/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png StreetBuzz पोषण पाठशाला में आयुष्मान भारत योजना एवं स्तनपान के महत्व पर किया गया जागरूक* sultanpur
पोषण पाठशाला में आयुष्मान भारत योजना एवं स्तनपान के महत्व पर किया गया जागरूक*
सुल्तानपुर,बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में गुरुवार को आयोजित पोषण पाठशाला के अंतर्गत ऑनलाइन वेबकास्ट कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) तथा विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्तनपान के महत्व एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वेबकास्ट के दौरान अपर मुख्य सचिव लीना जौहरी बाल विकास एवं महिला कल्याण तथा निदेशक हर्षिता माथुर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग उपनिदेशक डा0 अनुपमा साण्डिल्य तथा विषय विशेषज्ञों ने आयुष्मान भारत योजना के उद्देश्य, पात्रता, गोल्डन कार्ड के माध्यम से मिलने वाली कैशलेस स्वास्थ्य सेवाओं तथा योजना का अधिकतम लाभ उठाने के तरीकों पर प्रकाश डाला। साथ ही नवजात शिशुओं के लिए जन्म के तुरंत बाद स्तनपान शुरू करने, पहले छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा स्तनपान से माँ और शिशु दोनों को होने वाले स्वास्थ्य लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डीपीओ, सीडीपीओ, मुख्य सेविकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ति्रयां, गर्भवती एवं धात्री महिलाएं, आईसीडीएस के लाभार्थी, 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के अभिभावक तथा आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वेबकास्ट में सुश्री अर्चना वर्मा (आईएएस), मुख्य कार्यकारी अधिकारी SACHIS सुश्री तापसिनी खेन, वरिष्ठ पोषण विशेषज्ञ UPTSU तथा श्री आनंद कुमार सिंह, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर पोषण (UPTSU) ने अपने विचार साझा करते हुए स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम के समापन पर जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी ,बाल विकास परियोजना अधिकारी फूल कुमार,दयाराम,राजेन्द्र प्रसाद एवं मुख्य मुख्य सेविकाओं ने कहा कि इस प्रकार की पोषण पाठशालाएं आमजन में स्वास्थ्य, पोषण एवं सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने सभी लाभार्थियों से आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने तथा शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्तनपान को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
सरस्वती शिशु मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज सिरवारा रोड पर उन्मुखीकरण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन*
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (NCSC ) में प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एवं इस कार्यक्रम के उन्मुखीकरण हेतु 01 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज सिरवारा रोड सुल्तानपुर में दिनांक 07/08/2026 को आयोजित की जानी है जिसमें जनपद के समस्त बेसिक/माध्यमिक विद्यालयों से विज्ञान/गणित के शिक्षक, अकादमिक रिसोर्स पर्सन की प्रतिभागिता होनी है । विदित हो कि NCSC में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक विस्तारित कर दी गई है ,जिसका पोर्टल का लिंक http://n-csc.in है l

युवाओं के अधिकारों और आवाज़ को मिलेगी नई दिशा,छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियां तेज,बैठक कर कांग्रेस ने बनाई रणनीति:अभिषेक सिंह राणा*
सुल्तानपुर,आगामी 8 अगस्त को प्रयागराज के के.पी. ग्राउंड में आयोजित होने वाले "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगमन को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक जिम्मेदारियों, जनसंपर्क अभियान तथा जिले से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं, छात्र-युवाओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न ब्लॉकों, नगर इकाइयों एवं न्याय पंचायत स्तर पर जिम्मेदारियां तय करते हुए सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि प्रयागराज में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम युवाओं की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक छात्रों युवाओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि सुल्तानपुर जिले की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों, युवाओं, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं सहित देश के ज्वलंत मुद्दों पर सीधे संवाद करेंगे। ऐसे में यह कार्यक्रम युवाओं की उम्मीदों और उनके अधिकारों की आवाज़ को बुलंद करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अरबाज खान ने कहा कि प्रयागराज का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य की लड़ाई को नई दिशा देगा। सुल्तानपुर से बड़ी संख्या में युवा इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होंगे। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि "यह कार्यक्रम छात्रों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ एक सशक्त आवाज़ बनेगा। छात्र वर्ग पूरे उत्साह के साथ प्रयागराज पहुँचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया तथा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष शक़ील अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश त्रिपाठी, लक्ष्मी कांत मिश्र,दिलीप मिश्र, वरुण मिश्रा, रणजीत सिंह सलूजा, जनेश्वर उपाध्याय, आर.वी. पाण्डेय, राजेश तिवारी, निकलेश सरोज, विजयपाल,आवेश अहमद, अनिल सिंह,राम शरण गौतम, सियाराम त्रिपाठी, मनोज तिवारी, मोइद अहमद,, सर्वेंद्र बहादुर सिंह, राम किशोर,धर्मराज मिश्र, नरेश चंद्र उपाध्याय,एससी मिश्र, इश्तियाक अहमद, हर्ष नारायण शुक्ला, मोहित तिवारी, विनोद पांडे, विनय त्रिपाठी, नंदलाल मौर्य,जनेश्वर उपाध्याय, उस्मान खान, देवेंद्र तिवारी, शारिक अहमद अल्वी,अतीक अहमद, अखण्ड मिश्र,प्रदीप सिंह, ममनून आलम, शीतला साहू आदि लोग बैठक में शामिल रहे।
निर्मणाधीन फोरलेन मार्ग ने खोली गुणवत्ता की पोल*
सुल्तानपुर,गोलाघाट-टेढ़ुई निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग की निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे इस फोरलेन मार्ग पर कई स्थानों पर मिट्टी का कटान हो गया,जिससे निर्माणाधीन सड़क में कई जगहों पर गड्ढे हो गए है जिससे व्यस्त मार्ग पर दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

सोमवार रात और मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद करीब 15-20 फीट ऊंचाई पर तैयार किए जा रहे फोरलेन मार्ग लगभग कई स्थानों पर मिट्टी भराव बह गया। सड़क की पटरियों और किनारों की मिट्टी कटने से गहरे घरे गड्ढे बन गए। इससे निर्माण की गुणवत्ता और सड़क की मजबूती पर सवालिया निशान खड़े हो गए। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) ने निर्माण एजेंसी को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए है। आनन-फानन में गड्ढों की भराई और कटान वाले हिस्सों पर मिट्टी डालने का कार्य शुरू कर दिया गया।
सुल्तानपुर में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की मांग,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कोव्यापारी नेता रवीन्द्र ने सौंपा गया मांग-पत्र।*
यूपी राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा 1 जुलाई मंडियों में ई-वाहन ट्रैकिंग,गेट पास की नई व्यवस्था के सम्बन्ध में उप मुख्यमंत्री को व्यापारी नेता रवीन्द्र त्रिपाठी ने दिया मांग पत्र*

सुल्तानपुर जनपद की अमहट मंडी को को सुन्दर सुसज्जीत करने के लिये दिया पत्र*

सुल्तानपुर/लखनऊ,भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भेंट कर उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा 1 जुलाई 2026 से मंडियों में ई-वाहन ट्रैकिंग (जियो-टैगिंग) और गेट पास की नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके विरोध में कानपुर सहित पूरे प्रदेश के खाद्यान्न व्यापारी, ट्रांसपोर्टर और उद्यमी लगातार प्रदर्शन और धरने दे रहे हैं। श्री त्रिपाठी ने उप मुख्यमंत्री से कहा कि यह नियम व्यापार में बाधा और इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा दे रहा है। इससे व्यापारियों को अनेक प्रकार की समस्याएँ हो रही हैं जैसे अतिरिक्त और अनावश्यक नियम: श्री त्रिपाठी ने कहा कि पहले से ही ऑनलाइन व्यवस्था और कई कर प्रावधान लागू हैं, ऐसे में जियो-टैगिंग जैसी समानांतर व्यवस्था पूरी तरह से अव्यवहारिक है। व्यापार और परिवहन में बाधा: वाहन टैगिंग के लिए मंडी निरीक्षकों द्वारा पर्चियों को समय पर 'ओके' न किए जाने और गेट पास की समय-सीमा बहुत कम होने से ट्रांसपोर्टरों ने माल ढोने से हाथ खींच लिया है, जिससे बाजार में खाद्यान्न की कमी का संकट पैदा हो रहा है। तकनीकी समस्याएं: ऐप आधारित इस व्यवस्था से आईफोन (iOS) उपयोगकर्ताओं को आ रही दिक्कतें और एंड्रॉइड फोन की अनिवार्यता जैसी व्यावहारिक परेशानियां सामने आ रही हैं। उत्पीड़न और इंस्पेक्टर राज: श्री त्रिपाठी ने कहा कि इस नई व्यवस्था से भ्रष्टाचार और 'इंस्पेक्टर राज' को बढ़ावा मिल रहा है। प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी ने जनपद सुल्तानपुर के औद्योगिक विकास एवं धोपाप धाम के विकास से संबंधित विभिन्न मांगों का मांग-पत्र को आज दोबारा सौंपा। प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जनपद सुल्तानपुर के पुनर्गठन के बाद यहां का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र अमेठी जनपद में चला गया, जिसके कारण सुल्तानपुर में औद्योगिक विकास की गति प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि जनपद के अनेक उद्यमी उद्योग स्थापित करना चाहते हैं, लेकिन औद्योगिक क्षेत्र एवं उपयुक्त भूमि उपलब्ध न होने के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। श्री त्रिपाठी ने सुल्तानपुर में एक बड़े औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की मांग करते हुए कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित किए जा रहे औद्योगिक गलियारे के कार्य में तेजी लाई जाए तथा वहां उद्योग स्थापना के लिए जनपद सुल्तानपुर के उद्यमियों को प्राथमिकता के आधार पर भूखंड आवंटित किए जाएं। उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर में औद्योगिक गतिविधियों के लिए भूखंड ना उपलब्ध होने के कारण सुल्तानपुर के उद्यमी जनपद से बाहर जाकर उद्योग लग रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सुल्तानपुर के जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह जनपद में उद्योगों की स्थापना एवं औद्योगिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके माध्यम से उद्योग बंधु की बैठकों में पारित प्रस्ताव शासन को भेजे जा रहे हैं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री से इन प्रस्तावों पर शीघ्र एवं सकारात्मक कार्रवाई कराने का अनुरोध किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री को अंगवस्त्र (पटका) पहनाकर स्वागत किया।साथ ही धोपाप धाम के घाटों के विकास एवं सड़क निर्माण संबंधी मांग-पत्र भी सौंपा। उपमुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांगों पर सकारात्मक एवं यथोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के साथ सुल्तानपुर जिला कोषाध्यक्ष राकेश अग्रहरि, मीडिया प्रभारी जयप्रकाश मिश्र , अखिलेश अवस्थी जिला अध्यक्ष उन्नाव , प्रदेश संगठन मंत्री श्याम कनोडिया कानपुर, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सादर जयप्रकाश मिश्र मीडिया प्रभारी भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, सुल्तानपुर
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
*90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण होने वाली योजनाओं को एक माह के अन्दर सभी कार्यदायी संस्थाएं करें शत-प्रतिशत पूर्ण, अन्यथा ब्लैकलिस्ट करने हेतु की जायेगी कठोर कार्यवाही- जिलाधिकारी।*

सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में ओवरहेड टैंक, ट्यूबेल, पाइप लाइन, पम्प हाउस, सोलर इंस्टालेशन, हर घर जल आपूर्ति, क्षतिग्रस्त सड़कों पर पुर्ननिर्माण व पाइप लाइन बिछाने की प्रगति आदि के सम्बन्ध में बिन्दुवार विस्तृत चर्चा की गयी। कार्यदायी संस्था वी.टी.एल., गायत्री, यूनिवर्सल द्वारा किये जा रहे ऐसे प्रोजेक्ट/कार्य जिनका 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गये है उन्हें एक माह के अन्दर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं।  

1.जिलाधिकारी महोदय द्वारा समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कार्य कर रही तीनों कार्यदायी संस्थाओं- वी.टी.एल., गायत्री, यूनिवर्सल को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि जिन परियोजनाओं के 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं उन सभी परियोजनाओं को एक माह के अन्दर पूर्ण करें, अन्यथा के स्थिति में सभी को ब्लैक लिस्ट करते हुए कठोर कार्यवाही हेतु शासन को पत्र प्रेषित किया जायेगा।

2.जिलाधिकारी महोदय द्वारा भूमि विवाद से सम्बन्धित 6 परियोजनाओं के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी सदर, जयसिंहपुर व कादीपुर को तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिये गये। दो प्रकरण तहसील सदर से सम्बन्धित है, जिसमें एक में ट्यूबेल तक जाने का रास्ता उपलब्ध कराना व दूसरे में ट्यूबेल की भूमि उपलब्ध कराना है। तीन प्रकरण एसडीएम कादीपुर से सम्बन्धित जिसमें 02 में भूमि विनिमय व एक में लॉ एण्ड आर्डर का इश्यू है, एक प्रकरण एसडीएम  जयसिंहपुर से सम्बन्धित है।

3.उन्होंने 90 से 99 प्रतिशत प्रोग्रेस वाली योजनाओं के डेटा मिलान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने पूर्ण हो चुकी 135 योजनाओं में नियमित पानी की सप्लाई की जॉच करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि डीपीआरओ को निर्देशित किया कि कुल-135 पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं की जॉच रिपोर्ट समस्त खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।  

4.जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि पाइप लाइन बिछाते समय क्षतिग्रस्त हो रही सड़कों के मरम्मत का कार्य सावधानी पूर्वक करें कहीं से कोई शिकायत नहीं आनी चाहिये। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद के दूर वाले गॉव में भ्रमण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी ग्राम केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन से वंचित न रह जाये।

5.जिलाधिकारी महोदय द्वारा टी.पी.आई. (थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन) एजेंसी से उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा उन्हें सख्त निर्देश दिये गये कि किये जा रहे कार्यों की पिछले एक माह की गुणवत्तापूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
          
इस अवसर पर एक्सईएन जल निगम, थर्ड पार्टी एजेन्सी टीम, डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग यूनिट टीम, प्रोजेक्ट मैनेजर, वी.टी.एल. प्रोजेक्ट मैनेजर यूनिवर्सल फर्म, प्रोजेक्ट मैनेजर गायत्री फर्म सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।
नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए राजनीति विज्ञान विभाग का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

सुल्तानपुर। राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुल्तानपुर के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, महाराणा प्रताप, स्वामी विवेकानंद एवं संस्थापक बाबू धनंजय सिंह के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. अभय सिंह ने राजनीति विज्ञान विषय की उपयोगिता, वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता तथा रोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में छात्र-छात्राओं की कक्षाओं के प्रति उदासीनता उचित नहीं है। नियमित उपस्थिति न केवल गुणवत्तापूर्ण अध्ययन में सहायक होती है, बल्कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान में भी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
डॉ. मंजू ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि एक जागरूक एवं उत्तरदायी नागरिक के निर्माण का आधार है। यह विषय राज्य के कर्तव्यों, नीति-निर्माण की प्रक्रिया, शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था की गहन समझ विकसित करता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, शिक्षण संस्थानों तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक क्षेत्रों में भी राजनीति विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए रोजगार की व्यापक संभावनाएं उपलब्ध हैं।
डॉ. आलोक पांडेय ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन की प्रेरणा देते हुए कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र होती हैं। आधुनिक तकनीक और डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद पुस्तकों का महत्व आज भी सर्वोपरि है। उन्होंने विद्यार्थियों से अध्ययन की निरंतर आदत विकसित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में शिवम, साक्षी, संध्या, शुभांगी, शिप्रा, सक्षम एवं जैनब फातिमा ने अपने विचार व्यक्त किए तथा राजनीति विज्ञान विषय के प्रति अपने अनुभव एवं अपेक्षाएँ साझा कीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंजना सिंह ने किया। अंत में सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों को अनुशासित, नियमित एवं उद्देश्यपूर्ण अध्ययन के लिए प्रेरित किया गया।
सुलतानपुर में शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा, डीएम ने लापरवाही पर अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
सुलतानपुर। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की योजनाओं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में जिला अनुश्रवण समिति, जनपद स्तरीय एमडीएम टास्क फोर्स, ऑपरेशन कायाकल्प, प्रोजेक्ट अलंकार, निर्माणाधीन परियोजनाओं और विद्यालयों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में बाउंड्रीवाल निर्माण की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को एक माह के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने 62 विद्यालयों में चल रहे भूमि विवादों को संबंधित उप जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जल्द निस्तारित कराने को कहा।

बैठक में 229 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी और नगर निकायों के अधिकारियों को एक माह के भीतर कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र, ट्राई साइकिल, हियरिंग मशीन समेत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को हटाने के लिए भी समय सीमा तय की। उन्होंने 19 विद्यालयों में लंबित हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग का कार्य एक माह में पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क किनारे स्थित विद्यालयों में रोड सेफ्टी बोर्ड लगाने का कार्य भी शीघ्र पूरा कराने को कहा।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में संचालित क्यूरियोसिटी कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान बल्दीराय और भदैयां विद्यालयों में छात्राओं की कम भागीदारी पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।

बैठक में निपुण ऐप, दीक्षा ऐप, स्मार्ट क्लास, प्रेरणा पोर्टल, शारदा पोर्टल, शिक्षक संकुल बैठक, यू-डायस पोर्टल समेत अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को समीक्षा में शामिल नहीं किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब करने के निर्देश दिए।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रोजेक्ट अलंकार, पीएम श्री विद्यालयों और एडेड विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का आकलन कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए छात्रों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए कार्य करें। उन्होंने विद्यालयों में नियमित अभिभावक बैठक आयोजित कराने और उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए राजनीति विज्ञान विभाग का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित*
सुल्तानपुर,राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुल्तानपुर के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, महाराणा प्रताप, स्वामी विवेकानंद एवं संस्थापक बाबू धनंजय सिंह के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. अभय सिंह ने राजनीति विज्ञान विषय की उपयोगिता, वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता तथा रोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में छात्र-छात्राओं की कक्षाओं के प्रति उदासीनता उचित नहीं है। नियमित उपस्थिति न केवल गुणवत्तापूर्ण अध्ययन में सहायक होती है, बल्कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान में भी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। डॉ. मंजू ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि एक जागरूक एवं उत्तरदायी नागरिक के निर्माण का आधार है। यह विषय राज्य के कर्तव्यों, नीति-निर्माण की प्रक्रिया, शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था की गहन समझ विकसित करता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, शिक्षण संस्थानों तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक क्षेत्रों में भी राजनीति विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए रोजगार की व्यापक संभावनाएं उपलब्ध हैं। डॉ. आलोक पांडेय ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन की प्रेरणा देते हुए कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र होती हैं। आधुनिक तकनीक और डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद पुस्तकों का महत्व आज भी सर्वोपरि है। उन्होंने विद्यार्थियों से अध्ययन की निरंतर आदत विकसित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में शिवम, साक्षी, संध्या, शुभांगी, शिप्रा, सक्षम एवं जैनब फातिमा ने अपने विचार व्यक्त किए तथा राजनीति विज्ञान विषय के प्रति अपने अनुभव एवं अपेक्षाएँ साझा कीं। कार्यक्रम का सफल संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंजना सिंह ने किया। अंत में सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों को अनुशासित, नियमित एवं उद्देश्यपूर्ण अध्ययन के लिए प्रेरित किया गया।
हर घर तिरंगा' अभियान से जन-जन में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाएगी भाजपा : शंकर गिरि

*हर घर तिरंगा अभियान को जन-आंदोलन बनाएगी भाजपा, युवाओं पर रहेगा फोकस : शंकर गिरि*

*'हर घर तिरंगा' अभियान से राष्ट्रभक्ति का संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा*

*तिरंगा यात्रा अभियान पर 10 से 15 अगस्त तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम*

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा' अभियान को जिलेभर में जन-आंदोलन का स्वरूप देगी। 10 से 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान के तहत पदयात्रा, तिरंगा यात्रा, स्वच्छता अभियान, जनसंपर्क, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के केंद्र में युवाओं की भागीदारी रहेगी और हर घर तक तिरंगा तथा राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा।

मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय स्थित पंडित दीनदयाल सभागार में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरि ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह अभियान केवल तिरंगा फहराने का नहीं,बल्कि जन-जन में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने का अभियान है।घर-घर में राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुंचाने का अभियान है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी अभियान को व्यापक बनाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों की सक्रिय भागीदारी से अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए जिला से लेकर मंडल स्तर तक टोलियों का गठन कर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

जिला मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरि के प्रथम जनपद आगमन पर सोनावा बॉर्डर से भाजपा जिला कार्यालय तक जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 10 से 12 अगस्त तक मंडलों में तिरंगा पदयात्राएं, 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े स्मारकों पर स्वच्छता अभियान, 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा, 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान तथा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गोष्ठी एवं बैनर- प्लेकार्ड के साथ मौन जुलूस आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. एम.पी. सिंह, डॉ. आर.ए. वर्मा, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, प्रवीन कुमार अग्रवाल, डॉ.डी.एस.मिश्रा, संदीप सिंह, चन्दन नारायण सिंह,आनंद द्विवेदी,पंकज पटेल,
डॉ. प्रीति प्रकाश, आशीष सिंह रानू, अखिलेश जायसवाल, आलोक आर्य, रामेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप शुक्ल, मनोज श्रीवास्तव,मनोज मौर्य, बबिता तिवारी, एल.के.दूबे, रेखा निषाद, संजय त्रिलोकचन्दी, सुनील वर्मा, अयोध्या प्रसाद वर्मा, मनीषा पाण्डेय, रागिनी मिश्रा, धर्मेन्द्र कुमार, राजेश निर्माण, राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।