श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के सभी संकायों में 'दीक्षारंभ' कार्यक्रम का भव्य आयोजन
*गोंडा, 3 अगस्त।* श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा में प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह के निर्देशन तथा प्रवेश समिति के प्रभारी प्रो. संजय कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन हेतु सोमवार को 'दीक्षारंभ (इंडक्शन) कार्यक्रम' का भव्य आयोजन किया गया। कला एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम महाविद्यालय के मुख्य परिसर स्थित ललिता शास्त्री सभागार में तथा जीव विज्ञान, गणित, बी.सी.ए., बी.बी.ए. एवं बी.एससी. (कृषि) के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान संकाय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न विभागों, पाठ्यक्रमों, अनुशासन, परीक्षा प्रणाली तथा उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. जय शंकर तिवारी द्वारा माँ सरस्वती की वंदना से किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास तथा राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन, सकारात्मक सोच तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. अमन चंद्रा ने अनुशासन एवं इतिहास अध्ययन के महत्व पर प्रकाश डाला। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव ने परिश्रमपूर्वक अध्ययन की आवश्यकता बताते हुए छात्र-कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. वी.सी.एच.एन. के. श्रीनिवास राव ने भाषा-अधिगम एवं साहित्य के व्यापक उद्देश्यों पर विचार व्यक्त किए। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. शशिबाला ने समाजशास्त्र की उपयोगिता एवं करियर की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. रंजन शर्मा ने अनुशासन तथा मोबाइल फोन के संयमित एवं सकारात्मक उपयोग की प्रेरणा दी। संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. मंशाराम वर्मा ने भारतीय संस्कृति एवं संस्कृत भाषा के महत्व को रेखांकित किया। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. जय शंकर तिवारी ने विद्यार्थियों को नियमित कक्षा-अध्ययन, महाविद्यालय की वेबसाइट के सतत अवलोकन, गणवेश के पालन तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।
डॉ. अवधेश वर्मा ने करियर निर्माण हेतु मनोयोगपूर्वक अध्ययन एवं छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। डॉ. बैजनाथ पाल ने राजनीति विज्ञान की परिवर्तनकारी भूमिका पर प्रकाश डाला। रक्षा अध्ययन विभाग के डॉ. सुनील तिवारी ने पुस्तकों से आत्मीय संबंध स्थापित करने की प्रेरणा दी। एन.सी.सी. प्रभारी डॉ. अमित शुक्ल ने एन.सी.सी. के उद्देश्यों एवं प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी, जबकि डॉ. अरुण वर्मा ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेल एवं शारीरिक शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया।
सभी विभागाध्यक्षों एवं प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को अपने-अपने विषयों की उपयोगिता, उच्च शिक्षा एवं रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया। साथ ही महाविद्यालय की अनुशासन व्यवस्था, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, डिजिटल संसाधनों तथा अन्य छात्रोपयोगी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें नियमित अध्ययन, अनुसंधान एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरीश शुक्ल ने किया। नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताते हुए महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।![]()
![]()
![]()
![]()

*गोंडा, 3 अगस्त।* श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा में प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह के निर्देशन तथा प्रवेश समिति के प्रभारी प्रो. संजय कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन हेतु सोमवार को 'दीक्षारंभ (इंडक्शन) कार्यक्रम' का भव्य आयोजन किया गया। कला एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम महाविद्यालय के मुख्य परिसर स्थित ललिता शास्त्री सभागार में तथा जीव विज्ञान, गणित, बी.सी.ए., बी.बी.ए. एवं बी.एससी. (कृषि) के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान संकाय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न विभागों, पाठ्यक्रमों, अनुशासन, परीक्षा प्रणाली तथा उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराना था।

गोण्डा। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कर्नलगंज पुलिस ने सरकारी टीम पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अवैध खनन के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेजते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
*कोर्ट ने कहा - पर्याप्त साक्ष्य नहीं
*नवाबगंज क्षेत्र में हुआ हादसा, काम से घर जा रहे थे दोनों युवक, समाजसेवी ने पहुंचाया अस्पताल
*कटान से खेत-मकान खतरे में, ग्रामीण नाव के सहारे
*बिना लाइसेंस चल रहा था अमन फार्मास्युटिकल्स, मुख्य आरोपी फरार
* अरगा-पार्वती पर शोध को मिली सराहना*
गोण्डा। प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी संकल्प के अंतर्गत श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के ललिता शास्त्री सभागार में प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह के निर्देशानुसार नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा नशा ग्रस्त व्यक्ति से घृणा नहीं बल्कि सहानुभूति रखते हुए उसे नशा मुक्त करने में सहयोग करें और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें l कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम संयोजक डॉ. रेखा शर्मा ने कहा नशा ग्रस्त व्यक्ति सिर्फ अपना जीवन ही बर्बाद नहीं करता बल्कि अपने माता-पिता के सपनों को तोड़ता है, बच्चों के भविष्य को अंधकारमय करता है और अपने परिवार व समाज को पतन के कगार पर ले जाता है इसलिए देश को नशा मुक्त करने में सभी अपना सहयोग करें l सफल मंच संचालन एनसीसी प्रभारी डॉ. अमित शुक्ला ने किया l धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चमन कौर ने किया l उक्त विषय पर आयोजित भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया l भाषण प्रतियोगिता में मानसी सिंह, संदीप तिवारी ,मोहम्मद जैद एवं पोस्टर प्रतियोगिता में मेहविश मिराज ,राज एवं कमलवासनी तिवारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि निर्णायक की भूमिका में डॉ .चमन कौर ,डॉ. संतोष श्रीवास्तव एवं डॉ मनोज मिश्रा रहे l कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ पवन सिंह ,डॉ. परवेज आलम, डॉ दिलीप शुक्ला, डॉ. दलीप सिंह, डॉ. संजय कुमार ,डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव ,डॉ. अमित दुबे का सहयोग सराहनीय रहा l
गोंडा । गोंडा शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आज कांग्रेस भवन में शहर अध्यक्ष
Aug 04 2026, 15:19
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1