वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता के लिए गोण्डा पुलिस की विशेष पहल
![]()
![]()
घर-घर पहुंचकर 153 वारिष्ठ नागरिको की समस्याएं सुनकर किया गया निस्तारण
गोण्डा। अपर पुलिसJ महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जनपद गोण्डा पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान, सहायता एवं उनके साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से विशेष कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान प्रारम्भ किया गया है। वर्तमान सामाजिक परिवेश को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में निवास करने वाले 70 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का चिन्हीकरण कर उनका विवरण संकलित किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक थाने की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट बनायी गयी है जो नियमित रूप से वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुरक्षा संबंधी चिंताओं की जानकारी प्राप्त करेगी। अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों का 02 विशेष वरिष्ठ नागरिक रजिस्टर तैयार किया गया है, जिसमें उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर, आयु, स्वास्थ्य एवं सामाजिक स्थिति सहित संपर्क से संबंधित आवश्यक विवरण अंकित किया जाएगा। सीपीयू टीम द्वारा प्रत्येक सप्ताह निर्धारित दिवसों (सोमवार, बुधवार, शानिवार) पर वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क स्थापित कर उनकी कुशलक्षेम जानी जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं सी०पी०यू० टीमों को निर्देशित किया है कि वे वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाते हुए नियमित संवाद स्थापित करें तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी कार्रवाई करें। उक्त अभियान के क्रम में आज दिनांक 08.07.2026 को जनपदीय सीपीयू टीम द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 153 वरिष्ठ नागरिकों से उनके आवास पर पहुंचकर संपर्क स्थापित किया गया। इनमें थाना कोतवाली नगर के 10, को0 देहात के 09, खरगूपुर के 10, इटियाथोक के 06, धानेपुर के 03, मोतीगंज के 12, मनकापुर के 12, छपिया के 15, खोड़ारे के 05, थाना उमरीबेगमगंज के 04, वजीरगंज के 16, नवाबगंज के 07, को0 कर्नलगंज के 06, कौड़िया के 10, परसपुर के 08, कटराबाजार के 11 तथा महिला थाना के 05 वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। संपर्क अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का कुशलक्षेम जाना गया, तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु जागरूक किया गया। गोण्डा पुलिस की इस जनहितकारी एवं संवेदनशील पहल की वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सराहना की गई तथा उन्होंने पुलिस के प्रति अपना विश्वास एवं संतोष व्यक्त किया।![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()



*गोण्डा, 09 जुलाई 2026* - जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, गोण्डा द्वारा एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत दाल, मक्का एवं खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण उपरांत उन्नत टूलकिट वितरण हेतु ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।
*गोण्डा 09 जून 2026* - पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मनकापुर, गोण्डा में शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा-6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण 07 जुलाई से प्रारम्भ हो गया है। इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राएं 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
गोंडा उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र तिवारी प्रदेश अध्यक्ष बसंत लाल गौतम के नेतृत्व में निदेशक पंचायतीराज विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रांतीय संघ के पदाधिकारियों के साथ लंबित मांगों को लेकर द्विपक्षीय वार्ता निदेशक पंचायतीराज के कार्यालय कक्ष में श्री मान निदेशक महोदय की अध्यक्षता एवं संयुक्त निदेशक श्री एस एन सिंह पंचायतीराज महोदय उपस्थिति में संपन्न हुई जिसमें संघ पदाधिकारियों द्वारा संघ की पूर्व से लंबित मांगों विभागीय सेवा नियमावली बनाए जाने, पदोन्नति के अवसर दिए जाने के साथ ही प्रदेश में व्याप्त विभिन्न 13 सूत्रीय समस्याओं पर चर्चा करते हुए निराकरण की आशा व्यक्त की गई। कई मांगों का निदेशक द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए निराकरण कराया गया व कई मांगों के संबंध में संयुक्त निदेशक को निर्देशित कर अग्रिम कार्यवाही हेतु कहा गया साथ ही श्रीमान निदेशक महोदय ने मांगों के निराकरण हेतु संघ को अपने स्तर से शासन में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया बैठक सार्थक व सकुशल संपन्न हुई। जल्द ही सफाई कर्मचारियों की विभागीय सेवा नियमावली के लिए शासन को प्रस्ताव उपलब्ध कराया जायेगा बैठक में संघ के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र तिवारी प्रदेश अध्यक्ष बसंत लाल महामंत्री- मयंकसंगठन मंत्री श्रवण पाल संप्रेक्षक क्रांति सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकिशन प्रदेश उपाध्यक्ष अमीर अहमद प्रदेश मंत्री राजू मीडिया प्रभारी शिवराज गौतम उपाध्यक्ष रणजीत गौतम श्रीनाथ सहित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे
*हम सिर्फ भड़ास निकाल सकते हैं
Jul 09 2026, 18:01
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1