/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz कृमि मुक्त होगा बचपन, स्वस्थ होगा भविष्य: गोंडा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का डीएम ने किया शुभारंभ* Gonda
कृमि मुक्त होगा बचपन, स्वस्थ होगा भविष्य: गोंडा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का डीएम ने किया शुभारंभ*


*राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से किया सीधा संवाद*


*गोण्डा 10 अगस्त, 2026*। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) सभागार गोण्डा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने विद्यालय के छात्राओं को दवा खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि पेट के कीड़ों से बच्चों को मुक्त कर उन्हें स्वस्थ, सशक्त और बेहतर भविष्य की ओर ले जाने के उद्देश्य से सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोण्डा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया।


*कार्यक्रम का शुभारंभ “स्वस्थ बचपन–उज्ज्वल भविष्य” और “छोटा कदम, बड़ा स्वास्थ्य लाभ” की थीम के साथ किया गया।*

कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को कृमि संक्रमण से होने वाले दुष्प्रभावों, बचाव के उपायों तथा नियमित स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “पेट के कीड़ों से छुटकारा, सेहतमंद, सशक्त एवं भविष्य हमारा” के संकल्प को साकार करने के लिए विद्यालय, अभिभावक और स्वास्थ्य विभाग को मिलकर निरंतर प्रयास करना होगा।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मंच पर एल्बेंडाजोल (Albendazole) की टैबलेट वितरित की गई। बच्चों को हाथों की नियमित सफाई, स्वच्छ पानी के सेवन, नाखून साफ रखने तथा व्यक्तिगत एवं आसपास की स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत 5,181 विद्यालयों एवं 3,095 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से कुल 18,45,736 बच्चों को एल्बेंडाजोल/डिवर्मिंग की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान का उद्देश्य बच्चों में कृमि संक्रमण को नियंत्रित कर उनके शारीरिक विकास, पोषण और स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की कि वे अभियान में सक्रिय सहयोग करें और बच्चों को निर्धारित डिवर्मिंग दवा अवश्य दिलाएं, ताकि गोंडा का हर बच्चा कृमि मुक्त, स्वस्थ और सशक्त बन सके।


*कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए विद्यालय में मिलने वाले सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली, जिस पर छात्राओं द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालय के बाथरूम में साफ सफाई की आवश्यकता है तथा शैक्षणिक कक्ष में लगे हुए पंखे सही नहीं चल रहे हैं जो सही कराने के योग्य हैं। जिलाधिकारी ने मौके पर ही जिला विद्यालय निरीक्षक तथा विद्यालय प्रधानाचार्य को निर्देश दिए की इन दोनों बिंदुओं पर विशेष ध्यान देते हुए सही कराया जाए, ताकि विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।*

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० सी.के. वर्मा, डॉ० आदित्य वर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डीपीएम अमरनाथ, डीसीपीएम डॉ० आर.पी. सिंह, डीईआईसी एवं आरकेएसके से संबंधित अधिकारी रंजीत राठौर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
*माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद बना महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने का प्रभावी मंच

*माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद से महिलाओं की शिकायत हो रहा निस्तारण*

*महिलाओं की जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण हो निस्तारण संबंधित अधिकारीगण -आयुक्त*

*गोण्डा, 10 अगस्त 2026* देवीपाटन मण्डल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में सोमवार को "माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में पूर्व में प्राप्त शिकायतों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा भी की गई।
- श्रीमती शुफ़िया बनो पुत्री मो० रज्जाक निवासी ग्राम रमवापुर गोविन्दा का पात्र गृहस्थी योजना का राशन कार्ड बना दिया गया है।
- श्रीमती नीलम पत्नी छबूलाल ग्राम किंधौरा पूरे जयपत्तर थाना तरबगंज तहसील तरबगंज जनपद गोंडा का दोनों पक्षों का आपसी विवाद सुलह समझौता कर दिया गया है।
- श्रीमती सरस्वती पत्नी श्री गंगाराम निवासिनी ग्राम चौधरी पुरवा मौजा हीरापुर कमियार थाना कर्नलगंज जनपद गोंडा के हिस्से की भूमि पर पैमाइश करा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
वहीं, तहसील तरबगंज के ग्राम किंधौरा पूरे जयपत्तर निवासी नीलम की सीमा विवाद संबंधी शिकायत का भी सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया। तहसीलदार की जांच में भूमि की सीमा को लेकर विवाद की पुष्टि होने पर राजस्व अधिकारियों ने मौके पर दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह-समझौता कराकर विवाद समाप्त करा दिया। प्रशासन के अनुसार वर्तमान में दोनों पक्षों के बीच कोई विवाद शेष नहीं है।

मण्डल प्रशासन का कहना है कि "माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद" महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने का प्रभावी मंच बन चुका है। राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, वरासत, भूमि विवाद, घरेलू उत्पीड़न, पेंशन तथा अन्य जनसमस्याओं से जुड़े मामलों में लगातार प्रभावी कार्रवाई कर महिलाओं को शीघ्र राहत दिलाई जा रही है, जिससे प्रशासन के प्रति उनका विश्वास निरंतर मजबूत हो रहा है।
आज माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद में कुल 35  शिकायतों का निस्तारण किया गया
थाना इटियाथोक पुलिस ट्राला चोरी की घटना का सफल अनावरण, घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर सहित 05 अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर  अभिषेक दवाच्यॉ के नेतृत्व में थाना इटियाथोक पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 270/2026 धारा 303(2) बीएनएस की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 05 आरोपी अभियुक्तो-01. पंकज पुत्र राम केवल, 02. रामू चौबे पुत्र अलखराम, 03. जितेन्द्र मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा, 04. अरविन्द तिवारी पुत्र गौरीशंकर तिवारी, 05. शेख अमानउल्लाह पुत्र शेख आशिक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से चोरी का ट्राला व घटना में संलिप्त 01 अदद ट्रैक्टर बरामद किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 28.07.2026 को वादी महेश कुमार चौरसिया पुत्र संचित चौरसिया नि0 ग्राम बकठोरवा बाजार थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा द्वारा थाना इटियाथोक में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 27/28.07.2026 की रात्रि में उसका नया लाल रंग का चार पहिया ट्राला दुकान के बगल में खड़ा था। दिनांक 28.07.2026 की प्रातः करीब 05ः30 बजे सोकर उठने पर ट्राला मौके से गायब मिला। आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन ट्राले का कोई पता नहीं चला। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना इटियाथोक में सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 10.08.2026 को थाना इटियाथोक पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी की घटना व विक्री मे संलिप्त 05 आरोपी अभियुक्तो-01. पंकज पुत्र राम केवल, 02. रामू चौबे पुत्र अलखराम, 03. जितेन्द्र मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा, 04. अरविन्द तिवारी पुत्र गौरीशंकर तिवारी, 05. शेख अमानउल्लाह पुत्र शेख आशिक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से चोरी का ट्राला व घटना में संलिप्त 01 अदद ट्रैक्टर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

*पूछताछ का विवरण*
गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर अभियुक्त पंकज एवं रामू चौबे द्वारा बताया गया कि वे दोनों आपस में मित्र हैं तथा गिट्टी, बालू एवं मिट्टी ढोने का कार्य करते हैं। बकठोरवा बाजार में एक मोटर पार्ट्स की दुकान के पास उक्त ट्राला खड़ा रहता था, जिसे दोनों ने कई बार आते-जाते देखा था। पैसों की आवश्यकता होने के कारण दोनों ने ट्राला चोरी कर बेचने की योजना बनाई। योजना के अनुसार दोनों ने अपने परिचित गौरव चौबे पुत्र अशर्फीलाल निवासी डिहवा, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा से ट्रैक्टर की व्यवस्था करने के लिए मोबाइल फोन से संपर्क किया। गौरव चौबे द्वारा रामबाबू शुक्ला पुत्र प्रहलाद शुक्ला निवासी मुण्डेरवा माफी बाजपेईपुरवा, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा का ट्रैक्टर भाड़े पर उपलब्ध कराया गया। अभियुक्तगण ने बताया कि दिनांक 27.07.2026 की रात्रि करीब 12रू00 बजे से 01रू00 बजे के मध्य उक्त ट्रैक्टर से ट्राला को खींचकर बकठोरवा से ले गए तथा बाद में उसे जितेन्द्र मिश्रा को ₹70,000 में बेच दिया। जितेन्द्र मिश्रा को ट्राला चोरी का होने की जानकारी थी। जितेन्द्र मिश्रा से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने उक्त ट्राला पंकज एवं रामू चौबे से ₹70,000 में खरीदा था तथा उसे जानकारी थी कि ट्राला चोरी का है। बाद में उसने उक्त ट्राला अरविन्द तिवारी को ₹80,000 में बेच दिया। अरविन्द तिवारी ने पूछताछ में बताया कि उसने उक्त ट्राला जितेन्द्र मिश्रा से ₹80,000 में खरीदा था तथा चोरी का होने की जानकारी होने के बावजूद उसे शेख अमानउल्लाह को ₹1,40,000 में बेच दिया। शेख अमानउल्लाह, जो बाबू ट्रेडर्स, उम्मेदजोत पर ट्राला बनाने एवं पेंट-पॉलिश का कार्य करता है, ने पूछताछ में बताया कि उसने उक्त ट्राला अरविन्द तिवारी से ₹1,40,000 में खरीदा था। उसे जानकारी थी कि ट्राला चोरी का है तथा वह उस पर नया पेंट-पॉलिश कराकर अधिक कीमत में बेचने की तैयारी में था। अभियुक्तगण की निशानदेही एवं पूछताछ के आधार पर चोरी का ट्राला बाबू ट्रेडर्स, उम्मेदजोत से बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर को भी बरामद किया गया।
पुलिस की तत्परता से पीड़ित को मिला घर, 3 दबंग हिरासत में 

गोंडा।जिले के कटराबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड़वा गांव में पूर्व प्रधान द्वारा एक युवक को घर से बेघर करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधान ने दबंगई दिखाते हुए युवक के घर पर ताला जड़कर कब्जा कर लिया और घर में लगी चक्की भी उखाड़ ले गए।पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने पहले उसके पिता को धोखे से जमीन भी अपने नाम कर ली थी, जिसका मुकदमा पहले से चल रहा है।घटना की  शिकायत मिलते ही कटरा बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने टीम भेजकर घर कब्जाने वाले 3 लोगों को हिरासत में लिया और उन्हीं से ताला खुलवाकर पीड़ित को घर वापस दिलाया। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।
पिकअप-बाइक की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत, चालक फरार

गोंडा। जिले के छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार
मसकनवां-बभनान हाईवे पर तेज गति से आ रही एक पिकअप ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार ग्राम चुवाड़ निवासी रंजीत और गंगाधर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी छपिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
25 सितंबर को गूंजेगा एक सुर में 'वंदे मातरम्', विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
**भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक ने
जिले के 65 विद्यालयों के प्रबंधकों-प्रधानाचार्यों के साथ  किया संवाद
*गोंडा।* विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित,भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के निर्देशन मे स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मालवीय नगर में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रबंधक की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। अतिथि परिचय एवं स्वागत संकुल प्रमुख प्रधानाचार्य रवि कुमार शुक्ला ने किया। बैठक में उपस्थित हुए सभी गणमान्य जनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक राम जी सिंह ने संवाद के क्रम उपस्थित जनों से आह्वान करते हुए कहा कि इस वर्ष  अपना राष्ट्र राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न आयोजन कर रहा है जिसके क्रम में आगामी 25 सितंबर को सुबह 11 बजे देश भर के विद्यालयों में एक साथ 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन कराया जायेगा । इस आयोजन को विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। रविवार को समिति के प्रदेश निरीक्षक श्रीराम सिंह ने जिले के 65 विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की ।उन्होंने बताया कि निर्धारित समय पर शिक्षक और छात्र-छात्राएं एक साथ वंदे मातरम् का गायन करेंगे।भारतीय संस्कृति एवं परंपरा देश के हर घर तक पहुंचे इसलिए संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सभी विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत यह आयोजन जनपद मे शैक्षिक एवं सांस्कृतिक एकता का गौरवपूर्ण प्रतीक बना। इस अवसर पर संभाग संभाग निरीक्षक द्वय गोपाल राम मिश्र, अवरीश कुमार, सुरेश कुमार सिंह, विद्यालय के प्रबंधक  राजेंद्र सिंह खुराना, डॉ वंदना सारस्वत, प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य अरुण शुक्ला, प्रधानाचार्य रवि शुक्ला, सुरेश पाण्डेय, विनोद अवस्थी, मेवाराम तिवारी, श्रीमती पुष्पा मिश्रा, डॉ शेर बहादुर सिंह, सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
गोण्डा में CEIR पोर्टल की मदद से 7 गुम मोबाइल बरामद, वास्तविक स्वामियों को किए गए सुपुर्द

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में थाना वजीरगंज पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 1,01,500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने बरामद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सकुशल सुपुर्द कर दिए।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं CEIR पोर्टल के नोडल अधिकारी अजीत कुमार रजक तथा क्षेत्राधिकारी तरबगंज डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना वजीरगंज द्वारा गठित पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी जानकारी जुटाकर विभिन्न तिथियों में गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद किया।

बरामद मोबाइल में POCO C95, Samsung, Samsung A3 Care, Samsung Galaxy, Infinix, Narzo और Oppo शामिल हैं। इनमें कुछ मोबाइल गोण्डा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के लोगों के हैं, जबकि एक मोबाइल सीतापुर निवासी महिला का भी बताया गया है।

मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस ने उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में ASI कृष्ण कुमार शर्मा और मुख्य आरक्षी उत्तम शर्मा, थाना वजीरगंज, जनपद गोण्डा शामिल रहे।
विकासखण्ड हलधरमऊ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारम्भ


*विधायक कटरा बाजार  की उपस्थिति में निकाली गई तिरंगा यात्रा, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग*


*शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत पौधरोपण*


*गोण्डा 09 अगस्त,2026*।विकासखण्ड हलधरमऊ में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारम्भ विधायक कटरा बाजार श्री बावन सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देश की एकता-अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर विकासखण्ड मुख्यालय हलधरमऊ से चौरीचौराहा तक भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विकासखण्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। हाथों में तिरंगा लेकर निकली रैली में देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। रैली के माध्यम से लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री बावन सिंह जी द्वारा शहीद स्मारक पर पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर देश की स्वतंत्रता एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी शहीदों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

इसके उपरांत माननीय विधायक जी द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत क्षेत्रवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं गौरव की भावना को मजबूत करने की अपील की गई।
परिवार परामर्श केन्द्र में 01 जोड़ा एक साथ रहने को हुए राजी
गोण्डा। रविवार जनपद गोण्डा के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में पुलिस अधीक्षक गोंडा  विनीत जायसवाल के निर्देशन में परामर्शदाताओं द्वारा बिछुडे जोड़ो की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया तथा 01 जोड़े को समझा बुझाकर सुखी जीवन जीने हेतु राजी कर लिया गया।

परिवार परामर्श केन्द्र में उपस्थिति सदस्यगण-

प्र0नि0  अनीता यादव,  गंगाधर शुक्ल, शशि कुमार भारती, यशोदा नन्दन त्रिपाठी,  राजमंगल मौर्य, मु0आ0 सुभाष सिंह चौहान, म0आ0 अर्चना मौर्य आदि उपस्थित रही।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में थाना समाधान दिवस के अवसर पर समस्त थानों में की गयी जनसुनवाई

जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश-

गोण्डा। आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक द्वारा थाना धानेपुर तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय द्वारा थाना तरबगंज एवं थाना नवाबगंज में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर प्रत्येक प्रकरण का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसी प्रकार जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्रों में तथा समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थानों पर थाना समाधान दिवस आयोजित कर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए। थाना समाधान दिवस के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।