/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1672131403326953.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1672131403326953.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1672131403326953.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1672131403326953.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1672131403326953.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1672131403326953.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1672131403326953.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1672131403326953.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1672131403326953.png StreetBuzz गुरमा जेल में 'फिट इंडिया' के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह का भव्य आयोजन: सजग होंगे बंदी -योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक Sonbhadra
गुरमा जेल में 'फिट इंडिया' के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह का भव्य आयोजन: सजग होंगे बंदी -योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक



विकास कुमार गुरमा

सोनभद्र।'फिट इंडिया' अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गुरमा जेल प्रशासन के सहयोग से एक भव्य योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। धनवन्तरी पतंजलि योग संस्थान और सेवा भारती (उत्तर प्रदेश) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस विशेष शिविर का भव्य उद्घाटन दिनांक 18 जून 2026 को होना सुनिश्चित किया गया है।

जेल के बंदियों को मिलेगा योग और ध्यान का संबल इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कारागार में निरुद्ध बंदियों को मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाना, उनके स्वास्थ्य में सुधार करना और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रेरित करना है। 'फिट इंडिया' के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जेल प्रशासन ने इस सकारात्मक पहल के लिए संस्थान का पूरा सहयोग किया है।

योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक कराएंगे अभ्यास
शिविर में मुख्य योगाचार्य के रूप में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक  उपस्थित रहेंगे। उनके कुशल निर्देशन में बंदियों और जेल कर्मियों को विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम और गहरी ध्यान विधाओं का अभ्यास कराया जाएगा, जिससे नैतिक और आत्मिक विकास को बढ़ावा मिल सके।

प्रमुख जनों की गरिमामयी उपस्थिति
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में धनवन्तरी पतंजलि योग संस्थान के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह की मुख्य भूमिका है। कार्यक्रम के सह-आयोजक और निवेदक के रूप में सेवा भारती, उत्तर प्रदेश की टीम पूरी तत्परता से जुड़ी हुई है।

संस्थान के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने बताया
"योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। गुरमा जेल प्रशासन के सहयोग से आयोजित यह शिविर बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और उन्हें निरोगी बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।"
सोनभद्र में सनसनी: दो दिन से लापता युवक का पुलिया के नीचे मिला शव, हत्या की आशंका,छानबीन में जुटी पुलिस

विकास कुमार सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के डाला बारी-कजरहट संपर्क मार्ग पर स्थित गोरादह में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पुलिया के नीचे करीब दो दिन पुराना युवक का शव बरामद हुआ। युवक बीते दो दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या की आशंका जताते हुए मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह एक चरवाहा गोरादह स्थित पुलिया के पास मवेशी चरा रहा था। इसी दौरान उसे तेज दुर्गंध महसूस हुई। जब उसने पुलिया के नीचे जाकर देखा, तो वहां एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ था। चरवाहे के शोर मचाने पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

शव की शिनाख्त डाला बारी स्थित वैष्णो मंदिर के पीछे रहने वाले रवि धयिकार (30 वर्ष) पुत्र राम गरीब के रूप में हुई है। शिनाख्त होते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन भी तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि रवि पिछले दो दिनों से घर नहीं लौटा था और वे लोग लगातार अपने स्तर से उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका था।

घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी (डायल-112) और डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका के तहत भी सुराग जुटाए जा रहे हैं, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
सोनभद्र में महुआ के पेड़ से लटका मिला युवती का शव, सुसाइड नोट और प्रेमी की तस्वीर बरामद
विकास कुमार सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के बरवाटोला गांव स्थित सेवड़ी टोला में एक 19 वर्षीय युवती ने महुआ के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सोनशाय की बेटी फूलमती के रूप में हुई है। शुक्रवार की सुबह जब कुछ बच्चे बागीचे में महुआ बीनने पहुंचे, तो उन्होंने युवती का शव पेड़ से लटका देखा। बच्चों के शोर मचाने पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए, जिसके बाद ग्राम प्रधान ने तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी।

घटनास्थल से मिले चौंकाने वाले साक्ष्य
पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण और रहस्यमयी चीजें बरामद हुई हैं। पेड़ के नीचे मृतका की चप्पलें, गुल की डिब्बी और एक मोबाइल फोन पड़ा मिला, जिसकी बैटरी निकली हुई थी और पास ही एक टूटा हुआ सिम कार्ड भी बरामद हुआ। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि जिस दुपट्टे से फंदा बनाया गया था, उसी में एक सुसाइड नोट और एक युवक की तस्वीर भी फंसी हुई मिली। पुलिस ने इन सभी साक्ष्यों को अपने कब्जे में ले लिया है।

प्रेम प्रसंग की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मक्खन लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। मोबाइल से सिम और बैटरी का निकाला जाना और फंदे से सुसाइड नोट व तस्वीर का मिलना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।