पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पालिका सभागार में उन्हें दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
![]()
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पालिका सभागार में उन्हें दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि। रविवार को स्थानीय नगर पालिका परिषद सभागार में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद के द्वारा किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद, भाजपा नेता वीरेंद्र पुरी, मुकुंदे लाल त्रिवेदी, राजेश्वर रस्तोगी, मनोज गुप्ता, राम नरेश त्रिवेदी, भगवानदीन त्रिवेदी, अरुण सिंह आचार्य पंकज शुक्ला, सोनू रस्तोगी ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
उपस्थित वक्ताओं ने, अटल बिहारी वाजपेयी को देश के लोकप्रिय राजनेता, कुशल वक्ता और प्रखर कवि की संज्ञा दी और कहा कि उनके विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनकी कविताओं का भी पाठ किया। इस अवसर पर राजू तिवारी, मनमोहन गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजेश्वर रस्तोगी, विनीत जायसवाल, मयंक टंडन, वीरेंद्र मिश्रा, संजीव अवस्थी, सोनू रस्तोगी, मोहम्मद शुएब, प्रदीप वाल्मीकि, उमंग मेहरोत्रा, रहमत अली, संजीव शुक्ला, धर्मेंद्र पांडे,प्रमोद अवस्थी, क्रांति जोशी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन समीर पुरी ने किया। कार्यक्रम का पालिका अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद ने उनकी कविता का पाठ कर और सभी के प्रति आभार व्यक्त कर किया।![]()
![]()













कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पालिका सभागार में उन्हें दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि। रविवार को स्थानीय नगर पालिका परिषद सभागार में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद के द्वारा किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद, भाजपा नेता वीरेंद्र पुरी, मुकुंदे लाल त्रिवेदी, राजेश्वर रस्तोगी, मनोज गुप्ता, राम नरेश त्रिवेदी, भगवानदीन त्रिवेदी, अरुण सिंह आचार्य पंकज शुक्ला, सोनू रस्तोगी ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

सीके सिंह(रूपम)
सीके सिंह(रूपम)
Aug 18 2026, 15:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1