/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png StreetBuzz पुरानी जेल की जमीन पर मिला कटा हुआ मानव पैर, इलाके में सनसनी, अस्पताल का मेडिकल वेस्ट या सोची-समझी हत्या, सवालों के घेरे में जिम्मेदार Azamgarh
पुरानी जेल की जमीन पर मिला कटा हुआ मानव पैर, इलाके में सनसनी, अस्पताल का मेडिकल वेस्ट या सोची-समझी हत्या, सवालों के घेरे में जिम्मेदार
उपेंद्र कुमार पांडेय

आजमगढ़। शहर कोतवाली से मात्र कुछ ही दूरी पर स्थित पुरानी जेल की जमीन पर एक कटा हुआ मानव पैर मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बीच शहर में मानव अंग मिलने की खबर फैलते ही मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पुरानी जेल और उसके आसपास के पूरे इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया, ताकि कटे हुए पैर के बाकी शरीर का पता लगाया जा सके। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद भी शरीर का कोई अन्य हिस्सा बरामद नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए कटे हुए पैर को सील-पैक कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों में कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं, जिसमें मेडिकल वेस्ट की लापरवाही, दूसरी हत्या की साजिश बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नगरपालिका की गाड़ी द्वारा किसी निजी या सरकारी अस्पताल का कचरा पास में ही बने डंपिंग यार्ड में लाकर फेंका गया था। आशंका जताई जा रही है कि पैर उसी मेडिकल वेस्ट का हिस्सा था, जिसे बाद में कोई आवारा कुत्ता वहां से खींचकर सड़क के पास ले आया।
दूसरी आशंका यह भी जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति की हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शरीर के टुकड़े कर यहाँ फेंके गए हों। इस संवेदनशील घटना ने प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि यह किसी अस्पताल का मेडिकल वेस्ट है, तो नियमों को ताक पर रखकर मानव अंग को शहर के भीड़भाड़ वाले डंपिंग यार्ड में क्यों फेंका गया? क्या चंद रुपयों के लालच में जनता के स्वास्थ्य और भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है? और वही यदि यह मामला हत्या का है, तो शहर के व्यस्तम इलाके में शव के टुकड़े फेंक दिए गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। इस पूरे मामले पर आजमगढ़ पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डंपिंग यार्ड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
उप जिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह एवं राजकुमार बैठा को वेदांता इंटरनेशनल स्कूल ने दी भावभीनी विदाई
उपेंद्र कुमार पांडेय


आजमगढ़। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में उप जिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह के अपर जिलाधिकारी पद पर पदोन्नति एवं मैनपुरी स्थानांतरण के अवसर पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त की गईं।

समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने कहा कि श्री श्याम प्रताप सिंह ने अपने कार्यकाल में प्रशासनिक कुशलता, निष्पक्षता और जनसेवा का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा। उन्होंने राजस्व एवं भूमि विवादों के प्रभावी निस्तारण, धार्मिक एवं सामाजिक विषयों के शांतिपूर्ण समाधान तथा जनहित के अनेक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके कार्यों की प्रशंसा स्वयं जिलाधिकारी भी समय-समय पर करते रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि श्याम प्रताप सिंह का अनुशासित व्यक्तित्व, समय के प्रति सम्मान और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

अपने संबोधन में श्याम प्रताप सिंहउपजिलाधिकारी ने वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रबंधन की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का भी उत्कृष्ट केंद्र है। उन्होंने विद्यालय परिवार को निरंतर प्रगति एवं सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत एवं विदाई गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। कृष्ण मिश्रा के नेतृत्व में परेड के माध्यम से मुख्य अतिथि को स्वागत कक्ष तक सम्मानपूर्वक लाया गया। वहीं इंजीनियर इंद्रजीत साहनी द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण विदाई गीत ने पूरे वातावरण को भावुक बना दिया।

इसी क्रम में उप जिलाधिकारी निजामाबाद राजकुमार बैठा को उनके सिधारी स्थित आवास पर प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने अपने परिवार के साथ भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

शिव गोविंद सिंह ने कहा कि राजकुमार बैठा ने अपने सरल, सौम्य एवं जनहितैषी व्यक्तित्व से सभी के हृदय में विशेष स्थान बनाया है। उनका स्नेह एवं आत्मीय व्यवहार सदैव स्मरणीय रहेगा।

विदाई के अवसर पर श्री राजकुमार बैठा ने भावुक होते हुए कहा, "प्रशासनिक सेवा में अनेक लोगों से मुलाकात होती है, लेकिन कुछ परिवार ऐसे होते हैं जो स्थानांतरण के बाद भी दिल में बसे रहते हैं। शिव गोविंद सिंह और उनका परिवार मेरे लिए ऐसा ही परिवार है। आप सभी का स्नेह और सम्मान मैं जीवनभर नहीं भूलूँगा।"

समारोह के अंत में दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल प्रशासनिक जीवन की कामना करते हुए विद्यालय परिवार एवं उपस्थित लोगों ने उन्हें अश्रुपूरित नेत्रों से भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर डॉ. बी. डी. सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पुरानी जेल की जमीन पर मिला कटा हुआ मानव पैर, इलाके में सनसनी, अस्पताल का मेडिकल वेस्ट या सोची-समझी हत्या, सवालों के घेरे में जिम्मेदार
उपेंद्र कुमार पांडेय

आजमगढ़। शहर कोतवाली से मात्र कुछ ही दूरी पर स्थित पुरानी जेल की जमीन पर एक कटा हुआ मानव पैर मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बीच शहर में मानव अंग मिलने की खबर फैलते ही मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पुरानी जेल और उसके आसपास के पूरे इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया, ताकि कटे हुए पैर के बाकी शरीर का पता लगाया जा सके। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद भी शरीर का कोई अन्य हिस्सा बरामद नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए कटे हुए पैर को सील-पैक कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों में कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं, जिसमें मेडिकल वेस्ट की लापरवाही, दूसरी हत्या की साजिश बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नगरपालिका की गाड़ी द्वारा किसी निजी या सरकारी अस्पताल का कचरा पास में ही बने डंपिंग यार्ड में लाकर फेंका गया था। आशंका जताई जा रही है कि पैर उसी मेडिकल वेस्ट का हिस्सा था, जिसे बाद में कोई आवारा कुत्ता वहां से खींचकर सड़क के पास ले आया।
दूसरी आशंका यह भी जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति की हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शरीर के टुकड़े कर यहाँ फेंके गए हों। इस संवेदनशील घटना ने प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि यह किसी अस्पताल का मेडिकल वेस्ट है, तो नियमों को ताक पर रखकर मानव अंग को शहर के भीड़भाड़ वाले डंपिंग यार्ड में क्यों फेंका गया? क्या चंद रुपयों के लालच में जनता के स्वास्थ्य और भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है? और वही यदि यह मामला हत्या का है, तो शहर के व्यस्तम इलाके में शव के टुकड़े फेंक दिए गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। इस पूरे मामले पर आजमगढ़ पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डंपिंग यार्ड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
बाजरे के खेत में महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल
*पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल*

*मेडिकल जांच में खानापूर्ति का आरोप*




आजमगढ़। जिले के तरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत पट्टीभिखारी गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अकेली महिला को बाजरे के खेत में एक ही परिवार के चार लोगों द्वारा लाठी-डंडों, लात-घूसों से बेरहमी से पीटा जा रहा है। इस पूरी वारदात के दौरान वीडियो के पीछे खड़ी एक दो साल की मासूम बच्ची बिलख-बिलख कर रोती नजर आ रही है। मामले में घायल पीड़िता पूनम देवी की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 जुलाई घटना के दिन एक ही परिवार के चार नामजद आरोपियों सरिता, बबीता, बृजेश यादव और मां चनरमाके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, पीड़िता ने पुलिस की इस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पूनम देवी का आरोप है कि आरोपियों के रसूख और प्रभाव में आकर थानाध्यक्ष ने बेहद हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों को आसानी से छोड़ दिया। पीड़िता के मुताबिक, घटना से वक़्त वह खेत में धान की सोहाई कर रही थी। उसी दौरान आरोपी पाटीदार बृजेश यादव उसे अकेला पाकर जबरन बाजरे के खेत के अंदर खींचने का प्रयास किया। जब पीड़िता ने खुद को बचाने के लिए चीखना-चिल्लाना शुरू किया, तो आरोपी के परिवार के अन्य तीनों सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता का कहना है कि इस मारपीट में उसे शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने उसे तुरंत इलाज मुहैया कराने के बजाय दो दिनों तक इधर-उधर घुमाया। इसके बाद, तीसरे दिन शनिवार को उसे मेडिकल परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पीड़िता ने डॉक्टरों पर भी लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पूरे शरीर का ठीक से मेडिकल करने के बजाय सिर्फ एक हाथ के पंजे का आधा-अधूरा मेडिकल करके खानापूर्ति कर दी गई। अस्पताल पहुंची पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि आरोपियों द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और यह उसके साथ पांचवीं वारदात है। दो साल पहले भी उसके मासूम बेटे को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में उसे पुलिस अधीक्षक से मिलने जाने से भी रोका जा रहा है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्रदेश मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर सहजानंद राय का भव्य स्वागत, हरिऔध कला भवन में उमड़ा जनसैलाब

उपेंद्र कुमार पांडेय

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद भाजपा नेता सहजानंद राय के जनपद आजमगढ़ में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। शहर स्थित हरिऔध कला भवन में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रदेश मंत्री सहजानंद राय द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया । *मुख्य अतिथि के रूप में कारगार मंत्री दारा सिंह चौहान उपस्थित रहे ।* कार्यक्रम स्थल पहुँचने से पूर्व पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से लेकर कार्यक्रम स्थल तक कुल 21 स्थानों पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री का स्वागत किया ॥

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सहजानंद राय का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरा सभागार “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” तथा भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में लगाए गए नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में अपने लोकप्रिय नेता के स्वागत को लेकर विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली।

*अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश मंत्री सहजानंद राय* ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिसका वह पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका सार्वजनिक एवं संगठनात्मक जीवन छात्र राजनीति से प्रारंभ हुआ और उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में संगठन, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के संस्कार प्राप्त किए।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने समय-समय पर उन पर विश्वास जताते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे। उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष, भाजपा जिला महामंत्री,भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष, क्षेत्रीय मंत्री, क्षेत्रीय महामंत्री तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का अवसर मिला। आज प्रदेश मंत्री के रूप में मिली नई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ संगठन के प्रति और अधिक उत्तरदायित्व का विषय है।

सहजानंद राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का सम्मान होता है। उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता भी अपने परिश्रम और प्रतिबद्धता के बल पर संगठन के सर्वोच्च दायित्वों तक पहुंच सकता है और उनका स्वयं का राजनीतिक जीवन इसका प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश मंत्री के रूप में उनकी प्राथमिकता संगठन को और अधिक मजबूत बनाना, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखना होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

*समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान* ने कहा कि सहजानंद राय ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत विद्यार्थी परिषद से की और गांव-गांव, बूथ-बूथ तथा कार्यकर्ता-कार्यकर्ता के बीच जाकर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। उनकी मेहनत, संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें समय-समय पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

सहजानंद राय ने जिले के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष तक की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के बाद आज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया है। यह केवल सहजानंद राय का सम्मान नहीं, बल्कि आजमगढ़ के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा का भी सम्मान है।
 
*कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष लालगंज व संस्थापक अध्यक्ष स्वाभिमान मंच सूरज प्रकाश श्रीवास्तव* ने कहा कि आज का यह ऐतिहासिक स्वागत समारोह जनपद आजमगढ़ के कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सहजानंद राय जी को प्रदेश मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना न केवल उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव और संघर्ष का सम्मान है, बल्कि पूर्वांचल के लाखों कार्यकर्ताओं के परिश्रम का भी सम्मान है।
हरिऔध कला भवन में आयोजित इस अभिनंदन समारोह में जनपद के कोने-कोने से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह और ऊर्जा के साथ उनका स्वागत किया है, वह इस बात का प्रमाण है कि सहजानंद राय जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को नई प्रेरणा और दिशा मिलेगी।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश मंत्री के रूप में वह संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मैं कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिनके सहयोग और सहभागिता से यह समारोह सफल एवं यादगार बना।
   
कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न वक्ताओं ने सहजानंद राय के लंबे संगठनात्मक अनुभव, संघर्षशील व्यक्तित्व एवं जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व और अनुभव का लाभ प्रदेश संगठन को मिलेगा तथा उनके प्रदेश मंत्री बनने से आजमगढ़ सहित पूरे पूर्वांचल के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।


इस अवसर पर पूर्व सांसद संतोष सिंह, होम्योपैथी बोर्ड के पूर्व सदस्य श्याम नारायण सिंह दादा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ माला द्विवेदी,प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा घनश्याम पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम सिंह गुड्डू, क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्र,सच्चिदानंद सिंह,
हवलदार सिंह,चेयरमैन जिला सहकारी बैंक लक्ष्मण मौर्य, पूर्व विधायक बंदना सिंह, स्वाभिमान मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गार्गी तिवारी,पूर्व क्षेत्रीय मंत्री संदीप सिंह सोनू,पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, मीडिया प्रभारी मयंक श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव,जिला महामंत्री सीता चौहान, जिला संयोजक प्रवीण सिंह, जिला मंत्री अमन श्रीवास्तव, राज सिंह, ब्लॉक प्रमुख मिर्जापुर बलवंत यादव, ब्लॉक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह ,ब्लॉक प्रमुख मोहम्मदपुर विजय विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रमुख कोयलसा संतोष यादव,पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव,चेयरमैन फूलपुर रामशीष बरनवाल,सभासद पूनम सिंह ,नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा,डॉ राजेश यादव,डॉ मालती मिश्रा,सत्य प्रकाश मिश्रा, सौरभ कन्नौजिया ,संदीप राजभर,पल्लव श्रीवास्तव, सुनील आदि मौजूद रहे।
लखनऊ पहुंचकर परिवहन सचिव से मिला वाहन चालकों का प्रतिनिधिमंडल
    उपेंद्र कुमार पांडेय


आजमगढ़ में वाहन चालक कल्याण समिति संपूर्ण भारत के अनिश्चितकालीन धरने के बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव के नेतृत्व में चालकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ पहुंचकर परिवहन सचिव बी. के. सिंह से मुलाकात की। बैठक के दौरान संगठन ने परिवहन सचिव को अपनी 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इन मांगों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय चालक आयोग, ड्राइवर सुरक्षा बोर्ड और चालक कल्याण बोर्ड का गठन शामिल है। इसके अलावा, चालकों की समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाने और उनके त्वरित समाधान के लिए मध्यस्थता करने हेतु एक स्वतंत्र विभाग की स्थापना करने की भी मांग की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि वार्ता के बाद परिवहन सचिव ने विचार-विमर्श के लिए एक हफ्ते का समय मांगा है। साथ ही, उन्होंने अन्य मांगों को संबंधित विभागों तक पहुंचाने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि आजमगढ़ में चल रहे इस अनिश्चितकालीन धरने के दौरान जब चालकों ने भिक्षाटन और आमरण अनशन की चेतावनी दी, तब चौथे दिन प्रशासन हरकत में आया। इसके बाद आरटीओ प्रवर्तन सुनील दत्त और एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने खुद धरनास्थल पर पहुंचकर चालकों को सूचित किया कि परिवहन आयुक्त ने उन्हें वार्ता के लिए लखनऊ बुलाया है। इस आधिकारिक आश्वासन के बाद ही चालकों ने अपना धरना स्थगित किया था।
छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अंक पत्र वितरण समारोह आयोजित, अग्रसेन डिग्री कॉलेज में मिलेगा निःशुल्क प्रवेश
उपेंद्र कुमार पांडेय

आजमगढ़। स्थानीय श्री अग्रसेन इंटर कॉलेज में मंगलवार को पास आउट छात्राओं के लिए परीक्षा परिणाम और अंक पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक सुधीर अग्रवाल, प्रबंधक मनीष रतन अग्रवाल, अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, उप प्रबंधक पंकज अग्रवाल और गिरिराज अग्रवाल ने संयुक्त रूप से छात्राओं को अंक पत्र वितरित किए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।

इसके बाद, इंटर की पास आउट छात्राओं को अग्रसेन डिग्री कॉलेज की विशेष सुविधाओं से अवगत कराते हुए उन्हें आगे की उच्च शिक्षा के लिए दाखिला लेने हेतु प्रेरित किया गया।

इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनीष रतन अग्रवाल ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षकों की कड़ी मेहनत, समर्पण और सही मार्गदर्शन के बल पर ही छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वहीं, इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका सोनी ने छात्राओं को निरंतर परिश्रम, कड़े अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने की सीख दी।

महाविद्यालय के प्रबंधक सुधीर अग्रवाल ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा और उच्च शिक्षा के लिए यह जनपद का एक उत्कृष्ट और सुरक्षित संस्थान है। उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अग्रसेन इंटर कॉलेज की जो भी छात्राएं अग्रसेन डिग्री कॉलेज में दाखिला लेंगी, उन्हें निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा और महाविद्यालय की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने आगे बताया कि महाविद्यालय में सुयोग्य शिक्षकों द्वारा शिक्षा प्रदान की जाती है। यहाँ बी.ए., बी.एड., बी.कॉम., एम.ए., कला वर्ग के साथ-साथ हॉबी क्लासेस, एनसीसी और रोवर रेंजर्स जैसी सभी सह-शैक्षणिक गतिविधियां व सुविधाएं उपलब्ध हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अनुभव श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या में अभिभावकगण और विद्यालय के समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
वेदांता इंटरनेशनल स्कूल पर नवनियुक्त क्षेत्र अध्यक्ष विनोद राय का भव्य स्वागत

उपेंद्र कुमार पांडेय

आजमगढ़। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल पर नवनियुक्त क्षेत्र अध्यक्ष श्री विनोद राय के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष श्री ध्रुव सिंह ने का स्वागत एवं कार्यक्रम का संचालनकिया, जबकि विद्यालय के प्रबंधक शिव गोविंद सिंह ने अतिथियों किया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तिलक, माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री विनोद राय का आत्मीय स्वागत किया। इसके उपरांत उन्होंने बुढ़ऊ बाबा के मंदिर में भगवान शिव का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक शिव गोविंद सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ सामाजिक मूल्यों का संवर्धन भी विद्यालय की प्राथमिकता है। प्रबंधक शिव गोविंद सिंह ने विनोद राय को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। अपार जनसमूह द्वारा
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से विद्यालय के संरक्षक अरविंद कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश राय पूर्व जिला अध्यक्ष, श्रीकृष्ण पाल पूर्व जिला अध्यक्ष, गुलाब राय, शैलेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह डायरेक्टर सठियाव चीनी मिल, बृजेश यादव पूर्व उपाध्यक्ष, सिद्धार्थ सिंह उपाध्यक्ष, आलोक राय, सत्यम सिंह, गिरी जी, राजेश सिंह, बृजेंद्र पांडे, दुर्गा सिंह, आद्या सिंह, बृजेश राय, सतीश सिंह , अजय सिंह प्रधान, आलोक त्रिपाठी, सुजीत भूषण श्रीवास्तव, अरविन्द सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अनुज सिंह, चंद्रिका नंदन सिंह "मुन्ना बाबू", रविंद्र चौबे, किशन मिश्रा, दरोगा सिंह, देवेंद्र सिंह (प्रधान), डॉ. अनिल राय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन अतिथियों के प्रति आभार ज्ञाएपन एवं राष्ट्रहित व समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ।
एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का आजमगढ़ में शिक्षकों ने जोरदार और भव्य स्वागत


उपेंद्र कुमार पांडेय

आजमगढ़..रविवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में ब्रह्मस्थान स्थित शिक्षक सदन के 'भोला सिंह सभागार' में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स्नातक एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी और प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर सिंह का शिक्षकों ने पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया। संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने नेतृत्वकर्ताओं को अंगवस्त्रम पहनाया, जोरदार माल्यार्पण किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके इस भगीरथ प्रयास के लिए दिल से आभार व्यक्त किया।

शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्नातक एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवारत सभी प्राथमिक शिक्षकों को विभागीय टेट की परीक्षा कराकर सभी को सेवा में बनाए रखने का जो ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लिया है, वह सराहनीय है। इसके साथ ही सभी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का तोहफा देकर सरकार ने संवेदनशीलता का परिचय दिया है। शिक्षकों के लिए सरकार की ये उपलब्धियां वाकई बेमिसाल हैं, इसलिए यह सदन मुख्यमंत्री का सहर्ष अभिनंदन करता है।

शिक्षकों के उत्साह को दोगुना करते हुए एमएलसी देवेंद्र सिंह ने एक और बड़ा भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर भी वे लगातार शासन स्तर पर प्रयासरत हैं और उम्मीद है कि जल्द ही इस दिशा में भी शिक्षकों को बड़ी सफलता मिलेगी।

इस अवसर पर उमाशंकर सिंह, जितेंद्र कुमार राय, राजेंद्र यादव, मंजूलता राय, प्रियंका श्रीवास्तव, कंचन मौर्या, उपेंद्र दत्त शुक्ला, राजेश सिंह, अखिलेश तिवारी, प्रमोद लाल श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह, केदारनाथ वर्मा, राकेश सिंह, हरिप्रसाद सिंह, अजय सिंह, अवधराज सिंह, मनोज सिंह, संतोष राय, वकील मौर्या, शोभनाथ, हरेंद्र यादव, सुदेश राय, विनोद यादव, शिव प्रकाश चौबे, पी.एन सिंह, धनंजय सिंह, रामाशीष राय, कृपा शंकर राय, श्याम बिहारी पाठक
शहर का एकमात्र खिरनी का पेड़ आंधी में गिरा

उपेंद्र कुमार पांडेय

आजमगढ़। शहर के मुहल्ला अनंतपुरा में स्थित अति प्राचीन हनुमानगढ़ी के महंत शंकर सुवन उपाध्याय ने बताया कि हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में स्थित खानदान के पूर्वजों द्वारा लगाया गया लगभग दो सौ साल पुराना खिरनी का पेड़ पिछले दिनों भयंकर आंधी के दौरान मंदिर परिसर में जर्जर भवन पर गिर गया, जिससे भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राचीन पेड़ मंदिर परिसर में स्थित होने के कारण श्रद्धालु पेड़ की पूजा अर्चना भी करते थे। छोटे महंत पवन उपाध्याय एडवोकेट ने बताया कि उक्त खिरनी का पेड़ आजमगढ़ शहर का एक मात्र पेड़ और लोगों की आस्था का केंद्र था।