युवाओं के अधिकारों और आवाज़ को मिलेगी नई दिशा,छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियां तेज,बैठक कर कांग्रेस ने बनाई रणनीति:अभिषेक सिंह राणा*
सुल्तानपुर,आगामी 8 अगस्त को प्रयागराज के के.पी. ग्राउंड में आयोजित होने वाले "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगमन को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक जिम्मेदारियों, जनसंपर्क अभियान तथा जिले से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं, छात्र-युवाओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न ब्लॉकों, नगर इकाइयों एवं न्याय पंचायत स्तर पर जिम्मेदारियां तय करते हुए सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि प्रयागराज में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम युवाओं की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक छात्रों युवाओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि सुल्तानपुर जिले की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों, युवाओं, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं सहित देश के ज्वलंत मुद्दों पर सीधे संवाद करेंगे। ऐसे में यह कार्यक्रम युवाओं की उम्मीदों और उनके अधिकारों की आवाज़ को बुलंद करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अरबाज खान ने कहा कि प्रयागराज का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य की लड़ाई को नई दिशा देगा। सुल्तानपुर से बड़ी संख्या में युवा इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होंगे। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि "यह कार्यक्रम छात्रों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ एक सशक्त आवाज़ बनेगा। छात्र वर्ग पूरे उत्साह के साथ प्रयागराज पहुँचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया तथा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष शक़ील अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश त्रिपाठी, लक्ष्मी कांत मिश्र,दिलीप मिश्र, वरुण मिश्रा, रणजीत सिंह सलूजा, जनेश्वर उपाध्याय, आर.वी. पाण्डेय, राजेश तिवारी, निकलेश सरोज, विजयपाल,आवेश अहमद, अनिल सिंह,राम शरण गौतम, सियाराम त्रिपाठी, मनोज तिवारी, मोइद अहमद,, सर्वेंद्र बहादुर सिंह, राम किशोर,धर्मराज मिश्र, नरेश चंद्र उपाध्याय,एससी मिश्र, इश्तियाक अहमद, हर्ष नारायण शुक्ला, मोहित तिवारी, विनोद पांडे, विनय त्रिपाठी, नंदलाल मौर्य,जनेश्वर उपाध्याय, उस्मान खान, देवेंद्र तिवारी, शारिक अहमद अल्वी,अतीक अहमद, अखण्ड मिश्र,प्रदीप सिंह, ममनून आलम, शीतला साहू आदि लोग बैठक में शामिल रहे।

सुल्तानपुर,आगामी 8 अगस्त को प्रयागराज के के.पी. ग्राउंड में आयोजित होने वाले "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगमन को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक जिम्मेदारियों, जनसंपर्क अभियान तथा जिले से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं, छात्र-युवाओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न ब्लॉकों, नगर इकाइयों एवं न्याय पंचायत स्तर पर जिम्मेदारियां तय करते हुए सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि प्रयागराज में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम युवाओं की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक छात्रों युवाओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि सुल्तानपुर जिले की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों, युवाओं, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं सहित देश के ज्वलंत मुद्दों पर सीधे संवाद करेंगे। ऐसे में यह कार्यक्रम युवाओं की उम्मीदों और उनके अधिकारों की आवाज़ को बुलंद करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अरबाज खान ने कहा कि प्रयागराज का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य की लड़ाई को नई दिशा देगा। सुल्तानपुर से बड़ी संख्या में युवा इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होंगे। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि "यह कार्यक्रम छात्रों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ एक सशक्त आवाज़ बनेगा। छात्र वर्ग पूरे उत्साह के साथ प्रयागराज पहुँचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया तथा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।

सुल्तानपुर,गोलाघाट-टेढ़ुई निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग की निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे इस फोरलेन मार्ग पर कई स्थानों पर मिट्टी का कटान हो गया,जिससे निर्माणाधीन सड़क में कई जगहों पर गड्ढे हो गए है जिससे व्यस्त मार्ग पर दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
यूपी राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा 1 जुलाई मंडियों में ई-वाहन ट्रैकिंग,गेट पास की नई व्यवस्था के सम्बन्ध में उप मुख्यमंत्री को व्यापारी नेता रवीन्द्र त्रिपाठी ने दिया मांग पत्र*
श्री त्रिपाठी ने उप मुख्यमंत्री से कहा कि यह नियम व्यापार में बाधा और इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा दे रहा है। इससे व्यापारियों को अनेक प्रकार की समस्याएँ हो रही हैं जैसे अतिरिक्त और अनावश्यक नियम: श्री त्रिपाठी ने कहा कि पहले से ही ऑनलाइन व्यवस्था और कई कर प्रावधान लागू हैं, ऐसे में जियो-टैगिंग जैसी समानांतर व्यवस्था पूरी तरह से अव्यवहारिक है। व्यापार और परिवहन में बाधा: वाहन टैगिंग के लिए मंडी निरीक्षकों द्वारा पर्चियों को समय पर 'ओके' न किए जाने और गेट पास की समय-सीमा बहुत कम होने से ट्रांसपोर्टरों ने माल ढोने से हाथ खींच लिया है, जिससे बाजार में खाद्यान्न की कमी का संकट पैदा हो रहा है। तकनीकी समस्याएं: ऐप आधारित इस व्यवस्था से आईफोन (iOS) उपयोगकर्ताओं को आ रही दिक्कतें और एंड्रॉइड फोन की अनिवार्यता जैसी व्यावहारिक परेशानियां सामने आ रही हैं। उत्पीड़न और इंस्पेक्टर राज: श्री त्रिपाठी ने कहा कि इस नई व्यवस्था से भ्रष्टाचार और 'इंस्पेक्टर राज' को बढ़ावा मिल रहा है। प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी ने जनपद सुल्तानपुर के औद्योगिक विकास एवं धोपाप धाम के विकास से संबंधित विभिन्न मांगों का मांग-पत्र को आज दोबारा सौंपा। प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जनपद सुल्तानपुर के पुनर्गठन के बाद यहां का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र अमेठी जनपद में चला गया, जिसके कारण सुल्तानपुर में औद्योगिक विकास की गति प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि जनपद के अनेक उद्यमी उद्योग स्थापित करना चाहते हैं, लेकिन औद्योगिक क्षेत्र एवं उपयुक्त भूमि उपलब्ध न होने के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। श्री त्रिपाठी ने सुल्तानपुर में एक बड़े औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की मांग करते हुए कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित किए जा रहे औद्योगिक गलियारे के कार्य में तेजी लाई जाए तथा वहां उद्योग स्थापना के लिए जनपद सुल्तानपुर के उद्यमियों को प्राथमिकता के आधार पर भूखंड आवंटित किए जाएं।
उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर में औद्योगिक गतिविधियों के लिए भूखंड ना उपलब्ध होने के कारण सुल्तानपुर के उद्यमी जनपद से बाहर जाकर उद्योग लग रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सुल्तानपुर के जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह जनपद में उद्योगों की स्थापना एवं औद्योगिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके माध्यम से उद्योग बंधु की बैठकों में पारित प्रस्ताव शासन को भेजे जा रहे हैं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री से इन प्रस्तावों पर शीघ्र एवं सकारात्मक कार्रवाई कराने का अनुरोध किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री को अंगवस्त्र (पटका) पहनाकर स्वागत किया।साथ ही धोपाप धाम के घाटों के विकास एवं सड़क निर्माण संबंधी मांग-पत्र भी सौंपा। उपमुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांगों पर सकारात्मक एवं यथोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के साथ सुल्तानपुर जिला कोषाध्यक्ष राकेश अग्रहरि, मीडिया प्रभारी जयप्रकाश मिश्र , अखिलेश अवस्थी जिला अध्यक्ष उन्नाव , प्रदेश संगठन मंत्री श्याम कनोडिया कानपुर, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सादर जयप्रकाश मिश्र मीडिया प्रभारी भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, सुल्तानपुर
*90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण होने वाली योजनाओं को एक माह के अन्दर सभी कार्यदायी संस्थाएं करें शत-प्रतिशत पूर्ण, अन्यथा ब्लैकलिस्ट करने हेतु की जायेगी कठोर कार्यवाही- जिलाधिकारी।*
सुलतानपुर। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की योजनाओं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सुल्तानपुर,राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुल्तानपुर के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, महाराणा प्रताप, स्वामी विवेकानंद एवं संस्थापक बाबू धनंजय सिंह के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. अभय सिंह ने राजनीति विज्ञान विषय की उपयोगिता, वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता तथा रोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में छात्र-छात्राओं की कक्षाओं के प्रति उदासीनता उचित नहीं है। नियमित उपस्थिति न केवल गुणवत्तापूर्ण अध्ययन में सहायक होती है, बल्कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान में भी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
डॉ. मंजू ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि एक जागरूक एवं उत्तरदायी नागरिक के निर्माण का आधार है। यह विषय राज्य के कर्तव्यों, नीति-निर्माण की प्रक्रिया, शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था की गहन समझ विकसित करता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, शिक्षण संस्थानों तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक क्षेत्रों में भी राजनीति विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए रोजगार की व्यापक संभावनाएं उपलब्ध हैं।
डॉ. आलोक पांडेय ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन की प्रेरणा देते हुए कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र होती हैं। आधुनिक तकनीक और डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद पुस्तकों का महत्व आज भी सर्वोपरि है। उन्होंने विद्यार्थियों से अध्ययन की निरंतर आदत विकसित करने का आह्वान किया।
Aug 06 2026, 04:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k