दिव्यांगजनों की सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता के लिए गोण्डा पुलिस की विशेष पहल
![]()
![]()
सीपीयू टीम द्वारा गाँव-गाँव पहुंचकर 46 दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनकर किया गया निस्तारण-
गोण्डा। अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जनपद गोण्डा पुलिस द्वारा दिव्यांगजनों की सुरक्षा, सम्मान, सहायता एवं उनके साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से विशेष कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान प्रारम्भ किया गया है। वर्तमान सामाजिक परिवेश को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में निवास करने वाले दिव्यांगजनों का चिन्हीकरण कर उनका विवरण संकलित किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक थाने की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) गठित की गई है, जो नियमित रूप से दिव्यांगजनों से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुरक्षा संबंधी चिंताओं की जानकारी प्राप्त करेगी। अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजन रजिस्टर तैयार किया गया है, जिसमें उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर, आयु, दिव्यांगता का प्रकार, स्वास्थ्य एवं सामाजिक स्थिति सहित संपर्क से संबंधित आवश्यक विवरण अंकित किया जाएगा। सीपीयू टीम द्वारा प्रत्येक सप्ताह निर्धारित दिवसों (सोमवार, बुधवार एवं शनिवार) को दिव्यांगजनों से संपर्क स्थापित कर उनका कुशलक्षेम जाना जाएगा तथा चिन्हित दिव्यांगजनों की व्यक्तिगत, सामाजिक, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक समस्याओं की जानकारी प्राप्त की जाएगी। प्राप्त समस्याओं के आधार पर आवश्यकता अनुसार समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर उन्हें यथोचित सहायता, आवश्यक सुविधाएं एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं सीपीयू टीमों को निर्देशित किया गया है कि वे दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाते हुए नियमित संवाद स्थापित करें तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उक्त अभियान के क्रम में आज दिनांक 15.07.2026 को जनपदीय सीपीयू टीम द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 46 दिव्यांगजनों से उनके आवास पर पहुंचकर संपर्क स्थापित किया गया। इनमें थाना कोतवाली नगर के 03, खरगूपुर के 02, इटियाथोक के 02, धानेपुर के 03, मोतीगंज के 04, मनकापुर के 03, छपिया के 10, खोड़ारे के 02, उमरी बेगमगंज के 01, वजीरगंज के 04, नवाबगंज के 01, कोतवाली कर्नलगंज के 02, कौड़िया के 02, परसपुर के 02, कटरा बाजार के 02 तथा महिला थाना के 02 दिव्यांगजन शामिल रहे। संपर्क अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा दिव्यांगजनों का कुशलक्षेम जाना गया तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। साथ ही उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु जागरूक किया गया। गोण्डा पुलिस की इस जनहितकारी एवं संवेदनशील पहल की दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों द्वारा सराहना की गई तथा उन्होंने पुलिस के प्रति अपना विश्वास एवं संतोष व्यक्त किया।



गोण्डा। जनपद की आबकारी विभाग और नवाबगंज पुलिस की एक संयुक्त टीम ने नवाबगंज पुलिस स्टेशन के दुर्गागंज माझा गांव में ड्रोन की सहायता से अचानक छापेमारी की।
कर्नलगंज गोंडा। कर्नलगंज परसपुर मार्ग स्थित ग्राम बबुरास के मरीमाता मंदिर परिसर में आयोजित नवदिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र बनी हुई है। कथा के प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त कर रहे हैं। संगीतमयी प्रस्तुति और आकर्षक झांकियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया है। इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ 7 जुलाई को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ था। कलश स्थापना के साथ ही नवदिवसीय श्रीराम कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन सायं सात बजे से हरि इच्छा तक आचार्य संजय मिश्रा श्रद्धालुओं को संगीतमयी शैली में श्रीराम कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा के दौरान भजनों और मधुर संगीत के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा और धर्म के संदेशों को सरल एवं भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। कथा के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की जा रही हैं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक मंदिर परिसर में डटे रहते हैं। सोमवार की संध्या कथा के दौरान आचार्य संजय मिश्रा ने धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और धर्म का सर्वोत्तम उदाहरण है। धनुष यज्ञ का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने पराक्रम के साथ विनम्रता और आदर्श आचरण का भी परिचय दिया, जिससे समाज को सदैव प्रेरणा मिलती है। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर जय श्रीराम के जयघोष करते रहे। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं को बैठने सहित सभी व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। कथा में आसपास के क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर केदारनाथ सिंह, रिंकू सिंह, भीम गोस्वामी, सिद्धनाथ दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। महिलाओं, युवाओं और बच्चों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने धार्मिक आयोजन को और अधिक भव्य बना दिया। आयोजकों ने बताया कि कथा के आगामी दो दिनों तक भगवान श्रीराम के विभिन्न प्रेरणादायक प्रसंगों का संगीतमयी वर्णन किया जाएगा।
*भाजपा पर सपा को बदनाम करने का लगाया आरोप
*...जहां सरयू की धारा पहुंचाने को प्रभु श्रीराम ने साधा था बाण, उस पावन रामघाट के विकास को मिली आस्था की उड़ान*
गोण्डा। आज दिनांक 14.07.2026 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा उ0प्र0 होमगार्ड सीधी भर्ती-2025 के अन्तर्गत अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण(डीवी/पीएसटी) हेतु पुलिस लाइन में बनाए गए बोर्ड का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा अभ्यर्थियों के प्रवेश द्वार, बायोमैट्रिक स्थल, अभ्यार्थियों के होल्डिंग एरिया/बैठने के स्थान व डीवी/पीएसटी स्थल पर लगाए गए सी0सी0टी0वी0 कैमरों की स्थिति को चेक सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा कार्यदायी संस्था (परीक्षण संचालन/सुरक्षा) के अधिकारियों को डीवी/पीएसटी की जो नियम एवं शर्ते है, उनके अनुरूप ही सभी अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण किए जाने तथा किसी भी प्रकार की कोई अनियमिता न होने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को उनके कर्तब्यों के प्रति सतर्क और जिम्मेदार रहने हेतु निर्देशित किया गया ।
*घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से 28 बाढ़ चौकियां सक्रिय
Jul 16 2026, 18:06
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k