/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1719765326474941.png StreetBuzz जहानाबाद सांसद सुरेन्द्र यादव की पहल पर रेल मंत्रालय से 184.2 करोड़ रुपये की योजनाओं को मिली मंजूरी Barunkumar
जहानाबाद सांसद सुरेन्द्र यादव की पहल पर रेल मंत्रालय से 184.2 करोड़ रुपये की योजनाओं को मिली मंजूरी

पूर्व मध्य रेल, दानापुर मंडल संसदीय समिति की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर बनी सहमति, पटना-गया रेलखंड के बहुरेंगे दिन

जहानाबाद। जहानाबाद सहित पटना-गया रेलखंड के लाखों रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सांसद डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप पूर्व मध्य रेल, दानापुर मंडल संसदीय समिति की बैठक में क्षेत्र के विकास एवं यात्री सुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी मिल गई है। स्वीकृत परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत लगभग 184.2 करोड़ रुपये बताई गई है।

23 जून को आयोजित संसदीय समिति की बैठक में सांसद डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने जहानाबाद और आसपास के क्षेत्रों के रेल यात्रियों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्रमुखता से उठाया। उनके द्वारा प्रस्तुत कई प्रस्तावों पर रेल प्रशासन ने सकारात्मक निर्णय लेते हुए स्वीकृति प्रदान की।

बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार जहानाबाद जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 12 मीटर चौड़ा आधुनिक फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 5.86 करोड़ रुपये होगी। इससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में काफी सहूलियत मिलेगी और भीड़भाड़ की समस्या भी कम होगी।

इसके अलावा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जहानाबाद रेलवे स्टेशन का 11.03 करोड़ रुपये की लागत से व्यापक आधुनिकीकरण एवं अपग्रेडेशन किया जाएगा। स्टेशन परिसर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा तथा यात्रियों के लिए बेहतर इंतजाम किए जाएंगे।

स्टेशन और उसके आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही स्टेशन परिसर और मुख्य प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे यात्रियों को रात्रि के समय बेहतर सुविधा मिल सके।

पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए स्टेशन परिसर में 50 हजार गैलन क्षमता वाले जल टैंक का निर्माण कराया जाएगा। वहीं दिव्यांग यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म तक सुगम पहुंच के लिए रैंप सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

सांसद डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने बैठक में वंदे भारत एक्सप्रेस के जहानाबाद जंक्शन पर ठहराव की मांग भी प्रमुखता से रखी। इसके साथ ही जहानाबाद से देश की राजधानी नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू करने का प्रस्ताव भी स्वीकृत हुआ है, जिससे क्षेत्र के लोगों को सीधे राजधानी तक बेहतर रेल संपर्क मिल सकेगा।

यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए गया-पटना रेलखंड पर रात्रि 9:55 बजे के बाद एक अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेन चलाने का भी निर्णय लिया गया है। इससे देर रात यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

रेल सुरक्षा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 96.35 करोड़ रुपये की लागत से सुरक्षा बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाएगा। इससे रेल संपत्ति की सुरक्षा बढ़ेगी तथा दुर्घटनाओं की आशंका में भी कमी आएगी।

सांसद डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जहानाबाद और आसपास के क्षेत्रों में रेल सुविधाओं का विस्तार होगा तथा यात्रियों को आधुनिक और सुरक्षित यात्रा का लाभ मिलेगा। उन्होंने इसके लिए रेल मंत्रालय एवं रेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
जहानाबाद में गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुए द प्लुरल्स पार्टी के प्रदेश सचिव राकेश कुमार कुशवाहा दी शुभकामनाएं
जहानाबाद। शहर के कोरोना पेट्रोल पंप के समीप स्थित चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र कुशवाहा के नए आवास के गृह प्रवेश एवं पूजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के माननीय मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी अपने सहयोगियों के साथ समारोह में शामिल हुए और परिवार को नए घर के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पहुंचने पर डॉ. सुरेंद्र कुशवाहा एवं उनके परिवार के सदस्यों ने मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया। गृह प्रवेश पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि शामिल हुए। समारोह में कुशवाहा संघ जहानाबाद के अध्यक्ष नवीन कुशवाहा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, राजद जिला उपाध्यक्ष अजीत कुशवाहा, द प्लुरल्स पार्टी के प्रदेश सचिव राकेश कुमार कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, सतेंद्र सिंह, मनीष कुशवाहा सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर द प्लुरल्स पार्टी के प्रदेश सचिव राकेश कुमार कुशवाहा ने डॉ. सुरेंद्र कुशवाहा एवं उनके परिवार को गृह प्रवेश की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज में जब कोई व्यक्ति अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ता है तो यह पूरे समाज के लिए प्रेरणा का विषय बनता है। उन्होंने कहा कि जहानाबाद के विकास और यहां के लोगों की तरक्की के लिए वे हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं तथा चाहते हैं कि जिले के अधिक से अधिक लोग प्रगति करें और समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित करें। राकेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि ऐसे सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का कार्य करते हैं तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने डॉ. सुरेंद्र कुशवाहा के उज्ज्वल भविष्य, परिवार की सुख-समृद्धि एवं नए गृह में सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सुरेंद्र कुशवाहा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों के लिए प्रसाद वितरण एवं रात्रि भोज की भी विशेष व्यवस्था की गई। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, राजनीतिक कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं विभिन्न दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जहानाबाद में आधुनिक तकनीक की नई शुरुआत, मां वैष्णो स्टील सीएनसी का हुआ शुभारंभ

जहानाबाद। शहर के सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन रोड स्थित मां वैष्णो स्टील सीएनसी का भव्य शुभारंभ जिला परिषद सदस्य सोनू राधे द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया तथा आधुनिक सीएनसी लेजर कटिंग मशीन का अवलोकन किया। उन्होंने इसे जहानाबाद के औद्योगिक और व्यावसायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सोनू राधे ने कहा कि यह मशीन जहानाबाद में अपनी तरह की पहली अत्याधुनिक सीएनसी लेजर कटिंग मशीन है, जो डिजिटल तकनीक के माध्यम से कम समय में बेहतरीन और आकर्षक डिजाइन तैयार करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि अब जिले के लोगों को आधुनिक डिजाइन वाले गेट, ग्रिल, रेलिंग, खिड़की, फॉल्स सीलिंग और अन्य सजावटी स्टील उत्पादों के लिए पटना, गया या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में लोग अपने घर, अपार्टमेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप देना चाहते हैं। ऐसे में सीएनसी तकनीक से तैयार डिजाइन लोगों की पसंद बन रहे हैं। अब ग्राहक अपनी पसंद का कोई भी डिजाइन मोबाइल, कंप्यूटर या फोटो के माध्यम से लेकर आएंगे, जिसे मशीन द्वारा हूबहू काटकर तैयार किया जा सकेगा।

सोनू राधे ने बताया कि इस तकनीक की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सटीकता और तेजी है। पहले जहां इस प्रकार के डिजाइन बाहर से मंगाने में काफी समय और अतिरिक्त खर्च लगता था, वहीं अब वही सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। इससे ग्राहकों का समय और पैसा दोनों बचेगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। संस्थान के प्रोपराइटर दीपक कुमार ने बताया कि मां वैष्णो स्टील सीएनसी में अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से लोहे एवं स्टील के गेट, ग्रिल, रेलिंग, फॉल्स सीलिंग पैनल, सजावटी शीट और अन्य डिजाइनर उत्पाद तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की आवश्यकता और पसंद के अनुसार विशेष डिजाइन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सीएनसी लेजर कटिंग तकनीक की मदद से जटिल से जटिल डिजाइन भी बेहद सफाई और सटीकता के साथ तैयार किए जा सकते हैं। अनुभवी कारीगरों और आधुनिक तकनीक के समन्वय से ग्राहकों को गुणवत्ता, मजबूती और आकर्षक डिजाइन का बेहतर विकल्प मिलेगा।

स्थानीय लोगों ने भी इस नई पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठान के खुलने से जहानाबाद में आधुनिक निर्माण और इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। लोगों ने उम्मीद जताई कि यह प्रतिष्ठान न केवल जिले के विकास में योगदान देगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।

सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग

जहानाबाद। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना द्वारा आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर मंगलवार को ग्राम प्लेक्स भवन में जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। ब्रीफिंग में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे परीक्षा केंद्रों पर पूरी सतर्कता और सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तथा किसी भी परिस्थिति में कदाचार को बढ़ावा न मिलने दें।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं जुटने दी जाए तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अवैध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ब्रीफिंग के दौरान यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों की निगरानी तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले भ्रामक संदेशों, अफवाहों एवं फर्जी सूचनाओं पर विशेष नजर रखें और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करें।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, निष्पक्षता एवं सजगता के साथ करने का आह्वान किया, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

जहानाबाद में अग्नि सुरक्षा को लेकर सख्ती, 15 दिनों में मानक पूरे नहीं करने पर होगी सीलिंग की कार्रवाई
जिला अग्निशमन पदाधिकारी सोनल स्नेही के नेतृत्व में निजी अस्पतालों का निरीक्षण, फायर एनओसी और सुरक्षा उपकरण अनिवार्य।

जहानाबाद जिले में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार को विभिन्न निजी अस्पतालों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी सोनल स्नेही के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम ने शहर के कई निजी अस्पतालों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध अग्नि सुरक्षा संसाधनों एवं व्यवस्थाओं की गहन जांच की।
निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्ग, अग्नि चेतावनी व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गई। जांच में कई संस्थानों में आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपकरणों और मानकों की कमी पाई गई। इस पर विभाग की ओर से संबंधित अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए 15 दिनों का समय दिया गया है।
जिला अग्निशमन पदाधिकारी सोनल स्नेही ने कहा कि सभी अस्पताल प्रबंधन निर्धारित अवधि के भीतर फायर सेफ्टी किट, अग्निशमन यंत्र तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तय समय सीमा के भीतर मानकों का अनुपालन नहीं किया गया तो संबंधित संस्थानों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सील भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अग्निकांड जैसी घटनाओं से बचाव के लिए सभी संस्थानों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। सोनल स्नेही ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न अस्पतालों, होटल, लॉज, रेस्टोरेंट, सिनेमा हॉल, कोचिंग संस्थान, स्कूल, कॉलेज तथा अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की भी जांच की जाएगी। जिन संस्थानों ने अब तक अग्निशमन विभाग से फायर एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) प्राप्त नहीं किया है, उन्हें अविलंब आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक संस्थान में मानक के अनुरूप अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। विभाग द्वारा समय-समय पर निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जान-माल की क्षति को रोका जा सके। :::
48वीं नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में बिहार के खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दमखम
जहानाबाद मध्य प्रदेश में 5 से 8 जून 2026 तक आयोजित होने वाली 48वीं नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में बिहार की टीम पूरे जोश, आत्मविश्वास और जीत के इरादे के साथ भाग लेने जा रही है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

बिहार टीम में आदित्य कुमार सिंह, अविनाश कुमार मिश्रा, मनीष कुमार, कुश रंजन, प्रियांशु शर्मा, एमडी माजीन, आर्यन कुमार राव, गोलू कुमार, धर्मेंद्र शाह, विवेक पाठक, अश्विनी कुमार, डिम्पी कुमारी एवं सुमंती कुमारी शामिल हैं। सभी खिलाड़ी लंबे समय से कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। बिहार पंजा कुश्ती संगठन के महासचिव एवं चैंपियन जिम के संचालक विक्रम कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और सफल जीवन की आधारशिला है। उन्होंने युवाओं से नशे और अन्य बुरी आदतों से दूर रहकर खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का विकास करता है। सीमित संसाधनों के बावजूद बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं, जो राज्य के लिए गर्व का विषय है।

विक्रम कुमार ने विश्वास जताया कि बिहार की टीम इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक हासिल करेगी और राज्य का नाम राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित करेगी। वहीं खिलाड़ियों ने भी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का भरोसा जताया है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी की निगाहें बिहार के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हैं। संदेश: "नशे से दूरी, खेल से दोस्ती — यही सफलता, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य की सच्ची पहचान है।"