/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png StreetBuzz पीयूष राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में निराश्रित महिलाओं को वितरित किए गए वस्त्र सीतापुर
पीयूष राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में निराश्रित महिलाओं को वितरित किए गए वस्त्र

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के प्रसिद्ध पीयूष राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में निराश्रित महिलाओं को वितरित किए गए वस्त्र। पवित्र श्रावण मास के चलते नगर के मोहल्ला बेहटी स्थित पीयूष राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में  विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया।

प्रभात ग्रुप आफ कॉलेज के संस्थापक राजेंद्र श्रीवास्तव व प्रबंधिकापूनम श्रीवास्तव ने इस अवसर पर  विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति की कामना की और  दो दर्जन से अधिक निराश्रित बुजुर्ग महिलाओं को वस्त्र वितरित किए। वस्त्र पाकर क्षेत्र की महिला शकुंतला, रामबेटी, विद्या देवी, नेहा, शकुंतला, मुन्नी, फूलमती, सरोजिनी आदि ने हर्ष व्यक्त किया और आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की।

एक मौके पर प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य उदयभान सिंह, अतुल कुमार अवस्थी, अशोक वर्मा, प्रतीक शुक्ला, सोनाली निगम सहित भारी संख्या में बुजुर्ग लाभार्थी महिलाएं उपस्थित थीं।
डॉ. मनोज अध्यक्ष, डॉ. धीरज महामंत्री, डॉ. पूजा, डॉ. आनंद व डॉ. गोविंद पीएमएस के उपाध्यक्ष चुने गए
सीके सिंह(रूपम)

सीतापुर। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। पीएमएस भवन पर प्रातः दस बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ, इसके बाद वोटों की गिनती की गई। इस चुनाव में कुल 214 मतदाताओं के सापेक्ष 185 मतदाताओं ने मतदान किया। चुनाव अधिकारी एसीएमओ डॉ. अनिल त्रिपाठी एवं डॉ. मुदित दीक्षित ने चुनाव परिणामों की घोषणा की।
घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद के एकतरफ मुकाबले में डॉ. मनोज देशमणि ने जीत दर्ज की, उन्हें कुल 129 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी डॉ. अनंत मिश्रा को महज 56 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।
महिला उपाध्यक्ष पद पर भी मुकाबला एकतरफा ही रहा। इस पद पर डॉ. पूजा यादव 132 मत पाकर विजयी घोषित की गईं, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी डॉ. कमलेश कुमारी मात्र 47 वोट ही पा सकीं। सामान्य उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें से डॉ. गोविंद गुप्ता 102 और डॉ. आनंद मित्रा 101 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। इस पद के दो अन्य प्रत्याशियों डॉ. राजशेखर एवं डॉ. रेहान आलम को क्रमश: 93 और 69 मत मिले।
महामंत्री पद पर हुए कड़े मुकाबले में डॉ. धीरज मिश्रा 102 मत पाकर विजयी रहे, जबकि उनके प्रतिद्वंदी डॉ. कमलेश कुमार 82 मत ही पा सके। वित्त सचिव के पद के एकतरफा मुकाबले में डॉ. दीपांशू शुक्ला 129 मत पाकर विजयी घोषित किए गए, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी डॉ. आशीष मिश्रा को महज 52 मताें से ही संतोष करना पड़ा।
केंद्रीय कमेटी के सदस्य पद के लिए डॉ. आनंद कुमार सिंह 108 वोट पाकर चुनाव जीतने में सफल रहे, जबकि उनके  प्रतिद्वंदी डॉ. अमित कपूर को 75 मतों से ही संतोष करना पड़ा। ऑडीटर पद के लिए भी कांटे की टक्कर हुई, इस पद पर 101 मत पाकर डॉ. श्याम नाथ गुप्ता विजेता रहे, जबकि उनके प्रतिद्वंदी डॉ. प्रणव कुमार सिंह अपने खाते में 81 वोट ही जुटा सके। चुनाव अधिकारी व एसीएमओ डॉ. अनिल त्रिपाठी ने कहा कि यह संगठन का चुनाव है और इसमें संगठन की जीत हुई है।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संस्कृति बोध कार्यक्रम के तहत विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संस्कृति बोध कार्यक्रम के तहत विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन। बृहस्पतिवार को विद्या मंदिर इंटर कॉलेज प्रांगण में भारतीय संस्कृति के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से संस्कृति बोध परियोजना के अंतर्गत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के 15 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया। विचार-गोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रदेश निरीक्षक राम जी सिंह, विशिष्ट अतिथि सीतापुर संभाग निरीक्षक अवरीश कुमार, साकेत संभाग निरीक्षक गोपाल राम मिश्रा व प्रांत शैक्षिक प्रमुख सुरेश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह ने कहा कि हम सभी शैक्षिक भाई बहन है, हम सभी को एक साथ मिलकर कार्य करना आवश्यक है समाज को ऊपर ले जाने की नैतिक जिम्मेदारी हम सभी शैक्षिक संस्थानों की है उन्होंने कहा कि हम सभी अपनी भारतीय संस्कृति के प्रति सजग रहें इसलिए हम सभी को संस्कृति बोध परियोजना से जुड़कर अन्य लोगों को भी जोड़ने का प्रयास करना चाहिए, उन्होंने आगामी 25 सितंबर को होनेवाले सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम के बारे में चर्चा की और वंदे मातरम के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज, प्रभात इंटर कॉलेज, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, जनता इंटर कॉलेज सहित 15 विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रबंधक आशीष मेहरोत्रा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निरंकार मल्होत्रा, प्रधानाचार्य अनुराग मिश्रा, राजेश्वर दयाल रस्तोगी सहित विद्यालयों के आचार्य व प्राचार्य उपस्थित थे।
महामाई मंदिर के कायाकल्प की 1.50 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का शुभारंभ
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के प्रसिद्ध महामाई मंदिर के कायाकल्प की 1.50 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का शुभारंभ, पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने रखी नींव। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम अनिया कला स्थित प्रसिद्ध महामाई मंदिर के पर्यटन विकास हेतु स्वीकृत 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का सोमवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ किया गया। पूर्व भाजपा विधायक सुनील वर्मा, ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। पंडित रमेश चंद्र अवस्थी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन एवं नींव पूजन संपन्न कराया। पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने नारियल फोड़कर नींव की पहली ईंट रखी, जिसके साथ ही श्रद्धालुओं ने "जय माता दी", "जय श्रीराम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने मंदिर क्षेत्र की जर्जर विद्युत लाइनों को दुरुस्त कराने की मांग भी उठाई। इस मौके पर पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने कहा कि मंदिर का विकास होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और दूर-दराज से आने वाले भक्तों के ठहरने एवं पूजा-अर्चना की समुचित व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सहायक अभियंता चंदन मौर्य, उपखंड अधिकारी अंचल मिश्रा, अवर अभियंता अनामिका वर्मा, मंडल अध्यक्ष रेनू वर्मा, मास्टर प्रमोद मिश्रा, सभासद मनीष शुक्ला, संजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
पूर्व भाजपा विधायक सुनील वर्मा के प्रयास से एक करोड़ 50 लाख रुपए स्वीकृत होने पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी हर्ष की लहर

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के ग्राम अनियां कलां स्थित प्रसिद्ध महामाई मंदिर के विकास के लिए पूर्व भाजपा विधायक सुनील वर्मा के प्रयास से एक करोड़ 50 लाख रुपए स्वीकृत होने पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी हर्ष की लहर। ज्ञातव्य है कि ग्राम अनियां कलां स्थित महामाई मंदिर के भारी मान्यता है और इस प्रसिद्ध माता मंदिर पर सच्चे हृदय से की गई कामना अवश्य पूर्ण होती है इस प्रसिद्ध स्थान पर प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर  जाती हैं विकास के अभाव में उक्त मंदिर उपेक्षित पड़ा हुआ था जिसके चलते पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने मंदिर के सुंदरीकरण के लिए पर्यटन विभाग को पत्र लिखकर मंदिर का विकास कराये जाने की मांग की थी उसी के संदर्भ में महानिदेशक पर्यटन उत्तर प्रदेश के द्वारा एक करोड़ ₹5 लाख प्रथम किस्त के रूप में अवमुक्त किए जाने की स्वीकृत प्रदान की गई, जिसको लेकर विधायक सुनील वर्मा व भारी संख्या में लोगों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर माता महामाई के दर्शन कर परिसर का अवलोकन किया, पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने बताया कि सोमवार को विधि विधान से पूजा अर्चना कर विकास कार्य के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा। इस मौके पर डॉक्टर करन, मास्टर प्रमोद मिश्रा, मास्टर विनोद शर्मा, अजय शुक्ला, संजय शुक्ला, सुधाकर मिश्र, रमेश अवस्थी, सौरभ वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि विष्णु, सत्य प्रकाश राजवंशी, रोहित अवस्थी सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर भारी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने स्वास्थ्य की जांच कराई
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर भारी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने स्वास्थ्य की जांच कराई।  शुक्रवार को सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर 60 महिलाओं की जांच की गई और उनका ब्लड प्रेशर, ब्लड टेस्ट, यूरीन टेस्ट, हिमोग्लोबिन की जांच की गई व 106 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड भी किया गया। प्रधानमंत्री मातृत्व दिवश कार्यक्रम के तहत डाक्टर गोविंद गुप्ता सर्जन  (स्त्री एवं प्रसूति रोग  विशेषज्ञ) ने महिलाओ की समुचित जांचे व सुरक्षित प्रसव हेतु अवाश्यक सावधनियाँ बरतने के लिए जागरूक किया।  इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को फल का वितरण भी किया। मातृत्व दिवस के अवसर पर  डॉ गोविंद गुप्ता ने उपस्थित महिलाओं को  जागरूक करते हुए बताया कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य महिला और शिशु मृत्यु दर को कम किया जाने के साथ बच्चे के स्वस्थ जीवन और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया जाना है। इस मौके पर भारी संख्या में गर्भवती महिलाएं बच्चे व तीमारदार उपस्थित थे।
पूर्व विधायक सुनील वर्मा व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर चल रही तैयारीयों का जायजा लिया

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। आगामी बुधवार को होने वाले विधानसभा लहरपुर के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जिसे  प्रदेश अध्यक्ष भाजपा  केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी  के  द्वारा संबोधित किया जाएगा उसकी तैयारियों को लेकर पूर्व विधायक सुनील वर्मा व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर चल रही तैयारीयों का जायजा लिया। सोमवार को पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने नगर के एक निजी गेस्ट हाउस में होने वाले विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की  व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की, उन्होंने कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपें। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष जयकुमार वर्मा, जिला मंत्री मनोज गुप्ता,नगर अध्यक्ष विनीत जायसवाल, देवेश अवस्थी, तंबौर मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख परमेश्वर भार्गव, प्राजंल मिश्रा, रामू वर्मा, धर्मेंद्र पांडे सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कांवड़ यात्रा सुचारु रूप से संपन्न

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कांवड़ यात्रा सुचारु रूप से संपन्न कराने एवं व्यवस्था चाक चौबंद बनाए रखने हेतु उप जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन।

शुक्रवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रियाज अहमद एवं महामंत्री हरीश रस्तोगी के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, पेय जल, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर उप जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन। ज्ञापन में कांवड़ यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस की तैनाती, विभिन्न विश्राम स्थलों एवं शिव मंदिरों पर शुद्ध पेयजल व्यवस्था, यात्रा मार्ग पर लगे विद्युत खंभों को पन्नी इंसुलेशन शीट से ढके जाने एवं झूलते हुए तारों को मरम्मत कराने, यात्रा मार्ग पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने, अस्थाई शौचालय, प्रकाश व्यवस्था,  प्रमुख स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं चिकित्सा हेतु एम्बुलेंस के साथ-साथ यात्रा को सुचारू बनाने के लिए आवश्यक डायवर्जन, पुलिस कर्मियों की तैनाती एवं यात्रा मार्गों पर अतिक्रमण हटाकर कांवड़ यात्रा के आवागमन को सुचारू बनाने एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाए जाने की मांग की है।  ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से अध्यक्ष रियाज अहमद, महामंत्री हरीश रस्तोगी, शैलेंद्र कुमार शुक्ला, मोहम्मद हाशिम अंसारी, जावेद अंसारी, सलीम अंसारी सहित काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।
अभिषेक सिंह के नेतृत्व में जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। लोगों को जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से चल रहे भूजल सप्ताह के द्वितीय दिवस पर वन विभाग ने आयोजित की जागरूकता गोष्ठी। शुक्रवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी  अभिषेक सिंह के नेतृत्व में रेंज कार्यालय परिसर, ग्राम गणेशपुर  में जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अभिषेक सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों एवं वन कर्मियों को जागरूक करते हुए कहा  कि “जल ही जीवन है तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आज से ही जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाना आवश्यक है, उन्होंने बताया कि घटते भूजल स्तर को रोकने एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने  लोगों से उपयोग में न होने पर नल बंद रखने, टपकते नलों एवं पाइप लाइनों की लीकेज को तत्काल ठीक कराने, स्नान, वाहन धुलाई एवं फर्श की सफाई जैसे कार्यों में बाल्टी एवं मग का उपयोग करने तथा आर.ओ. एवं सब्जियों को धोने में प्रयुक्त जल का पुनः उपयोग पौधों की सिंचाई में करने की अपील की, उन्होंने इस मौके पर कृषि क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु किसानों को पारंपरिक  सिंचाई के स्थान पर ड्रिप सिंचाई एवं स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली अपनाने तथा कम पानी की आवश्यकता वाली फसलों का चयन करने की सलाह दी  साथ ही वर्षा जल संचयन की तकनीकों, खेत तालाबों के निर्माण तथा भूजल पुनर्भरण के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को “जल है तो कल है” का संदेश देते हुए जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने अपने घरों एवं खेतों में जल संरक्षण उपायों को अपनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में वन दरोगा रविकांत वर्मा,  राजकुमार वर्मा,  संतोष कुमार, शेर सिंह,  अभिजीत बाजपेयी, कुलदीप सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में साइबर जागरूकता गोष्ठी का किया गया आयोजन

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में साइबर जागरूकता गोष्ठी का किया गया आयोजन। सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए नित्या मेहरोत्रा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को विभिन्न तरीके से किये जा रहे साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनसे बचाव के लिए जागरूक किया, उन्होंने कहा कि सबसे आम साइबर फ्रॉड बैंक कॉल फ्रॉड है जिसमें बैंक के द्वारा ग्राहकों को भ्रमित कर कार्ड ब्लॉक किए जाने व ओटीपी मांगने, घर बैठे कमाओ जैसे होने वाले फ्रॉड के बारे में जानकारी दी और कहा कि कभी भी ओटीपी शेयर ना करें, उन्होंने डिजिटल अरेस्ट के बारे में  सभी को जागरुक करते हुए कहा कि ऐसे किसी भी सूचना पर विश्वास ना करें और तुरंत 1930 पर कॉल करें उन्होंने कहा कि किसी भी जगह पैसा भेजने से पहले वेरीफाई कर लें अगर कहीं जॉब टास्क या इन्वेस्टमेंट के नाम पर पहले पैसा मांगा जाए तो उसके बारे में जानकारी करें, किसी भी कॉल पर कोई भी जल्दबाजी न करें, क्योंकि ठग हमेशा जल्दी करिए आपका अकाउंट बंद हो रहा है ऐसी बातों पर कोई विश्वास ना करें उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध या लुभावने अनजान लिंक को क्लिक न करें, अगर किसी तरह की कोई भी धोखाधड़ी या साइबर ठगी होती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करायें, उन्होंने कहा कि थोड़ी सी समझदारी और सावधानी बरतने से साइबर ठगी और डिजिटल धोखा धडी के बचा जा सकता है। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, आचार्य, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।