कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक सुनील वर्मा के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय तहसील सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत 12 लाख शिक्षकों एवं उनके परिवारों को लाभ दिये जाने का लाइव प्रसारण किया गया जिसमें पूर्व विधायक सुनील वर्मा,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज कुमार वर्मा, जिला मंत्रीमनोज गुप्ता ,खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्रनाथ प्रजापति नायब तहसीलदार महेंद्र तिवारी, के साथ साथ भारी संख्या में शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक सुनील वर्मा के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया, इसके उपरांत कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने प्रदेश सरकार के द्वारा शिक्षकों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा दिए जाने की सराहना करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कृत संकल्प है। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी वितरित किए। कार्यक्रम का समापन खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्रनाथ प्रजापति के द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से, धर्मेंद्र पांडे,पंकजवर्मा, तरुण कुमार, प्रवीण कुमार वर्मा, अंकित कुमारवर्मा, आदित्य कुमारराठौर, रमेश चंदपांडे, कृष्णकांतवर्मा, सरोजवर्मा, रामरतन सिंह, करण सिंह, निरंजन, प्रियंक कुमार, राकेश कुमार, रियाज अहमद ,शिव शंकर मोहम्मदइब्राहिम, आलोकचौधरी, सहित काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।
Aug 08 2026, 08:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.0k