क्रिकेट टूर्नामेंट का युवा नेता अतुल वर्मा ने किया शुभारंभ, कुरेसी इलेवन ने साहिबे इलेवन को हराया
![]()
![]()
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय इमामबाड़ा मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का युवा नेता अतुल वर्मा ने किया शुभारंभ, कुरेसी इलेवन ने साहिबे इलेवन को हराया। स्थानीय इमामबाड़ा मैदान में चल रहे लहरपुर प्रीमियर लीग सीजन-5 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को युवा सपा नेता अतुल वर्मा ने फीता काटकर एवं बल्ले से शॉट लगाकर मुकाबले का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर अतुल वर्मा ने कहा कि, इस प्रकार के आयोजनों से युवा प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है। खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इससे शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है। इसके बाद साहिबे इलेवन और कुरेसी इलेवन के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर कुरेसी इलेवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अफताब आलम और उजैर की शानदार गेंदबाजी के सामने साहिबे इलेवन के बल्लेबाज टिक नहीं सके और टीम निर्धारित 8 ओवर में मात्र 66 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुरेसी इलेवन ने 5.5 ओवर में 67 रन बनाकर 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया। इस दौरान किसान नेता अजीत वर्मा, सलमान सिद्दीकी, फरहान, रवि शाक्य, मोनू, शाजेब मिर्जा, चांद पहलवान, शुएब खान, मेराज, मोहम्मद अलीम, अनस सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।![]()
![]()
![]()














सीके सिंह(रूपम)
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के प्रसिद्ध महामाई मंदिर के कायाकल्प की 1.50 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का शुभारंभ, पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने रखी नींव। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम अनिया कला स्थित प्रसिद्ध महामाई मंदिर के पर्यटन विकास हेतु स्वीकृत 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का सोमवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ किया गया। पूर्व भाजपा विधायक सुनील वर्मा, ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। पंडित रमेश चंद्र अवस्थी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन एवं नींव पूजन संपन्न कराया। पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने नारियल फोड़कर नींव की पहली ईंट रखी, जिसके साथ ही श्रद्धालुओं ने "जय माता दी", "जय श्रीराम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने मंदिर क्षेत्र की जर्जर विद्युत लाइनों को दुरुस्त कराने की मांग भी उठाई। इस मौके पर पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने कहा कि मंदिर का विकास होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और दूर-दराज से आने वाले भक्तों के ठहरने एवं पूजा-अर्चना की समुचित व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सहायक अभियंता चंदन मौर्य, उपखंड अधिकारी अंचल मिश्रा, अवर अभियंता अनामिका वर्मा, मंडल अध्यक्ष रेनू वर्मा, मास्टर प्रमोद मिश्रा, सभासद मनीष शुक्ला, संजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर भारी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने स्वास्थ्य की जांच कराई। शुक्रवार को सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर 60 महिलाओं की जांच की गई और उनका ब्लड प्रेशर, ब्लड टेस्ट, यूरीन टेस्ट, हिमोग्लोबिन की जांच की गई व 106 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड भी किया गया। प्रधानमंत्री मातृत्व दिवश कार्यक्रम के तहत डाक्टर गोविंद गुप्ता सर्जन (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) ने महिलाओ की समुचित जांचे व सुरक्षित प्रसव हेतु अवाश्यक सावधनियाँ बरतने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को फल का वितरण भी किया। मातृत्व दिवस के अवसर पर डॉ गोविंद गुप्ता ने उपस्थित महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य महिला और शिशु मृत्यु दर को कम किया जाने के साथ बच्चे के स्वस्थ जीवन और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया जाना है। इस मौके पर भारी संख्या में गर्भवती महिलाएं बच्चे व तीमारदार उपस्थित थे।
Aug 12 2026, 15:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k