/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png StreetBuzz रंगों,शब्दों और लोकगीतों से गूंजा नशा मुक्ति का संदेश,युवाओं ने लिया विकसित भारत का संकल्प* sultanpur
रंगों,शब्दों और लोकगीतों से गूंजा नशा मुक्ति का संदेश,युवाओं ने लिया विकसित भारत का संकल्प*
मेरा युवा भारत के निर्देशन मे युवाओ को नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत किया गया जागरूक*

सुलतानपुर नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर क्षेत्र स्थित राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज, सुलतानपुर में "नशा मुक्त युवा, विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, भाषण एवं लोकगीत प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप मे कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर डी के त्रिपाठी और डॉ. काजल अग्रहरी ने कहा कि देश का भविष्य युवा हैं और यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे तो विकसित भारत का सपना शीघ्र साकार होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशामुक्त रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को निर्णायक मंडल द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर जिला आबकारी विभाग के रणविजय सिंह, आबकारी निरीक्षक सदर संजय उपाध्याय (जयसिंहपुर) एवं गिर्राज सिंह (कादीपुर) ने विद्यार्थियों को नशे की सामाजिक, मानसिक एवं आर्थिक हानियों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. डी.के. त्रिपाठी ने कहा कि नशा व्यक्ति की प्रतिभा, परिवार की खुशहाली और समाज की प्रगति का सबसे बड़ा शत्रु है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने तथा नशे के विरुद्ध जनजागरण अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार श्रीवास्तव, डॉ. विभा सिंह एवं श्री वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन की शपथ दिलाते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए आगे आने को प्रेरित किया।जिला युवा अधिकारी सुधीर पांडेय ने कहा कि मेरा युवा भारत युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त मंच है। उन्होंने बताया कि युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रशासन, आबकारी विभाग तथा शिक्षण संस्थानों के समन्वय से ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन मेरा युवा भारत के अकाउंटेंट विनय मिश्रा ने किया। मीडिया प्रभारी किशन पाठक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्राध्यापक, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और प्रतियोगिता मे सफलता हासिल करने युवाओ को मेरा युवा भारत ने पुरुस्कृत कर उन्हें सम्मानित भी किया।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न,निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिये गये निर्देश*
रिपोर्ट/लालजी सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में माह अगस्त की जिला उद्योग बन्धु की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा के दौरान, समय-सीमा के उपरांत किसी भी विभाग का कोई प्रकरण लंबित नहीं पाया गया। साथ ही समय-सीमा के भीतर लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि स्वीकृति एवं वितरण से संबंधित लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी पात्र आवेदन को बिना वैध कारण के निरस्त न किया जाए तथा अनावश्यक विलम्ब होने पर संबंधित अधिकारियों एवं शाखा प्रबंधकों की जवाबदेही तय की जाए। जिलाधिकारी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देशित किया कि सभी बैंक समन्वयकों के माध्यम से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आगामी जिला उद्योग बन्धु बैठक से पूर्व विभागीय स्तर पर समस्याओं का निराकरण कर लिया जाए, ताकि उद्यमियों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। बैठक में प्लेज पार्क योजना के अंतर्गत उद्यमियों से स्वप्रेरणा से सहभागिता करने का आह्वान किया गया। साथ ही जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा हस्ताक्षरित एमओयू की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त उद्योग द्वारा 12 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली सीएम युवा कार्यशाला में अधिकाधिक उद्यमियों एवं औद्योगिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, सहायक श्रमायुक्त, अग्रणी जिला प्रबंधक, यूपीएसआईडीए अयोध्या, उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा जनपद के उद्यमी एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक हुई आयोजित*
रिपोर्ट/लालजी सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में व्यापार बंधु की बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में जनपद के व्यापारियों एवं उद्यमियों द्वारा विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया, जिनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान व्यापारियों ने सुपर मार्केट एवं चौक क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या से अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी महोदय ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर तथा पुलिस विभाग के समन्वय से अतिक्रमण हटाने तथा सड़क के किनारे सफेद पट्टी एवं चेन के माध्यम से सीमांकन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में आलोक सागर द्वारा नगर पालिका की हल्ला गाड़ी एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान व्यापारियों के साथ कथित उत्पीड़न का विषय उठाया गया। इस पर जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं रवीन्द्र त्रिपाठी द्वारा मंडी एवं दरियापुर क्षेत्र में जलभराव की समस्या से अवगत कराए जाने पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बैठक का संचालन उपायुक्त राज्य कर द्वारा सहायक आयुक्त राज्य कर दल के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, प्रमुख बैंकों के प्रबंधक, जिले के प्रमुख व्यापारी, उद्यमी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सुलतानपुर में VB-GRAMG के तहत 318 कार्यों को मिली स्वीकृति, विकास भवन में आयोजित हुआ प्रेरणा सम्मेलन*
रिपोर्ट/लालजी सुलतानपुर,विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (बीएमएम) के सफल संचालन को लेकर शुक्रवार को विकास भवन सभागार में प्रेरणा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने की। सम्मेलन में ग्राम रोजगार सेवक,तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत सचिव, खंड विकास अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, एपीओ, एडीओ पंचायत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सम्मेलन में VB-GRAMG योजना के साथ-साथ योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि VB-GRAMG योजना के तहत जनपद में कुल 318 कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत कार्यों में जल संरक्षण के 107, ग्रामीण बुनियादी ढांचे के 88, आजीविका संवर्धन के 86 तथा आपदा से संबंधित 37 कार्य शामिल हैं। बैठक में बताया गया की मजदूरों की दैनिक मजदूरी 252 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये किए जाने की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही मजदूरी भुगतान सात दिनों के भीतर सुनिश्चित करने तथा कृषि सीजन में 60 दिनों तक चरणबद्ध तरीके से कार्य संचालित करने पर जोर दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
भारद्वाज फाउंडेशन ने किया नि:शुल्क किताब, कॉपी और कलम वितरण*
सुल्तानपुर,गरीब बच्चों के पढ़ाई को लेकर सजग भारद्वाज फाउंडेशन द्वारा संचालित निशुल्क कोचिंग सेंटर में प्रबंधन के द्वारा लम्भुआ तहसील के अंतर्गत स्थित गोपीनाथपुर,भगौतीपुर,रामगढ़,अचलपुर , कामापुर, घाटमपुर उत्तरी गांव में नि:शुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की गई जिसमें कापी , पेंसिल, पेन, इरेजर, स्केच, वितरित किया गया। भारद्वाज फाउंडेशन (bhardwaj Foundation) संस्था के अध्यक्ष पुनीत द्विवेदी ने बताया कि हमारी संस्था विगत कई महीनों से निशुल्क कोचिंग गरीब एवं निराश्रित परिवारों हेतु कार्य कर रही है, इसी कड़ी में हमारी टीम द्वारा निःशुल्क कोचिंग में पहुंचकर हम उन बच्चों को पाठ्य सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध करा रहे हैं जो इस संस्थान में पढ़ते हैं। द्विवेदी जी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य गरीब, जरूरतमंद, , बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करवाना है।
जिलाधिकारी के निर्देशन में नगर पालिका द्वारा चलाये जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी,2500 रूपये जुर्माने की कार्यवाही और पटरीयों को कराया मुक्त*
सुल्तानपुर,जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में नगर पालिका द्वारा चलाये जा रहे ‘‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’’ के क्रम में आज दिनांक 06 अगस्त 2026 को लालचन्द्र सरोज अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस विभाग एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों व पटरियों को अतिक्रमण के विरूद्ध सघन अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य बाजार क्षेत्र अन्तर्गत कोतवाली नगर से जिला अस्पताल रोड होकर केनरा बैंक होते हुए गभड़िया पुल पी0एन0बी0 तक व वापसी पंजाब नेशनल बैंक से जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज होते हुए बस स्टेशन से जिलाधिकारी आवास तक व पुनः वापसी बस स्टेशन होते हुए गोपालदास पुल से मुड़कर आजाद पार्क होते हुए कोतवाली नगर तक मार्ग व सड़क की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण कर अपनी दुकानें बढ़ाकर लगाने वाले दुकानदारों तथा पथ विक्रेताओं को कठोर चेतावनी देते हुए कई स्थलों पर सामान जब्तीकरण व अवैध होर्डिंग हटवाये जाने के अतिरिक्त 2500 रूपये जुर्माना की कार्यवाही करते हुए मार्गों व पटरियों को मुक्त कराया गया है। अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज ने बताया कि नगर पालिका व पुलिस विभाग द्वारा नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों व पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराने का यह अभियान अनवरत चलता रहेगा, यदि अतिक्रमण हटाने के साथ ही जुर्माना किये जाने के बाद भी लोग अतिक्रमण करना बन्द नहीं करते हैं, तो उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही भी की जायेगी, साथ ही अपील की कि सभी पथ विक्रेता वेन्डिंग जोन में ही अपनी दुकानें लगायें। इस अभियान में पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक एवं पालिका के सहायक अभियन्ता सन्तोष कुमार, अवर अभियन्ता सुश्री नीलम कुमारी, राजस्व निरीक्षक प्रवीण सिंह व अनूप कुमार भारती सहित पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
पोषण पाठशाला में आयुष्मान भारत योजना एवं स्तनपान के महत्व पर किया गया जागरूक*
सुल्तानपुर,बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में गुरुवार को आयोजित पोषण पाठशाला के अंतर्गत ऑनलाइन वेबकास्ट कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) तथा विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्तनपान के महत्व एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वेबकास्ट के दौरान अपर मुख्य सचिव लीना जौहरी बाल विकास एवं महिला कल्याण तथा निदेशक हर्षिता माथुर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग उपनिदेशक डा0 अनुपमा साण्डिल्य तथा विषय विशेषज्ञों ने आयुष्मान भारत योजना के उद्देश्य, पात्रता, गोल्डन कार्ड के माध्यम से मिलने वाली कैशलेस स्वास्थ्य सेवाओं तथा योजना का अधिकतम लाभ उठाने के तरीकों पर प्रकाश डाला। साथ ही नवजात शिशुओं के लिए जन्म के तुरंत बाद स्तनपान शुरू करने, पहले छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा स्तनपान से माँ और शिशु दोनों को होने वाले स्वास्थ्य लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डीपीओ, सीडीपीओ, मुख्य सेविकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ति्रयां, गर्भवती एवं धात्री महिलाएं, आईसीडीएस के लाभार्थी, 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के अभिभावक तथा आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वेबकास्ट में सुश्री अर्चना वर्मा (आईएएस), मुख्य कार्यकारी अधिकारी SACHIS सुश्री तापसिनी खेन, वरिष्ठ पोषण विशेषज्ञ UPTSU तथा श्री आनंद कुमार सिंह, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर पोषण (UPTSU) ने अपने विचार साझा करते हुए स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम के समापन पर जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी ,बाल विकास परियोजना अधिकारी फूल कुमार,दयाराम,राजेन्द्र प्रसाद एवं मुख्य मुख्य सेविकाओं ने कहा कि इस प्रकार की पोषण पाठशालाएं आमजन में स्वास्थ्य, पोषण एवं सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने सभी लाभार्थियों से आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने तथा शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्तनपान को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
सरस्वती शिशु मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज सिरवारा रोड पर उन्मुखीकरण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन*
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (NCSC ) में प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एवं इस कार्यक्रम के उन्मुखीकरण हेतु 01 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज सिरवारा रोड सुल्तानपुर में दिनांक 07/08/2026 को आयोजित की जानी है जिसमें जनपद के समस्त बेसिक/माध्यमिक विद्यालयों से विज्ञान/गणित के शिक्षक, अकादमिक रिसोर्स पर्सन की प्रतिभागिता होनी है । विदित हो कि NCSC में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक विस्तारित कर दी गई है ,जिसका पोर्टल का लिंक http://n-csc.in है l

युवाओं के अधिकारों और आवाज़ को मिलेगी नई दिशा,छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियां तेज,बैठक कर कांग्रेस ने बनाई रणनीति:अभिषेक सिंह राणा*
सुल्तानपुर,आगामी 8 अगस्त को प्रयागराज के के.पी. ग्राउंड में आयोजित होने वाले "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगमन को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक जिम्मेदारियों, जनसंपर्क अभियान तथा जिले से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं, छात्र-युवाओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न ब्लॉकों, नगर इकाइयों एवं न्याय पंचायत स्तर पर जिम्मेदारियां तय करते हुए सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि प्रयागराज में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम युवाओं की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक छात्रों युवाओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि सुल्तानपुर जिले की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों, युवाओं, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं सहित देश के ज्वलंत मुद्दों पर सीधे संवाद करेंगे। ऐसे में यह कार्यक्रम युवाओं की उम्मीदों और उनके अधिकारों की आवाज़ को बुलंद करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अरबाज खान ने कहा कि प्रयागराज का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य की लड़ाई को नई दिशा देगा। सुल्तानपुर से बड़ी संख्या में युवा इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होंगे। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि "यह कार्यक्रम छात्रों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ एक सशक्त आवाज़ बनेगा। छात्र वर्ग पूरे उत्साह के साथ प्रयागराज पहुँचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया तथा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष शक़ील अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश त्रिपाठी, लक्ष्मी कांत मिश्र,दिलीप मिश्र, वरुण मिश्रा, रणजीत सिंह सलूजा, जनेश्वर उपाध्याय, आर.वी. पाण्डेय, राजेश तिवारी, निकलेश सरोज, विजयपाल,आवेश अहमद, अनिल सिंह,राम शरण गौतम, सियाराम त्रिपाठी, मनोज तिवारी, मोइद अहमद,, सर्वेंद्र बहादुर सिंह, राम किशोर,धर्मराज मिश्र, नरेश चंद्र उपाध्याय,एससी मिश्र, इश्तियाक अहमद, हर्ष नारायण शुक्ला, मोहित तिवारी, विनोद पांडे, विनय त्रिपाठी, नंदलाल मौर्य,जनेश्वर उपाध्याय, उस्मान खान, देवेंद्र तिवारी, शारिक अहमद अल्वी,अतीक अहमद, अखण्ड मिश्र,प्रदीप सिंह, ममनून आलम, शीतला साहू आदि लोग बैठक में शामिल रहे।
निर्मणाधीन फोरलेन मार्ग ने खोली गुणवत्ता की पोल*
सुल्तानपुर,गोलाघाट-टेढ़ुई निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग की निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे इस फोरलेन मार्ग पर कई स्थानों पर मिट्टी का कटान हो गया,जिससे निर्माणाधीन सड़क में कई जगहों पर गड्ढे हो गए है जिससे व्यस्त मार्ग पर दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

सोमवार रात और मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद करीब 15-20 फीट ऊंचाई पर तैयार किए जा रहे फोरलेन मार्ग लगभग कई स्थानों पर मिट्टी भराव बह गया। सड़क की पटरियों और किनारों की मिट्टी कटने से गहरे घरे गड्ढे बन गए। इससे निर्माण की गुणवत्ता और सड़क की मजबूती पर सवालिया निशान खड़े हो गए। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) ने निर्माण एजेंसी को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए है। आनन-फानन में गड्ढों की भराई और कटान वाले हिस्सों पर मिट्टी डालने का कार्य शुरू कर दिया गया।