हर हर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम
लहरपुर सीतापुर जिलाधिकारी के निर्देश पर स्थानीय नगर पालिका परिषद द्वारा स्वतंत्रता दिवस को लेकर आयोजित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम। रविवार देर शाम को भुइयां माता मंदिर पुरबिया टोला में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत वंदे मातरम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के शायरों ने अपने-अपने कलाम पेश किये।कार्यक्रम का संचालन इलियास चिश्ती ने किया।
इस मौके पर,शायर जमील अहमद फरीदपुरी के द्वारा, आओ मिल करके हलफ आज उठाया जाए, राहे हक पर चलो सर को कटाया जाए। इस मौके पर हर घर तिरंगा अभियान चलाकर तिरंगा वितरित किए गए एवं वंदे मातरम का गायन करते हुए राष्ट्रीय गीतों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद,अधिशासी अधिकारी अनूप कुमार राय, वरिष्ठ लिपिक नीरज गौड़, शेखर, मुशीर खान, सभासद, मनीष शुक्ला,शोएब, रहमत, नबी अहमद, मधु वाल्मीकि, विजय कश्यप, क्रांति जोशी, प्राजंल मिश्रा, सहित, शायर सगीर भारती, तारीक, अनवर बहराइची, रिजवान मारूफ हरगावीं, आदि ने अपने-अपने कलाम पेश किये। इस मौके पर भारी संख्या में लोगों पर उपस्थित थे।
Aug 09 2026, 20:58
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2