/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz भारतीय जनता पार्टी व संघ के लोग राम मंदिर में डकैती कर हड़प रहे धन- बैजनाथ दुबे Gonda
भारतीय जनता पार्टी व संघ के लोग राम मंदिर में डकैती कर हड़प रहे धन- बैजनाथ दुबे

गोंडा।जिले के कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे द्वारा सेक्टर कौड़ियां बाजार के ग्रामसभा बेलवा बाजार में सेक्टर संगठन पदाधिकारियों तथा क्षेत्रवासियों के साथ दीप दूबे के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई।बैठक का संचालन प्रताप दूबे ने किया।पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा की सरकार और संघ के लोग मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के मंदिर मंदिर में डकैती डालकर धन हड़पने का कार्य कर रहे थे लगातार मंदिर में लोगों के तन पसीने की कमाई से चढ़ाया गया चंदा और दान आज भाजपाइयों  के दलाली का भेट चढ़ गया।राम भक्तों के साथ भाजपा के लोग लगातार अनादर करने का कार्य कर रहे हैं।प्रभु के मंदिर पर बेईमान और पाखंडी भाजपाई कब्जा कर लूट रहे हैं।लगातार साधु संतों सहित हमारे धर्मगुरु भगवान शंकराचार्य जी का अपमान भाजपा ने करने का काम किया।शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी को भाजपा के लोगों ने फर्जी मुकदमा कराकर अपमानित करने का कार्य किया किन्तु भाजपा के झूठे झांसों से जनता अब रूबरू हो चुकी और शंकराचार्य जी के साथ डटकर खड़ी रही जिसका आज परिणाम रहा कि मुकदमे करने वाला व्यक्ति आज सच्चाई सबके सामने कहने लगा‌। पूर्व विधायक श्री दूबे जी ने कहा कि भाजपा के लोग डरे हुए है इनकी मंशा लोगों को पता चल चुकी है अयोध्या में गुजरातियों का कब्जा है स्थानीय लोग दर दर रोजगार के लिए भटक रहे हैं।मंदिरों का चढ़ावा भाजपा अपने प्रचार में और नागपुर आरएसएस मुख्यालय पर भेजने का कार्य करती हैं।हिंदुत्व के दिखावा करने वाले लोग आज किसी के सगे नहीं हैं। आमजनमानस काफी परेशान है प्रभु राम के भक्त खुद को छला और ठगा महसूस कर रहे हैं। देश की जनता आज अखिलेश यादव जी के साथ है कि उन्होंने भाजपाई के करतूत मंदिरों में लूट को सबके सामने रखा ।पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने यह भी कहा कि राम मंदिर चोरी का मामला अब हर व्यक्ति के संज्ञान में है और समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता तथा मैं खुद लोगों के बीच नुक्कड़ सभा कर बताने का कार्य करूंगा।
उपरोक्त कार्यक्रम में रिंकू तिवारी सेक्टर अध्यक्ष,अशोक तिवारी जोन अध्यक्ष,भगौती मिश्रा सेक्टर अध्यक्ष,रामकुमार शुक्ला, हरिश्याम दूबे,ननके मिश्रा,पप्पू विश्वकर्मा,बृजेश तिवारी,राजीतराम शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सांप पकड़ने गए तो उसी को डस लिया,सपेरे की मौत, पहले सांप को बोरे में बंद किया फिर पहुंचे अस्पताल
*40 वर्षों में सैकड़ों सांप पकड़ने वाले रामलखन को कोबरा ने डसा, लोगों की सुरक्षा को दी प्राथमिकता

गोंडा।जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्री बनकट गांव निवासी प्रसिद्ध सपेरा रामलखन की रविवार को सांप के डसने से मौत हो गई। करीब 40 वर्षों में सैकड़ों सांपों को सुरक्षित पकड़ चुके रामलखन को एक जहरीले कोबरा ने रेस्क्यू के दौरान डस लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, धानेपुर बाजार में कोबरा निकलने की सूचना पर रामलखन उसे पकड़ने पहुंचे थे। रेस्क्यू के दौरान कोबरा ने उनके हाथ पर डस लिया। जहर फैलने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सांप को भागने नहीं दिया। उसे काबू में कर बोरे में बंद करने के बाद ही अस्पताल के लिए निकले। परिजन उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज ले गए। इमरजेंसी में डॉक्टर और मरीज तब दंग रह गए जब उन्होंने देखा कि रामलखन बोर में जहरीला कोबरा भी साथ लेकर आए हैं। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया, लेकिन देर हो चुकी थी और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सांप के डसने के बाद भी रामलखन ने सबसे पहले लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। उनका बलिदान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक की हत्या, गले व पेट पर हंसिये से हमला

*प्रेमिका के चाचा पर आरोप

गोंडा।जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ी पुरानी रंजिश में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है।बताते चलें कि दुर्जन पुर घाट ग्राम पंचायत के चाचा पुरवा गांव निवासी आजाद सिंह (35) का शव शनिवार रात सड़क किनारे पड़ा मिला।पुलिस के मुताबिक युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से वार किया गया है।पुलिस ने आजाद सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज पहुंचाया,जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार आजाद सिंह लगभग डेढ़ साल पहले गांव की ही पिंकी सिंह को अपने साथ ले गया था और उससे प्रेम विवाह कर लिया था।पिंकी, कमल प्रसाद सिंह की बेटी है।इस घटना के बाद आजाद सिंह को उसके परिवार ने घर से अलग कर दिया था,जिसके कारण वह अपनी पत्नी पिंकी के साथ नवाबगंज में रह रहा था और उसकी माँ गांव में अकेली रहती थी।उसके पिता का निधन पहले ही हो चुका है।छोटा भाई मोनू सिंह अपने परिवार के साथ अमृतसर में रहता है।पुलिस के अनुसार,शनिवार रात सूचना मिली कि आजाद सिंह दुर्जनपुर बाजार में था और कुछ लोगों के साथ शराब पीने के बाद चिलमपुर गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में जा रहा था।आरोप है कि इसी दौरान पिंकी के चाचा संदीप सिंह ने रास्ते में उसे रोक लिया।कहासुनी के बाद हंसिए से गले और पेट पर कई वार किए गए,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।वजीरगंज थाना अध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि आजाद सिंह की हत्या हुई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मृतक की मां को घटना की सूचना दे दिया गया है तथा साथ ही मृतक की पत्नी पिंकी सिंह की तलाश की जा रही है ताकि उन्हें घटना की जानकारी दी जा सके।प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम विवाह के बाद चली आ रही रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।घटना के बाद दुर्जनपुर घाट और चाचा पुरवा गांव में सनसनी फैल गई।पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जन्मदिन पर राहुल सिंह चौहान ने किया शक्ति प्रदर्शन,संत महात्माओं सहित पूर्व सांसद ने दिया आशीर्वाद
*भैया विधायक लिखा केक बना चर्चा का विषय

गोंडा।जिले के करनैलगंज विधानसभा के युवा समाजसेवी व भारतीय जनता पार्टी के नेता राहुल सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर भव्य  कार्यक्रम आयोजित कर बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया है।हजारों समर्थकों की मौजूदगी, 151 किलो की विशाल माला,संत महात्माओं का आशीर्वाद और जनसमर्थन से युवा नेता राहुल सिंह चौहान गदगद नजर आए।क्षेत्र के सियासी जानकार इसे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़ कर देख रहे हैं।शनिवार 27 जून को अपने जन्मदिन के अवसर पर राहुल सिंह चौहान ने सबसे पहले कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इसके बाद उनके पैतृक आवास आटा परसपुर में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में सुबह से ही समर्थकों का पहुंचना प्रारंभ हो गया,जो खबर लिखे जाने तक जारी है।कार्यक्रम में अयोध्या से आए कई पूज्य संतों ने राहुल सिंह चौहान को आशीर्वाद दिया।वहीं प्रसिद्ध लोकगायक गगनदीप सिंह, रमेश दूबे (रमेशवा) सहित अन्य कलाकारों ने अपने गीतों की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम का समा बांध दिया।कार्यक्रम के दौरान एक समर्थक द्वारा लाया गया एक केक,जिस पर लिखा था भैया विधायक राहुल सिंह चौहान लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।समर्थकों ने 151 किलो की विशाल माला पहना कर राहुल सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया।इसके बाद उन्होंने केक काटकर सभी समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया।जन्मोत्सव कार्यक्रम में उमड़ी हजारों समर्थकों की भींड़ ने करनैलगंज विधानसभा की राजनैतिक सरगर्मियों को और तेज कर दिया है।करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के सियासी जानकारों का मानना है कि राहुल सिंह चौहान आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट के मजबूत दावेदारों में शामिल हो सकते हैं।हालांकि इस संबंध में राहुल सिंह चौहान की तरफ से कोई राजनैतिक घोषणा नहीं किया गया है।
सीएनजी लीक से कार में लगी आग,चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
*7 लोग बाल बाल बचे, अयोध्या से परिवार के साथ लौट रहे थे


गोंडा।जिले में शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा टल गया जब नवाबगंज थाना क्षेत्र के गोंडा अयोध्या नवाबगंज मार्ग पर सीएनजी लीक होने के कारण एक चलती कार में आग लग गई।अयोध्या से लौट रहे इटियाथोक निवासी शाहिद अली के परिवार के सात सदस्य चालक की सक्रियता और सूझबूझ से बाल बाल बच गये।घटना सायंकाल लगभग छ: बजे जंग बहादुर लाल बनवारी लाल स्कूल रिवां के सामने हुई।जब शाहिद अली की रेनाल्ट ट्राइबर आर एक्स टी कार के इंजन से धुआं उठता देख चालक ने तत्काल कार को स्कूल के गेट से कुछ दूरी पर रोक दिया और कार में सवार सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।जिसके बाद पूरी कार धू धू कर जलने लगी।कार में आग लगने से गोंडा अयोध्या नवाबगंज मार्ग पर अफरातफरी मच गई और घंटों तक आवागमन बाधित रहा।कार में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को दिया,सूचना मिलने के लगभग एक घंटा बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची तब तक स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था।नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह लोग अयोध्या से अपने घर इटियाथोक लौट रहे थे।यह घटना गोंडा अयोध्या कटरा नवाबगंज मार्ग पर हुई है।समय रहते सभी लोग कार से बाहर आ गये थे, इसलिए कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है।
बाहुबली पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह को मिली जान से मारने की धमकी
*युवक ने लिखा खुल्लम खुल्ला दागेंगे,पूरे सिस्टम को आग लगा देंगे

गोंडा।बाहुबली नेता व पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गुरुवार शाम लगभग 6.30 बजे जान से मारने की धमकी दिया गया।यह धमकी पंडित शंकर दत्त शुक्ला नाम के व्यक्ति ने अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट करके दिया है।पोस्ट में उसने लिखा है कि यह शंकर दत्त शुक्ला ने आज तक जो बोला है,वो किया है और करने वाला है,पूरे सिस्टम को आग लगा देंगे।नेता बृजभूषण सिंह को खुल्लम खुल्ला दागेंगे।सिस्टम ऐसे नहीं चलता है।शिकायत के बाद गोंडा पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रह चुके हैं।फेसबुक पर धमकी देने वाले युवक ने स्वयं को भारतीय जनता पार्टी का युवा नेता बताया है और उसकी फेसबुक प्रोफाइल पर उसका निवास स्थान अयोध्या दिखाया गया है।यह पोस्ट सायंकाल लगभग 6.30 बजे की गई है।तो वहीं कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह के प्रतिनिधि संजीव सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस से किया है।संजीव सिंह ने बताया कि उन्हें फेसबुक पोस्ट मिली है।इसमें पंडित शंकर दत्त शुक्ला ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को दागने की धमकी दिया है।पुलिस को शिकायती पत्र देकर धमकी देने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।हालांकि नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक कोई शिकायती प्रार्थना पत्र हमारे पास नहीं आया है।प्रार्थना पत्र मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
टीनशेड को लेकर हुए विवाद में अस्पताल संचालक सहित छ: पर मारपीट का आरोप
*अस्पताल पर पथराव,शीशे टूटे, पुलिस ने शुरू किया जांच

गोंडा।जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज कस्बे में एक निजी अस्पताल के सामने टीनशेड लगाए जाने को लेकर विवाद हो गया।विवाद के दौरान मारपीट और पथराव की घटना सामने आई है,जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है।घटना के संबंध में पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दिया है।बताया जाता है कि बुधवार दोपहर देव मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सामने टीनशेड लगाने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ।अस्पताल संचालक मनोज कुमार सिंह का आरोप है कि टीनशेड लगाए जाने से अस्पताल में आने जाने वाले लोगों को असुविधा हो रही थी।जिसका विरोध करने पर कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई।अस्पताल पक्ष का आरोप है कि घटना के दौरान कुछ लोगों ने लाठी डंडों और अन्य वस्तुओं से हमला किया तथा पथराव भी किया,जिससे अस्पताल परिसर में लगे कुछ शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।घटना में अस्पताल से जुड़े कई लोगों के घायल होने की बात कही गई है।घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।
भाई की शादी के तीसरे दिन युवक का शव पेड़ से लटका मिला, घर में हुआ था विवाद
*खरगूपुर में राजगीर मिस्त्री विकास उर्फ लाला की मौत, डॉग स्क्वायड-फोरेंसिक टीम ने की जांच


गोंडा।जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। बड़े भाई की शादी के तीसरे दिन हुई इस घटना से खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।घटना खरगूपुर थाना क्षेत्र की है। 26 वर्षीय विकास उर्फ लाला का शव बुधवार सुबह 10 बजे घर से 500 मीटर दूर तालाब के पास आम के पेड़ से लटका मिला। विकास राजगीर मिस्त्री का काम करता था।परिजनों ने बताया कि 21 जून को विकास के बड़े भाई राजेंद्र की शादी थी। मंगलवार रात बहूभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। विवाद के बाद विकास मंगलवार रात करीब 12 बजे घर से निकल गया था। परिजनों ने सोचा कि वह थोड़ी देर में लौट आएगा। बुधवार सुबह खोजबीन करने पर उसका शव पेड़ से लटका मिला।
सूचना मिलने पर खरगूपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष गोविंद कुमार ने पुलिस टीम के साथ डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम से जांच कराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।थाना अध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम द्वारा जांच की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल परिजनों से पूछताछ जारी है। बड़े भाई की शादी की खुशियां अब मातम में बदल गई हैं।
बिल्ली बचाने में खाई में पलटी तेज रफ्तार कार, 3 बिजली के खंभे टूटे, तीन गंभीर घायल

*नवाबगंज-मनकापुर रोड पर माधवपुर के पास हादसा, कई गांवों की बिजली गुल, रातभर अंधेरे में डूबा इलाका


गोंडा। जिले के नवाबगंज से मनकापुर जाने वाली रोड पर एक तेज रफ्तार कार बिल्ली से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पलटी। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना मनकापुर-नवाबगंज रोड पर स्थित माधवपुर के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक सामने आई बिल्ली को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी।हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे लगे बिजली के तीन खंभों को बुरी तरह तोड़ दिया। खंभे टूटने से आस-पास के कई गांवों की बिजली रात से ही गुल है और पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है।इस हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रभावित गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बिजली बहाल कर दी जाएगी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
ढाई साल बाद घर लौटे युवक की संदिग्ध मौत, जमीन पर बैठे शव के गले में मिला फंदा
*परिजनों ने बताया हत्या, पुलिस ने कहा आत्महत्या; धानेपुर के पूरे छोटकाई डीह गांव का मामला

गोंडा।जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के त्रिभुवन नगर ग्रंट के पूरे छोटकाई डीह गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। बेंगलुरु से ढाई साल बाद घर लौटे राजदीप का शव जमीन पर बैठी हुई अवस्था में मिला, जिसके गले में फांसी का फंदा लगा था। शव की स्थिति को लेकर परिजनों और पुलिस के दावों में विरोधाभास है। राजदीप का शव गांव में जमीन पर बैठी हुई अवस्था में मिला। उसके गले में फांसी का फंदा लगा हुआ था। शव की इस अजीब स्थिति को देखकर मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गया है।मृतक राजदीप के घरवालों का सीधा आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। परिजनों का कहना है कि ढाई साल बाद घर लौटे युवक की स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह आत्मघाती कदम उठा ले। जमीन पर बैठे हुए शव के गले में फंदा मिलना किसी सोची-समझी साजिश की तरफ इशारा करता है। घरवालों ने पूरे मामले में गहन जांच और न्याय की मांग की है।दूसरी तरफ, धानेपुर पुलिस इस मामले को आत्महत्या मान रही है। पुलिस का दावा है कि राजदीप मानसिक रूप से बीमार था। उसने गांव के पास ही स्थित बांस की कोठी से लटककर अपनी जान दी है। हालांकि जमीन पर बैठे शव के गले में फंदा होने की बात पुलिस के दावों पर सवाल खड़े कर रही है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शुरुआती तफ्तीश के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।