/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत छात्राओं को वितरित की गईं स्टडी टेबल Gonda
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत छात्राओं को वितरित की गईं स्टडी टेबल
*बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 18 विद्यालयों में छात्राओं को बांटी गईं स्टडी टेबल*


*पण्डरी कृपाल में 14 ग्राम पंचायतों की छात्राओं को मिली पढ़ाई की नई सुविधा*

*स्टडी टेबल पाकर खिले छात्राओं के चेहरे, शिक्षा के प्रति बढ़ेगा उत्साह*

*बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल, परिषदीय विद्यालयों में वितरित हुईं स्टडी टेबल*

*गोण्डा 21 अगस्त 2026* -  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत छात्राओं को अध्ययन के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखंड पण्डरी कृपाल की विभिन्न ग्राम पंचायतों के परिषदीय विद्यालयों में स्टडी टेबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विकासखंड की 14 ग्राम पंचायतों के 18 परिषदीय विद्यालयों में छात्राओं को स्टडी टेबल वितरित की गईं।

स्टडी टेबल मिलने से छात्राओं को घर पर पढ़ाई करने के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। योजना का उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना, उनके शैक्षिक स्तर में सुधार लाना तथा अभिभावकों को बेटियों की शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। स्टडी टेबल वितरण के दौरान छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

विकासखंड पण्डरी कृपाल के अंतर्गत खिरौरा मोहन, नदौरा अर्जुन, मुंडेरवा कला, मुंडेरवा माफी, ठड़वरिया, सोनापार, गिलौली बकठोरवा, भौरूपुर, तेलियानी उपाध्याय, मिश्रौलिया कानूनगो, पिलखाई, कंधरा तेजी, भटवालिया, चौरसिहा एवं शेजापुर तथा विकासखण्ड मुजेहना उच्च प्राथमिक विद्यालय बेशहुपुर सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के परिषदीय विद्यालयों में स्टडी टेबल का वितरण कराया गया। कुल 19 विद्यालयों की छात्राओं को स्टडी टेबल का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा समाज के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला है। सरकार की ओर से बालिकाओं को शिक्षा के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्टडी टेबल जैसी सुविधाएं छात्राओं को नियमित अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करेंगी और उनके शैक्षिक विकास में सहायक होंगी।

अभिभावकों ने भी स्टडी टेबल वितरण की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्राओं को घर पर पढ़ाई करने में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सामग्री का वितरण करना नहीं, बल्कि बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

अधिकारियों ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षिक सुविधाओं का प्रभावी उपयोग करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
DTC लखनऊ के नेतृत्व में देवीपाटन क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान, 9 स्कूल वाहन जब्त और 7 का चालान


*स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच एवं अनफिट वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान*


*अनफिट वाहनों पर सख्ती—9 वाहन जब्त, 7 के विरुद्ध चालानी कार्रवाई*


*जब्त सभी वाहनों की आज ही फिटनेस जांच कराने के निर्देश*


*गोण्डा 21 अगस्त,2026*।
जनपद में विद्यार्थियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा स्कूल वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। DTC लखनऊ ने RTO-A एवं RTO-E (देवीपाटन क्षेत्र) तथा ARTO गोण्डा के साथ संयुक्त रूप से अभियान संचालित करते हुए स्कूल वाहनों की फिटनेस की गहन जांच की। इस दौरान वाहनों की तकनीकी स्थिति के साथ-साथ स्कूल वाहनों के चालकों के पुलिस-वेरिफाइड कैरेक्टर सर्टिफिकेट भी जांचे गए।
अभियान के दौरान अधिकारियों ने स्कूल वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों, फिटनेस एवं आवश्यक अभिलेखों की उपलब्धता की जांच की। जांच का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के आवागमन में ऐसे वाहनों का संचालन न हो, जो तकनीकी रूप से असुरक्षित अथवा निर्धारित मानकों के अनुरूप न हों।

संयुक्त जांच अभियान के दौरान अनफिट पाए गए स्कूल वाहनों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की गई। कुल 9 स्कूल वाहनों को RTO कैम्पस यार्ड, गोण्डा में जब्त किया गया, जबकि 7 स्कूल वाहनों का चालान किया गया। परिवहन अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
अधिकारियों ने स्कूल वाहन संचालकों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा उपकरणों तथा आवश्यक दस्तावेजों को अद्यतन रखा जाए। साथ ही चालकों के सत्यापन एवं निर्धारित पात्रताओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

अभियान के दौरान जब्त किए गए सभी 9 स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच आज ही कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग ने स्कूल प्रबंधन एवं वाहन संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की फिटनेस समय से कराएं और सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

परिवहन विभाग का यह अभियान विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चलाया गया है। विभाग द्वारा भविष्य में भी स्कूल वाहनों की नियमित जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई जारी रखी जाएगी, ताकि सड़क पर केवल सुरक्षित, फिट एवं निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले स्कूल वाहन ही संचालित हों।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई कर-करेत्तर राजस्व वसूली एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक

बैठक में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर एआर कोआपरेटिव का वेतन रोकने के निर्देश


3 वर्ष से 5 वर्ष तक के पुराने लंबित वादों को सुनवाई करके अधिक से अधिक वादों को निस्तारित करने के अधिकारियों को दिये निर्देश


आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत डिफॉल्टर होने पर संबंधित लेखपालों के खिलाफ होगी निलंबन की कार्रवाई


गोण्डा। 21 अगस्त,2026
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कर-करेत्तर राजस्व वसूली एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक सभी संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित की गई।

कर-करेत्तर राजस्व वसूली एवं राजस्व/विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर की समीक्षा से संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कर- करेत्तर की पूर्ति नहीं की गई तो संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

वहीं बैठक के दौरान जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि जिन-जिन अधिकारियों के न्यायालय पर 3 वर्ष से 5 वर्ष तक के पुराने वाद लंबित हैं उन सभी वादों को नियमानुसार दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए अधिक से अधिक वादों को निस्तारित करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि न की जाय।

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर एआर कोआपरेटिव का वेतन रोकने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही नगर पंचायत मनकापुर में आईजीआरएस शिकायत डिफॉल्टर होने पर अधिशासी अधिकारी को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं।

बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत धानेपुर को कड़ी चेतावनी के साथ निर्देश दिये गए हैं कि यदि आईजीआरएस शिकायतों का फीडबैक सही नहीं आया तो आपके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

बैठक के दौरान कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि जिन जिन लेखपालों आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत डिफॉल्टर होगी, उन लेखपालों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया गया और शिकायत डिफॉल्टर हुई या फीडबैक असंतोष जनक प्राप्त हुआ तो संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी उन्होंने बैठक के दौरान यह भी कहा है कि आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीमती रिंकी जायसवाल, उपजिलाधिकारी मनकापुर, उपजिलाधिकारी तरबगंज, अपर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, अपर उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार, अपर उपजिलाधिकारी विनीत कुमार, तहसीलदार तरबगंज, प्रभारी तहसीलदार मनकापुर सहित सभी संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
एलबीएस डिग्री कॉलेज में परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएँ 21 अगस्त से प्रारंभ
*गोण्डा, 20 अगस्त।* श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में परास्नातक (एम.ए./एम. एस-सी./एम. कॉम.) प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएँ पूर्व घोषित समय-सारिणी के अनुसार 21 अगस्त 2026 से नियमित रूप से संचालित होंगी।

महाविद्यालय प्रशासन ने समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित करते हुए निर्धारित समय पर कक्षाओं में उपस्थित होने तथा अपनी शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार नियमित कक्षा-उपस्थिति विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।

महाविद्यालय की ओर से मुख्य नियंता, समस्त विभागाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी एवं कार्यालय अधीक्षक को भी आवश्यक सूचना एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
स्व0 राजीव गांधी  की जयंती आज गोंडा कांग्रेस भवन में धूमधाम से मनाई गई
गोंडा। कंप्यूटर क्रांति के नायक एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की जयंती आज गोंडा कांग्रेस भवन में धूमधाम से मनाई गई।
UP कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी एवं अवध जोन प्रभारी श्री अब्दुल हन्नान साहब के निर्देशानुसार कांग्रेस भवन गोंडा में शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी सभासद के नेतृत्व में में श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि से हुई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने राजीव गांधी जी के पंचायती राज, संचार क्रांति और युवा सशक्तिकरण में दिए गए योगदान को याद किया।
शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी एवं मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे ने कहा: "राजीव गांधी जी ने 21वीं सदी के भारत की नींव रखी। कंप्यूटर और पंचायती राज देकर उन्होंने देश के गांव-गांव तक विकास पहुंचाया। आज हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर देश को एकजुट और मजबूत बनाना है। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके आदर्शों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लेते हैं।"
कार्यक्रम में जलील खान, सैयद अब्दुल मुजीब, अजय रस्तोगी प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग, निर्मला देवी,अनीश नाना, मोहम्मद रिजवान, अब्दुल रहमान ,ओबैदुर रहमान ,विवेकानंद शुक्ला, बेबी मिश्रा, मिस्बाह खान, संतोष कुमार दुबे, जैनुल आबदीन खान, हरिराम वर्मा, तैयब राईनी समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जेएसवाई बनी सुरक्षित प्रसव की संबल, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ीं 45 हजार से अधिक माताएं
* देवीपाटन मंडल में अप्रैल से जुलाई तक 45 हजार से अधिक अस्पताल में हुए प्रसव
* 31 हजार से अधिक प्रसूताओं को मिला जननी सुरक्षा योजना का लाभ


*गोंडा, 20 अगस्त 2026:* जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के जरिए संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने की स्वास्थ्य विभाग की मुहिम का असर देवीपाटन मंडल में दिखाई दे रहा है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के शुरुआती चार महीनों अप्रैल से जुलाई के बीच मंडल के चारों जिलों में 45,333 संस्थागत प्रसव दर्ज किए गए। स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव होने से गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकों और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में प्रसव की सुविधा मिली। किसी भी जटिलता की स्थिति में उन्हें तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सका।
इंचार्ज अपर निदेशक व सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल के अनुसार, प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव, उच्च रक्तचाप, प्रसव के समय या बाद में झटके आना (एक्लेम्पसिया) तथा गर्भस्थ शिशु की धड़कन में उतार-चढ़ाव जैसी गंभीर आपात स्थितियां अचानक उत्पन्न हो सकती हैं। घर पर प्रसव की स्थिति में ऐसी जटिलताएं गंभीर रूप ले सकती हैं। वहीं स्वास्थ्य केंद्र पर दक्ष डॉक्टर, प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ, जरूरी उपकरण और दवाएं उपलब्ध होने से जटिलता की पहचान कर तत्काल जीवनरक्षक उपचार दिया जा सकता है।
पोषण और देखभाल में मददगार है प्रोत्साहन राशि-

वर्ष 2005 में शुरू हुई जननी सुरक्षा योजना के जरिए महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया जाता है, ताकि मां और नवजात को समय पर जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। योजना के तहत प्रसव के बाद बेहतर खान-पान और देखभाल के लिए ग्रामीण क्षेत्र की प्रसूताओं को 1,400 रुपये तथा शहरी क्षेत्र की महिलाओं को 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाती है।


सुरक्षित प्रसव के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का बढ़ा दायरा -
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक राहुल पटेल ने बताया कि जननी सुरक्षा योजना केवल प्रसव के बाद मिलने वाली आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को स्वास्थ्य संस्थानों तक लाने का माध्यम भी है। इससे एक ओर मां और बच्चे को सुरक्षित प्रसव एवं चिकित्सकीय देखभाल मिलती है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव, प्रसव पश्चात देखभाल और नवजात स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में सफल हो रहा है।
मंत्रा पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में अप्रैल से जुलाई तक 33,431 पंजीकृत लाभार्थियों में से 31,439 यानी करीब 94 प्रतिशत प्रसूताओं को योजना का लाभ दिया जा चुका है।
जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, बहराइच में 17,143 संस्थागत प्रसव के सापेक्ष 9,524 प्रसूताओं को योजना से आच्छादित किया गया। इसी क्रम में गोंडा में 11,611 प्रसव के सापेक्ष 8,751 महिलाओं, बलरामपुर में 9,499 प्रसव के सापेक्ष 7,662 लाभार्थियों तथा श्रावस्ती में 7,080 प्रसव के सापेक्ष 5,502 महिलाओं को योजना का लाभ मिला।
प्रसव के लिए आते समय साथ रखें जरूरी दस्तावेज-
• प्रसूता का आधार कार्ड
• अद्यतन बैंक पासबुक
• जच्चा-बच्चा सुरक्षा कार्ड
इन दस्तावेजों को साथ रखने से स्वास्थ्य सेवाओं और जेएसवाई की प्रोत्साहन राशि का लाभ लेने में आसानी होगी।
थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज  उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-289/2026 धारा 103(1), 238 बी0एन0एस0 से सम्बन्धित आरोपी हत्याभियुक्त सतीश सिंह पुत्र राजबाबू सिंह निवासी ग्राम दत्तनगर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को उसके घर दत्तनगर थाना नवाबगंज गोण्डा से गिरफ्तार किया गया ।  

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 18.08.2026 को आवेदक  प्रदीप कुमार सिंह पुत्र हरिनाथ सिंह ग्राम फत्तेपुर कोटहना थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना नवाबगंज पर लिखित तहरीर दी गई कि उनकी बहन की शादी 20 वर्ष पूर्व सतीश सिंह से हुई थी। जिनसे 04 बच्चे है। उनका बहनोई सतीस पारिवारिक विवाद को लेकर अक्सर उनकी बहन के साथ मार पीट करता था तथा दिनांक 17.08.2026 को उनके बहन की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को ढेमवा घाट ले जाकर जला दिया । प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 289/2026 धारा 103(1), 238 बी0एन0एस0 बनाम सतीश सिंह पुत्र राजबाबू सिंह निवासी ग्राम दत्तनगर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा के पंजीकृत किया गया। सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारियों द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर निरीक्षण किया ।

आज दिनांक 20.08.2026 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा हत्याभियुक्त सतीश सिंह पुत्र राजबाबू सिंह निवासी ग्राम दत्तनगर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को अभियुक्त के घर दत्तनगर थाना नवाबगंज गोण्डा से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबंगज पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय गोण्डा रवाना किया गया ।
सांप-कुत्ता काटने और झोलाछाप चिकित्सकों की शिकायत कंट्रोल रूम में करें*

*सांप-कुत्ता काटने और झोलाछाप चिकित्सकों की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी*

*स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, शिकायत के लिए करें संपर्क*

*झोलाछाप चिकित्सकों पर कसेंगे शिकंजा, शिकायत के लिए कंट्रोल रूम से करें संपर्क*

*गोण्डा 20 अगस्त 2026*  -  जनपद में सांप काटने, कुत्ता काटने तथा झोलाछाप चिकित्सकों से संबंधित शिकायतों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर जारी किए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार आमजन इन मामलों से संबंधित किसी भी शिकायत को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गोण्डा के कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम में दर्ज करा सकते हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के लिए 05262-227855 एवं 7398999705 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। इन नंबरों पर कॉल कर संबंधित समस्या अथवा शिकायत की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी जा सकती है।

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि सांप या कुत्ता काटने की घटना तथा झोलाछाप चिकित्सकों से संबंधित किसी भी मामले की जानकारी तत्काल विभाग को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। विभाग का उद्देश्य ऐसी शिकायतों का संज्ञान लेकर लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा अवैध चिकित्सा गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है।
जनता दर्शन में फरियाद लेकर पहुंचे दिव्यांग सहित दो जरूरतमंद परिवारों को मिली राहत


*जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच के बाद पात्रता के आधार पर जारी हुआ राशन कार्ड*


*गोण्डा 20अगस्त,2026*।
कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के समक्ष दिव्यांग व्यक्ति त्रिवेणी पुत्र शिव बचन, निवासी ग्राम बेसिया चैन, विकासखण्ड पण्डरीकृपाल तथा सामान्य शिकायतकर्ता सरोज कुमारी पत्नी स्वर्गीय पुत्तन, निवासी ग्राम बरबटपुर, विकासखण्ड हलधरमऊ ने उपस्थित होकर अपनी समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के पास राशन कार्ड नहीं है तथा परिवार में कोई कमाने वाला सदस्य भी नहीं है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें परिवार के भरण-पोषण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

जिलाधिकारी ने दोनों प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित परिवारों की पात्रता की जांच कर नियमानुसार राशन कार्ड जारी करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि पात्र पाए जाने पर राशन कार्ड शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा दोनों परिवारों की पात्रता की जांच की गई। जांच में पात्र पाए जाने के उपरांत नियमानुसार राशन कार्ड जारी किए गए। इसके बाद कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने स्वयं शिकायतकर्ताओं को राशन कार्ड उपलब्ध कराए।

राशन कार्ड प्राप्त होने पर शिकायतकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन में अपनी समस्या रखने के बाद जिस तत्परता से उनकी शिकायत का निस्तारण किया गया, उससे उन्हें काफी राहत मिली है। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री किट एवं दवाओं का वितरण


*नकहरा में ग्रामीणों को लंच पैकेट वितरित, प्रशासन ने बढ़ाया सहायता*


*गोण्डा 20 अगस्त,2026*।
जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में तहसील तरबगंज के बाढ़ प्रभावित ग्राम ऐलीपरसौली में प्रशासनिक अधिकारियों एवं संबंधित टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री किट का वितरण किया गया। राहत सामग्री प्राप्त होने से प्रभावित परिवारों को इस कठिन परिस्थिति में आवश्यक खाद्य एवं उपयोगी सामग्री उपलब्ध हो सकी।

राहत वितरण के साथ-साथ प्रभावित ग्रामीणों के स्वास्थ्य को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सजग है। ग्राम ऐलीपरसौली में पहुंची मेडिकल टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार सभी परिवारों को दवाओं का वितरण किया गया। मेडिकल टीम द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों एवं साफ-सफाई बनाए रखने के प्रति भी जागरूक किया गया, ताकि बाढ़ के कारण उत्पन्न होने वाली मौसमी एवं संक्रामक बीमारियों से बचाव किया जा सके।

इसी क्रम में तहसील करनैलगंज अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र नकहरा में अधिकारियों द्वारा प्रभावित ग्रामीणों को लंच पैकेट का वितरण किया गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति एवं ग्रामीणों की आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री, भोजन, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य आवश्यक सहायता समय से पहुंचती रहे।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं। अधिकारियों द्वारा राहत कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित नागरिकों को आश्वस्त किया है कि विषम परिस्थितियों में प्रशासन उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी तथा प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं के अनुरूप हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निरंतर निर्देशित किया जा रहा है।