श्रावस्ती की जनता लाएगी परिवर्तन : मसूद आलम ख़ान
इकौना/ गिलौला ,विधानसभा श्रावस्ती के विकासखंड इकौना के ग्राम भुलाहिया व ब्लॉक गिलौला के चिचड़ी चौराहे पर आयोजित जन पंचायत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान ने कहा कि संविधान देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय की सबसे मजबूत गारंटी है। संविधान ने गरीब, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों को सम्मान और बराबरी का अधिकार दिया है। इसलिए संविधान की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति संविधान की मूल भावना के विपरीत है और उसके नेताओं द्वारा समय-समय पर संविधान में बदलाव तथा आरक्षण को लेकर दिए गए बयानों से देश के दलित, पिछड़े और वंचित समाज में चिंता पैदा हुई है। समाजवादी पार्टी किसी भी ऐसी कोशिश का पुरजोर विरोध करेगी जिससे सामाजिक न्याय और आरक्षण के अधिकार कमजोर हों।
मसूद आलम ख़ान ने कहा कि पिछले दस वर्षों से श्रावस्ती में भाजपा के विधायक हैं, लेकिन आज भी श्रावस्ती प्रदेश के सबसे पिछड़े जनपदों में शुमार होता है। भाजपा विधायक ने क्षेत्र की जनता के विकास की चिंता करने के बजाय अपनी झोली भरने का काम किया है। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों की समस्याएं आज भी गंभीर बनी हुई हैं। अब श्रावस्ती की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और 2027 में भाजपा को सबक सिखाएगी।
उन्होंने कहा, “श्रावस्ती की जनता इस बार परिवर्तन लाएगी। 2027 में समाजवादी पार्टी का विधायक बनता है तो श्रावस्ती को विकास के मामले में प्रदेश के टॉप-10 जनपदों में शामिल कराने के लिए पूरी ताकत से काम किया जाएगा। हमारा लक्ष्य सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि श्रावस्ती की तस्वीर और तकदीर बदलना है।”
मुख्य अतिथि श्री संजय विद्यार्थी ने कहा कि संविधान ने देश के कमजोर वर्गों को अधिकार और सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से गरीब, दलित और पिछड़े वर्गों के हित प्रभावित हुए हैं। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव ने उपस्थित जनसमूह से 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हाजी रमजान पूर्व विधायक, हाजी इम्लाक ख़ान पूर्व विधायक , शकील मेक्रानी, मेराज ख़ान,अज़हर मंसूरी, बक़रीदी जी,राम राज यादव, डॉ. आर.के. मिश्रा, मुलायम यादव, सुरेश पासवान, राजू यादव, डॉ. शिव कुमार वर्मा, प्रेम वर्मा, शशांक वर्मा, सुरेश कुमार वर्मा, अभिनव यादव, पिंटू, रियाज अहमद, आरिफ ख़ान, सफ़ीउल्लाह, दानिश, मनीष गौतम, आसिफ़ लारी, खुर्शीद अजहरी, कमल ख़ान, वकील शाह, जैद ख़ान, उमर पठान, अफ़रीदी ख़ान सुनीता वर्मा,शिवपरसाद वर्मा,ओंकार वर्मा,राम कृपाल,अवधराम वर्मा,सहित हजारों की संख्या में लोग मोजूद थे।
Aug 06 2026, 18:13
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1