किसानों की बदहाली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
![]()
*जनता की जेब पर डाका बंद करे सरकार : अभिषेक सिंह 'राणा'*
सुल्तानपुर। खरीफ की फसल की बुवाई और रोपाई के महत्वपूर्ण समय में किसानों को डीएपी खाद की उपलब्धता, स्मार्ट मीटर की मनमानी तथा बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में बुधवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी तत्वाधान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर जन समस्याओं के समाधान की मांग की है। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने किया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि प्रदेश भर में किसान डीएपी खाद के लिए समितियों पर लंबी-लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं, लेकिन खाद उपलब्ध नहीं हो रही है, वहीं स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद आम उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे जनता आर्थिक रूप से परेशान है।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने तथा स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर पुनः लगाने की मांग की, साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र जनहित में निर्णय नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों और आम जनता दोनों के साथ अन्याय कर रही है। धान की रोपाई के समय किसान खाद के लिए भटक रहे हैं, जबकि स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता की जेब काटी जा रही है। कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी नीति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि सरकार ने तत्काल खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की और स्मार्ट मीटर की लूट बंद नहीं की, तो कांग्रेस सड़क से सदन तक बड़ा जनआंदोलन करेगी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, युवाओं और आम नागरिकों की समस्याओं से पूरी तरह बेखबर है। खाद की कालाबाजारी, बिजली की महंगाई और स्मार्ट मीटर की मनमानी ने हर परिवार को परेशान कर दिया है। कांग्रेस जनता की आवाज बनकर लगातार संघर्ष कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
कांग्रेस नेता ओमप्रकाश सिंह व वरिष्ठ नेता लाल पद्माकर सिंह ने कहा कि आज का विरोध प्रदर्शन केवल कांग्रेस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसानों और आम जनता की पीड़ा की आवाज है। एक ओर किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहा है तो दूसरी ओर स्मार्ट मीटर के जरिए जनता पर अतिरिक्त बिजली बिलों का बोझ डाला जा रहा है। कांग्रेस पार्टी जनहित के इन मुद्दों को हर स्तर पर मजबूती से उठाती रहेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता हौसिला भीम, सुब्रत सिंह सनी, राजेश तिवारी, अतहर नवाब, प्रेमप्रकाश, हाजी फिरोज अहमद, मानस तिवारी,अमोल बाजपेयी, ओमप्रकाश दुबे, शाहबाज खान,अर्श खान लकी,ममनून आलम,मोहसिन सलीम,उस्मान खा, विजयपाल, राजदेव पाल, विभु पांडे, नंदलाल मौर्य, सुरेशचंद मिश्र, अनिल सिंह, अजय मिश्रा,सौरभ सिंह,विनोद पांडे, आवेश अहमद, रामशरण गौतम, दिग्विजय सिंह पंकज,सोहेल अहमद,देवेंद्र श्रीवास्तव, श्याम लगन कोरी,इन्द्रकेश शर्मा,बिलाल अहमद, विवेक सिंह,देवेंद्र कुमार पांडे, हाजी इरफान अहमद, युवराज यादव, इमरान अहमद,दिनेश तिवारी आदि लोग कार्यक्रम में शामिल रहे.![]()


*जनता की जेब पर डाका बंद करे सरकार : अभिषेक सिंह 'राणा'*

जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि महिला का सत्यापन नगरपालिका की ओर से किया गया था। पूरे मामले की दोबारा जांच कराई जाएगी।
जयसिंहपुर और सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्रों के कुल 539 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। जिनमें सदर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के 222 और सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र के 317 जोड़े शामिल रहे। 532 हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लिए सात फेरे,जबकि सात मुस्लिम जोड़ों का धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार कराया गया निकाह कबूल। विवाह से पहले सभी वर-वधुओं का बायोमीट्रिक सत्यापन भी कराया गया।
जयसिंहपुर,विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह और मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने पुष्पवर्षा कर वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने ने योजना को आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए लाभकारी बताया।
विक्रम-1 की सफलता से बढ़ा भारत का वैश्विक सम्मान : प्रेम शुक्ल*
विपक्ष मुद्दाविहीन और निराश,जनता भाजपा के साथ : प्रेम शुक्ल*
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रेम शुक्ल ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं और छात्रों के भविष्य को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। नीट परीक्षा से संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुनः परीक्षा सफलतापूर्वक कराई गई तथा पेपर लीक प्रकरण में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए लीक-प्रूफ व्यवस्था तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए, लेकिन उस समय दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होती थी। वर्तमान सरकार ने पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी है। प्रदेश की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास, कानून व्यवस्था और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव इन्हीं उपलब्धियों के आधार पर लड़ा जाएगा और भाजपा पुनः सरकार बनाएगी।
प्रेम शुक्ल ने भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि विक्रम-1 की सफलता ऐतिहासिक है। भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचा है, जिससे देश वैश्विक अंतरिक्ष क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि भारत 7.7 प्रतिशत की विकास दर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि हाल के विभिन्न चुनावों में भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिला है, जिससे विपक्षी दल निराशा की स्थिति में हैं। विपक्ष के पास न तो कोई ठोस मुद्दा बचा है और न ही सकारात्मक एजेंडा। अयोध्या प्रकरण पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में गठित एसआईटी कर रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। ई-20 पेट्रोल के संबंध में उन्होंने कहा कि इसके उपयोग से किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव सामने नहीं आया है।
प्रेस वार्ता से पूर्व भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रेम शुक्ल का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि वर्ष 2027 में एकतरफा जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाना होगा।
सुल्तानपुर। गौ माता की सेवा, संरक्षण और सनातन संस्कृति के संवर्धन के पावन संकल्प के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गौ सेवा गतिविधि (काशी प्रान्त) की कुशभवनपुर कार्यकर्ता बैठक रविवार को किशोरी वाटिका, जेल मोड़, गभड़िया, सुल्तानपुर में श्रद्धा, समर्पण और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में गौ प्रेमी, गौ भक्त, गौ सेवक, गौपालक एवं गौव्रती उपस्थित रहे।
सुल्तानपुर के फरीदीपुर स्थित कमला नेहरू संस्थान परिसर में आज उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 539 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। समारोह में 7 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी कराया गया। गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए इस आयोजन में सरकार की ओर से नवदंपतियों को निर्धारित दान-दहेज एवं गृहस्थी का सामान भी प्रदान किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय,सहित कई जनप्रतिनिधियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। दरअसल फरीदीपुर परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 539 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। इनमें 7 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया।
पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस दौरान सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह और सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय,मुख्य विकास अधिकारी विनय सिंह ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है और सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
मीडिया से बातचीत में सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए सम्मानजनक पहल है। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कानून व्यवस्था और गरीब कल्याण के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बाइट -राज प्रसाद उपाध्याय,सदर विधायक
सुल्तानपुर। जनपद सुल्तानपुर के ग्राम बहरौली, निकट अहिमाने बाजार निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता शीतला प्रसाद सिंह के छोटे पुत्र सुधीर सिंह (IRTS, 2010 बैच) को भारत सरकार द्वारा पांच वर्षों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रक्षा मंत्रालय में डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जिले एवं क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय मानी जा रही है।
मुख्य अतिथि विधायक राजेश गौतम कादीपुर ने कार्यक्रम में पहुंचकर दिया नव-दम्पत्तियों को आर्शीवाद।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक कादीपुर राजेश गौतम द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। सामाजिक समरसता,सर्वधर्म समभाव एवं गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में कुल 477 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें 6 मुस्लिम जोड़ों का विधिवत निकाह भी कराया गया,जिसने सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे का सशक्त संदेश दिया। समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हिंदू जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जबकि मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का निकाह इस्लामी परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ। पूरे आयोजन में उल्लास,उत्साह एवं गरिमामय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि-विधायक कादीपुर राजेश गौतम,मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह,ब्लाक प्रमुख भदैयॉ राजेन्द्र वर्मा,जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0), जिला कार्यक्रम अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक,सहित अन्य अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए नवविवाहित दंपतियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी योजना है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी नवदंपतियों के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि शासन की पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप समारोह में शामिल प्रत्येक जोड़े का विवाह से पूर्व फिंगर रजिस्ट्रेशन (बायोमेट्रिक सत्यापन) कराया गया। सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत ही संबंधित जोड़ों को विवाह मंडप अथवा निकाह स्थल पर भेजा गया, जिससे योजना का लाभ केवल पात्र लाभार्थियों को ही प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। विवाह एवं निकाह की संपूर्ण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। नवदंपतियों एवं उनके परिजनों के लिए पेयजल, बैठने, चिकित्सा, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी।
विधायक कादीपुर द्वारा जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री समाज कल्याण के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा सरकार द्वारा योजनान्तर्गत दिये जा रहे लाभ के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। समारोह के दौरान विधायक कादीपुर,ब्लाक प्रमुख भदैया द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर उनको शुभाशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आयोजन में बड़ी संख्या में परिजन एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे और नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित यह समारोह जनपद में सामाजिक समानता, महिला सशक्तिकरण एवं जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह ‘मदन’ बोले— सेवा और स्वच्छता का अभियान मौसम का मोहताज नहीं*
इस अवसर पर गोमती मित्र मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह ‘मदन’ ने कहा की जब तक समाज का प्रत्येक नागरिक नदी और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेगा तब तक हमारा प्रयास जारी रहेगा। आज का श्रमदान यह संदेश देता है कि सेवा और संकल्प मौसम के मोहताज नहीं होते।
वरिष्ठ पदाधिकारी मुन्ना सोनी ने कहा की बारिश में भीगते हुए कार्य करने वाले सभी गोमती मित्र वास्तव में समाज के लिए प्रेरणा हैं,हमारा उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों में नदी संरक्षण और स्वच्छता के प्रति स्थायी जागरूकता पैदा करना है।”
श्रमदान में गोमती मित्र मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह ‘मदन’, प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, मुन्ना सोनी, राजेश पाठक, डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह, राकेश सिंह ‘दद्दू’, रामु सोनी, युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा, सोनू सिंह, आलोक तिवारी, अरुण अग्रहरि सहित अनेक गोमती मित्र उपस्थित रहे।
Jul 23 2026, 14:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2