/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png StreetBuzz पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पालिका सभागार में उन्हें दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि सीतापुर
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पालिका सभागार में उन्हें दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पालिका सभागार में उन्हें दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि। रविवार को स्थानीय नगर पालिका परिषद सभागार में  भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर  श्रद्धांजलि कार्यक्रम  आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद के द्वारा किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने  अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद, भाजपा नेता वीरेंद्र पुरी, मुकुंदे लाल त्रिवेदी, राजेश्वर रस्तोगी, मनोज गुप्ता, राम नरेश त्रिवेदी, भगवानदीन त्रिवेदी, अरुण सिंह आचार्य  पंकज शुक्ला, सोनू रस्तोगी ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

उपस्थित वक्ताओं ने, अटल बिहारी वाजपेयी को देश के लोकप्रिय राजनेता, कुशल वक्ता और प्रखर कवि की संज्ञा दी और  कहा कि उनके विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनकी कविताओं का भी पाठ किया। इस अवसर पर राजू तिवारी, मनमोहन गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजेश्वर रस्तोगी, विनीत जायसवाल, मयंक टंडन, वीरेंद्र मिश्रा, संजीव अवस्थी, सोनू रस्तोगी, मोहम्मद शुएब, प्रदीप वाल्मीकि, उमंग मेहरोत्रा, रहमत अली, संजीव शुक्ला, धर्मेंद्र पांडे,प्रमोद अवस्थी, क्रांति जोशी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन समीर पुरी ने किया। कार्यक्रम का पालिका अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद ने उनकी कविता का पाठ कर और सभी के प्रति  आभार व्यक्त कर किया।
नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त धूमधाम से मनाया गया


कमलेश मेहरोत्रा, लहरपुर (सीतापुर)। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त धूमधाम से मनाया गया, क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों, सरकारी भवनों एवं घर-घर तिरंगा शान से फहराया गया। क्षेत्र के तहसील परिसर, पालिका परिषद कार्यालय, वन विभाग, विकासखंड कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र, सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, अराइज इंडिया पब्लिक स्कूल,एस आर पब्लिक स्कूल, आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज, प्रभात मुन्नू लाल विमला देवी डिग्री एवं इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर में विधायक अनिल वर्मा ने ध्वजारोहण किया।

खेमकरण इंटर कॉलेज, ओमकमल इंटर कॉलेज, हाजी नवाब अली डिग्री कॉलेज,  आइकॉन कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी एंड पैरामेडिकल सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर देशभक्ति के जयकारों के साथ प्रभात फेरी निकाली व अपने-अपने विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय भारतीय जनता पार्टी पर कार्यालय पर पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने ध्वजारोहण किया। वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने ध्वजारोहण कर पौधारोपण किया और सभी से एक-एक पौधा रोपण करने और उसे संरक्षित रखने की अपील की। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डॉक्टर  अरविंद वाजपेई ने ध्वजारोहण किया जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर अस्पताल को भव्य आकर्षक ढंग से सजाया गया। स्थानीय पालिका परिषद कर्यालय पर पालिका अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर पालिका कर्मियों सहित सभासद व स्थानीय नागरिक उपस्थित थे, पालिका परिषद अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद के नेतृत्व में पालिका कर्मियों, सभासदों ने नगर के विभिन्न मार्गों पर बाइक तिरंगा रैली निकाली। विकास खंड कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा ने ध्वजारोहण किया।

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी सहित सभी बड़ी संख्या में ब्लॉक कर्मी उपस्थित थे।
प्रभारी मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने तिरंगा यात्रा-2026 में किया प्रतिभाग

सीके सिंह(रूपम)

सीतापुर। जनपद आज में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की भावना को सुदृढ़ करने तथा आमजन में देशप्रेम का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा-2026 का भव्य आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश शुक्ला, विधायक बिसवां निर्मल वर्मा, विधायक महमूदाबाद श्रीमती आशा मौर्य, विधायक सिधौली मनीष रावत, विधायक महोली शशांक त्रिवेदी, जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0, मुख्य विकास अधिकारी डा0 दीक्षा जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज, सीतापुर से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में सहभागिता की। यात्रा के दौरान वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा। तिरंगा यात्रा पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज से प्रारम्भ होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए लालबाग चौराहा पहुंची।

लालबाग चौराहे पर पहुंचने के उपरान्त प्रभारी मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा देशहित में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।
प्रभारी मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, स्वाभिमान, एकता और राष्ट्र की पहचान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं तथा युवा पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित करते हैं।

जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने कहा कि जनपद में तिरंगा यात्रा-2026 का आयोजन पूरे उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों ने निकाली तिरंगा यात्रा
सीके सिंह(रूपम)

सीतापुर। आजादी के अमृत महोत्सव की भावना, राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के संदेश के साथ जनपद सीतापुर में भव्य पैदल तिरंगा यात्रा का आयोजन पूरे हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, पुलिस एवं पीएसी के जवानों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त किया।

पैदल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ लालबाग चौराहा से हुआ। यात्रा में जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 दीक्षा जोशी, अपर जिलाधिकारी आयुष चौधरी, उपजिलाधिकारी सदर जर्नादन सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष एवं देशभक्ति के नारों के साथ प्रतिभागियों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा लालबाग चौराहा से प्रारंभ होकर आंख अस्पताल तक पहुंची। पूरे मार्ग पर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत वातावरण दिखाई दिया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। मार्ग में उपस्थित नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

आयोजन के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं बैंड प्रदर्शन किए गए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति, उत्साह एवं उमंग का संचार किया। विद्यार्थियों द्वारा अनुशासन एवं उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता कर राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

लालबाग चौराहे पर पुलिस एवं पीएसी बैंड द्वारा विशेष बैंड प्रस्तुति दी गई, जिसने कार्यक्रम के वातावरण को और अधिक देशभक्तिमय बना दिया। बैंड की देशभक्ति धुनों से पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर नजर आया।

जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता करते हुए राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देश की एकता-अखण्डता के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय गौरव और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूकता की भावना को और मजबूत करते हैं।

तिरंगा यात्रा के दौरान “हर घर तिरंगा”, राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देश के प्रति गौरव तथा सामाजिक एकता की भावना को और प्रबल करना रहा।

पूरे आयोजन के दौरान राष्ट्रभक्ति, एकता एवं अखण्डता का संदेश प्रमुखता से परिलक्षित हुआ। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रध्वज केवल हमारी आन-बान-शान का प्रतीक ही नहीं, बल्कि देश की एकता, विविधता और अखण्डता का भी प्रतीक है।

जनपद में आयोजित यह भव्य पैदल तिरंगा यात्रा देशभक्ति के उत्साह, सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्रीय एकता का प्रेरणादायी उदाहरण बनी। आयोजन ने नागरिकों में देश के प्रति गौरव एवं समर्पण की भावना को और मजबूत करते हुए राष्ट्रहित सर्वाेपरि का संदेश दिया।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत पालिका अध्यक्ष ने विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को तिरंगा भेंट किया


कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत पालिका अध्यक्ष ने विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को तिरंगा भेंट किया।

पालिका परिषद अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद ने बुधवार को क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शहर बाजार एवं सेंट बिलाल कॉन्वेंट स्कूल, चिक्की टोला में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को तिरंगा वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने तिरंगे को आन बान शान का प्रतीक बताते हुए हर घर तिरंगा, हर दिल में तिरंगा का संदेश दिया और उपस्थित बच्चों को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का संकल्प दिलाया उन्होंने सभी बच्चों से अपील की कि आप अपने अपने घरों में तिरंगा फहराएं और अन्य लोगों को भी तिरंगा फहराने के लिए जागरूक करें। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी अनूप राय, समीर राईन, आशीष पांडे, मेहताब आलम, सफीक खान, शहनवाज खान, गनी अंसारी और शिक्षक, शिक्षिकायें व बच्चे  उपस्थित थे।
क्रिकेट टूर्नामेंट का युवा नेता अतुल वर्मा ने किया शुभारंभ, कुरेसी इलेवन ने साहिबे इलेवन को हराया

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय इमामबाड़ा मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का युवा नेता अतुल वर्मा ने किया शुभारंभ, कुरेसी इलेवन ने साहिबे इलेवन को हराया। स्थानीय इमामबाड़ा मैदान में चल रहे लहरपुर प्रीमियर लीग सीजन-5 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को युवा सपा नेता अतुल वर्मा ने फीता काटकर एवं बल्ले से शॉट लगाकर मुकाबले का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर अतुल वर्मा ने कहा कि, इस प्रकार के आयोजनों से युवा प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है। खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इससे शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है। इसके बाद साहिबे इलेवन और कुरेसी इलेवन के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर कुरेसी इलेवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अफताब आलम और उजैर की शानदार गेंदबाजी के सामने साहिबे इलेवन के बल्लेबाज टिक नहीं सके और टीम निर्धारित 8 ओवर में मात्र 66 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुरेसी इलेवन ने 5.5 ओवर में 67 रन बनाकर 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया। इस दौरान किसान नेता अजीत वर्मा, सलमान सिद्दीकी, फरहान, रवि शाक्य, मोनू, शाजेब मिर्जा, चांद पहलवान, शुएब खान, मेराज, मोहम्मद अलीम, अनस सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
पीयूष राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में निराश्रित महिलाओं को वितरित किए गए वस्त्र

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के प्रसिद्ध पीयूष राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में निराश्रित महिलाओं को वितरित किए गए वस्त्र। पवित्र श्रावण मास के चलते नगर के मोहल्ला बेहटी स्थित पीयूष राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में  विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया।

प्रभात ग्रुप आफ कॉलेज के संस्थापक राजेंद्र श्रीवास्तव व प्रबंधिकापूनम श्रीवास्तव ने इस अवसर पर  विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति की कामना की और  दो दर्जन से अधिक निराश्रित बुजुर्ग महिलाओं को वस्त्र वितरित किए। वस्त्र पाकर क्षेत्र की महिला शकुंतला, रामबेटी, विद्या देवी, नेहा, शकुंतला, मुन्नी, फूलमती, सरोजिनी आदि ने हर्ष व्यक्त किया और आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की।

एक मौके पर प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य उदयभान सिंह, अतुल कुमार अवस्थी, अशोक वर्मा, प्रतीक शुक्ला, सोनाली निगम सहित भारी संख्या में बुजुर्ग लाभार्थी महिलाएं उपस्थित थीं।
डॉ. मनोज अध्यक्ष, डॉ. धीरज महामंत्री, डॉ. पूजा, डॉ. आनंद व डॉ. गोविंद पीएमएस के उपाध्यक्ष चुने गए
सीके सिंह(रूपम)

सीतापुर। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। पीएमएस भवन पर प्रातः दस बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ, इसके बाद वोटों की गिनती की गई। इस चुनाव में कुल 214 मतदाताओं के सापेक्ष 185 मतदाताओं ने मतदान किया। चुनाव अधिकारी एसीएमओ डॉ. अनिल त्रिपाठी एवं डॉ. मुदित दीक्षित ने चुनाव परिणामों की घोषणा की।
घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद के एकतरफ मुकाबले में डॉ. मनोज देशमणि ने जीत दर्ज की, उन्हें कुल 129 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी डॉ. अनंत मिश्रा को महज 56 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।
महिला उपाध्यक्ष पद पर भी मुकाबला एकतरफा ही रहा। इस पद पर डॉ. पूजा यादव 132 मत पाकर विजयी घोषित की गईं, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी डॉ. कमलेश कुमारी मात्र 47 वोट ही पा सकीं। सामान्य उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें से डॉ. गोविंद गुप्ता 102 और डॉ. आनंद मित्रा 101 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। इस पद के दो अन्य प्रत्याशियों डॉ. राजशेखर एवं डॉ. रेहान आलम को क्रमश: 93 और 69 मत मिले।
महामंत्री पद पर हुए कड़े मुकाबले में डॉ. धीरज मिश्रा 102 मत पाकर विजयी रहे, जबकि उनके प्रतिद्वंदी डॉ. कमलेश कुमार 82 मत ही पा सके। वित्त सचिव के पद के एकतरफा मुकाबले में डॉ. दीपांशू शुक्ला 129 मत पाकर विजयी घोषित किए गए, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी डॉ. आशीष मिश्रा को महज 52 मताें से ही संतोष करना पड़ा।
केंद्रीय कमेटी के सदस्य पद के लिए डॉ. आनंद कुमार सिंह 108 वोट पाकर चुनाव जीतने में सफल रहे, जबकि उनके  प्रतिद्वंदी डॉ. अमित कपूर को 75 मतों से ही संतोष करना पड़ा। ऑडीटर पद के लिए भी कांटे की टक्कर हुई, इस पद पर 101 मत पाकर डॉ. श्याम नाथ गुप्ता विजेता रहे, जबकि उनके प्रतिद्वंदी डॉ. प्रणव कुमार सिंह अपने खाते में 81 वोट ही जुटा सके। चुनाव अधिकारी व एसीएमओ डॉ. अनिल त्रिपाठी ने कहा कि यह संगठन का चुनाव है और इसमें संगठन की जीत हुई है।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संस्कृति बोध कार्यक्रम के तहत विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संस्कृति बोध कार्यक्रम के तहत विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन। बृहस्पतिवार को विद्या मंदिर इंटर कॉलेज प्रांगण में भारतीय संस्कृति के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से संस्कृति बोध परियोजना के अंतर्गत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के 15 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया। विचार-गोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रदेश निरीक्षक राम जी सिंह, विशिष्ट अतिथि सीतापुर संभाग निरीक्षक अवरीश कुमार, साकेत संभाग निरीक्षक गोपाल राम मिश्रा व प्रांत शैक्षिक प्रमुख सुरेश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह ने कहा कि हम सभी शैक्षिक भाई बहन है, हम सभी को एक साथ मिलकर कार्य करना आवश्यक है समाज को ऊपर ले जाने की नैतिक जिम्मेदारी हम सभी शैक्षिक संस्थानों की है उन्होंने कहा कि हम सभी अपनी भारतीय संस्कृति के प्रति सजग रहें इसलिए हम सभी को संस्कृति बोध परियोजना से जुड़कर अन्य लोगों को भी जोड़ने का प्रयास करना चाहिए, उन्होंने आगामी 25 सितंबर को होनेवाले सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम के बारे में चर्चा की और वंदे मातरम के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज, प्रभात इंटर कॉलेज, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, जनता इंटर कॉलेज सहित 15 विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रबंधक आशीष मेहरोत्रा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निरंकार मल्होत्रा, प्रधानाचार्य अनुराग मिश्रा, राजेश्वर दयाल रस्तोगी सहित विद्यालयों के आचार्य व प्राचार्य उपस्थित थे।
महामाई मंदिर के कायाकल्प की 1.50 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का शुभारंभ
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के प्रसिद्ध महामाई मंदिर के कायाकल्प की 1.50 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का शुभारंभ, पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने रखी नींव। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम अनिया कला स्थित प्रसिद्ध महामाई मंदिर के पर्यटन विकास हेतु स्वीकृत 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का सोमवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ किया गया। पूर्व भाजपा विधायक सुनील वर्मा, ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। पंडित रमेश चंद्र अवस्थी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन एवं नींव पूजन संपन्न कराया। पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने नारियल फोड़कर नींव की पहली ईंट रखी, जिसके साथ ही श्रद्धालुओं ने "जय माता दी", "जय श्रीराम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने मंदिर क्षेत्र की जर्जर विद्युत लाइनों को दुरुस्त कराने की मांग भी उठाई। इस मौके पर पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने कहा कि मंदिर का विकास होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और दूर-दराज से आने वाले भक्तों के ठहरने एवं पूजा-अर्चना की समुचित व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सहायक अभियंता चंदन मौर्य, उपखंड अधिकारी अंचल मिश्रा, अवर अभियंता अनामिका वर्मा, मंडल अध्यक्ष रेनू वर्मा, मास्टर प्रमोद मिश्रा, सभासद मनीष शुक्ला, संजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।