युवाओं के अधिकारों और आवाज़ को मिलेगी नई दिशा,छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियां तेज,बैठक कर कांग्रेस ने बनाई रणनीति:अभिषेक सिंह राणा*
सुल्तानपुर,आगामी 8 अगस्त को प्रयागराज के के.पी. ग्राउंड में आयोजित होने वाले "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगमन को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक जिम्मेदारियों, जनसंपर्क अभियान तथा जिले से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं, छात्र-युवाओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न ब्लॉकों, नगर इकाइयों एवं न्याय पंचायत स्तर पर जिम्मेदारियां तय करते हुए सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि प्रयागराज में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम युवाओं की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक छात्रों युवाओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि सुल्तानपुर जिले की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों, युवाओं, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं सहित देश के ज्वलंत मुद्दों पर सीधे संवाद करेंगे। ऐसे में यह कार्यक्रम युवाओं की उम्मीदों और उनके अधिकारों की आवाज़ को बुलंद करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अरबाज खान ने कहा कि प्रयागराज का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य की लड़ाई को नई दिशा देगा। सुल्तानपुर से बड़ी संख्या में युवा इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होंगे। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि "यह कार्यक्रम छात्रों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ एक सशक्त आवाज़ बनेगा। छात्र वर्ग पूरे उत्साह के साथ प्रयागराज पहुँचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया तथा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष शक़ील अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश त्रिपाठी, लक्ष्मी कांत मिश्र,दिलीप मिश्र, वरुण मिश्रा, रणजीत सिंह सलूजा, जनेश्वर उपाध्याय, आर.वी. पाण्डेय, राजेश तिवारी, निकलेश सरोज, विजयपाल,आवेश अहमद, अनिल सिंह,राम शरण गौतम, सियाराम त्रिपाठी, मनोज तिवारी, मोइद अहमद,, सर्वेंद्र बहादुर सिंह, राम किशोर,धर्मराज मिश्र, नरेश चंद्र उपाध्याय,एससी मिश्र, इश्तियाक अहमद, हर्ष नारायण शुक्ला, मोहित तिवारी, विनोद पांडे, विनय त्रिपाठी, नंदलाल मौर्य,जनेश्वर उपाध्याय, उस्मान खान, देवेंद्र तिवारी, शारिक अहमद अल्वी,अतीक अहमद, अखण्ड मिश्र,प्रदीप सिंह, ममनून आलम, शीतला साहू आदि लोग बैठक में शामिल रहे।
Aug 07 2026, 18:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k