करनैलगंज को मिली बड़ी सौगात: हुजूरपुर क्रासिंग पर बनेगा टू-लेन रेलवे ओवरब्रिज,रूट मैप जारी
![]()
![]()
*सीएचसी के सामने से शुरू होकर छतई पुरवा पर होगा उतराव, 7 मीटर ऊंचा होगा पुल, जाम से मिलेगी राहत
गोण्डा। करनैलगंज क्षेत्र की सबसे बड़ी यातायात समस्या अब दूर होने वाली है। हुजूरपुर रेलवे क्रॉसिंग समपार फाटक संख्या-282 स्पेशल पर 2-लेन रेलवे ओवरब्रिज आरओबी के निर्माण का प्रस्तावित रूट मैप जारी कर दिया गया है। जारी नक्शे के अनुसार ये टू लेन ओवरब्रिज 700 से 1000 मीटर लंबा होगा। इसमें एप्रोच रोड भी शामिल है। पुल की चौड़ाई 10 से 12 मीटर और रेलवे ट्रैक के ऊपर ऊंचाई लगभग 7 मीटर रखी गई है।
कहां से कहां तक जाएगा ओवरब्रिज
प्रस्तावित रूट के मुताबिक ओवरब्रिज की शुरुआत करनैलगंज सीएचसी यानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने से होगी। इसके बाद ये हुजूरपुर रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर से गुजरेगा और अंत में ग्राम छतई पुरवा के पास उतरेगा।
जाम और हादसों से मिलेगी राहत
हुजूरपुर रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन आने पर घंटों जाम लगता है। इससे एंबुलेंस, स्कूली बच्चे और व्यापारियों को भारी परेशानी होती है। ओवरब्रिज बनने के बाद आवागमन तेज, सुरक्षित और सुगम हो जाएगा। समय की बचत होगी और क्षेत्र के विकास को नया आयाम मिलेगा। स्थानीय लोगों ने ओवरब्रिज की स्वीकृति पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि इससे करनैलगंज से गोंडा, बहराइच और लखनऊ का संपर्क और बेहतर होगा। फिलहाल प्रशासन द्वारा भूमि अधिग्रहण और टेंडर प्रक्रिया को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बॉक्स:
कुल लंबाई: 700 - 1000 मीटर, एप्रोच सहित
चौड़ाई: 10 - 12 मीटर
ऊंचाई: रेलवे ट्रैक से लगभग 7 मीटर
शुरुआत: कर्नलगंज सीएचसी के सामने
समाप्ति- ग्राम छतई पुरवा
मुख्य फायदा: जाम से मुक्ति, तेज और सुरक्षित सफर



*रजिस्ट्री में हुआ खेल, असली मालिक की जगह फर्जी शख्स पेश करने का आरोप, जिम्मेदार मौन
गोंडा।जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान में भाजपा नेता वीरेंद्र पटेल एक बार फिर सुर्खियों में हैं और एक बार पुनः उनके खिलाफ जिले की इटियाथोक कोतवाली में एक महिला से अश्लील बात करने को लेकर महिला के पति द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया है।कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता वीरेंद्र पटेल का महिला से अश्लील बात करते हुए आडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल आडियो में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता वीरेंद्र पटेल एक महिला से बच्चा पैदा करने को लेकर के उसके साथ अश्लील बात करते हुए नजर आ रहे हैं।महिला वायरल आडियो में पूछ रही है कि आप कौन बात कर रहे हैं तो वीरेंद्र पटेल द्वारा दूसरे व्यक्ति का नाम बताया जा रहा है।महिला ने वायरल आडियो में कहा कि आप कौन हैं सुबह जब हमारे इधर आएंगे तो हम आपको बताएंगे।इसके बाद वीरेंद्र पटेल ने फोन काट दिया।पीड़ित महिला के पति ने इटियाथोक थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वीरेंद्र पटेल द्वारा उसकी पत्नी की मोबाइल पर फोन करके अश्लील बात करते हुए उसकी पत्नी और उसके ऊपर अश्लील टिप्पणी की गयी है।यहाँ यह बताना आवश्यक है कि कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल के ऊपर इससे पहले भी एक शिक्षिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज हो चुका है और एक बार फिर से वीरेंद्र पटेल सुर्खियों में हैं।इटियाथोक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 352 और एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत वीरेंद्र पटेल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले को लेकर के जांच की जा रही है।उन्होंने बताया कि एक आडियो भी सामने आया है जिसमें वीरेंद्र पटेल एक महिला से अश्लील और आपत्तिजनक बात करते हुए नजर आ रहे हैं।पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
*इंटर पास सरिता की दर्दनाक मौत, तरबगंज में कोहराम
बुधवार से थी लापता, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
गोंडा।जिले के इंडियन बैंक क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड शाखा में हुए 4 करोड़ 90 लाख रूपए के घोटाले की जांच तेज हो गई है।मामले के विवेचक सोनू कुमार ने सोसाइटी के सचिव रवींद्र कुमार श्रीवास्तव से कर्ज लेने वाले,कर्ज न चुकाने वाले और नियमित रूप से किश्त जमा करने वाले सभी लोगों की विस्तृत सूची मांगा है।जांच अधिकारी सोनू कुमार ने बताया कि कई बार पत्र भेजने के बाद सोसाइटी सचिव ने लेन देन का विवरण सहित घोटाले से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं।इन दस्तावेजों के प्रारंभिक जांच के बाद ही आगे की जानकारी मांगी गई है।पुलिस जांच में सामने आया है कि घोटाले और गबन के आरोपी कुछ लोगों ने कर्ज चुका दिया है,जबकि कुछ ने गबन किया है और कुछ लोग नियमित रूप से किश्त जमा कर रहे हैं।इन सभी पहलुओं की नगर कोतवाली पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।इस मामले वर्ष 1997 से 2020 के बीच तैनात रहे 69 बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को आरोपी बनाया गया है।जांच अधिकारी ने इन सभी से पूछताछ की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दिया है।प्रत्येक आरोपी के विवरण और पते की गहनता से जांच की जा रही है।जल्द ही सभी संबंधित व्यक्तियों को नोटिस भेजकर उनसे पूछताछ किया जाएगा।जांच पूरी होने के पश्चात न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।विवेचक सोनू कुमार ने पुष्टि किया है कि उन्होंने सचिव से कर्ज लेने वाले,कर्ज वापस करने वाले और नियमित किश्त जमा करने वाले सभी लोगों की विस्तृत सूचियां और अन्य संबंधित दस्तावेज मांगा गया है।सभी बिंदुओं पर हम सभी लोग विस्तार से जांच कर रहे हैं और जांच में जो भी निकल कर आएगा उसके आधार पर न्यायालय को आरोप पत्र भेजा जाएगा।अभी बहुत सी डिटेल मांगी गई है,तमाम कागजात मिले हैं।उसका अवलोकन किया जा रहा है।
*सरकारी जमीन पर बने मकान को लेकर हुई थी शिकायत
Jul 05 2026, 19:10
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k