हर घर तिरंगा' अभियान से जन-जन में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाएगी भाजपा : शंकर गिरि
![]()
*हर घर तिरंगा अभियान को जन-आंदोलन बनाएगी भाजपा, युवाओं पर रहेगा फोकस : शंकर गिरि*
*'हर घर तिरंगा' अभियान से राष्ट्रभक्ति का संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा*
*तिरंगा यात्रा अभियान पर 10 से 15 अगस्त तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम*
सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा' अभियान को जिलेभर में जन-आंदोलन का स्वरूप देगी। 10 से 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान के तहत पदयात्रा, तिरंगा यात्रा, स्वच्छता अभियान, जनसंपर्क, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के केंद्र में युवाओं की भागीदारी रहेगी और हर घर तक तिरंगा तथा राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा।
मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय स्थित पंडित दीनदयाल सभागार में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरि ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह अभियान केवल तिरंगा फहराने का नहीं,बल्कि जन-जन में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने का अभियान है।घर-घर में राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुंचाने का अभियान है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी अभियान को व्यापक बनाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों की सक्रिय भागीदारी से अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए जिला से लेकर मंडल स्तर तक टोलियों का गठन कर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
जिला मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरि के प्रथम जनपद आगमन पर सोनावा बॉर्डर से भाजपा जिला कार्यालय तक जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 10 से 12 अगस्त तक मंडलों में तिरंगा पदयात्राएं, 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े स्मारकों पर स्वच्छता अभियान, 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा, 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान तथा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गोष्ठी एवं बैनर- प्लेकार्ड के साथ मौन जुलूस आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. एम.पी. सिंह, डॉ. आर.ए. वर्मा, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, प्रवीन कुमार अग्रवाल, डॉ.डी.एस.मिश्रा, संदीप सिंह, चन्दन नारायण सिंह,आनंद द्विवेदी,पंकज पटेल,
डॉ. प्रीति प्रकाश, आशीष सिंह रानू, अखिलेश जायसवाल, आलोक आर्य, रामेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप शुक्ल, मनोज श्रीवास्तव,मनोज मौर्य, बबिता तिवारी, एल.के.दूबे, रेखा निषाद, संजय त्रिलोकचन्दी, सुनील वर्मा, अयोध्या प्रसाद वर्मा, मनीषा पाण्डेय, रागिनी मिश्रा, धर्मेन्द्र कुमार, राजेश निर्माण, राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।![]()


सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मु0अ0सं0- 211/26 थाना कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर,जिसमें ग्राम मलिकपुर में हुई चोरी की घटना में मुकदमा पंजीकृत हुआ था,इसका सफल अनावरण करते हुए क्षेत्राधिकारी लम्भुआ रितिक कपूर ने बताया कि आज देहात कोतवाली पुलिस ने इस्लामगंज रोड अहरौली मोड़ से दो अभियुक्त रवीन्द्र,पुत्र राजेन्द्र,उम्र लगभग 21 वर्ष तथा नरेश,पुत्र शिवप्रसाद,उम्र लगभग 25 वर्ष,निवासी ग्राम वजूपुर को गिरफ्तार किया गया तथा इनकी तलाशी ली गई तो एक जोड़ी सफेद धातु की पायल तथा ₹1770 बरामद हुए। दूसरे अन्य अभियुक्तों की तलाश अभी जारी है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आज लायंस क्लब सुल्तानपुर मिड टाउन के तत्वावधान में ग्राम हसनपुर स्थित महावीरन मंदिर परिसर में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी अभियान "एक पेड़ माँ के नाम" के अंतर्गत आयोजित किया गया। क्लब के अध्यक्ष लायन प्रमोद पुरी जी के नेतृत्व तथा ग्राम प्रधान श्री इंद्र कुमार तिवारी जी के संरक्षण में क्लब के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित भारत के निर्माण और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने का संदेश दिया। "वृक्ष हैं तो जीवन है, वृक्ष हैं तो भविष्य है। आइए, हम सब मिलकर 'एक पेड़ माँ के नाम' अवश्य लगाएँ।" कार्यक्रम में राकेश पालीवाल सुधांशु श्रीवास्तव रमा श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव अंजली श्रीवास्तव डॉ बी पी सिंह डॉ ज्योति सिंह, डॉ एस के गोयल, डॉ अनिल कुमार पाण्डेय ,परविंदर भालोटिया ,डॉ डी एस मिश्रा अयांश पुरी अरुण द्विवेदी जगदंबा प्रसाद पाण्डेय उदय प्रकाश जायसवाल महेश दत्त तिवारी सुनील धुरिया एडवोकेट अतुल कुमार तिवारी पिंकू निषाद प्रकाश निषाद सहित अन्य लोग मौजूद थे , लायंस क्लब सुल्तानपुर मिड टाउन "We Serve"
सुल्तानपुर,कहते हैं आपका कर्म ही आपकी पहचान है और एक दिन निश्चित उसको मिलता सम्मान है। गोमती मित्र मंडल द्वारा सामाजिक,सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान को अब राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है।
1 अगस्त दिन शनिवार को कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली में स्वर संसार वेलफेयर एवं कल्चरल सोसायटी (पंजीकृत) नई दिल्ली एवं सोशल ट्रांसफॉरमेशन फाउंडेशन (पंजीकृत) लखनऊ द्वारा संयुक्त रूप से महाकुंभ अमृत सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया।
गोमती मित्र मंडल की ओर से वरिष्ठ एवं संस्थापक पदाधिकारी अजय प्रताप सिंह द्वारा यह सम्मान प्राप्त किया गया,यह सम्मान गोमती मित्र मंडल के लिए ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का सम्मान व गौरव का विषय है। रविवार 2 अगस्त को साप्ताहिक श्रमदान के दिन सभी गोमती मित्रों ने इस सम्मान के लिए एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामना प्रेषित की और अपनी संकल्प यात्रा को जारी रखने की मां गोमती के सम्मुख शपथ ली।
प्रातः 6:00 बजे से शुरू हुए श्रमदान से 9:00 बजे तक पूरे तट,परिसर, श्राद्ध स्थल व सीता उपवन की साफ सफाई कर सायंकाल होने वाली आदि गंगा मां गोमती की आरती की तैयारी की गई।
श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी,युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा,संत कुमार प्रधान,दिनकर सिंह,राकेश सिंह दद्दू,सेनजीत कसौधन दाऊ,मुन्ना सोनी,सौरभ कसौधन, आलोक तिवारी,सोनू सिंह,अजीत शर्मा,रामू सोनी,विकास कौशल,राकेश मिश्रा,अरूण गुप्ता,अभय सोनी,अभय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में नगर पालिका द्वारा चलाये जा रहे ‘‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’’ के क्रम में आज दिनांक 31 जुलाई 2026 को लालचन्द्र सरोज अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस विभाग एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों व पटरियों को अतिक्रमण के विरूद्ध सघन अभियान चलाया गया, जिसमें मुख्य बाजार क्षेत्र अन्तर्गत कोतवाली नगर से जिला अस्पताल केनरा बैंक से मुड़कर चौक घंटाघर होते हुए आगरा मिष्ठान भण्डार से पंजाबी मार्केट होते हुए जिला अस्पताल होकर गभड़िया पुल पंजाब नेशनल बैंक होते हुए वापसी होते हुए जिला अस्पताल होकर कोतवाली नगर तक मार्ग व सड़क की दोनों पटरियों पर अपनी दुकानें बढ़ाकर लगाने वाले दुकानदारों तथा पथ विक्रेताओं के अतिक्रमण को चेतावनी देते हुए मार्गों व पटरियों को मुक्त कराया गया है।
अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज ने बताया कि नगर पालिका व पुलिस विभाग द्वारा नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों व पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराने का यह अभियान अनवरत चलता रहेगा, यदि अतिक्रमण हटाने के साथ ही जुर्माना किये जाने के बाद भी लोग अतिक्रमण करना बन्द नहीं करते हैं, तो उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही भी की जायेगी, साथ ही अपील की कि सभी पथ विक्रेता वेन्डिंग जोन में ही अपनी दुकानें लगायें। इस अभियान में पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक एवं पालिका के सहायक अभियन्ता सन्तोष कुमार, अवर अभियन्ता सुश्री नीलम कुमारी, राजस्व निरीक्षक प्रवीण सिंह व अनूप कुमार भारती सहित पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*आईजीआरएस, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, कानून-व्यवस्था एवं निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।*
सुल्तानपुर में व्यापारी नेताओं की प्रेस वार्ता, सरकार से दोहरे कानून खत्म करने की मांग।
प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के साथ प्रदेश महामंत्री मनोज अग्रवाल,जिला अध्यक्ष खालीक खान,जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष निशांत सिंह,अजय सिंह उप जिलाध्यक्ष,नितिन अग्रवाल नगर अध्यक्ष और सिद्धांत गुप्ता युवा नगर अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
लोकेश अग्रवाल ने कहा कि वो पूरे प्रदेश का दौरा कर व्यापारी की समस्याएं इकट्ठा कर रहे हैं। "हमारा दुर्भाग्य है कि सरकार ने मल्टीनेशनल कंपनी और ऑनलाइन शॉपिंग के लिए रेड कार्पेट बिछाया है और हमें कानून में फंसाकर नष्ट करने का काम किया जा रहा है। साप्ताहिक बंदी के दिन हमारा बाजार बंद रहता है और मॉल खुला रहता है। ये दोहरा कानून है।"
उन्होंने प्रधानमंत्री के "एक देश एक कानून" के नारे का जिक्र करते हुए कहा कि अगर साप्ताहिक बंदी है तो वो सभी दुकानों, मॉल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर समान रूप से लागू होनी चाहिए। व्यापारी किसी भी प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हैं लेकिन सरकार भेदभाव न करे। "हम सरकार के सामने ज्ञापन,मांग पत्र और धरना प्रदर्शन के माध्यम से व्यापारी की समस्याएं पहुंचाएंगे और उनका समाधान कराने का प्रयास करेंगे।"
व्यापारियों की प्रमुख मांग है कि ऑनलाइन कंपनियों और लोकल व्यापारियों के लिए समान नियम बनाए जाएं। प्रेस वार्ता में संगठन को मजबूत करने और व्यापार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होने का भी आह्वान किया गया।
सुल्तानपुर में पर्यटन को नई पहचान देने की तैयारी है। जिले के तेजी से उभरते पर्यटन स्थल नंदगांव का अधिकारियों ने भ्रमण किया। प्रभारी मंत्री की बैठक के बाद अधिकारियों ने गांव पहुंचकर यहां की पारंपरिक संस्कृति और व्यंजनों का अनुभव का स्वाद लिया। जहां जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद त्रिपाठी,जिला उद्योग उपायुक्त नेहा सिंह,एनआरएलएम उपायुक्त के.डी.गोस्वामी समेत कई अधिकारी नंदगांव पहुंचे।
Aug 04 2026, 18:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k