डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक की हत्या, गले व पेट पर हंसिये से हमला
![]()
![]()
*प्रेमिका के चाचा पर आरोप
गोंडा।जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ी पुरानी रंजिश में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है।बताते चलें कि दुर्जन पुर घाट ग्राम पंचायत के चाचा पुरवा गांव निवासी आजाद सिंह (35) का शव शनिवार रात सड़क किनारे पड़ा मिला।पुलिस के मुताबिक युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से वार किया गया है।पुलिस ने आजाद सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज पहुंचाया,जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार आजाद सिंह लगभग डेढ़ साल पहले गांव की ही पिंकी सिंह को अपने साथ ले गया था और उससे प्रेम विवाह कर लिया था।पिंकी, कमल प्रसाद सिंह की बेटी है।इस घटना के बाद आजाद सिंह को उसके परिवार ने घर से अलग कर दिया था,जिसके कारण वह अपनी पत्नी पिंकी के साथ नवाबगंज में रह रहा था और उसकी माँ गांव में अकेली रहती थी।उसके पिता का निधन पहले ही हो चुका है।छोटा भाई मोनू सिंह अपने परिवार के साथ अमृतसर में रहता है।पुलिस के अनुसार,शनिवार रात सूचना मिली कि आजाद सिंह दुर्जनपुर बाजार में था और कुछ लोगों के साथ शराब पीने के बाद चिलमपुर गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में जा रहा था।आरोप है कि इसी दौरान पिंकी के चाचा संदीप सिंह ने रास्ते में उसे रोक लिया।कहासुनी के बाद हंसिए से गले और पेट पर कई वार किए गए,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।वजीरगंज थाना अध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि आजाद सिंह की हत्या हुई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मृतक की मां को घटना की सूचना दे दिया गया है तथा साथ ही मृतक की पत्नी पिंकी सिंह की तलाश की जा रही है ताकि उन्हें घटना की जानकारी दी जा सके।प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम विवाह के बाद चली आ रही रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।घटना के बाद दुर्जनपुर घाट और चाचा पुरवा गांव में सनसनी फैल गई।पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।![]()
![]()



*भैया विधायक लिखा केक बना चर्चा का विषय
*7 लोग बाल बाल बचे, अयोध्या से परिवार के साथ लौट रहे थे
*युवक ने लिखा खुल्लम खुल्ला दागेंगे,पूरे सिस्टम को आग लगा देंगे
*अस्पताल पर पथराव,शीशे टूटे, पुलिस ने शुरू किया जांच
*खरगूपुर में राजगीर मिस्त्री विकास उर्फ लाला की मौत, डॉग स्क्वायड-फोरेंसिक टीम ने की जांच
*परिजनों ने बताया हत्या, पुलिस ने कहा आत्महत्या; धानेपुर के पूरे छोटकाई डीह गांव का मामला
Jun 28 2026, 17:55
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.1k