/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634730917896970.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634730917896970.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634730917896970.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634730917896970.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634730917896970.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634730917896970.png StreetBuzz अंबेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़: 15 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर निखिल यादव उर्फ हैप्पी घायल अवस्था में गिरफ्तार Ambedkarnagar
अंबेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़: 15 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर निखिल यादव उर्फ हैप्पी घायल अवस्था में गिरफ्तार
पुलिस ने  अवैध तमंचा और बाइक किया बरामद

अंबेडकरनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी/स्वाट, सर्विलांस टीम और थाना जलालपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ₹15 हजार के इनामी वांछित एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधी निखिल यादव उर्फ हैप्पी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया।

पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में वांछित, टॉप-10, सक्रिय अपराधियों, वारंटियों और पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. तेजवीर सिंह तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर के पर्यवेक्षण में थाना जलालपुर पुलिस और एसओजी/स्वाट/सर्विलांस टीम को यह सफलता मिली।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को सुधारनगर–गौसपुर करौंदी मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने पर आरोपी ने बचने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी निखिल यादव उर्फ हैप्पी के पैर में घुटने के नीचे गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी नगपुर, जलालपुर भेजा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरामद हुआ अवैध तमंचा और बाइक

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने निम्न सामान बरामद किया—

एक मोटरसाइकिल
एक अवैध तमंचा
एक खोखा कारतूस
16 आपराधिक मुकदमों का आरोपी

पुलिस के अनुसार, निखिल यादव उर्फ हैप्पी एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा पूर्ववर्ती भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियार रखने, मारपीट, धमकी, एससी/एसटी एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े मामले शामिल हैं। उसके खिलाफ मालीपुर, कटका, जैतपुर और जलालपुर थानों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। वांछित, इनामी और सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार चेकिंग और विशेष अभियान चला रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
अम्बेडकरनगर पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी-जेवरात  भी किया बरामद

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले की कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने अंतरजनपदीय शातिर टप्पेबाज एवं चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹47,100 नकद, सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अम्बेडकरनगर और गोरखपुर में टप्पेबाजी व चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

मुखबिर की सूचना पर दबिश

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई को वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव अपनी टीम के साथ अपराधियों की तलाश और हालिया टप्पेबाजी व चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शिवबाबा मंदिर परिसर में कुछ संदिग्ध लोग चोरी के माल और नकदी का बंटवारा कर रहे हैं तथा किसी नई वारदात की योजना बना रहे हैं।सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर मंदिर परिसर की घेराबंदी की गई। संयुक्त कार्रवाई में 11 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

कई जिलों में करते थे वारदात

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹47,100 नकद, सोने के आभूषण और चांदी के जेवरात बरामद किए। बरामद सामान को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक संगठित अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य हैं। गिरोह अम्बेडकरनगर के अकबरपुर, जलालपुर, कटका, महरुआ, मालीपुर और अहिरौली थाना क्षेत्रों के अलावा गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र में भी टप्पेबाजी और चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।पुलिस के मुताबिक, गिरोह वारदात के बाद नकदी और जेवरात का आपस में बंटवारा करता था और फिर दूसरे जिले में जाकर नई घटनाओं को अंजाम देता था।

कई लंबित मामलों का हुआ खुलासा

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों और बरामदगी के आधार पर अम्बेडकरनगर और गोरखपुर में दर्ज कई लंबित टप्पेबाजी और चोरी के मामलों का सफल अनावरण हुआ है। आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज विभिन्न मुकदमों में भी कार्रवाई की जा रही है।

झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश से जुड़े हैं आरोपी

गिरफ्तार किए गए आरोपी झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। इनमें कुंदन मल्हार, किशन मल्हार, सोहिल कुमार मल्हार, शिवा मल्हार, पंकज कुमार मल्हार, भीम मल्हार सहित पांच महिला आरोपी भी शामिल हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।