कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का जोरदार हुआ स्वागत
![]()
व्यक्तिगत अहंकार और गुटबाज़ी की राजनीति के लिए कांग्रेस में कोई स्थान नहीं : राजेंद्र पाल गौतम
सुल्तानपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी, पूर्व मंत्री, दिल्ली के विधायक राजेंद्र पाल गौतम के शुक्रवार को सुल्तानपुर आगमन पर जिला/शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से अमहट चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, पूरे जोश व अनुशासन के साथ माला पहनाकर औऱ गुलाब का फूल देकर कांग्रेसियों ने उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने किया। उनके नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र पाल गौतम का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को मजबूती से उठाना है, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाते हुए हर कार्यकर्ता को सक्रिय और जिम्मेदार बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा, मैं सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कहना चाहता हूँ कि आपसी मतभेद, गुटबाज़ी और एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाज़ी से संगठन को नुकसान पहुंचता है,अब व्यक्तिगत अहंकार और खेमेबाज़ी की राजनीति के लिए कांग्रेस में कोई स्थान नहीं होगा। सभी लोग आपसी संवाद, अनुशासन और संगठन की भावना के साथ काम करें, जनता की लड़ाई ही हमारी प्राथमिकता है, कांग्रेस संविधान, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ताकत के साथ संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम के संगठनात्मक अनुभव, संघर्षशील व्यक्तित्व और जनसरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का लाभ उत्तर प्रदेश कांग्रेस को मिलेगा। उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्राप्त होगी तथा कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा,अनुशासन और समर्पण के साथ जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और आमजन के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है।
प्रदेश प्रभारी के मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का कार्य किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, राजेंद्र पाल गौतम लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा वाराणसी जा रहे थे उनके साथ पूर्व एमएलसी वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक सिंह, बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया व अन्य कई प्रदेश के नेता भी थे। इस दौरान सुल्तानपुर के अमहट चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका पूरे जोशखरोश के साथ स्वागत किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा प्रदेश संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया। स्वागत के दौरान कांग्रेस के अनेक पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्तायों ने नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी के सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता लाल पद्माकर सिंह, हौसला प्रसाद भीम, अतहर नवाब, कु.निकलेस सरोज, कुसुमलता मिश्रा, जफर खान,ओम प्रकाश सिंह, श्रीराम यादव,आरबी पांडेय, सलाहुद्दीन हाशमी, ममनून आलम, इंतजार अहमद पिंटू, सुब्रत सिंह सनी, मनोज तिवारी, दीपू उपाध्याय, जमीदार यादव, नंदलाल मोर्य, हाजी इरफान, प्रदीप सिंह, हर्ष नारायण शुक्ल, जनेश्वर उपाध्याय, रामचंद्र कोरी, विजय पाल, अमोल बाजपेई, राहुल त्रिपाठी, वरुण मिश्र, मोहित तिवारी, उमाकांत तिवारी, अरुण त्रिपाठी, दिनेश तिवारी,गुड्डू जायसवाल, सुरेश चंद्र मिश्र,दिनेश मिश्र,जाकिर हसन, मोहसिन सलीम, हामिद राइनी, रामकुमार यादव, मो.इकराम, दयाशंकर दुबे, अनिल सिंह, शीतला प्रसाद साहू, मोहम्मद अनवर, अतिउल्लाह अंसारी, सिराज अहमद, मो. हारून,मानस तिवारी, विवेक सिंह रफ्तार, सुनील चौहान, हिमांशु तिवारी, अहमद रजा,धर्मराज मिश्र, नफीस पठान, अमित तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लम्भुआ बाईपास पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष वर्मा व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने प्रदेश प्रभारी का जोरदार स्वागत किया।
भवदीय
अभिषेक सिंह राणा
अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर


व्यक्तिगत अहंकार और गुटबाज़ी की राजनीति के लिए कांग्रेस में कोई स्थान नहीं : राजेंद्र पाल गौतम

सुल्तानपुर पुलिस ने पुलिस लाइन सभाकक्ष में आज साइबर फ्रॉड के शिकार लोगों को बड़ी राहत मिली है। जनपद पुलिस ने ठगी गई रकम वापस कर पीड़ितों के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान लौटा दी है। सभी पीड़ितों के हाथ में अपनी अपनी रिफंड रकम के पोस्टर लिए हुए है,जहाँ किसी का 1,999 रु वापस हुआ तो किसी का 5 लाख 36 हजार 122 रु। कुल मिलाकर लाखों की ठगी गई रकम साइबर सेल की मदद से पीड़ितों को आज पुलिस लाइन सभागार में लौटाई गई।
अपर पुलिस अधीक्षक और सुल्तानपुर एसपी खुलासे के समय पर मौजूद रही। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक,OTP या लालच भरे कॉल पर भरोसा न करें। साइबर ठगी हो जाए तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन या फिर
सुल्तानपुर पुलिस लाइन में आज पीड़ितों को 1,999 रुपये से लेकर 5.36 लाख रुपये तक की रकम वापस की गई।" सुल्तानपुर साइबर सेल लगातार काम कर रही है। अब तक कई लोगों का पैसा रिकवर कराया गया है। लोगों से अपील है सतर्क रहें।" वही पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरा 90 हजार रु चला गया था, आज पुलिस ने वापस करा दिया। बहुत बहुत धन्यवाद।"
सुल्तानपुर में आज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गईl इस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामियां सहित चार बदमाश पकड़े गए हैं, जिनमें तीन पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए हैं। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं कब्जे से करी भी 11 लाख रुपए नगद, लग्जरी कंपास जीप, जेवरात तमंचा, भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद किए गए है। पकड़े गए सभी बदमाश सीतापुर जिले के रहने वाले हैं।
दरअसल आज पुलिस को सूचना लगी कि जयसिंहपुर स्थित पीढ़ी टोल प्लाजा के पास कंपास जीप से कुछ संदिग्ध जा व्यक्ति रहे हैं। जिस पर पुलिस ने अपने रोकने का प्रयास किया, लेकिन रुकने के बजाय वे भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। वही जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू की जिसमें तीन बदमाश घायल हो गए, जबकि चौथे को पुलिस ने वैसे ही पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान सीतापुर जिले के रहने वाले अनिकेत चौहान,आकाश मिथलेश और अजय के रूप में हुई है।
पुलिस की माने तो अनिकेत पर 50 हजार का इनाम पहले से घोषित था उसे पर 52 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि आकाश पर 46 मुकदमे मिथिलेश पर 26 मुकदमे और अजय पर 22 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की माने तो ये सभी शातिर चोर हैं, और बड़ी बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और आज भी वारदात करने जा रहे थे। पुलिस ने इन सभी के पास से करीब 11 लाख रुपए नगदी कंपास जीप भारी मात्रा में जेवरात तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
फिलहाल घायल बदमाशों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है और पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
सुल्तानपुर। कुड़वार थाना क्षेत्र के *ग्राम सभा सोहगौली* में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब घर से बिना बताए गोमती नदी में नहाने गए दो नाबालिग किशोरों के डूबने की आशंका जताई गई।
एक महत्वपूर्ण सूचना,
पहले यह तारीख 3 जुलाई को थी। जो कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी जी के लखनऊ आगमन के कारण आगे बढ़ा दी गई है।
आप सभी सम्मानित बंधुओं से आग्रह है कृपया अधिक से अधिक संख्या में पधार कर प्रबुद्ध सम्मेलन और सम्मान समारोह में भाग ले।
कार्य्रकम संयोजक डॉ.डी.एस. मिश्रा वरिष्ठ बीजेपी नेता 187 इसौली विधानसभा सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय जनउद्योग व्यापार संगठन की ओर से रविवार को लखनऊ के गोमती नगर स्थित एक होटल में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों की सर्वसम्मति से आलोक आर्य को प्रदेश संगठन महामंत्री चुना गया। उनके चयन की घोषणा होते ही उपस्थित व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
सुलतानपुर,जनपद में गौवंश सहित अन्य बेजुबान पशुओं के संरक्षण, उपचार, सुरक्षा, गौशालाओं की निगरानी, राहत व्यवस्था एवं पशु कल्याण के लिए मजबूत और जवाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था लागू किए जाने की मांग को लेकर गौ रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित 30 सूत्रीय विस्तृत ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने यह ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट शिव प्रसाद यादव को सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से ठोस कार्रवाई की मांग की।
गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जनपद सुलतानपुर में बड़ी संख्या में गौ माता, नंदी महाराज एवं अन्य बेजुबान पशु सड़क दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, भूख, उपचार के अभाव, अव्यवस्थित गौशालाओं और प्रशासनिक लापरवाही के कारण निरंतर कष्ट झेल रहे हैं। संगठन ने कहा कि यह विषय केवल पशु कल्याण तक सीमित नहीं है बल्कि मानवीय संवेदना, सामाजिक जिम्मेदारी और प्रशासनिक जवाबदेही से सीधे जुड़ा हुआ अत्यंत गंभीर विषय है। सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि जनपद स्तर पर “बेजुबान पशु संरक्षण एवं राहत समिति” का तत्काल गठन किया जाए, जिसमें गौ रक्षा वाहिनी और अन्य गौसेवी सामाजिक संगठनों को शामिल किया जाए। जिला एवं विकासखंड स्तर पर अलग-अलग नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर घायल, बीमार अथवा संकटग्रस्त पशुओं की सूचना पर तत्काल राहत एवं उपचार सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारियों सहित संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय कर जवाबदेह व्यवस्था लागू की जाए। गौ रक्षा वाहिनी ने मांग उठाई कि जनपद की सभी गौशालाओं की नियमित जांच और निगरानी के लिए विशेष निरीक्षण व्यवस्था बनाई जाए। प्रत्येक गौशाला में प्रति माह सामाजिक ऑडिट कराया जाए तथा पशुओं की संख्या, उपचार व्यवस्था, मृत्यु दर, चारा व्यवस्था, प्राप्त बजट और खर्च का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक किया जाए। गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि देखभाल व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा सके। यदि किसी गौशाला में भ्रष्टाचार, पशुओं की उपेक्षा या अव्यवस्था मिले तो तत्काल जांच कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संगठन ने प्रशासन से 24 घंटे पशु आपातकालीन हेल्पलाइन जारी करने, प्रत्येक विकासखंड स्तर पर पशु एम्बुलेंस की व्यवस्था करने, सड़क दुर्घटनाओं में घायल पशुओं के लिए विशेष रेस्क्यू टीम गठित करने, परित्यक्त एवं बेसहारा गौवंश के लिए स्थायी पुनर्वास योजना बनाने तथा जिला पशु चिकित्सालय में घायल एवं असहाय पशुओं के लिए विशेष उपचार केंद्र और अस्थायी आश्रय व्यवस्था बनाए जाने की भी मांग की। प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि “हमारी लड़ाई किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं बल्कि उन बेजुबान पशुओं के लिए है जो बोल नहीं सकते लेकिन दर्द उतना ही महसूस करते हैं जितना इंसान। हम चाहते हैं कि सुलतानपुर में कोई भी गौवंश या अन्य पशु उपचार, भोजन, आश्रय और सुरक्षा के अभाव में तड़पने को मजबूर न हो।” प्रदेश महामंत्री जयशंकर दुबे ने कहा कि “गौ सेवा भारतीय संस्कृति और समाज की आत्मा है। पशुओं के संरक्षण की जिम्मेदारी केवल सामाजिक संगठनों की नहीं बल्कि प्रशासन की भी है। गौशालाओं की पारदर्शी निगरानी, घायल पशुओं को त्वरित उपचार और गौ तस्करी पर कठोर कार्रवाई समय की सबसे बड़ी जरूरत है।” वहीं अध्यक्ष बृजरानी गौ सेवा समिति अंकित अग्रहरि ने कहा कि “जमीनी स्तर पर सबसे अधिक समस्या घायल और बेसहारा पशुओं की है। कई बार समय पर उपचार और उचित व्यवस्था न मिलने के कारण बेजुबान पशुओं की जान चली जाती है। प्रशासन को स्थायी और मजबूत व्यवस्था बनाकर सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित करना चाहिए, तभी पशु संरक्षण का उद्देश्य सफल होगा।” ज्ञापन सौंपने के दौरान जयशंकर दुबे (प्रदेश महामंत्री), उदय प्रकाश मिश्रा (जिला संयोजक), अंकित अग्रहरि (अध्यक्ष बृजरानी गौ सेवा समिति), सुभाष सोनकर, राकेश सिंह दद्दू, प्रदीप कसौधन, मुकेश कसौधन, किरण सोनी, शशिधर द्विवेदी, अनिल अग्रहरि, पूनम सिंह, लकी बरनवाल, रजनी सिंह, राजवीर श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव बंटू, गोलू यादव सहित बड़ी संख्या में गौ रक्षा वाहिनी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौ रक्षा वाहिनी द्वारा सौंपा गया यह ज्ञापन जनपद सुलतानपुर में बेजुबान पशुओं की सुरक्षा, बेहतर उपचार व्यवस्था, गौशालाओं की पारदर्शिता और पशु कल्याण को लेकर प्रशासन को जगाने वाली एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आगे व्यापक जनजागरण अभियान और आंदोलन भी चलाया जाएगा।
*केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रत्येक दशा में पहुंचाना सुनिश्चित करें सभी सम्बन्धित अधिकारीगण-सांसद सुलतानपुर*
11 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k