक अभिलेखों की उपलब्धता की जांच की। जांच का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के आवागमन में ऐसे वाहनों का संचालन न हो, जो तकनीकी रूप से असुरक्षित अथवा निर्धारित मानकों के अनुरूप न हों।

संयुक्त जांच अभियान के दौरान अनफिट पाए गए स्कूल वाहनों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की गई। कुल 9 स्कूल वाहनों को RTO कैम्पस यार्ड, गोण्डा में जब्त किया गया, जबकि 7 स्कूल वाहनों का चालान किया गया। परिवहन अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
अधिकारियों ने स्कूल वाहन संचालकों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा उपकरणों तथा आवश्यक दस्तावेजों को अद्यतन रखा जाए। साथ ही चालकों के सत्यापन एवं निर्धारित पात्रताओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

अभियान के दौरान जब्त किए गए सभी 9 स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच आज ही कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग ने स्कूल प्रबंधन एवं वाहन संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की फिटनेस समय से कराएं और सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

परिवहन विभाग का यह अभियान विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चलाया गया है। विभाग द्वारा भविष्य में भी स्कूल वाहनों की नियमित जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई जारी रखी जाएगी, ताकि सड़क पर केवल सुरक्षित, फिट एवं निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले स्कूल वाहन ही संचालित हों।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई कर-करेत्तर राजस्व वसूली एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक

बैठक में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर एआर कोआपरेटिव का वेतन रोकने के निर्देश


3 वर्ष से 5 वर्ष तक के पुराने लंबित वादों को सुनवाई करके अधिक से अधिक वादों को निस्तारित करने के अधिकारियों को दिये निर्देश


आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत डिफॉल्टर होने पर संबंधित लेखपालों के खिलाफ होगी निलंबन की कार्रवाई


गोण्डा। 21 अगस्त,2026
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कर-करेत्तर राजस्व वसूली एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक सभी संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित की गई।

कर-करेत्तर राजस्व वसूली एवं राजस्व/विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर की समीक्षा से संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कर- करेत्तर की पूर्ति नहीं की गई तो संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

वहीं बैठक के दौरान जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि जिन-जिन अधिकारियों के न्यायालय पर 3 वर्ष से 5 वर्ष तक के पुराने वाद लंबित हैं उन सभी वादों को नियमानुसार दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए अधिक से अधिक वादों को निस्तारित करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि न की जाय।

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर एआर कोआपरेटिव का वेतन रोकने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही नगर पंचायत मनकापुर में आईजीआरएस शिकायत डिफॉल्टर होने पर अधिशासी अधिकारी को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं।

बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत धानेपुर को कड़ी चेतावनी के साथ निर्देश दिये गए हैं कि यदि आईजीआरएस शिकायतों का फीडबैक सही नहीं आया तो आपके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

बैठक के दौरान कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि जिन जिन लेखपालों आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत डिफॉल्टर होगी, उन लेखपालों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया गया और शिकायत डिफॉल्टर हुई या फीडबैक असंतोष जनक प्राप्त हुआ तो संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी उन्होंने बैठक के दौरान यह भी कहा है कि आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीमती रिंकी जायसवाल, उपजिलाधिकारी मनकापुर, उपजिलाधिकारी तरबगंज, अपर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, अपर उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार, अपर उपजिलाधिकारी विनीत कुमार, तहसीलदार तरबगंज, प्रभारी तहसीलदार मनकापुर सहित सभी संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
एलबीएस डिग्री कॉलेज में परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएँ 21 अगस्त से प्रारंभ
*गोण्डा, 20 अगस्त।* श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में परास्नातक (एम.ए./एम. एस-सी./एम. कॉम.) प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएँ पूर्व घोषित समय-सारिणी के अनुसार 21 अगस्त 2026 से नियमित रूप से संचालित होंगी।

महाविद्यालय प्रशासन ने समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित करते हुए निर्धारित समय पर कक्षाओं में उपस्थित होने तथा अपनी शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार नियमित कक्षा-उपस्थिति विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।

महाविद्यालय की ओर से मुख्य नियंता, समस्त विभागाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी एवं कार्यालय अधीक्षक को भी आवश्यक सूचना एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।