/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz वनसप्ति माई स्थान के समीप जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को वनसप्ति माई महोत्सव का आयोजन किया गया Durga Bhashkar
वनसप्ति माई स्थान के समीप जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को वनसप्ति माई महोत्सव का आयोजन किया गया
सुगौली प्रखंड के वनसप्ति माई स्थान के समीप जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को वनसप्ति माई महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल, विधायक बबलू गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर सदर डीएसपी , एसडीओ सहित अन्य अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सरस्वती विद्या मंदिर के छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री जायसवाल ने वनस्पति माई की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वनसप्ति माई महोत्सव का आयोजन एक बड़ी बात है। सदियों से वनसप्ती माई स्थान की अपनी खाश महता है। हम सभी वनस्पति माई का हमेशा नमन करते है। मां वनस्पति सभी पर अपना कृपा बनाये रहे। उन्होंने कहा कि मां की आशिर्वाद से यह महोत्सव वर्षों से होते आ रहा है। मां की सबकी रक्षा करती है। मां से विनती है सभी पर सुख सौभाग्य बना रहे। विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने वनस्पति माई की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आयोजन बहुत अच्छा है। मां की आशिर्वाद से हीं कुछ संभव है। कोई भी शुभ कार्य यहां से प्रारंभ होता है। इस कार्यक्रम में शामिल होने मेरे लिए शौभाग्य की बात है। स्थानीय मुखिया रेनी देवी ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। मौके पर प्रतिभवान छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, अखिलेश गुप्ता,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सहनी, स्थानीय मुखिया रेनू देवी, बीडीओ नूतन किरण, सीओ कुंदन कुमार, थानाध्यक्ष अनिश कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख पतिनिधि मनोज सहनी, राजेश्वर ठाकुर, मुखिया प्रभाकर मिश्रा, अवधेश कुशवाहा, रंजीत झा, अशफाक अहमद, अखिलेश गुप्ता, अवध पटेल, सुनील सिंह, प्रमोद शंकर सिंह अंकुर चौधरी सहित बड़े संख्या में लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन निर्मल झा ने किया। मौके पर कलाकारों सहित स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने मनमोहक नृत्य से उपस्थित लोगों को भरपूर मनोरंजन परोसा। अपनी आकर्षक झांकी व सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर महफिल में चार चांद लगा। जहां हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने कार्यक्रम का भरपूर लूत्फ उठाया।
*जून चक्र के पल्स पोलियो अभियान की हुई शुरुआत* - डीएम ने महादलित टोले से की पोलियो अभियान की शुरुआत
मोतिहारी, 28 जून 26 जिले में जून चक्र 2026 के पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव के द्वारा बरियारपुर के वार्ड 44 महादलित टोला में कार्यक्रम का किया गया जहाँ उद्घाटन स्थल पर फीता काटकर

जिलाधिकारी ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जिलाधिकारी ने सिद्धांत, शिवांश और रूद्रा को पोलियो की खुराक दिया।

उन्होंने बताया कि पोलियो मुक्त भारत के लिए जरूरी है कि - पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक हर हाल में उपलब्ध हो। वहीं डब्लूएचओ के मनोज तुमराडा ने बताया कि 1863 घर घर भ्रमण के लिए जबकि 275 ट्रांजिट टीम लगाया गया है। कार्यक्रम 28 जून से 2 जुलाई तक चलेगा। उद्घाटन में मौजूद सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार तथा जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम की गंभीरता से मॉनिटरिंग की जाएगी। ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे। मामलों को लेकर बरती जा रही है चौकसी: पाकिस्तान, नेपाल जैसे पड़ोसी देश में में पोलियो संक्रमण का मामला के बाद पूरे देश में इसे लेकर विशेष चौकसी बरती जा रही है। गौरतलब है कि दुनिया के देशों में पोलियो का वायरस मिलने के बाद बिहार सहित देश के अन्य हिस्सों में इसके प्रसार का खतरा बरकरार है। बाहरी राज्यों में बसे लोगों का बिहार आगमन होता है। लिहाजा जिला सहित राज्य के अन्य हिस्सों में इसे लेकर विशेष एहतियात बरती जा रही है। जिले के सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार ने कहा कि बाहरी लोगों से आग्रह है कि स्वास्थ्य कर्मियों को सहयोग करें एवं अपने बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। कार्यक्रम में राजेश तिवारी, गुंजा कुमारी, डॉ धर्मेन्द्र, डॉ हर्षिता नरोत्तम कुमार, अरुणदुबे इत्यादि मौजूद थे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुगौली में हुआ भव्य योग आयोजन स्वस्थ आयु और निरोग जीवन के लिए योग अपनाने का दिया गया संदेश
सुगौली, पू.च. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सुगौली बाजार परिसर में पतंजलि योग समिति सुगौली के तत्वावधान में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इसके बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए उनके शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा जीवन संतुलित रहता है। इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा का अमूल्य उपहार योग आज वैश्विक पहचान प्राप्त कर चुका है। योग को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिलने के बाद विश्व के 200 से अधिक देशों में इसे अपनाया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा समाज में स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। आयोजन का समापन सामूहिक प्रार्थना एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।मौके पर ,सासंद प्रतिनिधी प्रदीप सर्राफ,भाजपा उपाध्यक्ष विकास शर्मा,अंकुर कुमार चौधरी,राजन वर्णवाल,शत्रुघ्न प्रसाद वर्णवाल,अजय साह,राजन सिंह,राम शर्मा,संजय मोदी ईत्यादी
युवा लोजपा (रामविलास) में मनप्रीत ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी प्रदेश सचिव बनने पर समर्थकों में खुशी,






सुगौली, पू.च. युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन विस्तार को गति देते हुए मनप्रीत ठाकुर को प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके प्रदेश सचिव मनोनीत होने की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है। नवनियुक्त प्रदेश सचिव मनप्रीत ठाकुर ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि यह पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। श्री ठाकुर ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, युवा लोजपा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, प्रदेश प्रधान महासचिव प्रकाश कुशवाहा, सांसद एवं प्रदेश प्रभारी अरुण भारती, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रदेश महासचिव पंकज कुमार पांडेय उर्फ लोहा पांडेय सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तथा जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए वे लगातार कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग और मार्गदर्शन से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सफलता मिलेगी। प्रदेश सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व एवं सक्रियता से संगठन को और मजबूती मिलेगी। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भी नया उत्साह देखने को मिल रहा है।