/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार Gonda
थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज  उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-289/2026 धारा 103(1), 238 बी0एन0एस0 से सम्बन्धित आरोपी हत्याभियुक्त सतीश सिंह पुत्र राजबाबू सिंह निवासी ग्राम दत्तनगर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को उसके घर दत्तनगर थाना नवाबगंज गोण्डा से गिरफ्तार किया गया ।  

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 18.08.2026 को आवेदक  प्रदीप कुमार सिंह पुत्र हरिनाथ सिंह ग्राम फत्तेपुर कोटहना थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना नवाबगंज पर लिखित तहरीर दी गई कि उनकी बहन की शादी 20 वर्ष पूर्व सतीश सिंह से हुई थी। जिनसे 04 बच्चे है। उनका बहनोई सतीस पारिवारिक विवाद को लेकर अक्सर उनकी बहन के साथ मार पीट करता था तथा दिनांक 17.08.2026 को उनके बहन की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को ढेमवा घाट ले जाकर जला दिया । प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 289/2026 धारा 103(1), 238 बी0एन0एस0 बनाम सतीश सिंह पुत्र राजबाबू सिंह निवासी ग्राम दत्तनगर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा के पंजीकृत किया गया। सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारियों द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर निरीक्षण किया ।

आज दिनांक 20.08.2026 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा हत्याभियुक्त सतीश सिंह पुत्र राजबाबू सिंह निवासी ग्राम दत्तनगर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को अभियुक्त के घर दत्तनगर थाना नवाबगंज गोण्डा से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबंगज पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय गोण्डा रवाना किया गया ।
सांप-कुत्ता काटने और झोलाछाप चिकित्सकों की शिकायत कंट्रोल रूम में करें*

*सांप-कुत्ता काटने और झोलाछाप चिकित्सकों की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी*

*स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, शिकायत के लिए करें संपर्क*

*झोलाछाप चिकित्सकों पर कसेंगे शिकंजा, शिकायत के लिए कंट्रोल रूम से करें संपर्क*

*गोण्डा 20 अगस्त 2026*  -  जनपद में सांप काटने, कुत्ता काटने तथा झोलाछाप चिकित्सकों से संबंधित शिकायतों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर जारी किए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार आमजन इन मामलों से संबंधित किसी भी शिकायत को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गोण्डा के कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम में दर्ज करा सकते हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के लिए 05262-227855 एवं 7398999705 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। इन नंबरों पर कॉल कर संबंधित समस्या अथवा शिकायत की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी जा सकती है।

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि सांप या कुत्ता काटने की घटना तथा झोलाछाप चिकित्सकों से संबंधित किसी भी मामले की जानकारी तत्काल विभाग को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। विभाग का उद्देश्य ऐसी शिकायतों का संज्ञान लेकर लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा अवैध चिकित्सा गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है।
जनता दर्शन में फरियाद लेकर पहुंचे दिव्यांग सहित दो जरूरतमंद परिवारों को मिली राहत


*जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच के बाद पात्रता के आधार पर जारी हुआ राशन कार्ड*


*गोण्डा 20अगस्त,2026*।
कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के समक्ष दिव्यांग व्यक्ति त्रिवेणी पुत्र शिव बचन, निवासी ग्राम बेसिया चैन, विकासखण्ड पण्डरीकृपाल तथा सामान्य शिकायतकर्ता सरोज कुमारी पत्नी स्वर्गीय पुत्तन, निवासी ग्राम बरबटपुर, विकासखण्ड हलधरमऊ ने उपस्थित होकर अपनी समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के पास राशन कार्ड नहीं है तथा परिवार में कोई कमाने वाला सदस्य भी नहीं है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें परिवार के भरण-पोषण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

जिलाधिकारी ने दोनों प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित परिवारों की पात्रता की जांच कर नियमानुसार राशन कार्ड जारी करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि पात्र पाए जाने पर राशन कार्ड शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा दोनों परिवारों की पात्रता की जांच की गई। जांच में पात्र पाए जाने के उपरांत नियमानुसार राशन कार्ड जारी किए गए। इसके बाद कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने स्वयं शिकायतकर्ताओं को राशन कार्ड उपलब्ध कराए।

राशन कार्ड प्राप्त होने पर शिकायतकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन में अपनी समस्या रखने के बाद जिस तत्परता से उनकी शिकायत का निस्तारण किया गया, उससे उन्हें काफी राहत मिली है। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री किट एवं दवाओं का वितरण


*नकहरा में ग्रामीणों को लंच पैकेट वितरित, प्रशासन ने बढ़ाया सहायता*


*गोण्डा 20 अगस्त,2026*।
जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में तहसील तरबगंज के बाढ़ प्रभावित ग्राम ऐलीपरसौली में प्रशासनिक अधिकारियों एवं संबंधित टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री किट का वितरण किया गया। राहत सामग्री प्राप्त होने से प्रभावित परिवारों को इस कठिन परिस्थिति में आवश्यक खाद्य एवं उपयोगी सामग्री उपलब्ध हो सकी।

राहत वितरण के साथ-साथ प्रभावित ग्रामीणों के स्वास्थ्य को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सजग है। ग्राम ऐलीपरसौली में पहुंची मेडिकल टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार सभी परिवारों को दवाओं का वितरण किया गया। मेडिकल टीम द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों एवं साफ-सफाई बनाए रखने के प्रति भी जागरूक किया गया, ताकि बाढ़ के कारण उत्पन्न होने वाली मौसमी एवं संक्रामक बीमारियों से बचाव किया जा सके।

इसी क्रम में तहसील करनैलगंज अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र नकहरा में अधिकारियों द्वारा प्रभावित ग्रामीणों को लंच पैकेट का वितरण किया गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति एवं ग्रामीणों की आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री, भोजन, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य आवश्यक सहायता समय से पहुंचती रहे।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं। अधिकारियों द्वारा राहत कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित नागरिकों को आश्वस्त किया है कि विषम परिस्थितियों में प्रशासन उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी तथा प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं के अनुरूप हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निरंतर निर्देशित किया जा रहा है।
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के 01 आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर  योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-766/2026, धारा 109(1) बीएनएस से सम्बन्धित 01 आरोपी अभियुक्त- रमनशंकर तिवारी पुत्र विनय शंकर तिवारी निवासी ग्राम सोनी हरलाल पोस्ट बभनी कानूनगो थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

वादी वेद प्रकाश तिवारी पुत्र स्व0 राघवराम तिवारी निवासी निवासी ग्राम सोनीहरलाल पो0बभनी कानूनगो थाना को0नगर जनपद गोण्डा द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि 19.08.2026 को वे अपना दुकान बन्द करके घर का सामान लेने अपने भतीजे के साथ पहुचे कि विपक्षीगण द्वारा जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला कर दिये। जिसे वादी व उनके भतीजे का सर फट गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। 
आज दिनांक 20..08.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान आरोपी अभियुक्त- रमनशंकर तिवारी पुत्र विनय शंकर तिवारी निवासी ग्राम सोनी हरलाल पोस्ट बभनी कानूनगो थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा भिखारी/लावारिस/बेसहारा बच्चों को चिन्हित कर किया गया संवाद, समस्या सुनकर किया गया निस्तारण-*

*गोण्डा।* अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग को प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाए जाने के उद्देश्य से प्रत्येक थाने पर कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) का गठन कर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा जनपद के कुल 18 थानों पर कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) का गठन करते हुए प्रत्येक थाने पर एक CPU प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रत्येक यूनिट में 02 पुरुष आरक्षी एवं 02 महिला आरक्षी को नामित किया गया था, जिनके द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निरंतर कम्युनिटी पुलिसिंग से संबंधित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। आज दिनांक 18.08.2026 को CPU टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर भिखारी/लावारिस/बेसहारा बच्चों से संपर्क एवं संवाद स्थापित किया गया। आज की कार्यवाही के दौरान जनपद में कुल 19 बच्चों से संपर्क कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गई। थाना कोतवाली नगर की CPU टीम द्वारा सर्वाधिक 05 बच्चों से संपर्क एवं संवाद स्थापित किया गया, जबकि थाना छपिया ने 03, वजीरगंज ने 03, नवाबगंज ने 01, मनकापुर ने 01, करनैलगंज ने 01, थाना खरगूपुर ने 02, इटियाथोक ने 01, मोतीगंज ने 01, महिला थाना की टीम द्वारा 01 बच्चे से संपर्क किया गया। कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट के माध्यम से जनपद पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों तक पुलिस की *मानवीय पहुंच एवं सहयोग* सुनिश्चित करना भी है। इस पहल के माध्यम से भिखारी, लावारिस एवं बेसहारा बच्चों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ समझकर उन्हें आवश्यक सहायता एवं संरक्षण दिलाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
जनपद गोण्डा पुलिस द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस-जन सहभागिता को और अधिक मजबूत बनाने तथा जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
कोविड कर्मियों के दस्तावेजों का होगा सत्यापन, तीन दिन में जमा करने होंगे अभिलेख


*पुनः कार्य लिए जाने की प्रक्रिया के तहत कोविड कर्मियों के अभिलेखों का सत्यापन*


*कोविड कर्मी तीन दिन में जमा करें शैक्षिक प्रमाण-पत्र, आधार, पैन व अनुभव प्रमाण-पत्र*


*गोण्डा 19 अगस्त 2026*  .।
-  कोविड-19 महामारी के दौरान जनपद में विभिन्न वित्तीय स्रोतों से कार्यरत रहे कोविड कर्मियों से पुनः कार्य लिए जाने के संबंध में शासन के निर्देशों के क्रम में उनके दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी कार्यालय आदेश में कोविड महामारी के दौरान कार्यरत रहे ऐसे कर्मियों, चाहे वे अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम (एएमएस) ऐप पर पंजीकृत रहे हों अथवा अपंजीकृत, से संबंधित अभिलेख सत्यापन के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।


इसके तहत जनपद गोण्डा में कोविड महामारी के दौरान कार्यरत रहे कोविड कर्मियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। संबंधित कर्मियों को आदेश जारी होने की तिथि से तीन दिवस के भीतर स्वप्रमाणित दस्तावेज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने होंगे।

सत्यापन के लिए कर्मियों को स्वप्रमाणित समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के साथ दो फोटोग्राफ, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा संबंधित अवधि का बैंक द्वारा प्रमाणित बैंक स्टेटमेंट, कोविड-19 के समय आउटसोर्स एजेंसी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र तथा सक्षम अधिकारी सीएमओ, सीएमएस अथवा अन्य सक्षम अधिकारी द्वारा निर्धारित प्रारूप पर जारी अनुभव प्रमाण-पत्र भी जमा करना अनिवार्य होगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी संबंधित कोविड कर्मियों से निर्धारित समयावधि में अभिलेख प्रस्तुत कर सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।
एलबीएस डिग्री कॉलेज में प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए समर्थ पोर्टल पर स्टेप-2 और स्टेप-3 पूरा करने की सूचना
गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज प्रशासन ने सत्र 2026-27 में प्रवेशित स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के उन सभी छात्र-छात्राओं के लिए  महत्वपूर्ण सूचना जारी की है, जिन्होंने माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण तो कर लिया है, लेकिन अभी तक स्टेप-2 एवं स्टेप-3 पूरा नहीं किया है।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने निर्गत सूचना में कहा है कि छात्र-छात्राओं को 23 अगस्त 2026 तक स्टेप-2 एवं स्टेप-3 पूरा करके संबंधित पटल/विभाग में जमा करना होगा, ताकि महाविद्यालय द्वारा उनका विश्वविद्यालय समर्थ रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन सत्यापित किया जा सके।
सूचना में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि तक प्रक्रिया पूरी न करने की स्थिति में संबंधित छात्र-छात्राएँ विश्वविद्यालयीय परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने से वंचित हो सकते हैं, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित छात्र-छात्रा की होगी।
महाविद्यालय की वेबसाइट पर भी सत्र 2026-27 से संबंधित प्रवेश सूचनाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।
एलबीएस डिग्री कॉलेज में होगा गोस्वामी तुलसीदास जयंती-समारोह
गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा के हिंदी विभाग एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त, बुधवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर “तुलसी-साहित्य की समकालीन प्रासंगिकता” विषय पर विचार-गोष्ठी आयोजित होगी।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के कृतकार्य आचार्य एवं अध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्र नाथ मिश्र मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. जयशंकर तिवारी हैं।
समारोह का आयोजन 19 अगस्त को प्रातः 10:15 बजे ललिता शास्त्री सभागार में होगा। आयोजन का उद्देश्य गोस्वामी तुलसीदास के साहित्य, विशेषकर रामचरितमानस, की समकालीन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रासंगिकता पर विमर्श करना है।
गौरतलब है कि 19 अगस्त 2026 को श्रावण शुक्ल सप्तमी के अवसर पर देश भर में गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाई जाएगी।
हिंदी विभाग ने महाविद्यालय के शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मियों एवं विद्यार्थियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर विचार गोष्ठी को सार्थक बनाने की अपील की है।
विभिन्न 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में 20 अगस्त को धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन
गोण्डा। कांग्रेस निशक्त जन प्रकोष्ठ द्वारा अपनी विभिन्न लंबित एवं न्यायोचित 12 सूत्रीय मांगों के समाधान हेतु आगामी 20 अगस्त को अंबेडकर चौराहा, जिला पंचायत टीनशेड के नीचे एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के उपरांत, मुख्यमंत्री/जिलाधिकारी महोदय को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।

हमारी प्रमुख मांगों में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 का पूर्णतया क्रियान्वयन प्रमुख है। इसके साथ ही अन्य विभागीय व स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान सम्मिलित है। यदि प्रशासन द्वारा हमारी इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो कांग्रेस निशक्त जन प्रकोष्ठ भविष्य में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को और अधिक तीव्र करने के लिए बाध्य होगा।