जन्मदिन पर राहुल सिंह चौहान ने किया शक्ति प्रदर्शन,संत महात्माओं सहित पूर्व सांसद ने दिया आशीर्वाद
![]()
*भैया विधायक लिखा केक बना चर्चा का विषय
गोंडा।जिले के करनैलगंज विधानसभा के युवा समाजसेवी व भारतीय जनता पार्टी के नेता राहुल सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया है।हजारों समर्थकों की मौजूदगी, 151 किलो की विशाल माला,संत महात्माओं का आशीर्वाद और जनसमर्थन से युवा नेता राहुल सिंह चौहान गदगद नजर आए।क्षेत्र के सियासी जानकार इसे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़ कर देख रहे हैं।शनिवार 27 जून को अपने जन्मदिन के अवसर पर राहुल सिंह चौहान ने सबसे पहले कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इसके बाद उनके पैतृक आवास आटा परसपुर में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में सुबह से ही समर्थकों का पहुंचना प्रारंभ हो गया,जो खबर लिखे जाने तक जारी है।कार्यक्रम में अयोध्या से आए कई पूज्य संतों ने राहुल सिंह चौहान को आशीर्वाद दिया।वहीं प्रसिद्ध लोकगायक गगनदीप सिंह, रमेश दूबे (रमेशवा) सहित अन्य कलाकारों ने अपने गीतों की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम का समा बांध दिया।कार्यक्रम के दौरान एक समर्थक द्वारा लाया गया एक केक,जिस पर लिखा था भैया विधायक राहुल सिंह चौहान लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।समर्थकों ने 151 किलो की विशाल माला पहना कर राहुल सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया।इसके बाद उन्होंने केक काटकर सभी समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया।जन्मोत्सव कार्यक्रम में उमड़ी हजारों समर्थकों की भींड़ ने करनैलगंज विधानसभा की राजनैतिक सरगर्मियों को और तेज कर दिया है।करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के सियासी जानकारों का मानना है कि राहुल सिंह चौहान आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट के मजबूत दावेदारों में शामिल हो सकते हैं।हालांकि इस संबंध में राहुल सिंह चौहान की तरफ से कोई राजनैतिक घोषणा नहीं किया गया है।![]()
![]()
![]()


*भैया विधायक लिखा केक बना चर्चा का विषय

*7 लोग बाल बाल बचे, अयोध्या से परिवार के साथ लौट रहे थे
*युवक ने लिखा खुल्लम खुल्ला दागेंगे,पूरे सिस्टम को आग लगा देंगे
*अस्पताल पर पथराव,शीशे टूटे, पुलिस ने शुरू किया जांच
*खरगूपुर में राजगीर मिस्त्री विकास उर्फ लाला की मौत, डॉग स्क्वायड-फोरेंसिक टीम ने की जांच
*परिजनों ने बताया हत्या, पुलिस ने कहा आत्महत्या; धानेपुर के पूरे छोटकाई डीह गांव का मामला
*रजिस्ट्रेशन व अग्निशमन यंत्र नहीं मिलने पर कार्रवाई
Jun 28 2026, 13:28
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k