/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई संपन्न Gonda
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

*सात दिन में धनराशि जमा न करने पर 144 पुरानी समितियों के खिलाफ होगी एफआईआर*


*जनपद की सभी समितियों पर समय से यूरिया व डीएपी की उपलब्धता कराने के कड़े निर्देश*


*किसानों को किसी भी स्थिति में उर्वरक की कमी नहीं होनी चाहिए-जिलाधिकारी*


*आवंटन संबंधी शिकायत मिलने पर होगी सख्त विभागीय  कार्रवाई-जिलाधिकारी*


*गोण्डा 17 जुलाई,2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जनपद में उर्वरक वितरण एवं उठान व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त उर्वरक बिक्री केंद्र प्रभारियों, बी-पैक्स, डीसीडीएफ, क्रय-विक्रय सहकारी संघ के सचिवों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने की रणनीति पर चर्चा करना रहा।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद की सभी सहकारी समितियों एवं उर्वरक बिक्री केंद्रों पर यूरिया एवं डीएपी की शत-प्रतिशत उपलब्धता समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुचारु रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जनपद की 144 पुरानी समितियां यदि सात दिवस के भीतर निर्धारित धनराशि जमा नहीं करती हैं, तो उनके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं एवं उर्वरक वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

जिलाधिकारी ने बैठक में यह भी स्पष्ट किया कि उर्वरक आवंटन एवं वितरण से संबंधित यदि किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित अधिकारी उसके लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से नियमित निगरानी, प्रभावी समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को निर्बाध रूप से उर्वरक उपलब्ध हो सके।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से किसानों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उर्वरक वितरण व्यवस्था को प्रभावी, पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाए रखने का आह्वान किया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एआर कोऑपरेटिव रवि शंकर चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समस्त उर्वरक बिक्री केंद्र प्रभारी, बी-पैक्स, डीसीडीएफ एवं सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जनपद में फार्मर रजिस्ट्री अभियान को मिली नई गति, 78.85 प्रतिशत का लक्ष्य हुआ पूर्ण

*विशेष शिविरों से अभियान में आई तेजी, प्रदेशीय रैंकिंग में जनपद ने लगाई लम्बी छलांग*


*फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को मिलेगा योजनाओं का सहज लाभ-सीडीओ*


*विशेष शिविरों और नियमित समीक्षा से मिली जनपद को सफलता*


*जिलाधिकारी ने किसानों से की फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील*

*गोण्डा, 17 जुलाई, 2026*।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित कृषि एवं कृषक हित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों तक सरल एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित फार्मर रजिस्ट्री अभियान में जनपद गोण्डा ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। जिलाधिकारी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के परिणामस्वरूप जनपद में अब तक 4,58,532 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण हो चुकी है, जो निर्धारित 5,81,533 किसानों के लक्ष्य का 78.85 प्रतिशत है। इस उपलब्धि के साथ प्रदेशीय रैंकिंग में जनपद 73वें स्थान से सुधारकर 69वें स्थान पर पहुंच गया है।

फार्मर रजिस्ट्री शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से प्रत्येक किसान को एक यूनिक फार्मर आईडी उपलब्ध कराई जाती है। इस आईडी के जरिए किसान का समस्त विवरण ऑनलाइन सुरक्षित रहता है, जिससे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, खाद, बीज, कीटनाशक, कृषि यंत्रीकरण, सोलर पम्प, धान एवं गेहूं खरीद, गन्ना पर्ची, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) सहित अन्य कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए बार-बार खतौनी, आधार एवं अन्य अभिलेख प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं रहती। फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसान के पास खतौनी, आधार कार्ड तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।

जनपद में अधिक अवशेष वाले 1,192 ग्राम पंचायतों में 20 जून से 18 जुलाई, 2026 तक प्रथम चरण का विशेष अभियान संचालित किया गया। ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में कृषि विभाग के कर्मचारियों, लेखपालों, पंचायत सहायकों, ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों की उपस्थिति में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई गई। अभियान की सतत निगरानी के लिए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रतिदिन चार चरणों में समीक्षा की गई। साथ ही खाद एवं बीज विक्रय केन्द्रों पर भी फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए तथा कंट्रोल रूम स्थापित कर प्रत्येक दो घंटे पर प्रगति की समीक्षा की जा रही है।

फार्मर रजिस्ट्री अभियान का द्वितीय चरण 13 जुलाई, 2026 से पुनः ग्राम पंचायतों में विशेष शिविरों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इन शिविरों में फार्मर रजिस्ट्री के साथ-साथ फैमिली आईडी एवं आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी किसानों से अपील की है कि वे ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों अथवा निकटतम जन सेवा केन्द्र पर पहुंचकर शीघ्र अपनी फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराएं तथा फैमिली आईडी एवं आयुष्मान कार्ड भी बनवाएं, ताकि शासन द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी एवं कृषि संबंधी योजनाओं का समयबद्ध और निर्बाध लाभ प्राप्त किया जा सके।
ग्रामीण पृष्ठभूमि का युवक बना उपनिरीक्षक
गोंडा।  प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में जिले के युवक भी अब पीछे नहीं हैं मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी हुआ जिसमें स्थानीय नेवाजी पुरवा बेहड़ा चौबे निवासी रामबोध मिश्रा के पुत्र शुभम मिश्रा निवासी ने ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 65वां स्थान तथा ओपन केटेगरी में 1620वीं रैंक प्राप्त करके अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है आपको बता दें आज के समय में भी ग्रामीण इलाकों के बच्चों में पुलिस, आर्मी और अग्निवीर के क्षेत्र में करियर बनाने की विशेष रूचि रहती है इसका परिणाम लगभग हर भर्ती में देखने को मिलता है इस बार भी एसआई भर्ती परीक्षा में जिले से भारी संख्या में अभ्यर्थी पास होकर यह साबित किया है की ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है अपने सेलेक्शन पर शुभम ने बताया की वह विगत कुछ वर्षों से शिवा कंपटीशन हब एंड लाइब्रेरी में पाठक सर के मार्गदर्शन में संघर्षरत थे अब परीक्षा परिणाम आया तो माता-पिता के साथ पाठक सर भी भाव विभोर हो उठे शुभम की कहानी इसलिए भी दिलचस्प है क्यूंकि विगत कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कुछ अंकों के कारण इनका सिलेक्शन नहीं हो पाया था ऐसी स्थिति में शुभम काफ़ी निराश थे लेकिन इस बार उपनिरीक्षक भर्ती में चयनित होकर अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया शुभम के सफलता पर उनके परिजनों सहित ग्राम वासियों एवं शिवा कंपटीशन हब के संचालक डॉ अजय पाठक ने बधाई दी है।
दिव्यांगजनों की सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता के लिए गोण्डा पुलिस की विशेष पहल

सीपीयू टीम द्वारा गाँव-गाँव पहुंचकर 46 दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनकर किया गया निस्तारण-

गोण्डा। अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जनपद गोण्डा पुलिस द्वारा दिव्यांगजनों की सुरक्षा, सम्मान, सहायता एवं उनके साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से विशेष कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान प्रारम्भ किया गया है। वर्तमान सामाजिक परिवेश को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में निवास करने वाले दिव्यांगजनों का चिन्हीकरण कर उनका विवरण संकलित किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक थाने की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) गठित की गई है, जो नियमित रूप से दिव्यांगजनों से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुरक्षा संबंधी चिंताओं की जानकारी प्राप्त करेगी। अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजन रजिस्टर तैयार किया गया है, जिसमें उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर, आयु, दिव्यांगता का प्रकार, स्वास्थ्य एवं सामाजिक स्थिति सहित संपर्क से संबंधित आवश्यक विवरण अंकित किया जाएगा। सीपीयू टीम द्वारा प्रत्येक सप्ताह निर्धारित दिवसों (सोमवार, बुधवार एवं शनिवार) को दिव्यांगजनों से संपर्क स्थापित कर उनका कुशलक्षेम जाना जाएगा तथा चिन्हित दिव्यांगजनों की व्यक्तिगत, सामाजिक, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक समस्याओं की जानकारी प्राप्त की जाएगी। प्राप्त समस्याओं के आधार पर आवश्यकता अनुसार समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर उन्हें यथोचित सहायता, आवश्यक सुविधाएं एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं सीपीयू टीमों को निर्देशित किया गया है कि वे दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाते हुए नियमित संवाद स्थापित करें तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उक्त अभियान के क्रम में आज दिनांक 15.07.2026 को जनपदीय सीपीयू टीम द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 46 दिव्यांगजनों से उनके आवास पर पहुंचकर संपर्क स्थापित किया गया। इनमें थाना कोतवाली नगर के 03, खरगूपुर के 02, इटियाथोक के 02, धानेपुर के 03, मोतीगंज के 04, मनकापुर के 03, छपिया के 10, खोड़ारे के 02, उमरी बेगमगंज के 01, वजीरगंज के 04, नवाबगंज के 01, कोतवाली कर्नलगंज के 02, कौड़िया के 02, परसपुर के 02, कटरा बाजार के 02 तथा महिला थाना के 02 दिव्यांगजन शामिल रहे। संपर्क अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा दिव्यांगजनों का कुशलक्षेम जाना गया तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। साथ ही उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु जागरूक किया गया। गोण्डा पुलिस की इस जनहितकारी एवं संवेदनशील पहल की दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों द्वारा सराहना की गई तथा उन्होंने पुलिस के प्रति अपना विश्वास एवं संतोष व्यक्त किया।
नवाबगंज पुलिस की एक संयुक्त टीम ने नवाबगंज पुलिस स्टेशन के दुर्गागंज माझा गांव में ड्रोन की सहायता से अचानक छापेमारी
गोण्डा। जनपद की आबकारी विभाग और नवाबगंज पुलिस की एक संयुक्त टीम ने नवाबगंज पुलिस स्टेशन के दुर्गागंज माझा गांव में ड्रोन की सहायता से अचानक छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान माझा क्षेत्र से लगभग 500 लीटर अवैध कच्ची शराब, चार अवैध शराब भट्टियां और 2000 किलोग्राम कच्चा माल बरामद किया गया और मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में नवाबगंज पुलिस स्टेशन में आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत छह व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

*सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक रणनीति पर हुआ मंथन*

*गोण्डा  जुलाई,2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के समस्त पदाधिकारीगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें।

*मजदूर यात्रियों के लिए किराया कार्ड एवं mParivahan ऐप के प्रचार-प्रसार पर जोर*

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रम विभाग द्वारा मजदूर यात्रियों की सुविधा के लिए किराया कार्ड जारी किए जाएं, जिससे उन्हें यात्रा के दौरान निर्धारित सुविधाओं का लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि आमजन के बीच mParivahan ऐप के प्रति व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि लोग डिजिटल माध्यम से वाहन संबंधी आवश्यक सेवाओं एवं दस्तावेजों का सरलता से उपयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सड़क सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है और इसके लिए सभी संबंधित विभाग समन्वित प्रयास करें।

*दुर्घटना पीड़ितों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा पीएम कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दुर्घटना की स्थिति में घटनास्थल के निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से ही घायल व्यक्तियों को आवश्यकता अनुसार सीधे निकटवर्ती एम्पैनल्ड अस्पतालों में रेफर किया जाए, जिससे उन्हें समय पर बेहतर उपचार मिल सके और बहुमूल्य जीवन की रक्षा की जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों को इस व्यवस्था को पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ लागू करने के निर्देश दिए।


*विद्यालयों में सड़क सुरक्षा शिक्षा को बढ़ावा देने पर बल*

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति बच्चों में प्रारंभिक स्तर से ही जागरूकता विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्राथमिक, जूनियर एवं इंटरमीडिएट स्तर तक के विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा संबंधी विषयवस्तु को शामिल कराने के लिए आवश्यक पहल की जाए।

बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों एवं समिति के पदाधिकारियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित कराने तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

सभी अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनसहभागिता बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, एआरटीओ प्रशासन आर.सी. भारतीय, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिटी, पुलिस क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं समिति के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
रिश्वत लेते पकड़े गए नजूल अमीन पर गिरी गाज, शुरू हुई निलंबन कार्रवाई

गोण्डा। नगर पालिका के नजूल अमीन गुरुचरण पाण्डेय की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन टीम द्वारा 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किए जाने के बाद मंगलवार से उनके खिलाफ निलंबन और विभागीय जांच की कार्रवाई शुरू हो गई है।
एंटी करप्शन देवीपाटन मंडल की टीम ने सोमवार को गुरुचरण पाण्डेय को 1 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।मंगलवार सुबह 10 बजे नगर पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी विशाल कुमार ने अध्यक्ष से गुरुचरण पाण्डेय के निलंबन को लेकर रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलते ही उन्हें निलंबित किया जाएगा। साथ ही पूरे मामले में विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने भी प्रकरण का संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रभारी ईओ से पूरी रिपोर्ट तलब करते हुए गिरफ्तार नजूल अमीन के खिलाफ निलंबन सहित अन्य सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम ने 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत काम करने को कहा है।गुरुचरण पाण्डेय की गिरफ्तारी के बाद नगर पालिका में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार कई कर्मचारी डर के कारण अपना मोबाइल बंद कर गायब हो गए हैं।वहीं भाजपा महिला मोर्चा अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रत्ना वर्मा ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि गुरुचरण पाण्डेय 33 सालों से एक ही पद पर तैनात थे। ऐसे में यह रिश्वतखोरी का खेल अकेले उनके दम पर नहीं चल रहा होगा।रत्ना वर्मा ने आशंका जताई कि इस गिरोह में नगर पालिका अध्यक्ष और अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि "6 लाख में मामला सेटल हुआ था और 1 लाख टोकन मनी लेते समय पकड़े गए हैं।"फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।
संगीतमयी श्रीराम कथा में उमड़े श्रद्धालु, धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर प्रसंग ने बांधा समां
कर्नलगंज गोंडा। कर्नलगंज परसपुर मार्ग स्थित ग्राम बबुरास के मरीमाता मंदिर परिसर में आयोजित नवदिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र बनी हुई है। कथा के प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त कर रहे हैं। संगीतमयी प्रस्तुति और आकर्षक झांकियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया है। इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ 7 जुलाई को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ था। कलश स्थापना के साथ ही नवदिवसीय श्रीराम कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन सायं सात बजे से हरि इच्छा तक आचार्य संजय मिश्रा श्रद्धालुओं को संगीतमयी शैली में श्रीराम कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा के दौरान भजनों और मधुर संगीत के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा और धर्म के संदेशों को सरल एवं भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। कथा के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की जा रही हैं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक मंदिर परिसर में डटे रहते हैं। सोमवार की संध्या कथा के दौरान आचार्य संजय मिश्रा ने धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और धर्म का सर्वोत्तम उदाहरण है। धनुष यज्ञ का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने पराक्रम के साथ विनम्रता और आदर्श आचरण का भी परिचय दिया, जिससे समाज को सदैव प्रेरणा मिलती है। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर जय श्रीराम के जयघोष करते रहे। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं को बैठने सहित सभी व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। कथा में आसपास के क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर केदारनाथ सिंह, रिंकू सिंह, भीम गोस्वामी, सिद्धनाथ दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। महिलाओं, युवाओं और बच्चों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने धार्मिक आयोजन को और अधिक भव्य बना दिया। आयोजकों ने बताया कि कथा के आगामी दो दिनों तक भगवान श्रीराम के विभिन्न प्रेरणादायक प्रसंगों का संगीतमयी वर्णन किया जाएगा।
मुलायम अखिलेश के विवादित पोस्टर से जिले में चढ़ा सियासी पारा,सपा ने हटवाई होर्डिंग
*भाजपा पर सपा को बदनाम करने का लगाया आरोप

गोंडा।जिले में समाजवादी पार्टी के संस्थापक व दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर लगाए गए विवादित पोस्टरों से मंगलवार को जिले का सियासी पारा चढ़ गया।बताते चलें कि गोंडा लखनऊ राजमार्ग पर बालपुर बाजार के पास लगाए गए इन पोस्टरों में हनुमानगढ़ी अयोध्या में नमाज के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा गया था।पोस्टर सामने आने के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच इसकी चर्चा होती रही।सूचना मिलने के बाद मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष दीपु यादव मौके पर पहुंचे और दोनों स्थानों पर लगे चारों विवादित पोस्टर हटवा दिए।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिये पोस्टरों की जानकारी मिली थी,जिसके बाद तत्काल कार्यकर्ताओं को भेजकर उन्हें हटवा दिया गया।अरशद हुसैन ने कहा कि किसी को इस तरह किसी भी नेता या दल की छवि खराब करने की कोशिश स्वीकार नहीं की जा सकती।उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी में नमाज वहां के महंत की अनुमति से हुई थी,इसमें न तो मुलायम सिंह यादव और न तो अखिलेश यादव की कोई भूमिका थी।उन्होने बताया कि इस मामले में शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।उनका कहना है कि समाजवादी पार्टी की बढ़ती सक्रियता से भाजपा परेशान है और इसी वजह से उसकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।विवादित पोस्टर पर किसी व्यक्ति या संगठन का नाम नहीं अंकित था।ऐसे में इन्हें लगाने वालों की पहचान को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।फिलहाल पोस्टर हटाए जा चुके हैं और  सपा ने मामले में कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
रामायणकालीन विरासत के संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, विकसित होगा गोंडा स्थित अष्टावक्र ऋषि आश्रम रामघाट
*...जहां सरयू की धारा पहुंचाने को प्रभु श्रीराम ने साधा था बाण, उस पावन रामघाट के विकास को मिली आस्था की उड़ान*

*प्रभु श्री राम से जुड़े आस्था स्थल को संवार रहा उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, रामायण की अमर गाथा का साक्षी रहा है रामघाट*

*क्यूआर कोड स्कैन करते ही जान सकेंगे तीर्थ स्थल का इतिहास, नई पीढ़ी के लिए होगा और आसान*

*विरासत को संरक्षित कर भविष्य को सशक्त बना रहा यूपी टूरिज्म- जयवीर सिंह*

*गोंडा, 14 जुलाई 2026* - रामायण काल से जुड़ी आस्था और विरासत को संवारने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। रामायण सर्किट अंतर्गत जनपद गोंडा के त्रेतायुगीन दिव्य पौराणिक तीर्थ स्थल श्री अष्टावक्र ऋषि आश्रम रामघाट का पर्यटन विकास कराया जा रहा है। मान्यता है कि इसी स्थान पर भगवान श्रीराम ने बाण का संधान कर उसे दक्षिण दिशा में छोड़ा था। इसके परिणामस्वरूप सरयू नदी से निकली एक जलधारा यहां से होकर पुनः सरयू में जा मिली थी। मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास योजना के तहत इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 66.86 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 'गोंडा स्थित श्री अष्टावक्र ऋषि आश्रम रामघाट धार्मिक और पौराणिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। पर्यटन विकास कार्यों से तीर्थ स्थल पर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और श्रद्धालुओं व पर्यटकों को बेहतर वातावरण मिलेगा। परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इससे गोंडा जिले की पर्यटन पहचान और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 की पहली तिमाही में जनपद में 3.41 लाख से अधिक पर्यटकों का आगमन हुआ।'

*क्या होंगे विकास कार्य?*
त्रेतायुगीन आस्था और इतिहास से जुड़े इस पर्यटन स्थल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षक बनाया जाएगा। आगंतुकों की सुविधा को केंद्र में रखकर यहां मूलभूत पर्यटन सुविधाओं का व्यापक विकास किया जाएगा। परिसर में विश्राम, ध्यान और योग जैसी गतिविधियों के लिए अत्याधुनिक बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण होगा। साथ ही सुगम भ्रमण पथ, आकर्षक लाइटिंग और त्रेतायुगीन इतिहास से रूबरू कराती विशेष बेंच स्थापित की जाएंगी।

नई पीढ़ी को इस पौराणिक धरोहर से जोड़ने के लिए क्यूआर कोड युक्त आधुनिक साइनेज भी लगाए जाएंगे। इन क्यूआर कोड को स्कैन करते ही आगंतुक अपने मोबाइल पर स्थल का इतिहास, धार्मिक महत्व और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां देख सकेंगे। परियोजना के प्रथम चरण के लिए 50 लाख रुपए की धनराशि जारी कर दी गई है, जबकि निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) को सौंपी गई है।

*प्रभु श्री राम से जुड़ा है 'रामघाट' का इतिहास*
श्री अष्टावक्र ऋषि आश्रम गोण्डा जनपद के तरबगंज तहसील क्षेत्र के अमदही ग्राम पंचायत में स्थित है। वनवास से लौटने के बाद प्रभु श्रीराम ने अश्वमेध यज्ञ का आयोजन किया था। जनश्रुति है कि उन्होंने अष्टावक्र ऋषि को भी आमंत्रित किया, लेकिन ऋषि ने छह माह तक चलने वाले यज्ञ अनुष्ठान का हवाला देकर आने में असमर्थता जताई। जिज्ञासावश श्रीराम स्वयं रामघाट स्थित आश्रम पहुंचे। ऋषि ने बताया कि अनुष्ठान के लिए तीन कोस दूर सरयू से जल लाना पड़ता है। इस पर श्रीराम ने बाण चलाकर सरयू की जलधारा आश्रम तक पहुंचा दी। यह धारा बाद में बरसोत नाम से प्रसिद्ध हुई। मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने यहीं स्नान किया। ऋषि अष्टावक्र का यज्ञ संपन्न कराया और उन्हें अपने साथ अयोध्या ले गए। तभी से यह स्थान रामघाट के नाम से जाना जाता है।

*रामायण सर्किट को मिल रहा विस्तार*
रामायण सर्किट को विस्तार देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार नए आस्था केंद्रों को जोड़ रही है। इसी कड़ी में अब अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए गोंडा स्थित पौराणिक अष्टावक्र ऋषि आश्रम एक नए आध्यात्मिक गंतव्य के रूप में विकसित हो रहा है। राम जन्मभूमि से महज एक घंटे की दूरी पर तरबगंज क्षेत्र की अमदही ग्राम पंचायत में स्थित यह प्राचीन आश्रम श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति के साथ प्राकृतिक वातावरण का भी अनुभव कराएगा। राज्य की राजधानी लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा लगभग 120 किलोमीटर की दूरी तय कर भी यहां ढाई से तीन घंटे में पहुंचा जा सकता है। वहीं, रेल मार्ग से आने वाले यात्रियों के लिए गोंडा जंक्शन निकटतम प्रमुख रेलवे स्टेशन है। 

*विरासत को संरक्षित कर भविष्य को सशक्त बना रहे- मंत्री*
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 'त्रेतायुगीन श्री अष्टावक्र ऋषि आश्रम रामघाट जैसे पौराणिक तीर्थ स्थलों का विकासb हमारी विरासत को संरक्षित करते हुए भविष्य की संभावनाओं को सशक्त बनाने का माध्यम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र के साथ आस्था, पर्यटन और स्थानीय विकास को एक सूत्र में पिरोकर प्रदेश को धार्मिक पर्यटन मानचित्र शिखर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।'