/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुगौली में हुआ भव्य योग आयोजन स्वस्थ आयु और निरोग जीवन के लिए योग अपनाने का दिया गया संदेश Durga Bhashkar
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुगौली में हुआ भव्य योग आयोजन स्वस्थ आयु और निरोग जीवन के लिए योग अपनाने का दिया गया संदेश
सुगौली, पू.च. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सुगौली बाजार परिसर में पतंजलि योग समिति सुगौली के तत्वावधान में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इसके बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए उनके शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा जीवन संतुलित रहता है। इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा का अमूल्य उपहार योग आज वैश्विक पहचान प्राप्त कर चुका है। योग को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिलने के बाद विश्व के 200 से अधिक देशों में इसे अपनाया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा समाज में स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। आयोजन का समापन सामूहिक प्रार्थना एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।मौके पर ,सासंद प्रतिनिधी प्रदीप सर्राफ,भाजपा उपाध्यक्ष विकास शर्मा,अंकुर कुमार चौधरी,राजन वर्णवाल,शत्रुघ्न प्रसाद वर्णवाल,अजय साह,राजन सिंह,राम शर्मा,संजय मोदी ईत्यादी
युवा लोजपा (रामविलास) में मनप्रीत ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी प्रदेश सचिव बनने पर समर्थकों में खुशी,






सुगौली, पू.च. युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन विस्तार को गति देते हुए मनप्रीत ठाकुर को प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके प्रदेश सचिव मनोनीत होने की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है। नवनियुक्त प्रदेश सचिव मनप्रीत ठाकुर ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि यह पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। श्री ठाकुर ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, युवा लोजपा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, प्रदेश प्रधान महासचिव प्रकाश कुशवाहा, सांसद एवं प्रदेश प्रभारी अरुण भारती, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रदेश महासचिव पंकज कुमार पांडेय उर्फ लोहा पांडेय सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तथा जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए वे लगातार कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग और मार्गदर्शन से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सफलता मिलेगी। प्रदेश सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व एवं सक्रियता से संगठन को और मजबूती मिलेगी। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भी नया उत्साह देखने को मिल रहा है।