जमीन की नापी के नाम पर रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब: मखदुमपुर अंचल के अमीन को 5 हजार रुपये लेते निगरानी ने दबोचा
![]()
जहानाबाद। जिले के मखदुमपुर अंचल कार्यालय में बुधवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (पटना) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अमीन को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गिरफ्तार अमीन की पहचान अनिल कुमार सिंह के रूप में हुई है। निगरानी टीम ने रिश्वत की राशि भी मौके से बरामद कर ली। इस छापेमारी का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक राम चौधरी ने किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गया जिले के बेलागंज निवासी विमलेश कुमार उर्फ राखी वर्मा ने अपनी 26 डिसमिल जमीन की नापी के लिए 5 फरवरी को ऑनलाइन आवेदन किया था। आरोप है कि आवेदन देने के बावजूद लंबे समय तक नापी नहीं की गई। बाद में अमीन ने जमीन की नापी कराने के एवज में 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।
लगातार रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर निगरानी टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। बुधवार को मखदुमपुर अंचल कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय राशि अमीन को सौंपी, पहले से मौजूद निगरानी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत के 5 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अमीन को पटना ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी किसी भी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी शिकायत तुरंत विभाग से करें। शिकायत सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




जहानाबाद। शहर के कोरोना पेट्रोल पंप के समीप स्थित चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र कुशवाहा के नए आवास के गृह प्रवेश एवं पूजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के माननीय मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी अपने सहयोगियों के साथ समारोह में शामिल हुए और परिवार को नए घर के लिए शुभकामनाएं दीं।



जिला अग्निशमन पदाधिकारी सोनल स्नेही के नेतृत्व में निजी अस्पतालों का निरीक्षण, फायर एनओसी और सुरक्षा उपकरण अनिवार्य।
जहानाबाद मध्य प्रदेश में 5 से 8 जून 2026 तक आयोजित होने वाली 48वीं नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में बिहार की टीम पूरे जोश, आत्मविश्वास और जीत के इरादे के साथ भाग लेने जा रही है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का विकास करता है। सीमित संसाधनों के बावजूद बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं, जो राज्य के लिए गर्व का विषय है।
Jul 12 2026, 11:28
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k