/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png StreetBuzz सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्द नगर में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न sultanpur
सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्द नगर में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
* *छात्र संसद एवं कन्या भारती ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ*

देश की लोकतांत्रिक प्रणाली का अनुसरण करते हुए सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर सुलतानपुर में संसदीय प्रणाली के अनुरूप छात्र संसद एवं कन्या भारती का विधिवत गठन किया गया।इसी क्रम में आज  शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुलतानपुर जनपद के वरिष्ठ स्वयं सेवी सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर रूपेश सिंह तथा बतौर विशिष्ट अतिथि सरस्वती विद्या मन्दिर सिरवारा मार्ग के प्रधानाचार्य युगल किशोर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ । वरिष्ठ आचार्य अनिल पाण्डेय ने अतिथि परिचय कराया।  प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने विद्यालय  अनुशासन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले छात्र सांसद के भैया और कन्या भारती की बहनों का पर्यावरण संरक्षण हेतु आह्वान करते हुए कहा  कि वे विद्यालय में प्लास्टिक के प्रयोग को प्रतिबंधित करने का संकल्प लें।तथा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। इससे पूर्व प्रधानमंत्री भैया बहन को प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने शपथ दिलाई।  छात्र संसद के भैया को मुख्य अतिथि इंजीनियर रूपेश सिंह और कन्या भारती की बहनों को विशिष्ट अतिथि युगल किशोर द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में नवनिर्वाचित छात्र सांसदों एवं बहनों से कहा कि आज ही स्वराज की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले,लोकतंत्र के प्रबल पक्षधर  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर तिलक की जयंती है।हमें उनसे प्रेरणा लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन आचार्य सूरज सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
छात्र संसद प्रमुख धनंजय पाण्डेय ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कन्या भारती की प्रमुख आचार्या प्रांजलि पाण्डेय,संजीव चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी,श्रद्धा सिंह,रिंशू सिंह,शशी द्विवेदी तथा ज्योति त्रिपाठी सहित विद्यालय के अन्य आचार्य बन्धु /भगिनी और छात्र/छात्राएं  उपस्थित रहे।
दुर्घटना में जान गंवाने वाली छात्रा के परिजनों को शिक्षकों ने दी एक लाख रुपये की सहायता

सुल्तानपुर। भदैया ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय पखरौली की कक्षा एक की छात्रा अश्विनी प्रजापति की 14 जुलाई को विद्यालय गेट के सामने ऑटो रिक्शा की टक्कर से हुई मौत के बाद शिक्षकों ने मानवीय पहल की। ब्लॉक संसाधन केंद्र भदैया में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों के सहयोग से एकत्रित एक लाख रुपये का चेक मृतक छात्रा के माता-पिता को सौंपा गया।चेक खंड शिक्षा अधिकारी शिवशंकर मिश्र, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय तथा जूनियर शिक्षक संघ के जिलामंत्री कलहू पाल ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस अवसर पर बीईओ शिवशंकर मिश्र ने सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों, संकुल प्रभारियों और शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों का आभार जताया। कार्यक्रम में ब्लॉक मंत्री बिपिन यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राय, श्याम किशोर दूबे, जबीउल्ला, विष्णु शंकर, सतीश, संजय कुशवाहा सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
*स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर दूबेपुर में करोड़ों की लागत से छात्र-छात्राओं को जल्द मिलेगा हॉस्टल,विधायक विनोद सिंह द्वारा रखी नींव*
सुल्तानपुर के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में करोड़ों की लागत से बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण होने जा रहा है, आज विधायक विनोद सिंह के प्रतिनिधि और कॉलेज के प्राचार्य ने इसका भूमिपूजन कर इसकी शुरूआत की गई। दरअसल दूबेपुर ब्लाक के दूबेपुर गांव में स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र छात्राओं के लिए जल्द ही बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण होने वाला है। आज इसी का भूमिपूजन सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह को करना था, लेकिन एन समय पर उनक कार्यक्रम स्थगित हो गया,जिसके बाद उनके प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे श्याम बहादुर पाण्डेय,अवध कुमार सिंह के साथ साथ कालेज के प्राचार्य डॉ प्रियंक वर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इसका भूमिपूजन कर इसका शुभारंभ किया। इस हॉस्टल के बन जाने से करीब 240 छात्र छात्राओं को रहने और खाने की व्यवस्था हो जाएगी। फिलहाल इसके निर्माण की जिम्मेदारी अयोध्या के जल निगम के सी एंड डी एस विभाग द्वारा अधीरा कंस्ट्रक्शन को दी गई है, और इसकी लागत करीब साढ़े 23 करोड़ बताई जा रही है। जिसमें छात्र छात्राओं के आवास के साथ साथ मेस,किचन,वर्कर रूम,पैंट्री स्टोर रूम,लिफ्ट सहित तमाम सुख सुविधाओं से लैस होगा।
किसानों की बदहाली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
*जनता की जेब पर डाका बंद करे सरकार : अभिषेक सिंह 'राणा'*

सुल्तानपुर। खरीफ की फसल की बुवाई और रोपाई के महत्वपूर्ण समय में किसानों को डीएपी खाद की उपलब्धता, स्मार्ट मीटर की मनमानी तथा बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में बुधवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी तत्वाधान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर जन समस्याओं के समाधान की मांग की है। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने किया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि प्रदेश भर में किसान डीएपी खाद के लिए समितियों पर लंबी-लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं, लेकिन खाद उपलब्ध नहीं हो रही है, वहीं स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद आम उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे जनता आर्थिक रूप से परेशान है।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने तथा स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर पुनः लगाने की मांग की, साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र जनहित में निर्णय नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों और आम जनता दोनों के साथ अन्याय कर रही है। धान की रोपाई के समय किसान खाद के लिए भटक रहे हैं, जबकि स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता की जेब काटी जा रही है। कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी नीति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि सरकार ने तत्काल खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की और स्मार्ट मीटर की लूट बंद नहीं की, तो कांग्रेस सड़क से सदन तक बड़ा जनआंदोलन करेगी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, युवाओं और आम नागरिकों की समस्याओं से पूरी तरह बेखबर है। खाद की कालाबाजारी, बिजली की महंगाई और स्मार्ट मीटर की मनमानी ने हर परिवार को परेशान कर दिया है। कांग्रेस जनता की आवाज बनकर लगातार संघर्ष कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
कांग्रेस नेता ओमप्रकाश सिंह व वरिष्ठ नेता लाल पद्माकर सिंह ने कहा कि आज का विरोध प्रदर्शन केवल कांग्रेस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसानों और आम जनता की पीड़ा की आवाज है। एक ओर किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहा है तो दूसरी ओर स्मार्ट मीटर के जरिए जनता पर अतिरिक्त बिजली बिलों का बोझ डाला जा रहा है। कांग्रेस पार्टी जनहित के इन मुद्दों को हर स्तर पर मजबूती से उठाती रहेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता हौसिला भीम, सुब्रत सिंह सनी, राजेश तिवारी, अतहर नवाब, प्रेमप्रकाश, हाजी फिरोज अहमद, मानस तिवारी,अमोल बाजपेयी, ओमप्रकाश दुबे, शाहबाज खान,अर्श खान लकी,ममनून आलम,मोहसिन सलीम,उस्मान खा, विजयपाल, राजदेव पाल, विभु पांडे, नंदलाल मौर्य, सुरेशचंद मिश्र, अनिल सिंह, अजय मिश्रा,सौरभ सिंह,विनोद पांडे, आवेश अहमद, रामशरण गौतम, दिग्विजय सिंह पंकज,सोहेल अहमद,देवेंद्र श्रीवास्तव, श्याम लगन कोरी,इन्द्रकेश शर्मा,बिलाल अहमद, विवेक सिंह,देवेंद्र कुमार पांडे, हाजी इरफान अहमद, युवराज यादव, इमरान अहमद,दिनेश तिवारी आदि लोग कार्यक्रम में शामिल रहे.
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 539 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न।

532 हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लिए सात फेरे। धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार सात मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ कबूल।
सुल्तानपुर,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को केएनआई, फरीदीपुर में आयोजित समारोह में पूर्व में विवाहित एक महिला के दोबारा योजना का लाभ लेने की कोशिश पकड़ में आ गई। जांच के दौरान शहर के गभड़िया निवासी खुश्बू मोदनवाल के पहले से विवाहित होने की जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने उसका विवाह तत्काल रोक दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि महिला का सत्यापन नगरपालिका की ओर से किया गया था। पूरे मामले की दोबारा जांच कराई जाएगी। जयसिंहपुर और सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्रों के कुल 539 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। जिनमें सदर जयसिंहपुर  विधानसभा क्षेत्र के 222 और सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र के 317 जोड़े शामिल रहे। 532 हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लिए सात फेरे,जबकि सात मुस्लिम जोड़ों का धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार कराया गया निकाह कबूल। विवाह से पहले सभी वर-वधुओं का बायोमीट्रिक सत्यापन भी कराया गया। जयसिंहपुर,विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह और मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने पुष्पवर्षा कर वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने ने योजना को आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए लाभकारी बताया।
इस योजनानुसार प्रत्येक लाभार्थी वधू को 64 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही गृहस्थी शुरू करने के लिए गद्दा,ट्रॉली बैग,कंबल,छत का पंखा,पानी का थर्मस,बर्तन सेट,तकिया,चादर,कड़ाही, वर-वधू के वस्त्र,पांच किलो लड्डू सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
आतंकवादियों और विभाजनकारी ताकतों का समर्थन मंजूर नहीं : प्रेम शुक्ल*
विक्रम-1 की सफलता से बढ़ा भारत का वैश्विक सम्मान : प्रेम शुक्ल*

2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करें : प्रेम शुक्ल* विपक्ष मुद्दाविहीन और निराश,जनता भाजपा के साथ : प्रेम शुक्ल*

सुलतान पुर,भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में आतंकवादियों, अराजकतावादियों एवं विभाजनकारी ताकतों का समर्थन लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश विरोधी नारों और गतिविधियों को किसी भी स्थिति में समर्थन नहीं दिया जा सकता। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रेम शुक्ल ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं और छात्रों के भविष्य को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। नीट परीक्षा से संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुनः परीक्षा सफलतापूर्वक कराई गई तथा पेपर लीक प्रकरण में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए लीक-प्रूफ व्यवस्था तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए, लेकिन उस समय दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होती थी। वर्तमान सरकार ने पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी है। प्रदेश की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास, कानून व्यवस्था और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव इन्हीं उपलब्धियों के आधार पर लड़ा जाएगा और भाजपा पुनः सरकार बनाएगी। प्रेम शुक्ल ने भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि विक्रम-1 की सफलता ऐतिहासिक है। भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचा है, जिससे देश वैश्विक अंतरिक्ष क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि भारत 7.7 प्रतिशत की विकास दर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि हाल के विभिन्न चुनावों में भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिला है, जिससे विपक्षी दल निराशा की स्थिति में हैं। विपक्ष के पास न तो कोई ठोस मुद्दा बचा है और न ही सकारात्मक एजेंडा। अयोध्या प्रकरण पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में गठित एसआईटी कर रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। ई-20 पेट्रोल के संबंध में उन्होंने कहा कि इसके उपयोग से किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव सामने नहीं आया है। प्रेस वार्ता से पूर्व भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रेम शुक्ल का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि वर्ष 2027 में एकतरफा जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाना होगा। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी, जिला महामंत्री संदीप सिंह, रामेंद्र प्रताप सिंह, राजेश दुबे निर्माण, संदीप मिश्रा,एलके दूबे, संजय सोमवंशी,विजय लक्ष्मी शुक्ला,अतुल सिंह,राहुल भान मिश्रा,संजय उपाध्याय, शुभम द्विवेदी,शुभेन्दु वीर सिंह, सुशील सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मिशन-2027 को धार देने के लिए भाजपा का बूथ सम्मेलन 22 को पांच विधानसभाओं से जुटेंगे 2156 बूथ अध्यक्ष*

मिशन-2027: पांच विधानसभाओं में भाजपा का बूथ सम्मेलन आज।

सुलतानपुर,मिशन-2027 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को जिले की सभी पांच विधानसभाओं में बूथ सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलनों में कुल 2156 बूथ अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव-2027 में भाजपा की जीत का आधार मजबूत बूथ संगठन होगा। भाजपा के जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला महामंत्री संदीप सिंह को जिला संयोजक तथा जिला उपाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह राणा एवं जिला मंत्री मनोज श्रीवास्तव को जिला सह संयोजक बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि इसौली विधानसभा का बूथ सम्मेलन गनपत सहाय महाविद्यालय, पयागीपुर में प्रदेश मंत्री राकेश बिंद के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। सुलतानपुर विधानसभा का सम्मेलन पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, सदर विधानसभा का सम्मेलन रघुवंशम् मैरिज लॉन बिरसिंहपुर में प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष के.के. सिंह, कादीपुर विधानसभा का सम्मेलन मंगलम मैरिज लॉन में पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा तथा लंभुआ विधानसभा का सम्मेलन नागेश्वर मंदिर, लाल दियरा रोड पर किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी के मुख्य आतिथ्य में होगा। सम्मेलन प्रातः 11 बजे से शुरू होंगे। इनमें इसौली से 413, सुलतानपुर से 438, सदर से 412, कादीपुर से 445 तथा लंभुआ से 448 बूथ अध्यक्ष शामिल होंगे।पार्टी ने सभी विधानसभाओं में तैयारियां पूरी कर ली हैं।कार्यकर्ताओं में सम्मेलन को लेकर उत्साह है।
*गौ सेवा के संकल्प से गुंजायमान हुई कुशभवनपुर की पावन धरा,अंकित अग्रहरि बने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गौ सेवा गतिविधि के जिला संयोजक*
सुल्तानपुर। गौ माता की सेवा, संरक्षण और सनातन संस्कृति के संवर्धन के पावन संकल्प के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गौ सेवा गतिविधि (काशी प्रान्त) की कुशभवनपुर कार्यकर्ता बैठक रविवार को किशोरी वाटिका, जेल मोड़, गभड़िया, सुल्तानपुर में श्रद्धा, समर्पण और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में गौ प्रेमी, गौ भक्त, गौ सेवक, गौपालक एवं गौव्रती उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मार्गदर्शन क्षेत्रीय गौ सेवा सहसंयोजक (पूर्वी उत्तर प्रदेश) श्री सर्वजीत जी ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता केवल एक पशु नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा और समृद्धि की प्रतीक हैं। उन्होंने आह्वान किया कि गौ सेवा को जन-जन का अभियान बनाया जाए तथा गाँव-गाँव तक संगठन की सेवा गतिविधियों का विस्तार कर समाज को गौ संरक्षण के लिए संगठित किया जाए।

बैठक में संगठन विस्तार, सेवा कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। इसी क्रम में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से श्री अंकित अग्रहरि को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गौ सेवा गतिविधि (काशी प्रान्त), कुशभवनपुर का जिला संयोजक घोषित किया गया। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए पुष्पमालाओं से स्वागत किया तथा उनके सफल नेतृत्व की कामना की।

इस अवसर पर सहप्रांत संयोजक गौ सेवा काशी प्रांत श्री जगदीश जी तथा गौशाला से सच्चिदानंद (माधव जी) सहित उपस्थित सभी गौ सेवकों ने गौ माता की सेवा, संरक्षण, संवर्धन और समाज में व्यापक जनजागरण का संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि भारतीय जीवन दर्शन, कृषि, पर्यावरण और लोककल्याण का आधार है।

श्री अंकित अग्रहरि के जिला संयोजक मनोनीत होने पर राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री जयशंकर दुबे सहित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अंकित अग्रहरि के नेतृत्व में गौ सेवा के अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचकर गौ संरक्षण एवं सनातन मूल्यों के प्रति जनजागरण का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से करेगा।

बैठक का समापन "गौ माता की सेवा ही राष्ट्र सेवा" तथा "गौ संरक्षण, संस्कृति संरक्षण" के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने गौ सेवा के माध्यम से राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 539 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न*
सुल्तानपुर के फरीदीपुर स्थित कमला नेहरू संस्थान परिसर में आज उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 539 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। समारोह में 7 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी कराया गया। गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए इस आयोजन में सरकार की ओर से नवदंपतियों को निर्धारित दान-दहेज एवं गृहस्थी का सामान भी प्रदान किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय,सहित कई जनप्रतिनिधियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। दरअसल फरीदीपुर परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 539 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। इनमें 7 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस दौरान सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह और सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय,मुख्य विकास अधिकारी विनय सिंह ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है और सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। मीडिया से बातचीत में सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए सम्मानजनक पहल है। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कानून व्यवस्था और गरीब कल्याण के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बाइट -राज प्रसाद उपाध्याय,सदर विधायक
IRTS अधिकारी सुधीर सिंह रक्षा मंत्रालय में डायरेक्टर नियुक्त, जिले का बढ़ाया मान
सुल्तानपुर। जनपद सुल्तानपुर के ग्राम बहरौली, निकट अहिमाने बाजार निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता शीतला प्रसाद सिंह के छोटे पुत्र सुधीर सिंह (IRTS, 2010 बैच) को भारत सरकार द्वारा पांच वर्षों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रक्षा मंत्रालय में डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जिले एवं क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय मानी जा रही है।

सुधीर सिंह भारतीय रेलवे यातायात सेवा (Indian Railway Traffic Service-IRTS) के वरिष्ठ अधिकारी हैं। रेलवे में अपनी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं के बाद अब उन्हें रक्षा मंत्रालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अगले पांच वर्षों तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर देश की रक्षा व्यवस्था से जुड़े प्रशासनिक कार्यों में अपनी सेवाएं देंगे।

उनकी इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने इसे पूरे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सामाजिक, शैक्षिक एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने भी सुधीर सिंह की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं को कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ उच्च प्रशासनिक सेवाओं में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।