जनसेवा अभियान को मिली पहचान,गोमती मित्रों के श्रमदान का हुआ दिल्ली में सम्मान*
सुल्तानपुर,कहते हैं आपका कर्म ही आपकी पहचान है और एक दिन निश्चित उसको मिलता सम्मान है। गोमती मित्र मंडल द्वारा सामाजिक,सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान को अब राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है।
1 अगस्त दिन शनिवार को कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली में स्वर संसार वेलफेयर एवं कल्चरल सोसायटी (पंजीकृत) नई दिल्ली एवं सोशल ट्रांसफॉरमेशन फाउंडेशन (पंजीकृत) लखनऊ द्वारा संयुक्त रूप से महाकुंभ अमृत सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया।
गोमती मित्र मंडल की ओर से वरिष्ठ एवं संस्थापक पदाधिकारी अजय प्रताप सिंह द्वारा यह सम्मान प्राप्त किया गया,यह सम्मान गोमती मित्र मंडल के लिए ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का सम्मान व गौरव का विषय है। रविवार 2 अगस्त को साप्ताहिक श्रमदान के दिन सभी गोमती मित्रों ने इस सम्मान के लिए एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामना प्रेषित की और अपनी संकल्प यात्रा को जारी रखने की मां गोमती के सम्मुख शपथ ली।
प्रातः 6:00 बजे से शुरू हुए श्रमदान से 9:00 बजे तक पूरे तट,परिसर, श्राद्ध स्थल व सीता उपवन की साफ सफाई कर सायंकाल होने वाली आदि गंगा मां गोमती की आरती की तैयारी की गई।
श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी,युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा,संत कुमार प्रधान,दिनकर सिंह,राकेश सिंह दद्दू,सेनजीत कसौधन दाऊ,मुन्ना सोनी,सौरभ कसौधन, आलोक तिवारी,सोनू सिंह,अजीत शर्मा,रामू सोनी,विकास कौशल,राकेश मिश्रा,अरूण गुप्ता,अभय सोनी,अभय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
Aug 04 2026, 11:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k