/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634730917896970.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634730917896970.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634730917896970.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634730917896970.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634730917896970.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634730917896970.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634730917896970.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634730917896970.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634730917896970.png StreetBuzz बेटी व व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले जेल या जहन्नुम में होंगे : योगी आदित्यनाथ Ambedkarnagar
बेटी व व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले जेल या जहन्नुम में होंगे : योगी आदित्यनाथ
अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अम्बेडकरनगर में 706 करोड़ रूपये की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। विकास खंड रामनगर स्थित गोविन्द साहब के पास आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व चेक वितरण भी किया। मंच से संबोधित करते हुए सीएम योगी ने गोविंद साहब मेले को राजकीय मेला घोषित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आने वाला गोविंद साहब मेला राजकीय मेले के रूप में आयोजित होगा। घोषणा होते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने खुशी जताई।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटी व व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगायी तो जेल या जहन्नुम में जगह होगी। उन्होंने कहा कि सपा के शासन में प्रदेश में गुण्डागर्दी चरम पर थी। हर जिले में पेशेवर माफिया थे। आज माफियामुक्त गुण्डामुक्त प्रदेश है। आज कोई छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता। आज कोई बेटियों के साथ छेड़खानी नहीं कर सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के सदस्यों ने विधानसभा नहीं चलने दी। समाजवादी पार्टी की विकास में कोई रूचि नहीं है। गरीबों का उत्थान हो, इसमें उनकी रूचि नहीं है। सपा के सरकार में प्रदेश में अराजकता थी। युवाओं को नौकरी योग्यता के आधार पर नहीं मिलती थी। नाैकरियाें में भाई भतीजावाद का बोलबाला था। योग्यता के बावजूद युवा अपने को ठगा महसूस करता था। दंगों के माध्यम से उत्तर प्रदेश का माहौल खराब कर दिया था। नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। हस्तशिल्पी व कारीगर पलायन को मजबूर था। किसान आत्महत्या कर रहे थे। सपा के लोग अवैध वसूली करते थे।

योगी ने कहा कि गोविंद शाह धाम आध्यात्मिकता का प्रेरणा केन्द्र है। माघ मेले में यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं। यहां के मेले को अब राजकीय मेले की मान्यता प्राप्त होगी। विकास का माडल क्या होना चाहिए। दो एक्सप्रेस-वे के साथ अम्बेडकरनगर जुड़ा हुआ है। विकास के कार्यों की कमी नहीं है। यहां के लोगों को ट्रामा की सुविधाएं यहां के मेडिकल कालेज में प्राप्त होगी।

दंगाइयों के सामने घुटना टेकती थी सपा सरकार

योगी ने कहा कि 2017 से पहले मुख्यमंत्री नोएडा नहीं जाते थे। पहले यह लोग कुर्सी जाने की डर से जाते नहीं थे। यह लोग 12 बजे सोकर उठने वाले लोग हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दंगाइयों के सामने सपा सरकार घुटना टेकती थी। संभल में एक गुण्डे ने दंगा कराने का प्रयास किया, आज वह नाक रगड़ रहा है। एक गुण्डा बरेली में दंगा कराता था। उसने धमकी दी थी। आज मौलाना जेल में है। पहले दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास में बुलाकर सम्मान किया जाता था।

सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलाई थी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलाई थी। कांग्रेस ने राम के असतित्व पर सवाल उठाया था। आज राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बन गया है। विकास व विरासत की यात्रा हम सब का गौरव बढ़ा रही है। युवाओं के लिए हमारी सरकार ने तय किया है कि अच्छी शिक्षा व सम्मान के लिए अभ्युदय कोचिंग का विस्तार करने जा रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अम्बेडकरनगर के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा के नेता दिल्ली से लेकर लखनऊ तक पेपर लीक की चर्चा करते हैं। जबकि सपा सरकार में पेपर बिकते थे। सपा नेता नौकरी बेंचते थे। प्रदेश में भाजपा सरकार में नौ लाख युवाओं को नौकरी मिली। नौ वर्षों में योगी की सरकार में एक भी दंगा प्रदेश में नहीं हुआ। ओमप्रकाश राजभर ने कहा सपा सरकार में अपराधी असलहे लहराते थे। सपा परिवारवादी पार्टी है। यह पार्टी पिछड़ों का हक लूटने वाली पार्टी है।

इस अवसर पर अम्बेडकरनगर के पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को त्रिशूल भेंटकर स्वागत किया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य हरिओम पाण्डेय, कटेहरी से विधायक धर्मराज निषाद, अयोध्या के प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
अंबेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़: 15 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर निखिल यादव उर्फ हैप्पी घायल अवस्था में गिरफ्तार
पुलिस ने  अवैध तमंचा और बाइक किया बरामद

अंबेडकरनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी/स्वाट, सर्विलांस टीम और थाना जलालपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ₹15 हजार के इनामी वांछित एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधी निखिल यादव उर्फ हैप्पी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया।

पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में वांछित, टॉप-10, सक्रिय अपराधियों, वारंटियों और पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. तेजवीर सिंह तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर के पर्यवेक्षण में थाना जलालपुर पुलिस और एसओजी/स्वाट/सर्विलांस टीम को यह सफलता मिली।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को सुधारनगर–गौसपुर करौंदी मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने पर आरोपी ने बचने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी निखिल यादव उर्फ हैप्पी के पैर में घुटने के नीचे गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी नगपुर, जलालपुर भेजा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरामद हुआ अवैध तमंचा और बाइक

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने निम्न सामान बरामद किया—

एक मोटरसाइकिल
एक अवैध तमंचा
एक खोखा कारतूस
16 आपराधिक मुकदमों का आरोपी

पुलिस के अनुसार, निखिल यादव उर्फ हैप्पी एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा पूर्ववर्ती भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियार रखने, मारपीट, धमकी, एससी/एसटी एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े मामले शामिल हैं। उसके खिलाफ मालीपुर, कटका, जैतपुर और जलालपुर थानों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। वांछित, इनामी और सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार चेकिंग और विशेष अभियान चला रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
अम्बेडकरनगर पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी-जेवरात  भी किया बरामद

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले की कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने अंतरजनपदीय शातिर टप्पेबाज एवं चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹47,100 नकद, सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अम्बेडकरनगर और गोरखपुर में टप्पेबाजी व चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

मुखबिर की सूचना पर दबिश

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई को वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव अपनी टीम के साथ अपराधियों की तलाश और हालिया टप्पेबाजी व चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शिवबाबा मंदिर परिसर में कुछ संदिग्ध लोग चोरी के माल और नकदी का बंटवारा कर रहे हैं तथा किसी नई वारदात की योजना बना रहे हैं।सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर मंदिर परिसर की घेराबंदी की गई। संयुक्त कार्रवाई में 11 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

कई जिलों में करते थे वारदात

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹47,100 नकद, सोने के आभूषण और चांदी के जेवरात बरामद किए। बरामद सामान को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक संगठित अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य हैं। गिरोह अम्बेडकरनगर के अकबरपुर, जलालपुर, कटका, महरुआ, मालीपुर और अहिरौली थाना क्षेत्रों के अलावा गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र में भी टप्पेबाजी और चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।पुलिस के मुताबिक, गिरोह वारदात के बाद नकदी और जेवरात का आपस में बंटवारा करता था और फिर दूसरे जिले में जाकर नई घटनाओं को अंजाम देता था।

कई लंबित मामलों का हुआ खुलासा

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों और बरामदगी के आधार पर अम्बेडकरनगर और गोरखपुर में दर्ज कई लंबित टप्पेबाजी और चोरी के मामलों का सफल अनावरण हुआ है। आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज विभिन्न मुकदमों में भी कार्रवाई की जा रही है।

झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश से जुड़े हैं आरोपी

गिरफ्तार किए गए आरोपी झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। इनमें कुंदन मल्हार, किशन मल्हार, सोहिल कुमार मल्हार, शिवा मल्हार, पंकज कुमार मल्हार, भीम मल्हार सहित पांच महिला आरोपी भी शामिल हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।