/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz एक सप्ताह में धनराशि जमा न करने वाले सचिवों पर दर्ज होगी एफआईआर Gonda
एक सप्ताह में धनराशि जमा न करने वाले सचिवों पर दर्ज होगी एफआईआर

*28 सचिवों को जारी हुई थी धनराशि वसूली नोटिस, 9 समितियों ने जमा की पूरी धनराशि, शेष सचिवों पर होगी कार्रवाई*


*एक सप्ताह की अंतिम मोहलत, भुगतान न करने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई एवं एफआईआर होगी दर्ज*


*गोण्डा 31 जुलाई,2026*।
जनपद में सहकारिता विभाग द्वारा वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने एवं बकाया धनराशि की वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 जुलाई,2026 को कुल 28 सचिवों को धनराशि जमा करने के संबंध में नोटिस जारी की गई थी। विभाग द्वारा प्राप्त अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के अनुसार 9 समितियों के सचिवों ने निर्धारित सम्पूर्ण धनराशि जमा कर दी है, जबकि 5 सचिवों द्वारा आंशिक धनराशि जमा की गई है। इसके अतिरिक्त 11 सचिवों द्वारा अभी तक कोई भी धनराशि जमा नहीं की गई है तथा शेष सचिवों द्वारा भी निर्धारित धनराशि का पूर्ण भुगतान नहीं किया गया है। विभाग द्वारा सभी मामलों की समीक्षा करते हुए वसूली प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (एआर कोआपरेटिव) श्री रविशंकर चौधरी को निर्देशित किया कि सभी संबंधित सचिवों की अद्यतन स्थिति का विस्तृत एवं तथ्यात्मक प्रतिवेदन तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन सचिवों द्वारा नोटिस जारी होने के बाद भी अपेक्षित धनराशि जमा नहीं की गई है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विभागीय स्तर पर किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित निगरानी की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि जिन सचिवों द्वारा आगामी एक सप्ताह के भीतर सम्पूर्ण बकाया धनराशि जमा नहीं की जाएगी, उनके विरुद्ध तत्काल विभागीय कार्रवाई प्रारम्भ की जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे सचिवों के विरुद्ध नियमानुसार एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी धन की सुरक्षा एवं वित्तीय जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर अनियमितता या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जनता दर्शन में जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल, गंभीर रूप से बीमार महिला को तत्काल मिला अन्त्योदय राशन कार्ड

*किडनी रोग से जूझ रही महिला को मिला राहत का सहारा, आयुष्मान कार्ड बनवाकर बेहतर उपचार का प्रशस्त होगा मार्ग*


*गोण्डा 31 जुलाई,2026*।
जनसुनवाई को प्रभावी, संवेदनशील एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए गंभीर रूप से बीमार महिला की समस्या का तत्काल समाधान कराया। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान विकासखण्ड रूपईडीह के ग्राम भुलईडीह निवासी श्रीमती ज्योतिराज, पत्नी श्री फूल चन्द्र चौधरी, अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्या लेकर जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हुईं।

शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं, जिसके कारण उन्हें नियमित रूप से महंगी दवाइयों का सेवन करना पड़ता है तथा समय-समय पर डायलिसिस भी करानी पड़ती है। आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के कारण उनके लिए इलाज का खर्च वहन करना बेहद कठिन हो गया है।

उन्होंने बताया कि उनके पास ऐसा कोई साधन नहीं है, जिससे उन्हें सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल सके। महिला की व्यथा सुनते ही जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता का अन्त्योदय राशन कार्ड तत्काल जारी किया जाए। जिलाधिकारी के निर्देशों का त्वरित अनुपालन करते हुए जिला पूर्ति विभाग ने जनता दर्शन के दौरान ही शिकायतकर्ता का अन्त्योदय राशन कार्ड जारी कर उपलब्ध कराया।

जिलाधिकारी ने बताया कि अन्त्योदय राशन कार्ड जारी होने के उपरांत अब शिकायतकर्ता का आयुष्मान भारत कार्ड भी बनाया जा सकेगा, जिसके माध्यम से उन्हें सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी। इससे उनके नियमित उपचार एवं डायलिसिस की प्रक्रिया में आर्थिक राहत मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंच सके।
नीलगाय से टकराकर फिसली बाइक महिला की मौत
*इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर हुआ हादसा, पति और बेटा बाल-बाल बचे

इटियाथोक। जिले के  इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम नीलगाय से टकराकर बाइक फिसल जाने से एक 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार खरगूपुर थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी रामतेज वर्मा अपनी पत्नी ममता 26 और बेटे कार्तिक 6 के साथ गोंडा से उपचार कराकर घर लौट रहे थे। बेंदुली गांव के पास अचानक सामने आई नीलगाय से बाइक टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े।इसमें ममता को गंभीर चोटें आईं। डायल एंबुलेंस की मदद से उन्हें इटियाथोक सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं रामतेज और कार्तिक को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
नीलगाय से टकराकर फिसली बाइक महिला की मौत
*इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर हुआ हादसा, पति और बेटा बाल-बाल बचे

इटियाथोक। जिले के  इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम नीलगाय से टकराकर बाइक फिसल जाने से एक 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार खरगूपुर थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी रामतेज वर्मा अपनी पत्नी ममता 26 और बेटे कार्तिक 6 के साथ गोंडा से उपचार कराकर घर लौट रहे थे। बेंदुली गांव के पास अचानक सामने आई नीलगाय से बाइक टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े।इसमें ममता को गंभीर चोटें आईं। डायल एंबुलेंस की मदद से उन्हें इटियाथोक सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं रामतेज और कार्तिक को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा झपट्टा मारने के 02 आरोपी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार कब्जे से रु0- 4000/- नगद, 01 अदद फोन, घटना में प्रयुक्त 01 अ
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक दवाच्यॉ के नेतृत्व में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-269/2026 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्तगण 01. महेश सोनी पुत्र सुभाष सोनी, 02. कून पासवान पुत्र गुड्डे प्रसाद को तिर्रेमनोरमा - गोण्डा मार्ग से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रु0- 4000/- नगद, 01 अदद फोन, घटना में प्रयुक्त 01 अदद अपाचे मोटरसाइकिल (UP43BE8060) को बरामद किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण वादी राजकुमार पुत्र निबरे निवासी ग्राम पड़री पारासराय थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा द्वारा थाना इटियाथोक में लिखित तहरीर दी गई कि वह भट्ठा पर काम करता है तथा दिनांक 28.07.2026 को भट्ठा मालिक से पाँच हजार रूपये लेकर साइकिल से घर जा रहा था उसके तिर्रेमनोरमा के पास पहुंचने पर अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास पहुंचे तथा उसके शर्ट से पाँच हजार रूपये व एक मोबाइल फोन झपट्टा मार कर भाग गये। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना इटियाथोक में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 30.07.2026 को थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्तगण 01. महेश सोनी पुत्र सुभाष सोनी, 02. कून पासवान पुत्र गुड्डे प्रसाद को तिर्रेमनोरमा - गोण्डा मार्ग से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रु0- 4000/- नगद, 01 अदद फोन, घटना में प्रयुक्त 01 अदद अपाचे मोटरसाइकिल (UP43BE8060) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर 24 घंटे के भीतर मृतक के परिजनों को मिली 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता


*विधायक एवं उपजिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सौंपा सहायता राशि का चेक, प्रशासन ने हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा*


*गोण्डा 30 जुलाई,2026*।
जनपद के तहसील तरबगंज अंतर्गत ग्राम सनौली मोहम्मदपुर में मगरमच्छ के हमले में हुई दुखद घटना के उपरांत जिला प्रशासन ने त्वरित संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए मृतक भानू के परिजनों को 24 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार मृतक की पत्नी श्रीमती किरन को राज्य आपदा मोचक निधि के अंतर्गत 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।

विधायक तरबगंज श्री प्रेम नरायन पाण्डेय एवं उपजिलाधिकारी तरबगंज श्री प्रदीप कुमार सिंह स्वयं पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और श्रीमती किरन को 5 लाख रुपये का चेक सौंपते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया तथा आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में शासन एवं जिला प्रशासन उनके साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है।

जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देशों के अनुपालन में प्रशासन द्वारा सभी औपचारिकताएं प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर सहायता राशि स्वीकृत कर पीड़ित परिवार तक पहुंचाई गई।

इस अवसर पर अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि नदी, तालाब एवं जलाशयों के आसपास मगरमच्छ अथवा अन्य जंगली जीवों की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन को सूचना दें। साथ ही लोगों से जलाशयों के समीप अनावश्यक रूप से जाने से बचने तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आपदा अथवा वन्यजीव हमलों जैसी घटनाओं में प्रभावित परिवारों को शासन की निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप शीघ्र राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
ऑपरेशन साइबर कवच के दृष्टिगत थाना इटियाथोक की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा पीड़ित की फ्रॉड गयी 40,589/- रूपये कराए गए वापस

पैसे वापस मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान, पीड़ित ने गोण्डा पुलिस को किया


जनपद गोण्डा में साइबर फ्रॉड अपराध की रोकथाम के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  अजीत कुमार रजक के मार्गदर्शन में थाना इटियाथोक की साइबर हेल्प डेस्क की टीम द्वारा पीड़ित की फ्रॉड गयी धनराशि को सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए धनराशि 40,589/- पीड़ित के खाते में वापस करायी गयी।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
आवेदक अकबर अली पुत्र मजीद निवासी सिकली पुरवा विजय गढ़वा थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा द्वारा थाना इटियाथोक की साइबर हेल्प डेस्क में साइबर फ्रॉड के संबंध में शिकायत दर्ज करायी गयी थी। साइबर फ्राड गिरोह द्वारा उनके क्रेडिट कार्ड के माध्यम से शापिंग की गयी है। उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना इटियाथोक की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा जनपदीय साइबर सेल टीम की सहयोग से कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से ईमेल के माध्यम से विभिन्न जानकारियां एकत्रित कर नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए पीड़ित के 40,589/- रू0 की धनराशि वापस करायी गयी। पीड़िता द्वारा अपने रूपये वापस पाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए थाना तरबगंज की साइबर हेल्पडेस्क की टीम को धन्यवाद दिया गया।

नोट- साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना अंकित कराये, सूचना विलम्ब से देने पर साइबर अपराधियों द्वारा धन निकाल लिया जाता है। धन निकलने के उपरान्त पैसे वापस होने की सम्भावना बहुत कम होती है। लोगो को साइबर ठगों से सावधान रहने की जरुरत है। किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओ0टी0पी0, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। फ्रॉड ट्रांजेक्सन होने पर तत्काल अपने बैंक एवं थाना पर गठित साइबर सेल को सूचना दें एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएँ।
एलबीएस डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की द्वितीय मेरिट सूची जारी
-30 जुलाई से 1 अगस्त तक होगा प्रवेश, अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होने के निर्देश

गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की द्वितीय मेरिट सूची जारी कर दी गई है। सूची में सम्मिलित अभ्यर्थी 30 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक प्रत्येक कार्यदिवस में पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक प्रवेश ले सकेंगे।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि बी.ए. में सभी वर्गों के लिए सभी गुणांक वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर दिया गया है। बीएससी बायो में सामान्य वर्ग के लिए 369 से 350 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 324 से 305 गुणांक निर्धारित किए गए हैं, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और GEN-EWS वर्ग में सभी गुणांक के अभ्यर्थी पात्र हैं। बी.एससी. गणित, बी.एससी. कृषि तथा बी.कॉम. में सभी वर्गों के लिए सभी गुणांक वाले अभ्यर्थियों को अवसर दिया गया है।

बी.बी.ए. में सामान्य वर्ग के लिए 365 से 324 गुणांक निर्धारित किए गए हैं, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और GEN-EWS में सभी गुणांक वाले अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे। इसी प्रकार बी.सी.ए. में सामान्य वर्ग के लिए 365.75 से 347 गुणांक निर्धारित हैं तथा अन्य सभी वर्गों में सभी गुणांक वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे।

प्रवेश समिति के संयोजक प्रो. संजय कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि अभ्यर्थियों को प्रवेश आवेदन पंजीकरण संख्या प्रवेश समिति के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी। प्रवेश के समय सभी मूल प्रमाण-पत्र तथा उनकी छायाप्रतियां साथ लाना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय द्वारा विषयवार छात्र संख्या सीमित किए जाने के कारण किसी विषय में निर्धारित सीटों से अधिक प्रवेश नहीं लिया जाएगा। इसलिए मेरिट सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों में ही प्रवेश लेने की सलाह दी गई है।

उन्होंने बताया कि काउंसलिंग एवं प्रवेश स्थल की जानकारी महाविद्यालय के सूचना पट तथा महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। जिन अभ्यर्थियों ने मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर की वेबसाइट से MPUBLRN प्राप्त नहीं किया है, उन्हें विश्वविद्यालय की वेबसाइट से MPUBLRN प्राप्त कर महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपने आवेदन फॉर्म में उसे अपलोड करना होगा और प्रवेश के समय संबंधित प्रपत्र साथ लाना होगा।
जिलाधिकारी के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष शहरी मॉकड्रिल का हुआ सफल आयोजन

*अग्निकांड, शहरी बाढ़ एवं भवन ढहने जैसी आपदाओं से निपटने की तैयारियों का किया गया व्यावहारिक प्रदर्शन*


*गोण्डा 29 जुलाई,2026*।
जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा "विशेष शहरी मॉकड्रिल" का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया।
मॉकड्रिल का उद्देश्य अग्निकांड, शहरी बाढ़, मकान गिरने तथा अन्य संभावित शहरी आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का परीक्षण करना तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीमती रिंकी जायसवाल, नगर मजिस्ट्रेट श्री पंकज वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मॉकड्रिल के दौरान विभिन्न आपदा परिदृश्यों का वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप प्रदर्शन किया गया, जिसमें राहत एवं बचाव दलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया।

फायर एवं स्वास्थ्य विभाग ने बचाव कार्यों का किया सजीव प्रदर्शन
कार्यक्रम के दौरान फायर विभाग के अधिकारी श्री नितेश शुक्ला ने अग्निकांड की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों, आग पर नियंत्रण पाने की तकनीकों तथा सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ और त्वरित सूचना देना सबसे महत्वपूर्ण कदम है।

मॉकड्रिल के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार प्रदान कर उन्हें तत्काल अस्पताल भेजने की प्रक्रिया का सफल प्रदर्शन किया। इस दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, त्वरित निर्णय क्षमता तथा संसाधनों के प्रभावी उपयोग का भी प्रदर्शन किया गया, जिससे आपदा प्रबंधन व्यवस्था की तत्परता का आकलन किया जा सका।

आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का दिया गया संदेश
मॉकड्रिल में जिला आपदा विशेषज्ञ, सिविल डिफेंस के प्रभारी अधिकारी, कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, आपदा मित्र तथा बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को आपदा के समय सतर्कता, समयबद्ध कार्रवाई तथा सामूहिक प्रयासों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की मॉकड्रिल का उद्देश्य केवल आपदा से निपटने की तैयारियों का परीक्षण करना ही नहीं, बल्कि आमजन में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाना भी है।

इस सफल आयोजन से यह संदेश गया कि किसी भी आपात स्थिति में प्रशिक्षित एवं समन्वित टीम समय रहते प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित कर जन-धन की हानि को न्यूनतम कर सकती है।
थाना को0 नगर पुलिस द्वारा 03 अदद चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ 01 शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार-
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा मोटरसाईकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए शातिर चोर अवधेश कुमार कुलदीप उर्फ सन्टी को चांदमारी घोसियाना से गिरफ्तार कर उसके कब्जे व निशान देही से चोरी की 03 अदद मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी संदीप मिश्रा पुत्र शत्रुघ्न मिश्रा, निवासी ग्राम मवई, थाना छपिया, जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 17.07.2026 को वह अपनी मोटरसाइकिल संख्या से जिला अस्पताल गोण्डा ड्यूटी करने आए थे। अपनी मोटरसाइकिल जिला अस्पताल की इमरजेंसी के सामने खड़ी कर ड्यूटी पर चले गए। दिनांक 18.07.2026 को प्रातः लगभग 06ः00 बजे वापस आने पर उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। काफी खोजबीन करने के बाद भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चल सका। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 29.07.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अवधेश कुमार कुलदीप उर्फ सन्टी को चांदमारी घोसियाना से गिरफ्तार कर उसके कब्जे व निशान देही से चोरी की 03 अदद मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।