हनुमान मंदिरों में विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं के द्वारा जगह-जगह शरबत, बूंदी, हलवा प्रसाद का वितरण किया गया
कमलेश मेहरोत्रा, लहरपुर (सीतापुर)। ज्येष्ठ माह के अंतिम शनिवार को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हनुमान मंदिरों में विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं के द्वारा जगह-जगह शरबत, बूंदी, हलवा प्रसाद का वितरण किया गया व भंडारों का भी आयोजन किया गया। नगर के प्रसिद्ध श्री छोटे बालाजी मंदिर पुरवा बेहटी में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद के द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से भारी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर छोटे बालाजी मंदिर को विशेष रूप से सजाया संवारा गया व भगवान का भव्य श्रृंगार भी किया गया। भंडारा आयोजक पालिका अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद ने कहा कि, उनके द्वारा हर वर्ष ज्येष्ठ माह में भंडारे का आयोजन किया जाता है उसी के चलते अंतिम शनिवार को उनके द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से मनमोहन गुप्ता, भगवान दीन त्रिवेदी, उमेश मल्होत्रा, पंकज शुक्ला, रघुवंश अवस्थी, ज्ञानेंद्र पांडेय, निर्मल पांडेय, दिनेश पटेल, मनीष शुक्ला, विमलेश अवस्थी, योगेश मिश्रा, रमेश द्विवेदी, आकाश रस्तोगी, राम करण बाजपेई, मयंक टंडन, उमंग मेहरोत्रा, दीपक कपूर, दीपू गुप्ता सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
Jul 04 2026, 19:50
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.8k